संगीतबद्ध बांग्ला भाषा वेशभूषा में महालया- चंडी पाठ से माँ दुर्गा के आगमन के दिव्य संदेश- भक्ति रस से सरोवर हो उठा बाई का बाग दुर्गा पूजा पंडाल
प्रयागराज
Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह
प्रयागराज की प्रतिष्ठित और प्राचीन धार्मिक परंपराओं में विशेष स्थान रखने वाली बाई का बाग दुर्गा पूजा बारवारी में शताब्दी वर्ष के अवसर पर महालया आगोमनी चंडी पाठ के मंत्रों की गूंज ,शंखनाद की पवित्र ध्वनि और भक्तों की अटूट श्रद्धा के साथ
माँ भवानी के स्वागत में अधीर दिखा बाई का बाग का प्रांगण में।
जनसंपर्क अधिकारी ,पूजा संयोजक लालू मित्तल ने बताया कि सुबह भोर 4 बजे आयोजित सामूहिक चंडी पाठ से माँ दुर्गा के धरती पर आगमन की प्रतीक्षा में वातावरण भक्ति रस से साराबोर हो उठा। संगीतमय चंडी पाठ आव्हान से भक्तों की अटूट श्रद्धा के बीच ऐसा प्रतीत हो रहा था। मानो संपूर्ण सृष्टि ही मां भवानी के स्वागत में नतमस्तक हो गई। पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो उठा, जिसने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। नर-नारियों ने एक साथ मां दुर्गा का आह्वान कर सुख, शांति, समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की।
कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों, मोहल्लेवासियों के साथ कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सामूहिक चंडी पाठ में, सुरजीत बनर्जी, इरा बनर्जी, कल्याणी मुखर्जी, रुमझुम झूमर जैन, मेघना चटर्जी, झूमा गांगुली, कृतिका बनर्जी, नताशा चटर्जी जयदीप गांगुली, पारिजात चौधरी, आदित्य घोषाल, पार्थो, सौमेंद्र, अनंत सिन्हा, अरुण गांगुली ,सुभाष मजूमदार अपन चक्रवर्ती, अरुण भटनागर, विनोद मिश्रा, बबलू के अलावा कमेटी के अध्यक्ष जयंत श्रीधर जोशी, कार्यवाहक अध्यक्ष टीपी मिश्रा, राजू द्विवेदी, सुब्रतो घोष, राजेश मलिक, प्रवीण जैन, उपाध्यक्ष जय मुखर्जी, विशाल कोहली, पीआरओ लालू मित्तल, मयंक शुक्ला, रत्नेश पांडे, सुनील सिंह, पवन शुक्ला, व्यवस्थापक अंकित सिंह, राजन यादव, जय अग्रवाल, अंकित मुखर्जी, अमरीश जैन, सचिन रावत, संदीप गुलाटी, मुदित सिंह, गौरव भार्गव, कन्हैया सिंह, तंदरा चक्रवर्ती,सुभाषरी कार्मोकर, अहाना भट्टाचार्या ,बबलू गांगुली, रामकृष्ण बनर्जी ,शुभेंदु रावत, बूढ़ो दादा आदि प्रमुख रहे।
अंत में सभी श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से सत्य, धर्म, साहस और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दे ,मां भवानी की कृपा से समाज में प्रेम, सद्भाव, सुख-समृद्धि और सकारात्मकता का विस्तार हो, की मंगलकामना है।

प्रयागराज

जौनपुर। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रमेश चंद्र मिश्र शनिवार को महराजगंज बाजार स्थित प्रयागराज-शाहगंज मार्ग पर नवनिर्मित कन्हैया ज्वेलर्स पहुंचे। दुकान के संचालक अनिल सोनी के आग्रह पर पहुंचे विधायक का व्यापारियों एवं क्षेत्रीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया।इस दौरान विधायक ने प्रतिष्ठान की उन्नति, व्यापार में वृद्धि और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए मां भगवती से प्रार्थना की। साथ ही दुकान संचालक को शुभकामनाएं देते हुए आशीर्वाद प्रदान किया।विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने नवरात्र में अपनी आस्था के बारे में बताते हुए कहा कि वह अपनी पत्नी के साथ नौ दिनों तक कलश स्थापना कर मां दुर्गा का व्रत रखते हैं। इस दौरान वह नंगे पांव रहकर दिनभर जनता की सेवा में जुटे रहते हैं। मां भगवती से अपनी विधानसभा क्षेत्र के सभी लोगों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और कल्याण की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि मां का आशीर्वाद सभी विधानसभा वासियों पर बना रहे और क्षेत्र निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहे, यही उनकी कामना है।
प्रयागराज
लखनऊ। दरबारी लाल बिल्डिंग, विधानसभा, लखनऊ में संयुक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा, उत्तर प्रदेश डॉ. शान्त्वना तिवारी और कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा ‘दीप’ के बीच साहित्यिक भेंट एवं परिचर्चा हुई। अश्वनी तिवारी की उपस्थिति में कवि विनय शर्मा ‘दीप’ ने सुप्रसिद्ध ग़ज़ल गायिका डॉ. शान्त्वना तिवारी को जौनपुर के कवि जयंती प्रसाद जगमग कृति 'महक माटी कऽ' पुस्तक भेंट की। परिचय के क्रम में ज्ञात हुआ कि डॉ. शान्त्वना तिवारी ने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी से स्नातक एवं परास्नातक की परीक्षाओं में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। उनके स्मृतिशेष पिता पं. जयनारायण दुबे ने जुलाई 1995 में वाराणसी के खजुरी, पाण्डेयपुर में सुधाकर महिला पीजी कॉलेज की स्थापना की थी।जौनपुर के मूल निवासी कवि विनय शर्मा ‘दीप’ मुंबई में पत्रकारिता एवं साहित्य सेवा में अभिरुचि रखते हैं। जीविकोपार्जन के लिए वे बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में कार्यरत हैं। इस साहित्यिक मुलाकात में शिक्षा, साहित्य एवं रचनात्मक गतिविधियों से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।
*50 हजार के मुचलके पर छूटी हैं पल्लवी
कहा मै वादा करता हॅू कि कठोर कार्यवाही होगी और जो आपका काम है वह भी पूरा होगा
Oct 17 2026, 19:33
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1