डॉ.शान्त्वना तिवारी को कवि विनय शर्मा दीप ने भेंट की अपनी लिखी पुस्तक
लखनऊ। दरबारी लाल बिल्डिंग, विधानसभा, लखनऊ में संयुक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा, उत्तर प्रदेश डॉ. शान्त्वना तिवारी और कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा ‘दीप’ के बीच साहित्यिक भेंट एवं परिचर्चा हुई। अश्वनी तिवारी की उपस्थिति में कवि विनय शर्मा ‘दीप’ ने सुप्रसिद्ध ग़ज़ल गायिका  डॉ. शान्त्वना तिवारी को जौनपुर के कवि जयंती प्रसाद जगमग कृति 'महक माटी कऽ' पुस्तक भेंट की। परिचय के क्रम में ज्ञात हुआ कि डॉ. शान्त्वना तिवारी ने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी से स्नातक एवं परास्नातक की परीक्षाओं में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। उनके स्मृतिशेष पिता पं. जयनारायण दुबे ने जुलाई 1995 में वाराणसी के खजुरी, पाण्डेयपुर में सुधाकर महिला पीजी कॉलेज की स्थापना की थी।जौनपुर के मूल निवासी कवि विनय शर्मा ‘दीप’ मुंबई में पत्रकारिता एवं साहित्य सेवा में अभिरुचि रखते हैं। जीविकोपार्जन के लिए वे बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में कार्यरत हैं। इस साहित्यिक मुलाकात में शिक्षा, साहित्य एवं रचनात्मक गतिविधियों से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।
एन के एकेडमी विद्यालय में नवरात्रि पर कार्यक्रम का आयोजन

*संवाददाता कायमगंज*

कायमगंज। नवरात्रि के पावन अवसर पर एन के एकेडमी विद्यालय परिसर में शनिवार को एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में नौ देवियों के स्वरूपों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। जिसके साथ ही भगवान श्रीराम के आदर्शों मर्यादा और भारतीय संस्कृति को दर्शाने वाले रामायण मंचन का भी बच्चों द्वारा आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति धार्मिक परम्पराओं और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों को प्रस्तुत कर पूरे कार्यक्रम में भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण वातारण बना रहा। जिसमें सभी  अतिथियों एवं अभिभावक गणों ने बच्चों द्वारा की गई प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए आनंद लिया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक अनुपम चन्द्र अग्रवाल एवं डायरेक्टर मधू अग्रवाल प्रिंसिपल शिवानी प्रसाद एच.ओ.डी मोहित दुबे एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
जमानत मिलने के बाद पल्लवी शुक्ला ने फिर दी अखिलेश यादव को गाली,रील फेसबुक पर डाला
*50 हजार के मुचलके पर  छूटी हैं पल्लवी

गोंडा।जिले की सोशल मीडिया क्रिएटर पल्लवी शुक्ला एक बार फिर विवादों में हैं।जमानत मिलने के 24 घंटे के अंदर ही शनिवार अपरान्ह 2.00 बजे सपा मुखिया अखिलेश यादव के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और रील बनाकर फेसबुक पर पोस्ट किया।इससे पहले पुलिस ने अखिलेश यादव और यादव समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के मामले में उन्हें गिरफ्तार किया था।मामला कौड़िया थाना क्षेत्र के बौनापुर गांव का है।पुलिस के मुताबिक,सोशल मीडिया पर कथित अभद्र टिप्पणी से जुड़े मामले में कौड़िया थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।इसके बाद पुलिस ने पल्लवी शुक्ला को गिरफ्तार कर कार्रवाई के लिए करनैलगंज के उपजिलाधिकारी न्यायालय में पेश किया था।उपजिलाधिकारी ने 50 हजार रुपए के मुचलके पर कुछ शर्तों के जमानत दिया था।शनिवार को वायरल हुए नए वीडियो में पल्लवी शुक्ला कथित तौर पर अखिलेश यादव और उनकी मां के बारे में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करती सुनाई दे रही हैं।वीडियो में वह पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी चुनौती देती नजर आ रही हैं।उन्होंने भाजपा सरकार और भाजपा विधायक बावन सिंह के समर्थन की भी बात कही।वीडियो में की गई टिप्पणियों को लेकर जमानत की शर्तों के उल्लंघन का भी आरोप लगाया जा रहा है।मामले में कौड़िया थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि शनिवार को वायरल हुए वीडियो का संज्ञान लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।संबंधित अधिकारियों को कठोर कार्रवाई के लिए पत्र भी भेजा जा रहा है।वरिष्ठ अधिवक्ता राजकुमार तिवारी ने बताया कि जमानत कई शर्तों के आधार पर दी जाती है।शर्तों का उल्लंघन होने के पर पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर संबंधित मजिस्ट्रेट कार्रवाई कर सकते हैं।
कन्नौज में 120 जोड़े का हुआ सामूहिक विवाह, मंत्री असीम अरूण ने भृष्टाचार मिटाने को लेकर की कार्यवाही
कहा मै वादा करता हॅू कि कठोर कार्यवाही होगी और जो आपका काम है वह भी पूरा होगा

पंकज श्रीवास्तव/विवेक कुमार
------------------------

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में आज शनिवार को पीएसएम डिग्री कालेज में समाज कल्याण राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार असीम अरूण की उपस्थिति में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्पन्न हुआ, जिसमें 120 जोड़ो ने सामूहिक विवाह करते हुए एक दूसरे के साथ जीवन भर साथ निभाने को लेकर शादी के बंधन में बधें, इस दौरान मौजूद मन्त्री असीम अरूण ने भृष्टाचार को जड़ से समाप्त करने का वादा करते हुए कहा कि कहीं भी, कहीं पुल निर्माण में गड़बड़ी है, टेंडर में गड़बड़ी है, पेमेन्ट में गड़बड़ी है मुझे सीधे बताइये या मेरे नम्बर पर बताइये या 1077 पर बताइये। मै वादा करता हॅू कि उसमें कठोर कार्यवाही होगी और जो आपका काम है वह भी पूरा होगा।

मीडिया को जानकारी देते हुए मन्त्री असीम अरूण ने बताया कि मोदी जी का और योगी जी का हम बहुत धन्यवाद देते है कि उन्होंने इतनी सुंदर योजना हम लोगों को दी, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के रूप में आज कन्नौज नगर और ग्रामीण क्षेत्र के कुल मिलाकर लगभग 120 जोड़ों को विवाह यहाॅं सम्पन्न हो रहा है। सभी खुश है। अपने नवविवाहित बेटियों को, दामादों को, हम लोग खूब आर्शीवाद देते है। योगी जी को धन्यवाद देते है कि सबको सामूहिक रूप से मिल करके शादी करने की प्रेरणा भी देते है और खर्चा भी कम होता है, सरकार भी परिवारों को बहुत बड़ा समर्थन इसलिए देती है।

उन्होंने समाज में हो रहे भृष्टाचार को लेकर बताया कि भृष्टाचार के खिलाफ कार्यवाही जारी है और मै सभी अधिकारियों को, कोन्ट्रेक्टर्स को सचेत करना चाहूंगा कि वह अपना काम अच्छे से करिए, ईमानदारी से करिए, मै उनको समर्थन करूंगा, लेकिन कोई भी गड़बड़ी करेगा तो उसके खिलाफ कार्यवाही होगी। जैसे कि कल कार्यवाही हुई है यूपीसीएल एक एक्ससीएन को निलम्बित किया गया है और जो जूनियर इंजीनियर हैं उनको सेवा से बर्खास्त किया गया है। आरोप यह है कि इनके द्वारा कुछ लोगों को बार-बार टेंडर दिए जा रहे थे, टेंडर सही प्रकार से नही किए जा रहे थे। जो जेई है उसके खिलाफ चैट और काॅल रिकार्डिग भी मिली है जिसमें कि पैसे मांगने और लेने की पुष्टि हो रही है। मै कन्नौज के युवा साथियों से और सभी से अनुरोध करूंगा कि भृष्टाचार की लड़ाई हम लोगों को मिल करके लड़नी है। जैसा इस प्रकरण में मुझे शिकायत मिली और कार्यवाही हुई। कहीं भी, कहीं पुल निर्माण में गड़बड़ी है, टेंडर में गड़बड़ी है, पेमेन्ट में गड़बड़ी है मुझे सीधे बताइये या मेरे नम्बर पर बताइये या 1077 पर बताइये। मै वादा करता हॅू कि उसमें कठोर कार्यवाही होगी और जो आपका काम है वह भी पूरा होगा।
कन्नौज में सपा का पीडीए सम्मेलन, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने भाजपा पर लगाए वोट कटवाने के आरोप*

पंकज श्रीवासरव/विवेक कुमार

कन्नौज शहर के नसरापुर में स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष कलीम खान के नेतृत्व में पीडीए सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए सम्मेलन के उद्देश्य और संगठन की समीक्षा बैठक को लेकर जानकारी दी।

प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि जनता को मिले मतदान के अधिकार को वोटर लिस्ट से नाम कटवाकर प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीडीए सम्मेलन का उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक करना और यह सुनिश्चित करना है कि पात्र मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में शामिल रहें।

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा को अपनी हार का डर है, इसलिए उसके विरोध में मतदान करने वाले लोगों के नाम वोटर लिस्ट से कटवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदान का अधिकार सबसे महत्वपूर्ण है।

श्याम लाल पाल ने कहा कि लोकतंत्र की पहचान वोट से है। जब तक जनता का वोट सुरक्षित रहेगा, तभी तक लोकतंत्र मजबूत रहेगा। समाजवादी PDA सम्मेलन के दौरान संगठन की समीक्षा के साथ आगामी चुनावों को लेकर भी चर्चा की गई।

इस दौरान सपा जिला अध्यक्ष कलीम खान, खान,पूर्व विधायक कल्याण सिंह, पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी, पूर्व विधायक अरविन्द सिंह यादव ,सपा नेता जय कुमार तिवारी बउअन,प्रदेश उपाध्यक्ष मौलाना इरफ़ानुल हक़ कादरी,राष्ट्रीय सचिव राम शंकर लोधी,जिला महासचिव रामसेवक राजपूत,सपा नेता अनिल पाल,सयुस प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन,सपा नेता हुकुम सिंह यादव,प्रदेश सचिव बंटी शर्मा,यश कुमार दोहरे,राजपाल सिंह राजू,शशिमा सिंह दोहरे,राकेश कठेरिया,पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र सिंह यादव, प्रदेश सचिव इरफान सिद्दीकी,अंकुर यादव,पिंटू यादव,अर्पित शुक्ला,नगर अध्यक्ष मुकीम खान, नगर अध्यक्ष वसीम हसन, विधानसभा अध्यक्ष तिर्वा शरद यादव,विधानसभा अध्यक्ष छिबरामऊ उमेश पाल,निवर्तमान विधानसभा अध्यक्ष पी पी सिंह बघेल, विधानसभा महासचिव आनंद बाबू यादव,पूर्व जिला पंचायत सदस्य नेम सिंह यादव, सलोवा जिलाध्यक्ष अंशू पाल, सयुस जिलाध्यक्ष राजू इदरीशी, छत्रसभा जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा,जिला पंचायत सदस्य राजेश पाल,सरोजनी कुशवाहा,अंगूरी दहाड़िया,मंजू पाल,यशवीर भदौरिया,सपा नेता विवेक पाल,अजय कश्यप, रोहित कुशवाहा, संजय कटियार, कमलेश कटियार, गुफरान अहमद, कल्लू पाल, टिंकू पाल, सद्दाम साबरी,आशीष यादव,बी पी यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे
मऊ त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, मोहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र में 700 सीसी कैमरे दुरुस्त
मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। दशहरा, दीपावली समेत आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना शुरू कर दिया है।

त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कोतवाली क्षेत्र में लगाए गए करीब 700 सीसी कैमरों की जांच कर उन्हें दुरुस्त कराया गया है।

पुलिस के अनुसार वलीदपुर, कोइरियापार, देवलास, सीकटिया, करहा, मुहम्मदाबाद गोहना, अतरारी चुंगी, शहीद चौक, विजय स्तंभ और कैलेंडर तिराहा समेत प्रमुख स्थानों पर लगे कैमरों को ठीक कराया गया है। इससे बाजारों, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में निगरानी व्यवस्था और मजबूत होगी।

त्योहारों के दौरान बाजारों में खरीदारी के लिए भीड़ बढ़ने के साथ ही दुर्गा पूजा पंडालों, मेलों और सार्वजनिक स्थानों पर भी बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है।

ऐसे में सीसी कैमरों के माध्यम से पुलिस को संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने में मदद मिलेगी। चोरी, छिनैती सहित अन्य घटनाओं की स्थिति में फुटेज के आधार पर जांच और संदिग्धों की पहचान करने में भी सहूलियत होगी।

वहीं, दशहरा पर्व को लेकर कोतवाली क्षेत्र में कुल 46 और मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे में पांच दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। विभिन्न स्थानों पर पूजा पंडालों को अंतिम रूप देने की तैयारियां आयोजकों द्वारा तेज कर दी गई हैं।

रविवार से माता दुर्गा के भव्य श्रृंगार और पूजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
पुलिस प्रशासन ने लोगों से त्योहारों को शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है।
मऊ मुहम्मदाबाद गोहना में संपूर्ण समाधान दिवस: 109 शिकायतों में 9 का मौके पर निस्तारण
जिलाधिकारी आनंद वर्धन ने अधिकारियों को दिए गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी आनंद वर्धन ने की।

इस दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं तथ्यों के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 109 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 9 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया।

वहीं, अन्य मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों की टीमें गठित कर भेजने के निर्देश दिए गए।
राजस्व विभाग की सबसे अधिक शिकायतें
प्राप्त प्रार्थना पत्रों में राजस्व विभाग से संबंधित 55, पुलिस विभाग से 27 तथा अन्य विभागों से संबंधित 27 शिकायतें शामिल रहीं।

इस दौरान श्याम देव यादव निवासी शाहपुर ने खतौनी में गलत अंश निर्धारण, बालचंद निवासी अरीपुर ने चकमार्ग पर निर्माण, कृष्ण कुमार राय ने जमीन के हिस्से पर कब्जा नहीं मिलने तथा दिनेश शर्मा निवासी पालगढ़ ने चकमार्ग के सीमांकन को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।
वहीं, प्रमोद कुमार निवासी रसूलपुर, चिरैयाकोट ने पेड़ काटने और शांति व्यवस्था भंग करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की।

सोनी मौर्य निवासी चिरैयाकोट ने गांव के एक व्यक्ति द्वारा अवरोध उत्पन्न किए जाने की शिकायत की।
जिलाधिकारी आनंद वर्धन ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले की जांच कर गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं तथ्यों के आधार पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

ये अधिकारी रहे मौजूद
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र सिंह, उपजिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री, तहसीलदार सुधांशु शेखर, तहसीलदार न्यायिक डॉ. धर्मेंद्र कुमार पांडेय, अधिशासी अभियंता विद्युत महेश चंद्र विश्वकर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी, वरिष्ठ हाट निरीक्षक मोहम्मद इसरार, अधिशासी अभियंता नगर पंचायत देवेश मिश्रा सहित अन्य जिला एवं तहसील स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
17 दिन से धरने पर बैठीं आशा कार्यकर्ताओं ने टीकाकरण कक्ष बंद किया, पुलिस पहुंची तो माफी की शर्त पर अड़ीं

*संवाददाता कायमगंज*

कायमगंज। मानदेय बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठीं आशा बहुओं और आशा संगिनियों का आंदोलन शनिवार को और तेज हो गया। मांगें पूरी न होने से नाराज कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कोल्ड चेन रूम में ताला लगा दिया। इससे क्षेत्र में टीकाकरण का काम प्रभावित हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आशा बहुओं से ताला खोलने को कहा, लेकिन वे संबंधित प्रभारी से माफी मांगने की मांग पर अड़ गईं।

आशा बहुएं और आशा संगिनियां एक अक्टूबर से लगातार धरने पर बैठी हैं। उनका कहना है कि वे जिलाधिकारी और संबंधित अधिकारियों को मांगपत्र सौंप चुकी हैं, लेकिन अब तक मानदेय बढ़ाने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया और न ही उन्हें कोई आश्वासन मिला है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वर्षों से मिलने वाले दो हजार रुपये के मानदेय में बढ़ोतरी नहीं हुई है, जबकि महंगाई लगातार बढ़ रही है।

आशा कार्यकर्ताओं ने आशा संगिनियों के लिए 26 हजार रुपये और आशा बहुओं के लिए 21 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय निर्धारित करने की मांग की। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले में हस्तक्षेप कर उनकी मांगें स्वीकार कराने की अपील की।

प्रभारी ने पुलिस और अधिकारियों को दी सूचना

कोल्ड चेन रूम प्रभारी रामनरेश ने तालाबंदी के संबंध में उच्चाधिकारियों और पुलिस को सूचना देने के लिए पत्र भेजा। इसके बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। आशा बहुओं ने स्पष्ट कहा कि जब तक संबंधित प्रभारी उनसे माफी नहीं मांगेंगे, तब तक ताला नहीं खोला जाएगा।

प्रभारी रामनरेश के अनुसार, शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और क्षेत्र में टीकाकरण कार्यक्रम प्रस्तावित था। कोल्ड चेन रूम बंद होने से टीकाकरण नियमित रूप से नहीं हो सका। कोल्ड चैन रूम प्रभारी रामनरेश ने बताया कि बीते 10 अक्टूबर से आशा बंहुए कोल्ड चैन रूम में ताला लगा रही है, जिससे टीकाकरण प्रभावित हो रहा है ।

वहीं, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ ने चेतावनी दी कि तालाबंदी से टीकाकरण प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आशा बहुओं को तालाबंदी के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

अधीक्षक डॉ विपिन सिंह से वार्ता के बाद करीब 3:45 बजे आशा बहुओं एवं आशा संगीनियों ने कोल्ड चैन रूम का ताला खोल दिया ।

धरने के दौरान जिलाध्यक्ष शिप्रा सक्सेना, उर्मिला, अर्चना, पूजा, सविता, उषा, सुशील शाक्य, सुदामा देवी, रजनी और सोनी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
एन के एकेडमी विद्यालय में नवरात्रि पर कार्यक्रम का आयोजन

*संवाददाता कायमगंज*

कायमगंज। नवरात्रि के पावन अवसर पर एन के एकेडमी विद्यालय परिसर में शनिवार को एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में नौ देवियों के स्वरूपों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। जिसके साथ ही भगवान श्रीराम के आदर्शों मर्यादा और भारतीय संस्कृति को दर्शाने वाले रामायण मंचन का भी बच्चों द्वारा आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति धार्मिक परम्पराओं और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों को प्रस्तुत कर पूरे कार्यक्रम में भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण वातारण बना रहा। जिसमें सभी  अतिथियों एवं अभिभावक गणों ने बच्चों द्वारा की गई प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए आनंद लिया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक अनुपम चन्द्र अग्रवाल एवं डायरेक्टर मधू अग्रवाल प्रिंसिपल शिवानी प्रसाद एच.ओ.डी मोहित दुबे एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
छात्राओं और महिलाओं को मिशन शक्ति के तहत किया गया जागरूक

फर्रुखाबाद।
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण हेतु संचालित मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तीकरण के साथ-साथ महिला सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे विधवा पेंशन, मुख्यमंत्री सुमंगला योजना, बाल कल्याण योजनाओं तथा बाल मजदूरी न कराने के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव एवं सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी गई।

*