मऊ सदर तहसील परिसर में नवनिर्मित पुस्तकालय कक्ष का लोकार्पण

मऊ। घोसी लोकसभा के सांसद राजीव राय ने सांसद निधि से मऊ सदर तहसील परिसर में नवनिर्मित पुस्तकालय कक्ष का लोकार्पण किए |

उन्होंने कहा कि इस पुस्तकालय कक्ष के निर्माण से अधिवक्ताओं, वादकारियों और स्थानीय युवाओं को विशेष लाभ मिलेगा। यहां उन्हें अध्ययन करने के साथ-साथ कानूनी संदर्भों एवं आवश्यक जानकारियों को प्राप्त करने में सुविधा होगी।

अध्ययन और कानूनी जानकारी के लिए मिलेगी बेहतर सुविधा

पुस्तकालय कक्ष के शुरू होने से तहसील परिसर में आने वाले लोगों को अध्ययन के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

यह पहल अधिवक्ताओं, युवाओं और आम नागरिकों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है।
सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने पर ठाकुर रामनाथ सिंह का अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने किया सम्मान

आशीष कुमार

मुजफ्फरनगर। आज सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन ठाकुर रामनाथ सिंह के कार्यालय पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, मुजफ्फरनगर के प्रतिनिधिमंडल ने पहुंचकर उनका पटका पहनाकर, पुष्पगुच्छ एवं भगवान श्रीराम की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया तथा उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने कहा कि ठाकुर रामनाथ सिंह के विरुद्ध कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से साजिश कर उनके पद की गरिमा को प्रभावित करने का प्रयास किया गया था। इस प्रकरण में पहले हाईकोर्ट के आदेश के बाद उनके पद पर रोक लगी थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्राप्त हुई और उनके पद की गरिमा पुनः स्थापित हुई।

उन्होंने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश से न्याय व्यवस्था में विश्वास और मजबूत हुआ है। ठाकुर रामनाथ सिंह का पुनः अपने कार्यालय पहुंचना उनके समर्थकों एवं शुभचिंतकों के लिए हर्ष का विषय है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा उनके सम्मान और प्रतिष्ठा के साथ खड़ी है।

प्रतिनिधिमंडल ने ठाकुर रामनाथ सिंह को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, सफल कार्यकाल एवं जनसेवा के लिए मंगलकामना की।

इस अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, जिला महामंत्री संजीव राणा, जिला उपाध्यक्ष हरिंदर राणा, प्रमोद पुंडीर, आशीष राणा प्रधान, विजय आर्य प्रधान, ठाकुर दीपक कुशवाहा, अरविंद कुमार, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता ठाकुर, पिंकी चौधरी, दिलबाग सिंह पुंडीर, मुकुट राज सिंह, हिमांशु सिंगल सहित महासभा के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में आजमगढ़ को 19 पदक, नेशनल के लिए 6 बेटियां का चयन


उपेन्द्र कुमार पांडेय


आजमगढ़। नगर के शिब्ली नेशनल इंटर कॉलेज में आयोजित 70वीं विद्यालयीय राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता-2026 में आजमगढ़ मंडल ने कुल 19 पदक जीतकर ऑल ओवर उपविजेता का खिताब हासिल किया। साथ ही, अंडर-14 बालिका वर्ग की प्रथम राज्य ट्रॉफी पर कब्जा जमाया और जिले की 6 बेटियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह बनाई। इस सफलता में श्री बिहारी जी योगासन अकादमी ने 6 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य पदक का योगदान दिया। अकादमी के ऋषिका और स्पर्श ने 'स्टेट बेस्ट प्लेयर' अवार्ड जीतकर जिले का  गौरव बढ़ाया है। अंडर-14 आर्टिस्टिक पेयर में जाह्नवी व पहल, अंडर-14 रिदमिक पेयर में अंजलि व जाह्नवी, अंडर-17 रिदमिक पेयर में माही व अर्पिता तथा अंडर-19 रिदमिक पेयर में पूजा व संजना की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता। अंडर-14 आर्टिस्टिक सिंगल में जाह्नवी और अंडर-19 ट्रेडिशनल में शौर्य ने रजत पदक हासिल किया। खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक सफलता पर श्री बिहारी जी योगासन अकादमी के प्रबंधक संत प्रसाद अग्रवाल ने विजेताओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में अकादमी के निर्णायकों ने भी अपनी अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर कंपटीशन डायरेक्टर नूपुर श्रीवास्तव, कंपटीशन मैनेजर राजन वैदिक, स्टेज मैनेजर अर्चना शर्मा, जिला प्रभारी बालकृष्ण, अध्यक्ष लौटू, सचिव अशोक सहित रजत मौर्या, रितु चेतमनी, प्रियंका कुशवाहा, लोकनाथ, स्मिता, रवीना, मंजरी, अंजलि और मनमोहन ने सभी विजेता खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
प्रभु श्री राम के आदर्श ही आदर्श समाज की नींव : संजय मिश्रा
आशीष कुमार

मुजफ्फरनगर। श्री आदर्श रामलीला, नई मंडी पटेल नगर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में संजय मिश्रा ने प्रभु श्री राम, माता जानकी, लक्ष्मण, श्री गणेश, श्री रामायण जी एवं श्री बांके बिहारी जी की पावन आरती में सम्मिलित होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए प्रभु श्री राम के जीवन, मर्यादा, त्याग, सत्य, धर्म एवं कर्तव्यनिष्ठा पर अपने विचार व्यक्त किए।

संजय मिश्रा ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम का जीवन संपूर्ण मानव समाज के लिए आदर्श है। उनके जीवन से हमें माता-पिता का सम्मान, परिवार के प्रति कर्तव्य, सत्य के मार्ग पर चलने, समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धा है।

उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी सनातन संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने के साथ-साथ नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसे आयोजन समाज में एकता, सहयोग और धार्मिक चेतना को मजबूत करते हैं।

इस अवसर पर कार्यक्रम के सफल संचालन एवं आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले चाचा अनिल ऐरण, जितेंद्र कुच्छल, सुरेंद्र मंगल, पियुष शर्मा, गौरव मित्तल, अमन कुमार, समस्त श्रद्धालुओं एवं रामलीला का मंचन करने वाले सभी कलाकारों का संजय मिश्रा ने हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी आयोजकों एवं सहयोगियों की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक सहयोग और समर्पण से ही ऐसे धार्मिक आयोजन सफल एवं यादगार बनते हैं।

कार्यक्रम में भक्तिमय वातावरण रहा। सभी ने प्रभु श्री राम से समाज में सुख-शांति, समृद्धि, सद्भाव और भाईचारे की कामना की।
अवैध पटाखों पर जिला प्रशासन सख्त,बिना लाइसेंस निर्माण या भंडारण पर होगी कार्रवाई

*चारों तहसीलों में पुलिस टीमें कर रही जांच

गोंडा।जिले में आगामी दशहरा,धनतेरस और दीपावली त्योहार में फोड़े जाने वाले पटाखे और उनके भंडारण को लेकर स्थानीय जिला प्रशासन पूरी तरीके से अलर्ट मोड पर है।नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा द्वारा शनिवार सुबह 9.30 बजे पुलिस अधिकारियों और चारों तहसीलों के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि पूरे जिले में पुलिस टीम के साथ अभियान चला करके जांच की जाए कि जिन दुकानों द्वारा पटाखों की बिक्री की जा रही है,उनके पास लाइसेंस है अथवा नहीं है और यदि बिक्री लाइसेंस है तो भंडारण कहाँ कर रहे हैं।भंडारण आबादी से बाहर कर रहे हैं अथवा आबादी वाले स्थान पर कर रहे हैं,क्षमता से अधिक भंडारण कर रहे हैं अथवा नहीं कर रहे हैं।नगर मजिस्ट्रेट ने कहा कि यदि कोई नियमों को दर किनार करके बिना लाइसेंस के भंडारण कर रहा है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।बिना लाइसेंस के यदि पटाखों की बिक्री कर रहा है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।इसके साथ ही साथ चारों तहसीलों के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया है कि अलग अलग स्थानों पर छापेमारी करके यह भी देखा जाए कि कहीं पर बिना लाइसेंस के अवैध रूप से पटाखों का निर्माण तो नहीं हो रहा है,क्योंकि बीते 2 वर्ष पहले बेलसर में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई थी।इसके बाद इस वर्ष स्थानीय जनपद का पुलिस प्रशासन भी पूरी तरीके से अलर्ट मोड पर है।पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने भी   जिले की 17 थानों की पुलिस फोर्स को निर्देश दिया है कि गोपनीय तरीके से एक एक स्थान की जांच की जाए और जहाँ कहीं भी वैसे शिकायत मिले तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए।उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि पिछले तीन वर्षों में जिन स्थानों पर कोई घटनाएं हुई हैं अथवा जो लोग अवैध पटाखा बनाते हुए पकड़े गए हैं उनकी भी जांच करने के लिए कहा गया है।वहीं नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा ने बताया कि किसी भी हालत में कहीं भी अवैध रूप से पटाखा नहीं बनने दिया जाएगा,फिर भी हमारी चारों तहसीलों में टीम सक्रिय है और लगातार अलग अलग स्थानों पर छापेमारी की जा रही है और जांच भी की जा रही है।
महानवमी पर 19 अक्टूबर को भी रहेगा सार्वजनिक अवकाश
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने दुर्गा पूजा और शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर अवकाश देने का फैसला किया है। उत्तर प्रदेश शासन ने महानवमी के पावन अवसर पर 19 अक्टूबर (सोमवार) को पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया।

जारी हुआ अवकाश का शासनादेश

प्रमुख सचिव (सामान्य प्रशासन) एस.वी.एस. रंगा राव द्वारा इस संबंध में शुक्रवार काे शासनादेश जारी किया है। इसके तहत पूर्व में निर्गत अवकाश सूची में संशोधन करते हुए सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों, उच्च न्यायालय, बैंकों एवं संबंधित विभागों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

लगातार दो दिन रहेगा अवकाश

उल्लेखनीय है कि पूर्व में 20 अक्टूबर को महानवमी एवं विजयदशमी का अवकाश निर्धारित था, लेकिन पर्व के महत्व, पूजा-अर्चना और आम जनमानस की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार ने निर्णय लिया है कि अब 19 अक्टूबर (सोमवार) को भी महानवमी के पावन पर्व पर संपूर्ण सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
सड़क हादसे में घायल युवक की लखनऊ में मौत, तीन मासूम हुए अनाथ

गोंडा।जिले के तरबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गौहानी गांव निवासी 30 वर्षीय संदीप ओझा की सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को संदीप ओझा बाइक से दुर्जनपुर बाजार जा रहे थे। रानीपुर पहाड़ी के पास अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट आई थी।परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। बृहस्पतिवार शाम इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।शुक्रवार सुबह जैसे ही शव घर पहुंचा, परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पिता राजबहादुर ओझा बेसुध हो गए।मृतक संदीप अपने पीछे तीन मासूम बच्चों को छोड़ गए हैं, जिनमें पांच साल का टुनटुन, तीन साल का ढुनमुन और महज चार महीने की बेटी शामिल है। पिता की मौत से तीनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। गांव में मातम पसरा हुआ है।घटना के बाद ग्रामीणों ने लोगों से अपील की है कि बाइक चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें, ताकि ऐसी दर्दनाक घटनाओं से बचा जा सके।
गोण्डा की सभी तहसीलों में 17 अक्टूबर को आयोजित होगा पिंक समाधान दिवस

*महिलाओं की शिकायतों का प्राथमिकता पर होगा निस्तारण, महिला हेल्प डेस्क और पिंक स्टॉल के माध्यम से दी जाएंगी सुविधाएं*

*गोण्डा, 16 अक्टूबर 2026*  -  महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जनपद गोण्डा की समस्त तहसीलों में शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 को पिंक (समाधान दिवस) / मिशन शक्ति तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने इस संबंध में सभी उप जिलाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए आयोजन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है कि तहसीलों के मुख्य द्वार एवं सभागार में पिंक समाधान दिवस से संबंधित बैनर लगाए जाएं। महिला शिकायतकर्ताओं की सुविधा के लिए अलग से महिला कर्मचारी की तैनाती के साथ हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी, जहां आवश्यकता पड़ने पर प्रार्थना पत्र लिखने की भी व्यवस्था रहेगी। महिलाओं की शिकायतों के पंजीकरण के लिए दो काउंटर बनाए जाएंगे, जिन पर यथासंभव महिला कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी।

शिकायतों को राजस्व एवं पुलिस से संबंधित तथा अन्य विभागों से संबंधित श्रेणियों में दर्ज किया जाएगा। शिकायतकर्ताओं को संबंधित विभाग के अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर उनकी समस्याएं सुनी जाएंगी। शिकायतों के निस्तारण के लिए तहसील दिवस के अध्यक्ष आवश्यक निर्देश जारी करेंगे तथा अंतिम निस्तारण संबंधित उप जिलाधिकारी के अनुमोदन से किया जाएगा।

*भूमि विवादों के निस्तारण के लिए मौके पर पहुंचेगी संयुक्त टीम*

राजस्व एवं पुलिस से संबंधित शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। जिन भूमि विवादों में पुलिस की आवश्यकता होगी, उनमें राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम उसी दिन मौके पर जाकर जांच करेगी। टीम द्वारा स्पॉट मेमो, जियोटैग फोटोग्राफ और आवश्यक आख्या प्रस्तुत की जाएगी, जिससे शिकायतों के निस्तारण की प्रभावी निगरानी हो सके।

बार-बार शिकायत करने वाले फरियादियों के मामलों में पूर्व में की गई शिकायतों और उन पर हुई कार्रवाई का विवरण भी संलग्न किया जाएगा। संबंधित अधिकारी अब तक शिकायत का निस्तारण न होने के कारणों का स्पष्टीकरण एवं टिप्पणी दर्ज करेंगे। इसके लिए पंजीकरण काउंटर पर लैपटॉप और प्रिंटर की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि पुरानी शिकायतों की प्रतियां निकालकर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

*महिलाओं को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए लगेंगे पिंक स्टॉल*

पिंक समाधान दिवस के अवसर पर कृषि, चिकित्सा, जिला कार्यक्रम, खाद्य एवं रसद, डीसी एनआरएलएम तथा जिला प्रोबेशन विभाग सहित विभिन्न विभागों की ओर से पिंक स्टॉल लगाए जाएंगे। इनके माध्यम से महिलाओं को विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ अधिक से अधिक पात्र महिलाओं को लाभान्वित करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली किसी महिला कर्मचारी अथवा सामाजिक कार्यकर्ता को सम्मानित भी किया जाएगा। साथ ही, सबसे अच्छे स्टॉल को भी सम्मानित किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए हैं कि पूर्व में तहसील दिवस पर प्राप्त महिलाओं की दो-दो शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को जांच एवं निस्तारण के लिए दिया जाए। अधिकारी उसी दिन जांच कर स्पॉट मेमो, जियोटैग फोटोग्राफ और शिकायतकर्ता के बयान सहित अपनी आख्या संबंधित उप जिलाधिकारी को उपलब्ध कराएंगे।

पिंक समाधान दिवस के सफल आयोजन एवं की गई कार्रवाई की आख्या सभी संबंधित उप जिलाधिकारियों को 17 अक्टूबर 2026 को सायं 8 बजे तक कलेक्ट्रेट स्थित परिवाद सहायक को उपलब्ध करानी होगी।
अपर पुलिस महानिदेशक ने मंदिरों किया निरीक्षण, किया जिम का उद्घाटन
फर्रुखाबाद।
अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन फतेहगढ़  में जिम का शिलापट्टिका अनावरण एवं फीता काटकर उद्घाटन किया गया। पुलिस जवानों को शारीरिक रूप से फिट रखने तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई है। नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना मऊदरवाजा क्षेत्रान्तर्गत गुड़गांव देवी मंदिर, थाना कादरीगेट क्षेत्रान्तर्गत शीतला देवी मंदिर एवं रामलीला मैदान का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन एवं शांति व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं ।
Mirzapur: पूर्व IAS  दिव्या मित्तल ने गड़बड़ा धाम सहित लहुरियादह गांव का किया भ्रमण, स्वागत में उमड़े ग्रामीण, तो भावुक हो उठी पूर्व IAS  दिव्या
मीरजापुर। पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने शुक्रवार को हलिया क्षेत्र के गड़बड़ा धाम स्थित मां शीतला मंदिर में पहुंचकर दर्शन पूजन किया। उन्होंने मां शीतला का आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। इससे पहले उन्होंने हलिया में लोगों से जनसंपर्क किया। दर्शन के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। लोगों ने उनकी नई पार्टी जननीति भारत बनाने पर बधाई दी और फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने उनके साथ रहने और समर्थन देने का नारा भी लगाया। दिव्या मित्तल ने लोगों से संवाद करते हुए कहा कि वह हमेशा जनता के हित के लिए काम करती रहेंगी। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।इस मौके पर अरूण मिश्रा, कमलेश तिवारी, शिवा अग्रहरि, शनी अग्रहरि, राकेश अग्रहरि, मुन्ना सिंह, मंगलधारी मिश्रा, ज्ञानेश्वर दूबे, रविशंकर तिवारी, मंगलधारी मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग व कार्यकर्ता मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था में मेला प्रभारी श्याम लाल पुलिस कर्मियों के साथ लगे रहे वहीं एलआईओ टीम की  भी मौजूद रहीं।

*"बहुत दिन से तोहार इंतजार करत रहे बिटिया आजु इच्छा पूरी होगइ हमार, तोहके जी भरि क देखि लिहा देवी मइया तोहरे ऊपर कृपा बनावंइ"*

हलिया क्षेत्र के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान दिव्या मित्तल पहाड़ पर बसे लहुरियादह गांव को ख़ासकर दुईजा देवी को नहीं भूली। वह लहुरियादह गांव में पहुंच दुईजादेवी से मिलकर भावुक हो उठी।
लहुरियादह गांव में पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल से दुईजी देवी बोली "बहुत दिन से तोहार इंतजार करत रहे बिटिया आजु इच्छा पूरी होगइ हमार तोहके जी भरि क देखि लिहा देवी मइया तोहरे ऊपर कृपा बनावंइ"
इस दौरान ग्रामीणों ने गाजे बाजे के साथ उनका स्वागत किया है। दिव्या ने विद्यालय की मांग करने वाली देवकली को माला पहनाई, गले मिली। कहा लहुरियादह के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करूंगी। यहां की आवाज़ उठाने से पीछे नहीं रहूंगी, यहां से जो स्नेह मिला है वह भूलने वाला नहीं है। वह पल और आज का पल मुझे याद है। इस दौरान गांव में पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के आने मात्र की खबर से ही ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी थी।