प्रभु श्री राम के आदर्श ही आदर्श समाज की नींव : संजय मिश्रा
आशीष कुमार
मुजफ्फरनगर। श्री आदर्श रामलीला, नई मंडी पटेल नगर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में संजय मिश्रा ने प्रभु श्री राम, माता जानकी, लक्ष्मण, श्री गणेश, श्री रामायण जी एवं श्री बांके बिहारी जी की पावन आरती में सम्मिलित होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए प्रभु श्री राम के जीवन, मर्यादा, त्याग, सत्य, धर्म एवं कर्तव्यनिष्ठा पर अपने विचार व्यक्त किए।
संजय मिश्रा ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम का जीवन संपूर्ण मानव समाज के लिए आदर्श है। उनके जीवन से हमें माता-पिता का सम्मान, परिवार के प्रति कर्तव्य, सत्य के मार्ग पर चलने, समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धा है।
उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी सनातन संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने के साथ-साथ नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसे आयोजन समाज में एकता, सहयोग और धार्मिक चेतना को मजबूत करते हैं।
इस अवसर पर कार्यक्रम के सफल संचालन एवं आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले चाचा अनिल ऐरण, जितेंद्र कुच्छल, सुरेंद्र मंगल, पियुष शर्मा, गौरव मित्तल, अमन कुमार, समस्त श्रद्धालुओं एवं रामलीला का मंचन करने वाले सभी कलाकारों का संजय मिश्रा ने हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी आयोजकों एवं सहयोगियों की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक सहयोग और समर्पण से ही ऐसे धार्मिक आयोजन सफल एवं यादगार बनते हैं।
कार्यक्रम में भक्तिमय वातावरण रहा। सभी ने प्रभु श्री राम से समाज में सुख-शांति, समृद्धि, सद्भाव और भाईचारे की कामना की।
Oct 17 2026, 12:09
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.4k