शक्तिपीठ माँ पाटेश्वरी देवीपाटन मंदिर में भव्य संगीत संध्या एवं महाआरती का आयोजन, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर हुआ वातावरण
**सूर्यकुंड पर दीपों की जगमगाहट एवं भव्य प्रकाश सज्जा के बीच संपन्न हुई दिव्य महाआरती, श्रद्धालुओं ने किया अलौकिक दृश्य का दर्शन**

**माँ पाटेश्वरी की महिमा एवं शक्तिपीठ की धार्मिक, ऐतिहासिक व आध्यात्मिक महत्ता पर आधारित लघु फिल्म का हुआ प्रदर्शन**

**कार्यक्रम में भक्ति संगीत, आध्यात्मिक परंपरा एवं आधुनिक तकनीक का दिखा अद्भुत संगम**

**दिनांक -  15 अक्टूबर 2026।**

आदिशक्ति माँ पाटेश्वरी की पावन तपोभूमि एवं सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर, तुलसीपुर में गुरुवार की सायं जिला प्रशासन बलरामपुर के सौजन्य से भव्य संगीत संध्या, दिव्य महाआरती एवं लाइट एंड साउंड शो का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर स्थित ऐतिहासिक सूर्यकुंड पर आयोजित इस कार्यक्रम में भक्ति, आस्था, आध्यात्मिकता एवं सांस्कृतिक विरासत का अद्भुत संगम देखने को मिला। दीपों की मनोहारी सजावट, आकर्षक विद्युत प्रकाश व्यवस्था, भक्तिमय भजनों एवं दिव्य महाआरती से संपूर्ण मंदिर परिसर आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर हो उठा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महंत देवीपाटन मंदिर श्री मिथलेश नाथ योगी जी उपस्थित रहे। इस अवसर पर माननीय विधायक तुलसीपुर श्री कैलाश नाथ शुक्ला, माननीय सदस्य विधान परिषद श्री साकेत मिश्र, जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्री हिमांशु गुप्ता सहित अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सूर्यकुंड के चारों ओर प्रज्ज्वलित असंख्य दीपों एवं आकर्षक प्रकाश व्यवस्था ने अत्यंत मनमोहक दृश्य प्रस्तुत किया। कुंड के जल में झिलमिलाते दीपों एवं रंग-बिरंगी रोशनी के प्रतिबिंब से पूरा परिसर जगमगा उठा। उपस्थित अतिथियों एवं श्रद्धालुओं ने इस दिव्य एवं भव्य दृश्य का आनंद लिया।

*भक्ति संगीत की मधुर प्रस्तुतियों से गूंज उठा देवीपाटन मंदिर परिसर*

कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित संगीत संध्या में श्रीमती मांडवी जी द्वारा माँ भगवती की आराधना में भक्तिमय भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। भजनों के माध्यम से माँ पाटेश्वरी की महिमा, शक्ति एवं भक्ति भाव का सुंदर चित्रण किया गया। भक्तिमय संगीत की मधुर स्वर लहरियों से संपूर्ण वातावरण श्रद्धा एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो उठा।

संगीत संध्या के दौरान उपस्थित अतिथियों एवं श्रद्धालुओं ने भजनों का आनंद लिया। इस आयोजन ने भारतीय संस्कृति में भक्ति संगीत की समृद्ध परंपरा एवं धार्मिक आयोजनों के आध्यात्मिक महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

*सूर्यकुंड पर भव्य महाआरती, दीपों की जगमगाहट से अलौकिक हुआ वातावरण*

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण ऐतिहासिक सूर्यकुंड पर आयोजित भव्य महाआरती रही। धार्मिक परंपराओं के अनुरूप पुरोहितों द्वारा प्रज्ज्वलित विशाल आरती दीपों के साथ माँ भगवती की आराधना की गई। महाआरती के दौरान एक साथ प्रज्ज्वलित दीपों की दिव्य आभा एवं सूर्यकुंड के चारों ओर सजे असंख्य दीपों ने अद्भुत आध्यात्मिक दृश्य प्रस्तुत किया।

आरती की लौ, जल में प्रतिबिंबित होती रोशनी तथा मंदिर परिसर की भव्य सजावट ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक महाआरती में सहभागिता की तथा माँ पाटेश्वरी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

*लघु फिल्म के माध्यम से प्रदर्शित हुई माँ पाटेश्वरी की महिमा एवं शक्तिपीठ की गौरवशाली विरासत*

आयोजन के दौरान शक्तिपीठ माँ पाटेश्वरी देवीपाटन मंदिर की धार्मिक, पौराणिक, ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक महत्ता पर आधारित विशेष लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया।

लघु फिल्म के माध्यम से माँ पाटेश्वरी की महिमा, शक्तिपीठ की प्राचीन परंपराओं, धार्मिक मान्यताओं तथा श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।

इस प्रस्तुति के माध्यम से उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों को देवीपाटन शक्तिपीठ की विशिष्ट पहचान, समृद्ध धार्मिक विरासत एवं सांस्कृतिक गौरव से परिचित कराया गया। आधुनिक दृश्य-श्रव्य तकनीक के माध्यम से धार्मिक एवं आध्यात्मिक विषयवस्तु की प्रस्तुति कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही।

*भव्य लाइटिंग से जगमगाया सूर्यकुंड, धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहन देने की अभिनव पहल*

कार्यक्रम के अवसर पर सूर्यकुंड एवं आसपास के मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत झालरों, रंगीन प्रकाश एवं दीपों से सजाया गया। भव्य लाइटिंग ने मंदिर परिसर की सुंदरता को और अधिक निखार दिया। विशेष रूप से सूर्यकुंड के जल में प्रकाश के प्रतिबिंब ने आयोजन को मनोहारी स्वरूप प्रदान किया।

जिला प्रशासन के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से जनपद की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को व्यापक पहचान दिलाने तथा देवीपाटन शक्तिपीठ के धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहित करने का सकारात्मक संदेश दिया गया।

देवीपाटन मंदिर प्रदेश के प्रमुख आस्था केंद्रों में से एक है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु माँ पाटेश्वरी के दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे आयोजन श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान करने के साथ ही जनपद की समृद्ध धार्मिक परंपराओं, सांस्कृतिक पहचान एवं पर्यटन संभावनाओं को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित महंत देवीपाटन मंदिर श्री मिथलेश नाथ योगी जी, माननीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों सहित श्रद्धालुओं ने भव्य महाआरती, भक्तिमय संगीत एवं माँ पाटेश्वरी की महिमा पर आधारित लघु फिल्म का अवलोकन किया।

भक्ति, आस्था, सांस्कृतिक गौरव एवं आधुनिक प्रकाश तकनीक के अद्भुत समन्वय के साथ आयोजित इस भव्य कार्यक्रम ने शक्तिपीठ देवीपाटन की आध्यात्मिक गरिमा एवं धार्मिक महत्व को प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत किया।
नारी अबला, नहीं सबला है :  डॉ. विना सिंह


मीरजापुर। नगर में स्थित विश्व हिंदू परिषद कार्यालय इमलहा नाथ महादेव मंदिर दक्षिण फाटक लालड़िग्गी पर दुर्गा वाहिनी, मातृ शक्ति माताओं बहनों द्वारा दुर्गा अष्टमी एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा चालीसा पाठ, मां दुर्गा के समझ पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जी. डी. बिन्नानी कॉलेज के पूर्व प्राचार्या डॉ. विना सिंह ने कहा की दुर्गावाहिनी विश्व हिंदू परिषद की महिला शाखा है जिसकी स्थापना 1991 में हुई थी। इसका उद्देश्य युवा हिंदू युवतियों और महिलाओं को शारीरिक, मानसिक और वैचारिक रूप से सक्षम बनाना है। इनका ध्येय वाक्य सेवा, सुरक्षा और संस्कार है और इस संगठन का मुख्य आधार तीन स्तंभों पर टिका है सेवा का तात्पर्य समाज सेवा से है, सुरक्षा का मतलब अपनी आत्मरक्षा और देश व हिन्दू धर्म की रक्षा, और संस्कार धार्मिक व सांस्कृतिक धरोहर का संरक्षण है।
डॉ. विना सिंह ने की नारी को केवल कमजोर या 'अबला' मानने की मानसिकता को खारिज करते हुए माँ दुर्गा, झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई, रानी दुर्गावती और कित्तूर की रानी चेन्नम्मा जैसी वीरांगनाओं के शौर्य को आदर्श माना जाता है। रानी अहिल्या बाई सावित्री जीजा बाई को भी आदर्श माना है। आज बहने सेना व पुलिस के क्षेत्र चिकित्सा के क्षेत्र प्रशासनिक अधिकारी वैज्ञानिक अंतरिक्ष यान शिक्षिका आदि के क्षेत्र मे भी हमारी बेटियां आगे है ।
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही उमर ओमर वैश्य महिला मंडल की जिला अध्यक्ष रूबी गुप्ता ने कहा की आज  नारी की भूमिका है कुटुंब प्रबोधन ,परिवार को जागृत करने और संस्कारित करने का अभियान में नारी की भूमिका केंद्रीय और सबसे महत्वपूर्ण मानी गई है। महिलाएं कुटुंब व्यवस्था की मुख्य रीढ़ और आत्मा होती है संस्कार परिवार व बच्चों को देती है।  गऊ ,गीता ,गायत्री हिन्दू रीति रिवाज़ सब संस्कार मे रहे उनका ही प्रयास रहता है। रूबी गुप्ता ने कहा की लवजेहाद विदेशी संस्कृति सभ्यता और सुरक्षा  के लिए बेटियों मे संस्कार की ज्यादा जरूरत है उनको जागरूक भी करना पड़ेगा और उन्होंने आए हुए सभी अतिथियों और   माताओं बहनों का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम समापन की घोषणा की।
इस अवसर पर कार्यक्रम का कुशल संचालन शैल गुप्ता व स्वागत नगर उपाध्यक्ष श्रीमती सपना सिंह ने किया।
इस अवसर पर मंजू लता चौबे, दीपा उमर, अंजू गुप्ता, सोनम चतुर्वेदी दीपिका , क्षिप्रा गुप्ता,अमिता, अर्चना, किरन,नीतू, ज्योति , आरुषि विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल से जिला अध्यक्ष हरिशंकर , नगर अध्यक्ष राज माहेश्वरी नगर मंत्री बृजेश गुप्ता, प्रान्त सत्संग प्रमुख महेश तिवारी, विभाग संगठन मंत्री अमित, विभाग संयोजक प्रवीण, जिला सह मंत्री अभय, पवन, विजय, त्रिलोकी के साथ आदि लोग उपस्थित रहे।
थाना मनकापुर पुलिस द्वारा जानलेबा हमला करने के प्रकरण में विधि का उल्लंघन करने वाले किशोर को पुलिस अभिरक्षा मे लेकर 01अभियुक्ता को किया गया गिरफ

गोण्डा। दिनांक 28.07.2026 को वादी प्रदीप सिंह पुत्र संग्राम सिंह निवासी ग्राम बनकसिया शिवरतन सिंह, थाना मनकापुर, जनपद गोण्डा द्वारा थाना कोतवाली मनकापुर पर तहरीर दी गई कि वह अपने भाई एवं पिता के साथ अपनी भूमि पर पशुओं के लिए चारा डाल रहे थे। वादी की भूमि के बगल में स्थित सहन की भूमि को लेकर विपक्षीगण से पूर्व से विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। इसी रंजिश को लेकर विपक्षीगण आशीष कुमार, रवि कुमार, वीरेन्द्र कुमार, प्रियांशु, सुनीता, संता, विमला देवी, हिमांशु, कैलाशपती एवं सुरेन्द्र कुमार निवासीगण ग्राम बनकसिया शिवरतन सिंह, थाना मनकापुर द्वारा वादी की भूमि पर आकर फावड़े से खुदाई करने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर विपक्षीगण द्वारा गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार से हमला कर दिया गया, जिससे वादी को गंभीर चोटें आईं तथा वह मौके पर बेहोश हो गया। परिजनों द्वारा घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मनकापुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक द्वारा जिला अस्पताल रेफर किया गया। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0 मनकापुर में सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया।

कार्यवाही-
दिनांक 16.10.2026 को प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली मनकापुर मय पुलिस टीम वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं मा0 न्यायालय से निर्गत गैर जमानतीय वारण्ट के तामीला हेतु क्षेत्र में मामूर थे। इसी दौरान मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित विधि का उल्लंघन करने वाले किशोर को बल्लीपुर चौराहा से पुलिस अभिरक्षा में लिया गया  तथा अभियुक्ता सुनीता पत्नी वीरेन्द्र कुमार को स्टेशन मोड़ मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया। विधि विरूद्ध किशोर की निशानदेही पर उसके घर से घटना में प्रयुक्त 01 अदद फावडा व 01 अदद बांका बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्ता के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
मिशन शक्ति 6.0: सुलह से फिर जुड़े परिवार, गोण्डा पुलिस ने किया सम्मानित
गोण्डा। मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत आज दिनांक 16.10.2026 को जनपद गोण्डा के मिशन शक्ति केन्द्र/परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा पूर्व में आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से सफलतापूर्वक निस्तारित किए गए पारिवारिक प्रकरणों से संबंधित अभिभावकों एवं परिवारीजनों को आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संबंधित परिवारों से प्रकरणों के निस्तारण के पश्चात उनके पारिवारिक जीवन में आए बदलावों, आपसी संबंधों में सुधार तथा वर्तमान स्थिति के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया गया। कार्यक्रम के दौरान परिवार परामर्श केन्द्र के माध्यम से पारिवारिक विवादों के समाधान में संवाद, आपसी समझ, धैर्य एवं सहमति की भूमिका के संबंध में जानकारी दी गई। परिवारों को प्रेरित किया गया कि वे आपसी मतभेदों को बातचीत एवं समझदारी के माध्यम से सुलझाने का प्रयास करें तथा परिवार में एक-दूसरे के प्रति सम्मान, विश्वास और सहयोग की भावना बनाए रखें। साथ ही महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा परिवार में सौहार्दपूर्ण वातावरण स्थापित करने के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। मिशन शक्ति केन्द्र/परिवार परामर्श केन्द्र का उद्देश्य पारिवारिक विवादों के मामलों में संबंधित पक्षों की काउंसलिंग कर आपसी सहमति से समाधान का प्रयास करना, परिवारों में बिखराव की स्थिति को रोकने में सहयोग प्रदान करना तथा महिलाओं को सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन देना है। इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से पूर्व में निस्तारित प्रकरणों की स्थिति की जानकारी प्राप्त करने, संबंधित परिवारों के अनुभव जानने तथा परामर्श प्रक्रिया की उपयोगिता के संबंध में फीडबैक प्राप्त करने का प्रयास किया जाता है। गोण्डा पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ पारिवारिक विवादों के संवेदनशील एवं प्रभावी समाधान की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
पल्लवी शुक्ला ने अखिलेश यादव को कहा अपशब्द, सपा नेता ने लिखाया मुकदमा
*हम पक्के ब्राह्मण, यादव समाज को कहा अपशब्द

गोंडा।जिले के कौड़िया बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत बौनापुर गांव निवासिनी सोशल मीडिया क्रियेटर पल्लवी शुक्ला ने एक बार फिर विवादित बनाते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट किया है।जिसमें वह समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को मां बहन की गाली देते हुए यादव समाज के लोगों को भी गालियां देती हुई नजर आ रही हैं।वीडियो वायरल होने के बाद जिले के कौड़िया थाने में समाजवादी पार्टी नेता वकार खान ने तहरीर देकर शुक्रवार अपरान्ह लगभग 12.30 बजे मुकदमा दर्ज करवाया।वायरल वीडियो में पल्लवी शुक्ला ने कहा कि एआई के साथ हमारी अखिलेश यादव की वीडियो बनाए है़।पल्लवी शुक्ला ने यादव समाज को गाली देते हुए कहा कि मैं यादव को सपोर्ट नहीं करती हूँ,जाति का बर्आम्हण हूँ और मेरे बप्पा कट्टर हिंदु हैं।यादव वादव का जो तुम बना रहे हो एआई वाला,तो हम कभी भी यादव को सपोर्ट नहीं करते हैं।चाहे कोई गुस्सा रहे अथवा चाहे कोई खुश रहे।पल्लवी शुक्ला ने यादव समाज और अखिलेश यादव की मां को गाली देते हुए कहा कि य। लोग कब काम आते हैं और आने वाले समय में लड़कियों का बालात्कार होता है तथा लड़कियां सुरक्षित नहीं आ पाती हैं।कमल हरदम खिला हुआ है और वह हरदम में इसी तरह से खिला रहेगा,हम अखिलेश यादव का विरोध कर रहे हैं।पल्लवी शुक्ला ने फिर अखिलेश यादव को गाली देते हुए कहा कि अखिलेश यादव की जब सरकार आई थी तब साइकिल में एकदम जंग लग गई थी।अखिलेश यादव ने हमेशा मांग करके खाया है।यह कब से तिर्मलिंग हो गई।अखिलेश यादव का साथ कौन देगा,यादव का साथ हम कभी नहीं देंगे।मांस मुर्गा खाने वाले आदमी अपने आप का ब्रांड बनाते हैं।साइकिल हमेशा मुर्झाई रहेगी।साइकिल का कोई भरोसा नहीं है कि कहाॅं रास्ता चलते हुए पंचर हो जाए।
काशी नरेश विश्वविद्यालय में विश्व खाद्य दिवस पर कार्यक्रम: पोस्टर प्रतियोगिता और व्याख्यान से कुपोषण उन्मूलन का संदेश

रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव


भदोही। काशी नरेश विश्वविद्यालय, ज्ञानपुर में विश्व खाद्य दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम गृह विज्ञान और मिशन शक्ति 6.0 के तहत आयोजित हुआ। हर साल 16 अक्टूबर को मनाए जाने वाले इस दिवस का मकसद भुखमरी, कुपोषण और खाद्य असुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) की स्थापना की याद में 1981 से यह दिवस मनाया जा रहा है। डॉ. मधु विश्वकर्मा ने 'आज नवाचार करें, कल का पोषण करें' विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने भोजन को अच्छे स्वास्थ्य और विकास का आधार बताया।

इस मौके पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें बी.ए. और एम.ए. की छात्राओं ने हिस्सा लिया। छात्राओं ने खाद्य सुरक्षा, कुपोषण मुक्त भारत और भोजन की बर्बादी रोकने का संदेश दिया। उन्होंने भोजन बर्बाद न करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का संयोजन डॉ. मधु ने किया। डॉ. ईरा त्रिपाठी, डॉ. अंशुबाला और डॉ. ऋचा यादव भी मौजूद रहीं।
धनघटा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मामले में वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
रमेश दूबे

संतकबीरनगर ।पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा  अभयनाथ मिश्रा* के निकट पर्यवेक्षण में थाना धनघटा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 256/2026 धारा 108 बीएनएस में वाँछित अभियुक्त राम भजन पुत्र सुखराज निवासी ग्राम भैंसही थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर को मुंडेरा शुक्ला तिराहे से आज दिनांक 16.10.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
विदित हो कि वादी श्री राहुल पुत्र मोतीलाल निवासी हकीमपुर थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर द्वारा दिनाँक 02.05.2026 को थाना धनघटा पर प्रार्थना पत्र दिया कि वादी की बहन अनीता को उक्त अभियुक्त द्वारा आत्महत्या के लिए उकसाने पर आत्महत्या कर लिया गया । प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना धनघटा द्वारा अभियोग पंजीकृत कर साक्ष्य संकलन के आधार पर कार्यवाही करते हुए आज दिनाँक 16.10.2026 को घटना में संलिप्त उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस बल का विवरणः-* उ0नि0 श्री उदय शंकर द्विवेदी, का0 अखिलेश, का0 आदर्श अग्रहरि ।
अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर माय भारत सुलतानपुर द्वारा आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

सुलतानपुर,अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर माय भारत, सुलतानपुर के तत्वावधान में आपदा से बचाव एवं सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी आदित्य जायसवाल द्वारा उपस्थित युवाओं एवं स्वयंसेवकों को आपदा प्रबंधन तथा आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव के विभिन्न उपायों के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
      
प्रशिक्षण के दौरान आदित्य जायसवाल ने प्रतिभागियों को प्राकृतिक आपदाओं के समय सतर्कता बरतने, सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने, स्वयं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा प्रभावित लोगों की सहायता करने के महत्वपूर्ण तरीकों की जानकारी दी। साथ ही आपदा के समय धैर्य एवं सूझबूझ से कार्य करने और जन-धन की हानि को कम करने के लिए आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया।
      
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक एवं प्रशिक्षित करना तथा समाज में आपदा जोखिम को कम करने के लिए जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना रहा। माय भारत के माध्यम से युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करते हुए जनसेवा एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
     
कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं ने आपदा के समय जागरूकता, सतर्कता एवं प्रशिक्षण के महत्व को समझा। इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को आपातकालीन परिस्थितियों का सामना करने के लिए तैयार करने तथा समाज में आपदा सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
     
इस अवसर पर योगेश शर्मा, प्रकाश नारायण सिंह, शिवम सिंह, प्रशांत उपाध्याय, विशाल पाण्डेय, शरद मिश्रा, अंकित कश्यप, हरीश चंद्र, देवेंद्र यादव, अखिल सिंह,अंजू पाण्डेय, रिया त्रिपाठी एवं श्वेता मिश्रा सहित माय भारत के अन्य कई साथी एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण, चोरी के माल सहित 02 अभियुक्त गिरफ्तार

गोण्डा। दिनांक 15.10.2026 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के लक्ष्मणपुरी कॉलोनी, आवास विकास, निकट आरपी लॉन निवासी हजारी लाल गुप्ता पुत्र राम किशोर द्वारा थाना को0 नगर मे लिखित तहरीर दी गयी कि वह अपनी पत्नी के साथ सुबह करीब 08:00 बजे घर से रोजी-रोजगार के लिए निकले थे। दोपहर करीब 03:00 बजे वापस लौटने पर घर का सामान अस्त-व्यस्त मिला तथा अज्ञात चोरों द्वारा दरवाजे का ताला तोड़कर घर में रखे ₹50,000 नकद एवं सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए गए थे। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर सुसंगत धाराओ मे अभियोग पंजीकृत किया गया था।


आज दिनांक 16.10.2026 को उपनिरीक्षक पिण्टू कुमार यादव पुलिस टीम के साथ उक्त चोरी की घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की तलाश में क्षेत्र में मामूर थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि इंजीनियरिंग कॉलेज के पीछे न्यू इन्दिरा नगर कॉलोनी जाने वाली कच्ची सड़क के किनारे दो संदिग्ध व्यक्ति खड़े हैं, जिनके उक्त चोरी की घटना में शामिल होने की आशंका है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा दोनों संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी से संबंधित आभूषण, ₹634 के सिक्के तथा ₹4,800 नकद बरामद हुए। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने किया ‘मिशन दक्ष देवीपाटन’ का शुभारंभ

*‘हर बच्चा, हर दक्षता’ के संकल्प के साथ कक्षा 1 एवं 2 के विद्यार्थियों की बुनियादी शिक्षा होगी सुदृढ़*

*प्रथम चरण में चारों जनपदों के एक-एक ब्लॉक में तीन माह तक चलेगा विशेष अभियान*

*प्रत्येक बच्चे को कक्षा के अनुरूप कम से कम 70 प्रतिशत दक्षताएं हासिल कराने का लक्ष्य*

गोण्डा, 16 अक्टूबर। बच्चों की बुनियादी शिक्षा को मजबूत बनाने तथा प्रत्येक विद्यार्थी की सीखने की क्षमता में सुधार लाने के उद्देश्य से मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय, गोण्डा में आयोजित मण्डल स्तरीय कार्यशाला में ‘मिशन दक्ष देवीपाटन – हर बच्चा, हर दक्षता’ का शुभारंभ किया गया। अभियान के माध्यम से कक्षा 1 एवं 2 के प्रत्येक बच्चे की सीखने संबंधी कमजोरियों को चिह्नित कर उन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि कोई भी बच्चा बुनियादी दक्षताओं को हासिल करने में पीछे न रहे।

*प्रथम चरण में चार ब्लॉकों का चयन*

मिशन के प्रथम चरण में मण्डल के चारों जनपदों से एक-एक ब्लॉक का चयन किया गया है। इनमें जनपद बलरामपुर का बलरामपुर ग्रामीण, श्रावस्ती का इकौना, बहराइच का पयागपुर तथा गोण्डा का पंडरी कृपाल शामिल है। चयनित ब्लॉकों में तीन माह तक विशेष अभियान चलाकर बच्चों की दक्षताओं में सुधार के लिए सुनियोजित प्रयास किए जाएंगे। प्रथम चरण के अनुभवों एवं परिणामों के आधार पर अगले चरण में अन्य ब्लॉकों का चयन किया जाएगा।

*हर बच्चे की दक्षता में सुधार ही मिशन का मूल उद्देश्य*

मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि मिशन का उद्देश्य केवल कुछ बच्चों के शैक्षिक स्तर में सुधार करना नहीं, बल्कि प्रत्येक बच्चे की सीखने की जरूरत को पहचानकर उसकी दक्षताओं को विकसित करना है। लक्ष्य है कि प्रत्येक बच्चा अपनी कक्षा के अनुरूप कम से कम 70 प्रतिशत अपेक्षित दक्षताएं हासिल करे। उन्होंने कहा कि “हमें कुछ बच्चों पर नहीं, बल्कि हर बच्चे पर काम करना है। यही इस मॉडल की विशेषता है।” उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पहल निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

बेसलाइन, मिडलाइन एवं एंडलाइन आकलन से मापी जाएगी प्रगति

बच्चों की शैक्षिक प्रगति का वस्तुनिष्ठ आकलन करने के लिए डायट के प्रशिक्षकों द्वारा बेसलाइन, मिडलाइन एवं एंडलाइन मूल्यांकन कराया जाएगा। इसके माध्यम से बच्चों के वर्तमान दक्षता स्तर, सीखने में हो रहे सुधार तथा अभियान के परिणामों का आकलन किया जाएगा। प्राप्त निष्कर्षों के आधार पर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे, ताकि शिक्षण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

*विद्यालयों में शिक्षा के साथ मूलभूत सुविधाओं पर भी जोर*

मण्डलायुक्त ने निर्देश दिए कि चयनित ब्लॉकों के विद्यालयों में शिक्षण कार्य की गुणवत्ता के साथ-साथ मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता एवं स्थिति में भी सुधार सुनिश्चित किया जाए। विद्यालयों में बच्चों के लिए बेहतर शैक्षिक वातावरण विकसित करने, उनकी आवश्यकताओं को समझने तथा विद्यालय स्तर की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करने पर विशेष ध्यान दिया जाए।

*बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण पर भी दिया जाए ध्यान*

मण्डलायुक्त ने कहा कि बच्चों के समग्र विकास में स्वास्थ्य एवं पोषण की महत्वपूर्ण भूमिका है। मण्डल में कुपोषण तथा फ्लोरोसिस, विटामिन-डी एवं कैल्शियम की कमी जैसी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को देखते हुए शिक्षकों से भी जागरूकता बढ़ाने और संबंधित विभागों के साथ समन्वय में सहयोग करने की अपेक्षा की गई। उन्होंने निर्देश दिए कि सर्दियों में सुबह विद्यालय आने पर बच्चों को उनकी आयु एवं परिस्थितियों के अनुरूप खेलकूद एवं शारीरिक गतिविधियों में शामिल किया जाए, जिससे उनमें सक्रियता बढ़े और उनके समग्र विकास को प्रोत्साहन मिले।

*अनुश्रवण में चयनित विद्यालयों को दी जाएगी प्राथमिकता*

मण्डलायुक्त ने निर्देशित किया कि मुख्य विकास अधिकारियों की अध्यक्षता में ब्लॉक टास्क फोर्स (BTF) एवं जिला टास्क फोर्स (DTF) के सदस्यों द्वारा किए जाने वाले अनुश्रवण में चयनित ब्लॉकों के विद्यालयों पर विशेष ध्यान दिया जाए। निरीक्षण के दौरान बच्चों की दक्षताओं में सुधार, शिक्षण कार्य की गुणवत्ता, उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं तथा विद्यालयों की समस्याओं की समीक्षा की जाए। साथ ही, चिन्हित कमियों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

कार्यशाला में संबंधित जनपदों के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA), डायट प्राचार्य, खण्ड शिक्षा अधिकारी (BEO), अकादमिक रिसोर्स पर्सन (ARP) सहित शिक्षा विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

‘शिक्षित देवीपाटन, विकसित देवीपाटन’ — प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल।