नारी अबला, नहीं सबला है : डॉ. विना सिंह
मीरजापुर। नगर में स्थित विश्व हिंदू परिषद कार्यालय इमलहा नाथ महादेव मंदिर दक्षिण फाटक लालड़िग्गी पर दुर्गा वाहिनी, मातृ शक्ति माताओं बहनों द्वारा दुर्गा अष्टमी एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा चालीसा पाठ, मां दुर्गा के समझ पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जी. डी. बिन्नानी कॉलेज के पूर्व प्राचार्या डॉ. विना सिंह ने कहा की दुर्गावाहिनी विश्व हिंदू परिषद की महिला शाखा है जिसकी स्थापना 1991 में हुई थी। इसका उद्देश्य युवा हिंदू युवतियों और महिलाओं को शारीरिक, मानसिक और वैचारिक रूप से सक्षम बनाना है। इनका ध्येय वाक्य सेवा, सुरक्षा और संस्कार है और इस संगठन का मुख्य आधार तीन स्तंभों पर टिका है सेवा का तात्पर्य समाज सेवा से है, सुरक्षा का मतलब अपनी आत्मरक्षा और देश व हिन्दू धर्म की रक्षा, और संस्कार धार्मिक व सांस्कृतिक धरोहर का संरक्षण है।
डॉ. विना सिंह ने की नारी को केवल कमजोर या 'अबला' मानने की मानसिकता को खारिज करते हुए माँ दुर्गा, झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई, रानी दुर्गावती और कित्तूर की रानी चेन्नम्मा जैसी वीरांगनाओं के शौर्य को आदर्श माना जाता है। रानी अहिल्या बाई सावित्री जीजा बाई को भी आदर्श माना है। आज बहने सेना व पुलिस के क्षेत्र चिकित्सा के क्षेत्र प्रशासनिक अधिकारी वैज्ञानिक अंतरिक्ष यान शिक्षिका आदि के क्षेत्र मे भी हमारी बेटियां आगे है ।
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही उमर ओमर वैश्य महिला मंडल की जिला अध्यक्ष रूबी गुप्ता ने कहा की आज नारी की भूमिका है कुटुंब प्रबोधन ,परिवार को जागृत करने और संस्कारित करने का अभियान में नारी की भूमिका केंद्रीय और सबसे महत्वपूर्ण मानी गई है। महिलाएं कुटुंब व्यवस्था की मुख्य रीढ़ और आत्मा होती है संस्कार परिवार व बच्चों को देती है। गऊ ,गीता ,गायत्री हिन्दू रीति रिवाज़ सब संस्कार मे रहे उनका ही प्रयास रहता है। रूबी गुप्ता ने कहा की लवजेहाद विदेशी संस्कृति सभ्यता और सुरक्षा के लिए बेटियों मे संस्कार की ज्यादा जरूरत है उनको जागरूक भी करना पड़ेगा और उन्होंने आए हुए सभी अतिथियों और माताओं बहनों का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम समापन की घोषणा की।
इस अवसर पर कार्यक्रम का कुशल संचालन शैल गुप्ता व स्वागत नगर उपाध्यक्ष श्रीमती सपना सिंह ने किया।
इस अवसर पर मंजू लता चौबे, दीपा उमर, अंजू गुप्ता, सोनम चतुर्वेदी दीपिका , क्षिप्रा गुप्ता,अमिता, अर्चना, किरन,नीतू, ज्योति , आरुषि विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल से जिला अध्यक्ष हरिशंकर , नगर अध्यक्ष राज माहेश्वरी नगर मंत्री बृजेश गुप्ता, प्रान्त सत्संग प्रमुख महेश तिवारी, विभाग संगठन मंत्री अमित, विभाग संयोजक प्रवीण, जिला सह मंत्री अभय, पवन, विजय, त्रिलोकी के साथ आदि लोग उपस्थित रहे।
Oct 16 2026, 17:35
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1