मिशन शक्ति 6.0: सुलह से फिर जुड़े परिवार, गोण्डा पुलिस ने किया सम्मानित
गोण्डा। मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत आज दिनांक 16.10.2026 को जनपद गोण्डा के मिशन शक्ति केन्द्र/परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा पूर्व में आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से सफलतापूर्वक निस्तारित किए गए पारिवारिक प्रकरणों से संबंधित अभिभावकों एवं परिवारीजनों को आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संबंधित परिवारों से प्रकरणों के निस्तारण के पश्चात उनके पारिवारिक जीवन में आए बदलावों, आपसी संबंधों में सुधार तथा वर्तमान स्थिति के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया गया। कार्यक्रम के दौरान परिवार परामर्श केन्द्र के माध्यम से पारिवारिक विवादों के समाधान में संवाद, आपसी समझ, धैर्य एवं सहमति की भूमिका के संबंध में जानकारी दी गई। परिवारों को प्रेरित किया गया कि वे आपसी मतभेदों को बातचीत एवं समझदारी के माध्यम से सुलझाने का प्रयास करें तथा परिवार में एक-दूसरे के प्रति सम्मान, विश्वास और सहयोग की भावना बनाए रखें। साथ ही महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा परिवार में सौहार्दपूर्ण वातावरण स्थापित करने के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। मिशन शक्ति केन्द्र/परिवार परामर्श केन्द्र का उद्देश्य पारिवारिक विवादों के मामलों में संबंधित पक्षों की काउंसलिंग कर आपसी सहमति से समाधान का प्रयास करना, परिवारों में बिखराव की स्थिति को रोकने में सहयोग प्रदान करना तथा महिलाओं को सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन देना है। इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से पूर्व में निस्तारित प्रकरणों की स्थिति की जानकारी प्राप्त करने, संबंधित परिवारों के अनुभव जानने तथा परामर्श प्रक्रिया की उपयोगिता के संबंध में फीडबैक प्राप्त करने का प्रयास किया जाता है। गोण्डा पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ पारिवारिक विवादों के संवेदनशील एवं प्रभावी समाधान की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
पल्लवी शुक्ला ने अखिलेश यादव को कहा अपशब्द, सपा नेता ने लिखाया मुकदमा
*हम पक्के ब्राह्मण, यादव समाज को कहा अपशब्द

गोंडा।जिले के कौड़िया बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत बौनापुर गांव निवासिनी सोशल मीडिया क्रियेटर पल्लवी शुक्ला ने एक बार फिर विवादित बनाते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट किया है।जिसमें वह समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को मां बहन की गाली देते हुए यादव समाज के लोगों को भी गालियां देती हुई नजर आ रही हैं।वीडियो वायरल होने के बाद जिले के कौड़िया थाने में समाजवादी पार्टी नेता वकार खान ने तहरीर देकर शुक्रवार अपरान्ह लगभग 12.30 बजे मुकदमा दर्ज करवाया।वायरल वीडियो में पल्लवी शुक्ला ने कहा कि एआई के साथ हमारी अखिलेश यादव की वीडियो बनाए है़।पल्लवी शुक्ला ने यादव समाज को गाली देते हुए कहा कि मैं यादव को सपोर्ट नहीं करती हूँ,जाति का बर्आम्हण हूँ और मेरे बप्पा कट्टर हिंदु हैं।यादव वादव का जो तुम बना रहे हो एआई वाला,तो हम कभी भी यादव को सपोर्ट नहीं करते हैं।चाहे कोई गुस्सा रहे अथवा चाहे कोई खुश रहे।पल्लवी शुक्ला ने यादव समाज और अखिलेश यादव की मां को गाली देते हुए कहा कि य। लोग कब काम आते हैं और आने वाले समय में लड़कियों का बालात्कार होता है तथा लड़कियां सुरक्षित नहीं आ पाती हैं।कमल हरदम खिला हुआ है और वह हरदम में इसी तरह से खिला रहेगा,हम अखिलेश यादव का विरोध कर रहे हैं।पल्लवी शुक्ला ने फिर अखिलेश यादव को गाली देते हुए कहा कि अखिलेश यादव की जब सरकार आई थी तब साइकिल में एकदम जंग लग गई थी।अखिलेश यादव ने हमेशा मांग करके खाया है।यह कब से तिर्मलिंग हो गई।अखिलेश यादव का साथ कौन देगा,यादव का साथ हम कभी नहीं देंगे।मांस मुर्गा खाने वाले आदमी अपने आप का ब्रांड बनाते हैं।साइकिल हमेशा मुर्झाई रहेगी।साइकिल का कोई भरोसा नहीं है कि कहाॅं रास्ता चलते हुए पंचर हो जाए।
काशी नरेश विश्वविद्यालय में विश्व खाद्य दिवस पर कार्यक्रम: पोस्टर प्रतियोगिता और व्याख्यान से कुपोषण उन्मूलन का संदेश

रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव


भदोही। काशी नरेश विश्वविद्यालय, ज्ञानपुर में विश्व खाद्य दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम गृह विज्ञान और मिशन शक्ति 6.0 के तहत आयोजित हुआ। हर साल 16 अक्टूबर को मनाए जाने वाले इस दिवस का मकसद भुखमरी, कुपोषण और खाद्य असुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) की स्थापना की याद में 1981 से यह दिवस मनाया जा रहा है। डॉ. मधु विश्वकर्मा ने 'आज नवाचार करें, कल का पोषण करें' विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने भोजन को अच्छे स्वास्थ्य और विकास का आधार बताया।

इस मौके पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें बी.ए. और एम.ए. की छात्राओं ने हिस्सा लिया। छात्राओं ने खाद्य सुरक्षा, कुपोषण मुक्त भारत और भोजन की बर्बादी रोकने का संदेश दिया। उन्होंने भोजन बर्बाद न करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का संयोजन डॉ. मधु ने किया। डॉ. ईरा त्रिपाठी, डॉ. अंशुबाला और डॉ. ऋचा यादव भी मौजूद रहीं।
धनघटा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मामले में वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
रमेश दूबे

संतकबीरनगर ।पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा  अभयनाथ मिश्रा* के निकट पर्यवेक्षण में थाना धनघटा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 256/2026 धारा 108 बीएनएस में वाँछित अभियुक्त राम भजन पुत्र सुखराज निवासी ग्राम भैंसही थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर को मुंडेरा शुक्ला तिराहे से आज दिनांक 16.10.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
विदित हो कि वादी श्री राहुल पुत्र मोतीलाल निवासी हकीमपुर थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर द्वारा दिनाँक 02.05.2026 को थाना धनघटा पर प्रार्थना पत्र दिया कि वादी की बहन अनीता को उक्त अभियुक्त द्वारा आत्महत्या के लिए उकसाने पर आत्महत्या कर लिया गया । प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना धनघटा द्वारा अभियोग पंजीकृत कर साक्ष्य संकलन के आधार पर कार्यवाही करते हुए आज दिनाँक 16.10.2026 को घटना में संलिप्त उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस बल का विवरणः-* उ0नि0 श्री उदय शंकर द्विवेदी, का0 अखिलेश, का0 आदर्श अग्रहरि ।
अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर माय भारत सुलतानपुर द्वारा आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

सुलतानपुर,अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर माय भारत, सुलतानपुर के तत्वावधान में आपदा से बचाव एवं सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी आदित्य जायसवाल द्वारा उपस्थित युवाओं एवं स्वयंसेवकों को आपदा प्रबंधन तथा आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव के विभिन्न उपायों के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
      
प्रशिक्षण के दौरान आदित्य जायसवाल ने प्रतिभागियों को प्राकृतिक आपदाओं के समय सतर्कता बरतने, सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने, स्वयं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा प्रभावित लोगों की सहायता करने के महत्वपूर्ण तरीकों की जानकारी दी। साथ ही आपदा के समय धैर्य एवं सूझबूझ से कार्य करने और जन-धन की हानि को कम करने के लिए आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया।
      
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक एवं प्रशिक्षित करना तथा समाज में आपदा जोखिम को कम करने के लिए जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना रहा। माय भारत के माध्यम से युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करते हुए जनसेवा एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
     
कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं ने आपदा के समय जागरूकता, सतर्कता एवं प्रशिक्षण के महत्व को समझा। इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को आपातकालीन परिस्थितियों का सामना करने के लिए तैयार करने तथा समाज में आपदा सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
     
इस अवसर पर योगेश शर्मा, प्रकाश नारायण सिंह, शिवम सिंह, प्रशांत उपाध्याय, विशाल पाण्डेय, शरद मिश्रा, अंकित कश्यप, हरीश चंद्र, देवेंद्र यादव, अखिल सिंह,अंजू पाण्डेय, रिया त्रिपाठी एवं श्वेता मिश्रा सहित माय भारत के अन्य कई साथी एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण, चोरी के माल सहित 02 अभियुक्त गिरफ्तार

गोण्डा। दिनांक 15.10.2026 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के लक्ष्मणपुरी कॉलोनी, आवास विकास, निकट आरपी लॉन निवासी हजारी लाल गुप्ता पुत्र राम किशोर द्वारा थाना को0 नगर मे लिखित तहरीर दी गयी कि वह अपनी पत्नी के साथ सुबह करीब 08:00 बजे घर से रोजी-रोजगार के लिए निकले थे। दोपहर करीब 03:00 बजे वापस लौटने पर घर का सामान अस्त-व्यस्त मिला तथा अज्ञात चोरों द्वारा दरवाजे का ताला तोड़कर घर में रखे ₹50,000 नकद एवं सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए गए थे। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर सुसंगत धाराओ मे अभियोग पंजीकृत किया गया था।


आज दिनांक 16.10.2026 को उपनिरीक्षक पिण्टू कुमार यादव पुलिस टीम के साथ उक्त चोरी की घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की तलाश में क्षेत्र में मामूर थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि इंजीनियरिंग कॉलेज के पीछे न्यू इन्दिरा नगर कॉलोनी जाने वाली कच्ची सड़क के किनारे दो संदिग्ध व्यक्ति खड़े हैं, जिनके उक्त चोरी की घटना में शामिल होने की आशंका है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा दोनों संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी से संबंधित आभूषण, ₹634 के सिक्के तथा ₹4,800 नकद बरामद हुए। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने किया ‘मिशन दक्ष देवीपाटन’ का शुभारंभ

*‘हर बच्चा, हर दक्षता’ के संकल्प के साथ कक्षा 1 एवं 2 के विद्यार्थियों की बुनियादी शिक्षा होगी सुदृढ़*

*प्रथम चरण में चारों जनपदों के एक-एक ब्लॉक में तीन माह तक चलेगा विशेष अभियान*

*प्रत्येक बच्चे को कक्षा के अनुरूप कम से कम 70 प्रतिशत दक्षताएं हासिल कराने का लक्ष्य*

गोण्डा, 16 अक्टूबर। बच्चों की बुनियादी शिक्षा को मजबूत बनाने तथा प्रत्येक विद्यार्थी की सीखने की क्षमता में सुधार लाने के उद्देश्य से मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय, गोण्डा में आयोजित मण्डल स्तरीय कार्यशाला में ‘मिशन दक्ष देवीपाटन – हर बच्चा, हर दक्षता’ का शुभारंभ किया गया। अभियान के माध्यम से कक्षा 1 एवं 2 के प्रत्येक बच्चे की सीखने संबंधी कमजोरियों को चिह्नित कर उन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि कोई भी बच्चा बुनियादी दक्षताओं को हासिल करने में पीछे न रहे।

*प्रथम चरण में चार ब्लॉकों का चयन*

मिशन के प्रथम चरण में मण्डल के चारों जनपदों से एक-एक ब्लॉक का चयन किया गया है। इनमें जनपद बलरामपुर का बलरामपुर ग्रामीण, श्रावस्ती का इकौना, बहराइच का पयागपुर तथा गोण्डा का पंडरी कृपाल शामिल है। चयनित ब्लॉकों में तीन माह तक विशेष अभियान चलाकर बच्चों की दक्षताओं में सुधार के लिए सुनियोजित प्रयास किए जाएंगे। प्रथम चरण के अनुभवों एवं परिणामों के आधार पर अगले चरण में अन्य ब्लॉकों का चयन किया जाएगा।

*हर बच्चे की दक्षता में सुधार ही मिशन का मूल उद्देश्य*

मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि मिशन का उद्देश्य केवल कुछ बच्चों के शैक्षिक स्तर में सुधार करना नहीं, बल्कि प्रत्येक बच्चे की सीखने की जरूरत को पहचानकर उसकी दक्षताओं को विकसित करना है। लक्ष्य है कि प्रत्येक बच्चा अपनी कक्षा के अनुरूप कम से कम 70 प्रतिशत अपेक्षित दक्षताएं हासिल करे। उन्होंने कहा कि “हमें कुछ बच्चों पर नहीं, बल्कि हर बच्चे पर काम करना है। यही इस मॉडल की विशेषता है।” उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पहल निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

बेसलाइन, मिडलाइन एवं एंडलाइन आकलन से मापी जाएगी प्रगति

बच्चों की शैक्षिक प्रगति का वस्तुनिष्ठ आकलन करने के लिए डायट के प्रशिक्षकों द्वारा बेसलाइन, मिडलाइन एवं एंडलाइन मूल्यांकन कराया जाएगा। इसके माध्यम से बच्चों के वर्तमान दक्षता स्तर, सीखने में हो रहे सुधार तथा अभियान के परिणामों का आकलन किया जाएगा। प्राप्त निष्कर्षों के आधार पर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे, ताकि शिक्षण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

*विद्यालयों में शिक्षा के साथ मूलभूत सुविधाओं पर भी जोर*

मण्डलायुक्त ने निर्देश दिए कि चयनित ब्लॉकों के विद्यालयों में शिक्षण कार्य की गुणवत्ता के साथ-साथ मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता एवं स्थिति में भी सुधार सुनिश्चित किया जाए। विद्यालयों में बच्चों के लिए बेहतर शैक्षिक वातावरण विकसित करने, उनकी आवश्यकताओं को समझने तथा विद्यालय स्तर की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करने पर विशेष ध्यान दिया जाए।

*बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण पर भी दिया जाए ध्यान*

मण्डलायुक्त ने कहा कि बच्चों के समग्र विकास में स्वास्थ्य एवं पोषण की महत्वपूर्ण भूमिका है। मण्डल में कुपोषण तथा फ्लोरोसिस, विटामिन-डी एवं कैल्शियम की कमी जैसी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को देखते हुए शिक्षकों से भी जागरूकता बढ़ाने और संबंधित विभागों के साथ समन्वय में सहयोग करने की अपेक्षा की गई। उन्होंने निर्देश दिए कि सर्दियों में सुबह विद्यालय आने पर बच्चों को उनकी आयु एवं परिस्थितियों के अनुरूप खेलकूद एवं शारीरिक गतिविधियों में शामिल किया जाए, जिससे उनमें सक्रियता बढ़े और उनके समग्र विकास को प्रोत्साहन मिले।

*अनुश्रवण में चयनित विद्यालयों को दी जाएगी प्राथमिकता*

मण्डलायुक्त ने निर्देशित किया कि मुख्य विकास अधिकारियों की अध्यक्षता में ब्लॉक टास्क फोर्स (BTF) एवं जिला टास्क फोर्स (DTF) के सदस्यों द्वारा किए जाने वाले अनुश्रवण में चयनित ब्लॉकों के विद्यालयों पर विशेष ध्यान दिया जाए। निरीक्षण के दौरान बच्चों की दक्षताओं में सुधार, शिक्षण कार्य की गुणवत्ता, उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं तथा विद्यालयों की समस्याओं की समीक्षा की जाए। साथ ही, चिन्हित कमियों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

कार्यशाला में संबंधित जनपदों के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA), डायट प्राचार्य, खण्ड शिक्षा अधिकारी (BEO), अकादमिक रिसोर्स पर्सन (ARP) सहित शिक्षा विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

‘शिक्षित देवीपाटन, विकसित देवीपाटन’ — प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में खण्ड शिक्षक निर्वाचन के लिए कार्मिकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित*


*पीठासीन अधिकारी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय सहित सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों को दी गई निर्वाचन संबंधी जानकारी*


*निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित निर्वाचन संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश:-डीएम*


*गोण्डा 16 अक्टूबर,2026*।
जिला पंचायत सभागार में खण्ड शिक्षक निर्वाचन से संबंधित कार्मिकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में पीठासीन अधिकारी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट सहित निर्वाचन कार्य में लगाए गए अन्य संबंधित कार्मिकों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कार्मिकों को निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की तथा अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता, सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ करने के निर्देश दिए।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों को उनके दायित्वों, कार्यप्रणाली तथा निर्वाचन संबंधी आवश्यक प्रक्रियाओं के प्रति भली-भांति अवगत कराना रहा। जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण के दौरान कार्मिकों को निर्वाचन कार्य के प्रत्येक चरण में निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन से संबंधित सभी कार्यों को समयबद्ध एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। इसलिए सभी कार्मिक प्रशिक्षण के दौरान दी जा रही जानकारी को गंभीरता से समझें और निर्वाचन के समय उसका प्रभावी ढंग से अनुपालन सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान आपसी समन्वय बनाए रखने, अपने दायित्वों के प्रति सजग रहने तथा सौंपे गए कार्यों का निर्वहन पूरी निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ करने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी। उन्होंने निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचने तथा निर्धारित नियमों एवं प्रक्रियाओं का पालन करने की आवश्यकता पर बल दिया। प्रशिक्षण के माध्यम से कार्मिकों को निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्री दयानंद प्रसाद, जिला विकास अधिकारी श्री आदित्य तिवारी, जिला प्रशिक्षण अधिकारी श्री अभिषेक मणि त्रिपाठी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान निर्वाचन से जुड़े विभिन्न दायित्वों के निर्वहन के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक जानकारी दी गई। इस अवसर पर सभी संबंधित कार्मिकों को निर्वाचन कार्य के प्रति सजग एवं उत्तरदायी रहने तथा सौंपे गए दायित्वों का नियमानुसार निर्वहन सुनिश्चित करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
सीता के अपहरण पर श्रद्धालुओं की सजल हुई आंखे*

*-मालवीय नगर की प्राचीन रामलीला में उमड़े दर्शक*
*गोण्डा।*
मालवीय नगर स्थित जनपद मुख्यालय की प्राचीन  नगर रामलीला में षष्टम दिवस  जयंत लीला, मुनियों से मिलाप एवं  पंचवटी निवास के समय सूपनखा के नाक काटने व खर- दूषण वध, जानकी हरण,  जटायू मोक्ष, शबरी मिलन  आदि लीलाओं का मनोहारी मंचन किया गया।
     बुधवार  को अयोध्याधाम के हनुमत लीला मंडल के कलाकारों ने भगवान की विभिन्न लीलाओं का मनोहारी मंचन से दर्शको को मंत्रमुग्ध कर दिया। 
दर्शकों ने सूर्पनखा के प्रेम प्रदर्शन के दौरान जहां भरपूर आनंद लिया। वहीं कपटी रावण के साधुवेश में माता जानकी के अपहरण प्रसंग में दर्शकों की आंखे भर आई। लीला के दौरान प्रसंग के अनुकूल रामचरितमानस की चौपाइयों का सस्वर पाठ से श्रद्धालु झूम उठे। इसके पूर्व भगवान के जुलूस का नगर के कई स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत किया गया।
रामलीला में आए श्रद्धालुओं का अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह एवं लीला संरक्षण अरुण कुमार शुक्ल ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पर पूर्व भाजपा अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप,संजय तिवारी, धीरेन्द्र प्रताप पाण्डेय, हरीश शुक्ला एवं गोपेश श्रीवास्तव आदि पदाधिकारी शामिल रहे।
टेढ़ी नदी में 50 हजार मत्स्य बीज अंगुलिकाओं का संचय

*विधायक रमापति शास्त्री की उपस्थिति में पटपड़गंज घाट पर हुआ रिवर रैचिंग कार्यक्रम*

*गोण्डा, 15 अक्टूबर 2026*  - उत्तर प्रदेश सरकार की राज्यपोषित योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में रिवर रैचिंग कार्यक्रम के तहत गुरुवार को जनपद की टेढ़ी नदी में नवाबगंज स्थित पटपड़गंज घाट पर 50 हजार मत्स्य बीज अंगुलिकाओं का संचय किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्री रमापति शास्त्री उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष श्री सतेन्द्र सिंह, निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री रामानन्द, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती रेनू, संगठन अध्यक्ष श्री राजकुमार सहित मत्स्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि नदियों में मत्स्य संपदा को बनाए रखने तथा जलीय पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा रिवर रैचिंग कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत प्रमुख नदियों में मत्स्य बीज अंगुलिकाओं का संचय किया जाता है, जिससे नदियों में मछलियों की संख्या बढ़ाने, मत्स्य संसाधनों के संरक्षण तथा जलीय जैव विविधता को बनाए रखने में सहायता मिलती है।

उन्होंने बताया कि रिवर रैचिंग कार्यक्रम नदी आधारित मत्स्य संसाधनों को समृद्ध करने और प्राकृतिक जलीय संपदा के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।