परिवार नियोजन साधनों की उपलब्धता पर डिजिटल नजर, पोर्टेल से जुड़ेगी मांग और आपूर्ति की प्रक्रिया
फर्रुखाबाद। स्वास्थ्य केंद्रों पर परिवार नियोजन के साधनों की उपलब्धता बनाए रखने और उनकी जरूरत का सही आकलन करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ऑनलाइन निगरानी व्यवस्था को मजबूत कर रहा है। अब परिवार नियोजन सामग्री की मांग दर्ज करने, इंडेंट तैयार करने और सामग्री जारी किए जाने की प्रक्रिया को पोर्टल के माध्यम से संचालित करने पर जोर दिया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद उपाध्याय का उद्देश्य है कि संबंधित स्वास्थ्य इकाइयों की आवश्यकता का पता समय रहते चले और लाभार्थियों को जरूरी साधन उपलब्ध कराने में अनावश्यक देरी न हो।

22 सितंबर तक 1,119 संस्थान पोर्टल पर सक्रिय

एक अप्रैल से 22 सितंबर 2026 तक की ऑपरेशन लाइजेशन रिपोर्ट के अनुसार, 1,998 पंजीकृत स्वास्थ्य संस्थानों में 1,119 संस्थान पोर्टल पर ऑपरेशनल थे। इस श्रेणी में संचालन की स्थिति 56 प्रतिशत दर्ज की गई है। वहीं दूसरी श्रेणी में 343 पंजीकृत संस्थानों में 197 संस्थान सक्रिय मिले, जो 57 प्रतिशत है।

सब सेंटरों को भी डिजिटल व्यवस्था से जोड़ने पर जोर

ग्रामीण क्षेत्रों में परिवार नियोजन सेवाओं की पहुंच बढ़ाने में सब सेंटर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। रिपोर्ट के अनुसार जिले के 1,655 पंजीकृत सब सेंटरों में से 922 ऑपरेशनल हो चुके हैं। इस प्रकार यहां संचालन की स्थिति 56 प्रतिशत दर्ज हुई है। पोर्टल के नियमित इस्तेमाल से इन केंद्रों पर सामग्री की जरूरत दर्ज करने और आपूर्ति की स्थिति जानने में सुविधा मिलेगी।

रिपोर्ट में 9,057 आशा कार्यकर्ताओं का पंजीकरण भी दर्ज है। आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों को उपलब्ध साधनों की जानकारी देने का कार्य किया जाता है। स्वास्थ्य इकाइयों और जमीनी स्तर पर कार्यरत कर्मियों के बीच समन्वय बेहतर होने से सेवाओं की निरंतरता बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

ऑनलाइन रिकॉर्ड से सामने आएगी जरूरत और उपलब्धता की स्थिति

पोर्टल के माध्यम से संबंधित इकाई की मांग, इंडेंट और सामग्री जारी किए जाने की स्थिति का रिकॉर्ड रखा जा सकेगा। इससे यह पहचानने में आसानी होगी कि किस केंद्र को किस साधन की आवश्यकता है और उसकी मांग पर क्या कार्रवाई हुई है। जिन स्वास्थ्य इकाइयों में पोर्टल का संचालन अभी शुरू नहीं हुआ है या नियमित नहीं है, उन्हें सक्रिय करने की आवश्यकता है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद उपाध्याय का जोर व्यवस्था को केवल पंजीकरण तक सीमित रखने के बजाय उसके नियमित उपयोग पर है। ऑनलाइन रिकॉर्ड के आधार पर संबंधित अधिकारियों को सामग्री की मांग और उपलब्धता की समीक्षा करने तथा आवश्यकतानुसार कार्रवाई करने में मदद मिलेगी।

व्यवस्था का लाभ सीधे लाभार्थियों तक पहुंचाना लक्ष्य

परिवार नियोजन कार्यक्रम में गर्भनिरोधक साधनों की समय पर उपलब्धता महत्वपूर्ण है। यदि किसी केंद्र पर जरूरत के अनुरूप सामग्री उपलब्ध नहीं होती, तो वहां आने वाले लाभार्थियों को परेशानी हो सकती है। डिजिटल निगरानी का उद्देश्य ऐसी स्थिति की पहचान कर समय रहते समाधान की दिशा में कदम उठाना है।

स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि सभी संबंधित इकाइया पोर्टल का नियमित उपयोग करें और मांग से लेकर आपूर्ति तक की प्रक्रिया का सही विवरण दर्ज करें। इससे परिवार नियोजन सामग्री के प्रबंधन में पारदर्शिता बढ़ेगी तथा स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक व्यवस्थित ढंग से संचालित करने में सहायता मिलेगी।
खाद विक्रेता के कागजात अपूर्ण मिलने पर तत्काल प्रभाव से लाइसेंस
फर्रुखाबाद। मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा दिये गये निर्देश पर  विकास खण्ड कमालगंज क्षेत्र में उर्वरक बिकी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय मेसर्स छोटे खाद भण्डार खुदागंज के अभिलेख अपूर्ण पाये गये तथा रेटबोर्ड / स्टाकबोर्ड, लगा नहीं पाया गया। 01 सितम्बर 2026 के बिकी रजिस्टर का प्रारूप बदलने पर जनपद के सभी खुदरा विक्रेताओं को नये प्रारूप पर रजिस्टर का रखरखाब किये जाने के निर्देश दिये गये थे, जिसका अनुपालन नहीं किया इस कारण लाइसेन्स निलम्बित किया गया, तथा गौरी खाद भण्डार खुदागंज बिना नोटिस चस्पा किये बन्द कर पालायन कर गये इसलिए लाइसेन्स निलम्बित किया गया। नियमित छापामार कार्यवाही जारी रहेगी। जनपद को आई०पी०एल० कम्पनी की बी०ए०पी० रैक 15 अक्टूबर 2026 को लगने की सम्भावना है, जिससे जनपद को 1500 मै०टन (30000 बोरी) समितियों पर एवं 1000 मै०टन (20000 बोरी) निजी क्षेत्र के बिकी केन्द्रों पर कुल 2500 मै०टन (50000 बोरी) प्राप्त होगी जो सीधे रैक प्वाइन्ट से सहकारी समितियों / निजी बिकी केन्द्रों को आपूर्ति की जायेगी। मेसर्स पी०पी०एल० कम्पनी की डी०ए०पी० रैक भी  16 अक्तूबर 2026 तक लगने की सम्भावना है, जिससे आवश्यकतानुसार डी०ए०पी० मिलेगी। लगातार उर्वरकों की आपूर्ति जारी है। वर्तमान में माह अक्टूबर का यूरिया लक्ष्य 5928 मै०टन के सापेक्ष 27672 मै०टन, डी०ए०पी० लक्ष्य 6578 मै०टन के सापेक्ष 10706 मै०टन, पोटास लक्ष्य 2906 मै०टन के सापेक्ष 8297 मै०टन, एनी०पी०के० लक्ष्य 11142 मै०टन के सापेक्ष 22269 मै०टन, सिंगल सुपर फास्फेट लक्ष्य 12112 मै०टन के सापेक्ष 16905 मै०टन की उपलब्धता सुनिश्चित हो चुकी है। जनपद में उर्वरक की कोई कमी नहीं है किसानो को उनकी मॉग के अनुरूप उर्वरक उपलब्ध है और नियमित उर्वरकों की आवक जारी है। किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होने दी जायेगी। जनपद के सभी उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया जाता है कि वे अपनी दुकान पर रेटबोर्ड एवं स्टाकबोर्ड में नियमित दुकान में उपलब्ध उर्वरक स्टाक एवं उसके निर्धारित मूल्य का अंकन करना सुनिश्चित करें, तथा अभिलेखों (स्टाक एवं बिकी रजिस्टर) का नियमित रखरखाव करें, साथ ही किसान भाइयों को उर्वरक बिकी की रसीद भी उपलब्ध करायेंगे। क्षेत्र भ्रमण के समय किसी भी विक्रेता द्वारा दिये गये निर्देशों का अनुपालन ना करने पर उसके ख़िलाफ़ करवाई की जाएगी । उन्होंने कहा कि निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर उर्वरकों का विक्रय करता है, तो सम्बन्धित विक्रेता के विरूद्ध उर्वरक नियमों के तहत कार्यवाही की जायेगी। कृषको से अपील है कि उर्वरक कय करते समय अपना आधार कार्ड, खतौनी एवं फार्मर आई०डी० लेकर बिकी केन्द्र पर जायें, यदि किसी कारण से फार्मर आई०डी० नहीं बनी हो तो खतौनी के आधार पर उर्वरक प्राप्त कर सकते है। उर्वरक से सम्बन्धित किसी भी समस्या के आने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में स्थापित कन्ट्रोल रूम नम्बर 05692-297733 पर किसी भी कार्य दिवस में शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
संविदा कर्मियों का मांगों के लिए धरना प्रदर्शन जारी
फर्रुखाबाद।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में राष्ट्रीय संविदा कर्मचारी संगठन का आठवां दिन बहिष्कार कर अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर कार्य बहिष्कार किया, यदि हमारी मांगे नहीं मानी गई तो यह धरना प्रदर्शन रुकेगा नहीं प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर 12 अक्टूबर 2026 को ईको गार्डन लखनऊ पहुंचकर समस्त संविदा कर्मी अनिश्चितकालीन धरने में शामिल हुए ,पूर्व में शासन को ज्ञापन देकर संविदा कर्मियों ने अवगत करा दिया था जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी । इस दौरान सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अर्बन क्षेत्र के समस्त संविदा कर्मियों ने धरना प्रदर्शन में शामिल होकर सरकार के प्रति नाराजगी व्यक्त करने में जिला कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी के अलावा जिला अध्यक्ष राज आर्यन अग्निहोत्री संजय बाथम ऋषि नाथ गुप्ता रूपेश पंकज कटिहार सुनील शुक्ला दीपकांत शुक्ला अभिषेक प्रमोद कुमार दीक्षित जिला अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ बाजपेई रेखा राजपूत दिनेश कुमारी अंजू प्रीति कंचन बाला प्रतिभा मानसी मंजू लाल साइना बेगम अजीत राणा नागिन दिलीप कुमार राजेश यादव योगेश पाल साबिर हुसैन संजीव कुमार सोहेल अहमद कुलजीत राज शामिल रहे।
राहुल गांधी को गाली दिए जाने के खिलाफ कांग्रेसियों ने थाने पर दी तहरीर
जौनपुर। सोशल मीडिया पर विपक्ष के नेता राहुल गांधी, राज्यसभा सांसद श्रीमती सोनिया गांधी एवं लोकसभा सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी को मुकेश सिंह राजपूत नाम के व्यक्ति द्वारा अभद्र् टिप्पणी एवं गालियां दिए जाने के खिलाफ आक्रोशित कांग्रेसियों ने पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राकेश मिश्रा के नेतृत्व में थाना प्रभारी खुटहन विक्रम लक्ष्मण सिंह को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाने की मांग की। कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने तहरीर देते हुए कहा कि राहुल गांधी जी देश ,संविधान, लोकतंत्र और जनता को मिले मताधिकार को बचाने की लड़ाई लड रहे हैं। राहुल गांधी जी के इस महाआंदोलन से फिरका परस्त ताकतें बौखलाकर उन्हें गालियां देते हुए साजिश कर रहे हैं। कांग्रेस नेता राकेश मिश्रा ने कहा कि श्रीमती सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी जी का पूरा जीवन देश की सेवा में समर्पित है। ये सब देश के लिए बलिदान होने वाले परिवार से हैं। राकेश मिश्रा ने मुकेश सिंह राजपूत को तत्काल गिरफ्तार किए जाने की मांग करते हुए कहा कि  राहुल गांधी जी सहित कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को गालियां देने से कांग्रेसियों की भावनाये आहत हुई है।  इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद त्रिपाठी, कांग्रेस कमेटी खुटहन के ब्लाक अध्यक्ष विपिन शर्मा, शोसल मीडिया के जिला प्रभारी शैलेन्द्र यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
जिलाधिकारी ने हड़ियागाड़ा में मनरेगा के तहत निर्मित तालाब का किया स्थलीय निरीक्षण


*हड़िया गाड़ा में तालाब का निरीक्षण कर चारो तरफ वृक्षारोपण करने के निर्देश:-जिलाधिकारी*


*मनरेगा में कराये गये कार्यों की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता और जनोपयोगिता पर विशेष जोर के निर्देश*

*गोण्डा 15 अक्टूबर,2026*।
विकासखंड हलधरमऊ की ग्राम पंचायत हड़िया गाड़ा में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2020-21 में निर्मित तालाब का जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तालाब की वर्तमान स्थिति का जायजा लेते हुए मौके पर उपस्थित डीसी मनरेगा एवं खण्ड विकास अधिकारी हलधरमऊ से तालाब के निर्माण तथा योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

तालाब निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी एवं ग्राम प्रधान को निर्देश दिए हैं कि तालाब के किनारे चारों तरफ से वृक्षारोपण करायें और तालाब का और अच्छे तरीके से सुंदरीकरण करें।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से तालाब के निर्माण की स्वीकृति, कार्य की लागत, कार्यदिवसों के सृजन तथा इससे ग्रामीणों को प्राप्त होने वाले लाभ के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने तालाब के रखरखाव, जल संचयन की स्थिति तथा वर्तमान उपयोगिता का भी अवलोकन किया।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से यह भी जानकारी प्राप्त की कि मनरेगा के अंतर्गत निर्मित इस परिसंपत्ति का ग्रामीणों को किस प्रकार लाभ मिल रहा है।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि मनरेगा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ ऐसी स्थायी परिसंपत्तियों का निर्माण किया जाना चाहिए, जिनसे गांव के लोगों को दीर्घकाल तक लाभ मिल सके।

जल संरक्षण एवं जल संचयन से जुड़े कार्यों को विशेष महत्व देते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि तालाबों सहित अन्य जलस्रोतों का नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप मनरेगा के तहत कराए जा रहे सभी कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। पूर्ण हो चुके कार्यों का नियमित निरीक्षण करते हुए उनकी उपयोगिता बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं के अंतर्गत निर्मित परिसंपत्तियों का अधिकतम लाभ ग्रामीण जनता को मिलना चाहिए।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास कार्यों की निरंतर निगरानी की जाए तथा कार्यों के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण को बढ़ावा देने तथा उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के अवसर पर डीसी मनरेगा जनार्दन प्रसाद, खण्ड विकास अधिकारी हलधरमऊ देव नायक सिंह, चौकी इंचार्ज बालपुर, ग्राम पंचायत सचिव, लेखपाल, ग्राम प्रधान सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
थाना छपिया पुलिस द्वारा कूटरचित दस्तावेज व प्रतिरूपण के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

गोण्डा। वादी बाबूराम पुत्र झिन्कू निवासी ग्राम चुवाड़, थाना छपिया, जनपद गोण्डा द्वारा थाना छपिया पर तहरीर दी गई कि अभियुक्त संजय उर्फ मुकेश पुत्र स्व0 महेश प्रसाद निवासी ग्राम चटकनवा, थाना खोड़ारे, जनपद गोण्डा द्वारा भूमि संबंधी विवाद में राजस्व न्यायालय को गुमराह करने के उद्देश्य से कूटरचित दस्तावेज तैयार किए गए। आरोप है कि संबंधित महिला की मृत्यु दिनांक 25.03.2024 को हो जाने के बावजूद अभियुक्त द्वारा किसी अन्य महिला को मृतका के स्थान पर प्रस्तुत कर दिनांक 09.07.2025 को फर्जी इकबाल दावा/स्वीकारोक्ति पत्र दाखिल कराया गया तथा कूटरचित दस्तावेजों एवं प्रतिरूपण के आधार पर दिनांक 25.08.2025 को नामान्तरण (दाखिल-खारिज) आदेश प्राप्त किया गया। प्रकरण में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना छपिया पर सुसंगत धारो मे अभियोग पंजीकृत किया गया।

*कार्यवाही—*
आज दिनांक 15.10.2026 को थाना छपिया पुलिस द्वारा क्षेत्र में भ्रमण के दौरान मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्त संजय उर्फ मुकेश को माड़ा चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना छपिया पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
मऊ मिशन शक्ति फेस-6 के तहत छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूक
मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। मिशन शक्ति फेस-6 अभियान के अंतर्गत गुरुवार को मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के एक विद्यालय में एंटी रोमियो टीम एवं साइबर टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी और सोशल मीडिया की सुरक्षित उपयोग के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

पुलिस कर्मियों ने वीडियो के माध्यम से विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय बताए।

साथ ही सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी साझा न करने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने तथा किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, पासवर्ड अथवा बैंक संबंधी जानकारी साझा नहीं करने की सलाह दी गई।

इस दौरान छात्र-छात्राओं को “सतर्क रहें, सुरक्षित रहें” जैसे स्लोगनों के माध्यम से डिजिटल दुनिया में सावधानी बरतने और सुरक्षित डिजिटल भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक मधुसूदन चौरसिया, साइबर प्रभारी शालिनी मौर्य सहित संबंधित विभाग के पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने विद्यार्थियों से साइबर अपराध के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की तत्काल जानकारी पुलिस को देने की अपील की।
विद्यालय परिसर में बच्चों को स्कूल ड्रेस का उपहार — शिक्षकों की पहल से चहक उठे चेहरे
खण्ड शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में लोहरइया व बभनौली वेस्ट लहसनी के विद्यार्थियों को टी-शर्ट एवं लोअर वितरित



संजीव  सिंह  बलिया! खण्ड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह के दिशा-निर्देश के क्रम में आज प्राथमिक विद्यालय लोहरइया पर विद्यालय के बच्चों को स्कूल ड्रेस के रूप में टी-शर्ट एवं लोअर वितरित किए गए। वितरण विशिष्ट बी.टी.सी. नगरा के अध्यक्ष एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक राघवेन्द्र प्रताप राही तथा सहायक अध्यापिका रिंकी, अमिषा सुजान, सुधा चौहान, पूजा, तारा चौहान एवं अर्चना श्रीवास्तव के सौजन्य से किया गया।
इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय बभनौली वेस्ट लहसनी के बच्चों को भी प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार एवं सहायक अध्यापक अजय कुमार तथा रंजू चौहान के सहयोग से टी-शर्ट एवं लोअर वितरित किए गए।
कार्यक्रम में अजय श्रीवास्तव, विद्यालय प्रबन्ध समिति की अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला देवी सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे। शिक्षकों द्वारा किए गए इस संवेदनशील प्रयास से बच्चों में खुशी और उत्साह देखा गया। उपस्थित गणमान्य लोगों ने शिक्षकों के इस प्रयास की सराहना की।
फार्म-7 से नाम हटाने के लिए आवेदन की सीमा निर्धारित, नियमों का पालन अनिवार्य*

*दावे-आपत्तियों की अवधि में अधिकतम 10 और निरंतर पुनरीक्षण में एक माह में पांच आवेदन कर सकेंगे दाखिल*

*गोण्डा, 15 अक्टूबर 2026* - भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में निर्वाचक नामावली से नाम हटाने के लिए फार्म-7 दाखिल करने की सीमा निर्धारित की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को आयोग के दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

निर्देशों के अनुसार, दावे एवं आपत्तियों की पूरी अवधि में कोई भी व्यक्तिगत निर्वाचक अधिकतम 10 फार्म-7 आवेदन दाखिल कर सकेगा। वहीं, निर्वाचक नामावली के निरंतर पुनरीक्षण के दौरान एक माह में अधिकतम पांच आवेदन किए जा सकेंगे। यह सीमा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से दाखिल आवेदनों पर लागू होगी।

फार्म-7 में सभी आवश्यक विवरण भरना और आवेदनकर्ता के मूल हस्ताक्षर होना अनिवार्य है। आपत्तियों का निस्तारण नियमानुसार जांच एवं सुनवाई के बाद किया जाएगा। यदि कोई आवेदन झूठा या मनगढ़ंत पाया जाता है और जानबूझकर गलत घोषणा की गई हो, तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 31 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि आयोग के दिशा-निर्देशों का भली-भांति अध्ययन कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें तथा इन प्रावधानों का समुचित प्रचार-प्रसार कर मतदाताओं को जागरूक करें।
गोंडा में मिसाइल मैन डॉ. कलाम को किया नमन, कलाम चौक के सौंदर्यीकरण की मांग को लेकर कांग्रेस ने की गोष्ठी

*गोंडा, 15 अक्टूबर 2026*

भारत रत्न, मिसाइल मैन, पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर आज शहर कांग्रेस कमेटी गोंडा द्वारा दो स्थानों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम शहर अध्यक्ष *सभासद शाहिद अली कुरैशी* के नेतृत्व में आयोजित हुआ। पहला कार्यक्रम *डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम चौक, महाराजगंज* पर और दूसरा कार्यक्रम *कांग्रेस भवन गोंडा* में आयोजित किया गया।

दोनों ही स्थलों पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कांग्रेसजनों ने उन्हें खिराज-ए-अक़ीदत पेश की एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी में डॉ. कलाम साहब के जीवन संघर्ष, मिसाइल मैन के रूप में देश सेवा और युवाओं को दिए गए 'सपने देखो' के संदेश पर चर्चा हुई।

शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी ने कहा - "कलाम साहब ने कहा था, सपने वो नहीं जो सोते वक्त आते हैं, सपने वो हैं जो सोने नहीं देते। मोहल्ला महाराजगंज स्थित एपीजे अब्दुल कलाम चौक  जो उनके नाम से पास है, उसका भव्य सौंदर्यीकरण कर युवाओं के लिए प्रेरणा स्थल बनाया जाए।"

उन्होंने नगर पालिका से मांग की कि चौक पर प्रतिमा, शिलापट्ट, लाइटिंग और पौधारोपण का कार्य तत्काल कराया जाए।

*इस अवसर पर - डॉ. अब्दुल मुजीब, सुकई भारती, अनीश नाना प्रदेश संगठन मंत्री सेवादल, मोहम्मद जलील खान पीसीसी सदस्य, शहर अध्यक्ष मोहम्मद रिजवान, शौकत अली उर्फ माली बाबा, राम बुझारत वर्मा, उबैदुर रहमान उर्फ सिम्पू, जाकिर अली, डॉ. अरशद, जानकी देवी, मोहम्मद कलाम, लल्लन समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।