आम आदमी पार्टी, कार्यालय में मनाई गई डॉ० ए०पी०जे० अब्दुल कलाम की जयंती, वक्ताओं ने उनके आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान
*गोंडा, 15 अक्टूबर 2026।* आम आदमी पार्टी, जनपद गोंडा के जिला कार्यालय, लखनऊ रोड स्थित पोर्टरगंज में महिंद्रा एजेंसी के बगल में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ० ए०पी०जे०अब्दुल कलाम की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ० कलाम के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उनके प्रेरणादायी जीवन एवं राष्ट्र के प्रति योगदान को याद किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अजय कुमार मिश्र उर्फ अज्जू पंडित ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद गोंडा के जिला कोषाध्यक्ष डा० आर० के० सिंह व पहले जिलाध्यक्ष/बौद्ध प्रांत के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला संरक्षक आदरणीय पांडेय जी ने की।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने डॉ० कलाम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका व्यक्तित्व सादगी, परिश्रम, वैज्ञानिक सोच, शिक्षा और राष्ट्रसेवा का प्रतीक था। उन्होंने अपने संघर्ष और प्रतिभा के बल पर देश-दुनिया में विशिष्ट पहचान बनाई। उनका जीवन विद्यार्थियों और युवाओं को बड़े सपने देखने तथा उन्हें साकार करने के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि डॉ० कलाम का सपना एक शिक्षित, आत्मनिर्भर और विकसित भारत का था। उनके विचारों को आत्मसात करते हुए समाज में शिक्षा, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, सामाजिक सद्भाव और जनसेवा की भावना को मजबूत करना आवश्यक है।
इस अवसर पर गोंडा जिलाध्यक्ष अजय कुमार मिश्र ने डॉ० कलाम के आदर्शों को जीवन में अपनाने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा एवं जागरूकता का संदेश पहुंचाने पर जोर दिया। वहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे दिग्गज पांडेय ने डॉ० कलाम के प्रेरणादायी जीवन का उल्लेख करते हुए युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से गोंडा सदर विधानसभा अध्यक्ष श्यामू वाल्मीकि (श्यामू भाई), कटरा विधानसभा प्रभारी कृष्ण किशोर पांडेय, कटरा विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. सूर्य प्रसाद शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष पुष्पा शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष तस्सीर अहमद खान, ओबीसी प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष भगौले यादव, गोंडा सदर विधानसभा सचिव अवनीश कुमार, जिला कार्यालय प्रभारी यतेंद्र कुमार, राकेश कुमार, मिथुन भाई, जिला कोषाध्यक्ष डॉ० आर०के. सिंह, दीपक शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित साथियों ने डॉ० कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा, परिश्रम, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।
Oct 15 2026, 17:42
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.4k