थाना छपिया पुलिस द्वारा कूटरचित दस्तावेज व प्रतिरूपण के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

गोण्डा। वादी बाबूराम पुत्र झिन्कू निवासी ग्राम चुवाड़, थाना छपिया, जनपद गोण्डा द्वारा थाना छपिया पर तहरीर दी गई कि अभियुक्त संजय उर्फ मुकेश पुत्र स्व0 महेश प्रसाद निवासी ग्राम चटकनवा, थाना खोड़ारे, जनपद गोण्डा द्वारा भूमि संबंधी विवाद में राजस्व न्यायालय को गुमराह करने के उद्देश्य से कूटरचित दस्तावेज तैयार किए गए। आरोप है कि संबंधित महिला की मृत्यु दिनांक 25.03.2024 को हो जाने के बावजूद अभियुक्त द्वारा किसी अन्य महिला को मृतका के स्थान पर प्रस्तुत कर दिनांक 09.07.2025 को फर्जी इकबाल दावा/स्वीकारोक्ति पत्र दाखिल कराया गया तथा कूटरचित दस्तावेजों एवं प्रतिरूपण के आधार पर दिनांक 25.08.2025 को नामान्तरण (दाखिल-खारिज) आदेश प्राप्त किया गया। प्रकरण में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना छपिया पर सुसंगत धारो मे अभियोग पंजीकृत किया गया।

*कार्यवाही—*
आज दिनांक 15.10.2026 को थाना छपिया पुलिस द्वारा क्षेत्र में भ्रमण के दौरान मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्त संजय उर्फ मुकेश को माड़ा चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना छपिया पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
मऊ मिशन शक्ति फेस-6 के तहत छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूक
मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। मिशन शक्ति फेस-6 अभियान के अंतर्गत गुरुवार को मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के एक विद्यालय में एंटी रोमियो टीम एवं साइबर टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी और सोशल मीडिया की सुरक्षित उपयोग के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

पुलिस कर्मियों ने वीडियो के माध्यम से विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय बताए।

साथ ही सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी साझा न करने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने तथा किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, पासवर्ड अथवा बैंक संबंधी जानकारी साझा नहीं करने की सलाह दी गई।

इस दौरान छात्र-छात्राओं को “सतर्क रहें, सुरक्षित रहें” जैसे स्लोगनों के माध्यम से डिजिटल दुनिया में सावधानी बरतने और सुरक्षित डिजिटल भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक मधुसूदन चौरसिया, साइबर प्रभारी शालिनी मौर्य सहित संबंधित विभाग के पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने विद्यार्थियों से साइबर अपराध के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की तत्काल जानकारी पुलिस को देने की अपील की।
विद्यालय परिसर में बच्चों को स्कूल ड्रेस का उपहार — शिक्षकों की पहल से चहक उठे चेहरे
खण्ड शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में लोहरइया व बभनौली वेस्ट लहसनी के विद्यार्थियों को टी-शर्ट एवं लोअर वितरित



संजीव  सिंह  बलिया! खण्ड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह के दिशा-निर्देश के क्रम में आज प्राथमिक विद्यालय लोहरइया पर विद्यालय के बच्चों को स्कूल ड्रेस के रूप में टी-शर्ट एवं लोअर वितरित किए गए। वितरण विशिष्ट बी.टी.सी. नगरा के अध्यक्ष एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक राघवेन्द्र प्रताप राही तथा सहायक अध्यापिका रिंकी, अमिषा सुजान, सुधा चौहान, पूजा, तारा चौहान एवं अर्चना श्रीवास्तव के सौजन्य से किया गया।
इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय बभनौली वेस्ट लहसनी के बच्चों को भी प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार एवं सहायक अध्यापक अजय कुमार तथा रंजू चौहान के सहयोग से टी-शर्ट एवं लोअर वितरित किए गए।
कार्यक्रम में अजय श्रीवास्तव, विद्यालय प्रबन्ध समिति की अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला देवी सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे। शिक्षकों द्वारा किए गए इस संवेदनशील प्रयास से बच्चों में खुशी और उत्साह देखा गया। उपस्थित गणमान्य लोगों ने शिक्षकों के इस प्रयास की सराहना की।
फार्म-7 से नाम हटाने के लिए आवेदन की सीमा निर्धारित, नियमों का पालन अनिवार्य*

*दावे-आपत्तियों की अवधि में अधिकतम 10 और निरंतर पुनरीक्षण में एक माह में पांच आवेदन कर सकेंगे दाखिल*

*गोण्डा, 15 अक्टूबर 2026* - भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में निर्वाचक नामावली से नाम हटाने के लिए फार्म-7 दाखिल करने की सीमा निर्धारित की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को आयोग के दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

निर्देशों के अनुसार, दावे एवं आपत्तियों की पूरी अवधि में कोई भी व्यक्तिगत निर्वाचक अधिकतम 10 फार्म-7 आवेदन दाखिल कर सकेगा। वहीं, निर्वाचक नामावली के निरंतर पुनरीक्षण के दौरान एक माह में अधिकतम पांच आवेदन किए जा सकेंगे। यह सीमा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से दाखिल आवेदनों पर लागू होगी।

फार्म-7 में सभी आवश्यक विवरण भरना और आवेदनकर्ता के मूल हस्ताक्षर होना अनिवार्य है। आपत्तियों का निस्तारण नियमानुसार जांच एवं सुनवाई के बाद किया जाएगा। यदि कोई आवेदन झूठा या मनगढ़ंत पाया जाता है और जानबूझकर गलत घोषणा की गई हो, तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 31 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि आयोग के दिशा-निर्देशों का भली-भांति अध्ययन कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें तथा इन प्रावधानों का समुचित प्रचार-प्रसार कर मतदाताओं को जागरूक करें।
गोंडा में मिसाइल मैन डॉ. कलाम को किया नमन, कलाम चौक के सौंदर्यीकरण की मांग को लेकर कांग्रेस ने की गोष्ठी

*गोंडा, 15 अक्टूबर 2026*

भारत रत्न, मिसाइल मैन, पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर आज शहर कांग्रेस कमेटी गोंडा द्वारा दो स्थानों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम शहर अध्यक्ष *सभासद शाहिद अली कुरैशी* के नेतृत्व में आयोजित हुआ। पहला कार्यक्रम *डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम चौक, महाराजगंज* पर और दूसरा कार्यक्रम *कांग्रेस भवन गोंडा* में आयोजित किया गया।

दोनों ही स्थलों पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कांग्रेसजनों ने उन्हें खिराज-ए-अक़ीदत पेश की एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी में डॉ. कलाम साहब के जीवन संघर्ष, मिसाइल मैन के रूप में देश सेवा और युवाओं को दिए गए 'सपने देखो' के संदेश पर चर्चा हुई।

शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी ने कहा - "कलाम साहब ने कहा था, सपने वो नहीं जो सोते वक्त आते हैं, सपने वो हैं जो सोने नहीं देते। मोहल्ला महाराजगंज स्थित एपीजे अब्दुल कलाम चौक  जो उनके नाम से पास है, उसका भव्य सौंदर्यीकरण कर युवाओं के लिए प्रेरणा स्थल बनाया जाए।"

उन्होंने नगर पालिका से मांग की कि चौक पर प्रतिमा, शिलापट्ट, लाइटिंग और पौधारोपण का कार्य तत्काल कराया जाए।

*इस अवसर पर - डॉ. अब्दुल मुजीब, सुकई भारती, अनीश नाना प्रदेश संगठन मंत्री सेवादल, मोहम्मद जलील खान पीसीसी सदस्य, शहर अध्यक्ष मोहम्मद रिजवान, शौकत अली उर्फ माली बाबा, राम बुझारत वर्मा, उबैदुर रहमान उर्फ सिम्पू, जाकिर अली, डॉ. अरशद, जानकी देवी, मोहम्मद कलाम, लल्लन समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
आम आदमी पार्टी, कार्यालय में मनाई गई डॉ० ए०पी०जे० अब्दुल कलाम की जयंती, वक्ताओं ने उनके आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान

*गोंडा, 15 अक्टूबर 2026।* आम आदमी पार्टी, जनपद गोंडा के जिला कार्यालय, लखनऊ रोड स्थित पोर्टरगंज में महिंद्रा एजेंसी के बगल में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ० ए०पी०जे०अब्दुल कलाम की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ० कलाम के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उनके प्रेरणादायी जीवन एवं राष्ट्र के प्रति योगदान को याद किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अजय कुमार मिश्र उर्फ अज्जू पंडित ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद गोंडा के जिला कोषाध्यक्ष डा० आर० के० सिंह व पहले जिलाध्यक्ष/बौद्ध प्रांत के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला संरक्षक आदरणीय  पांडेय जी ने की।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने डॉ० कलाम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका व्यक्तित्व सादगी, परिश्रम, वैज्ञानिक सोच, शिक्षा और राष्ट्रसेवा का प्रतीक था। उन्होंने अपने संघर्ष और प्रतिभा के बल पर देश-दुनिया में विशिष्ट पहचान बनाई। उनका जीवन विद्यार्थियों और युवाओं को बड़े सपने देखने तथा उन्हें साकार करने के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि डॉ० कलाम का सपना एक शिक्षित, आत्मनिर्भर और विकसित भारत का था। उनके विचारों को आत्मसात करते हुए समाज में शिक्षा, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, सामाजिक सद्भाव और जनसेवा की भावना को मजबूत करना आवश्यक है।

इस अवसर पर गोंडा जिलाध्यक्ष अजय कुमार मिश्र ने डॉ० कलाम के आदर्शों को जीवन में अपनाने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा एवं जागरूकता का संदेश पहुंचाने पर जोर दिया। वहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे दिग्गज पांडेय  ने डॉ० कलाम के प्रेरणादायी जीवन का उल्लेख करते हुए युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से गोंडा सदर विधानसभा अध्यक्ष श्यामू वाल्मीकि (श्यामू भाई), कटरा विधानसभा प्रभारी कृष्ण किशोर पांडेय, कटरा विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. सूर्य प्रसाद शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष पुष्पा शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष तस्सीर अहमद खान, ओबीसी प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष भगौले यादव, गोंडा सदर विधानसभा सचिव अवनीश कुमार, जिला कार्यालय प्रभारी यतेंद्र कुमार, राकेश कुमार, मिथुन भाई, जिला कोषाध्यक्ष डॉ० आर०के. सिंह, दीपक शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी उपस्थित साथियों ने डॉ० कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा, परिश्रम, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।
मऊ: ग्राम सभा अमारी में रामलीला का शुभारंभ, ग्रामीणों में उत्साह; आयोजन को सफल बनाने में जुटे स्थानीय सदस्य
मऊ। जनपद मऊ की ग्राम सभा अमारी में मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 की संध्या बेला में रामलीला का शुभारंभ हुआ। रामलीला के आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस धार्मिक आयोजन में भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया जा रहा है।

रामलीला के सफल आयोजन में अरविंद राय, अशोक राय, राजेश राय, बैचू राय, सिकंदर राय , राहुल राय सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं। सभी सदस्य आयोजन को बेहतर बनाने और रामलीला को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में अपना योगदान दे रहे हैं।

रामलीला भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके माध्यम से लोगों को भगवान श्रीराम के आदर्शों, धर्म, कर्तव्य, त्याग और सत्य की राह पर चलने की प्रेरणा मिलती है। ग्राम सभा अमारी में आयोजित इस रामलीला से गांव में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।

स्थानीय सदस्यों के सहयोग और ग्रामीणों के उत्साह से रामलीला का आयोजन क्षेत्र में धार्मिक आस्था एवं सांस्कृतिक परंपरा को बढ़ावा दे रहा है।
मऊ मुहम्मदाबाद गोहना में धूमधाम से मनाई गई महाराजा अग्रसेन की 5150वीं जयंती
मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। शारदीय नवरात्र के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी अग्रवाल समाज के प्रवर्तक, लोकतंत्र, अहिंसा एवं समाजवाद के प्रणेता महाराजा अग्रसेन की 5150वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। बुधवार की शाम नगर पंचायत के मोहल्ला सैदपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में जयंती समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में आजमगढ़ जनपद से पहुंचे अग्रवाल समाज हितकारिणी न्यास ट्रस्ट के अध्यक्ष अतुल कुमार अग्रवाल उर्फ मुन्ना बाबू ने महाराजा अग्रसेन एवं बाबा भीमा शाह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर विधिवत पूजन-अर्चन किया।

इस अवसर पर अग्रवाल समाज के तहसील अध्यक्ष राजेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि समाज के लोग महाराजा अग्रसेन के बताए मार्ग पर चलते हुए समाज और राष्ट्र की उन्नति में अपना योगदान देते रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह आयोजन महाराजा अग्रसेन के आदर्शों और समाजवाद के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही समाज को एकजुट करने का भी महत्वपूर्ण माध्यम बना।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित समाज के लोगों ने महाराजा अग्रसेन की आरती की। इसके बाद श्रद्धालुओं एवं भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया।
समारोह की अध्यक्षता भरत दास अग्रवाल ने की। वहीं अध्यक्ष राजेश कुमार अग्रवाल ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर पवन कुमार अग्रवाल, शरद जसरा, सरिया राज अग्रवाल, राम अग्रवाल, रघुवीर शरण, अमरनाथ अग्रवाल, नंदलाल पोद्दार, विवेक पोद्दार, आशीष अग्रवाल, बृजेश अग्रवाल, कन्हैया अग्रवाल सहित अग्रवाल समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
मऊ मिशन शक्ति फेज-6 के तहत वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों का सम्मान, अधिकारियों ने जाना हाल
मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। मिशन शक्ति फेज-6 के तहत महिलाओं एवं वृद्धजनों के सम्मान और उनकी सेवा को लेकर बुधवार की शाम करीब 5 बजे नगर पंचायत के मोहल्ला जमीन बरामदपुर स्थित वृद्ध आश्रम में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री, पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र सिंह तथा कोतवाली प्रभारी कमलकांत वर्मा वृद्ध आश्रम पहुंचे। अधिकारियों ने आश्रम में रह रहे बुजुर्गों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य, खान-पान और रखरखाव की जानकारी ली।

इस दौरान बुजुर्गों का सम्मान करते हुए उन्हें कपड़े, फल एवं अन्य आवश्यक सामग्री भेंट की गई।
अधिकारियों ने वृद्ध आश्रम के प्रबंधक लक्ष्मी राम प्रसाद से भी व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को किसी भी प्रकार की समस्या हो तो तत्काल अवगत कराया जाए, ताकि उसका समाधान कराया जा सके। उन्होंने कहा कि वृद्धजनों के लिए स्वास्थ्य, भोजन, कपड़े और अन्य मूलभूत सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी।

अधिकारियों ने कहा कि जिस प्रकार हम अपने माता-पिता की सेवा और सम्मान करते हैं, उसी भावना के साथ समाज के असहाय और जरूरतमंद बुजुर्गों की सेवा करना भी हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि वृद्ध आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को कभी यह महसूस नहीं होना चाहिए कि उनके साथ उनका परिवार या संतान नहीं है।

इस अवसर पर वृद्ध आश्रम के प्रबंधक, कर्मचारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
एक करोड़ से अधिक लौटाने से मना करने व धमकाने का नवीन मंडी के व्यापारी अंकित गर्ग ने लगाया आरोप


आशीष कुमार

मुजफ्फरनगर। नवीन मंडी स्थल चतरसैन अनिल कुमार के मालिक (निशांक गर्ग) अंकित ने शुभम ट्रेडिंग कंपनी के मालिक शुभम मित्तल पर धोखाधड़ी करने और धमकाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में (निशांक गर्ग) अंकित ने नई मंडी थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

अंकित गर्ग ने थानाध्यक्ष थाना नई मण्डी पर दी शिकायत

में कहा है कि मैसर्स चतरसैन अनिल कुमार की 36सी, नवीन मण्डी स्थल नाम से होलसेल दाल, चावल, बेसन, चीनी आदि का व्यापार करते है। इसी व्यापार के सिलसिले में मैसर्स सालासर बालाजी ट्रेडिंग कम्पनी प्लाट नं0-13/1, भोपा रोड, निकट पूजा होटल, मुजफ्फरनगर जिसका मालिक शुभम मित्तल है। जिसके साथ-साथ दूसरी फर्म मैसर्स शुभम ट्रेडिंग कम्पनी, 156बी नवीन मण्डी स्थल, मुजफ्फरनगर में भी व्यापार करता है। जिसकी मालकिन आशा रानी है। शुभम मित्तल से व्यापारिक जान-पहचान होने के कारण व्यापार का आदान-प्रदान रहा है। लेकिन दिनांक 12.05.2026 से उक्त शुभम मित्तल व उसकी माता आशा रानी उपरोक्त के मालिक के कहे अनुसार भिन्न-भिन्न दिनांकों में 16.09.2026 तक माल की आवा जावी रही है तत्पश्चात इसी बीच सालासर ट्रेडिंग कम्पनी में दिनांक 19.08.2026 को 20,00,000/- रूपयें दिनांक 21.08.2026 को 10,00,000/- रूपयें, दिनांक 25.08.2026 को 10,00,000/- रूपयें, दिनांक 12.09.2026 को 10,00,000/- रूपयें, अपनी आवश्यकता अनुसार रूपयों की मांग करने पर प्रार्थी ने उक्त शुभम मित्तल पर विश्वास करते हुए अपनी फर्म उपरोक्त के माध्यम से आर०टी०जी०एस० के द्वारा समय-समय पर 50,00,000/- रूपयें भेज दिये। इसके अतिरिक्त शुभम मित्तल के साथ हमारी फर्म के द्वारा व्यापारिक लेन-देन में धनराशि का भुगतान करने के साथ-साथ माल की भी बिक्री की गयी। (जिसकी छायाप्रति साथ में संलग्न है ।)
दूसरी फर्म शुभम ट्रेडिंग कम्पनी को हमने दिनांक

05.09.2026 को 10,00,000/- रूपयें, दिनांक

15.09.2026 को 20,00,000/- रूपयें दिनांक

15.09.2026 को 10,12,500/- रूपयें दिनांक 15.09.2026 को 24, 12,500 /- रूपयें आर०टी०जी०एस० के द्वारा भेजे गये। इसके अतिरिक्त शुभम मित्तल के साथ हमारी फर्म के द्वारा व्यापारिक लेन-देन में धनराशि का भुगतान करने के साथ-साथ माल की भी बिक्री व खरीद की गयी। (जिसकी छायाप्रति साथ में संलग्न है ।)
प्रार्थी ने अपनी फर्म के माध्यम से अपनी फर्म के स्टेटमेन्ट के अनुरूप माल खरीदने के उपरान्त लेन-देन का पूरा हिसाब करने की बात की तथा बताया कि आज तक के लेन-देन के बाद आपकी फर्म शुभम ट्रेडिंग कम्पनी 34,80,000 /- रूपयें और आपकी दूसरी फर्म श्री सालासर बालाजी कम्पनी पर 1,11,01,610/- रूपयें बकाया है। उक्त फर्म के मालिक शुभम मित्तल ने कहा कि एक-दो दिन बाद हिसाब कर लेंगे। एक-दो दिन बाद उक्त फर्म के मालिक के कहे अनुसार प्रार्थी ने उसे कुल हिसाब फाईनल करने को कहा तो उक्त फर्म के मालिक शुभम मित्तल ने कहा मेरी फर्म पर कुछ बकाया नहीं है। आरोप है कि पैसा नहीं देने के साथ उन्हें धमकाया जा रहा है।