Mirzapur: पूर्व IAS दिव्या मित्तल का राजनीति में बड़ा कदम, बनाई अपनी पार्टी!
*"जननीति भारत" पार्टी के नाम से सियासी पारी की शुरुआत

मिर्जापुर। प्रशासनिक सेवा छोड़ने के बाद पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने अब राजनीति में नई शुरुआत की है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, दिव्या मित्तल ने 'जननीति भारत' नाम से अपनी राजनीतिक पार्टी बनाई है और मिर्जापुर सदर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं।
मिर्जापुर और देवरिया जैसे जिलों में प्रशासनिक जिम्मेदारी संभाल चुकीं दिव्या मित्तल के इस कदम से पूर्वांचल की सियासत में नई चर्चा शुरू हो गई है।
अब बड़ा सवाल यह है कि प्रशासनिक अधिकारी के तौर पर पहचान बनाने वाली दिव्या मित्तल चुनावी मैदान में कितना असर दिखा पाएंगी?
गौरतलब हो कि पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक में इंट्री और दल और निर्दल के बीच गुरुवार को विंध्याचल में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान बीजेपी में उनकी इंट्री को लेकर चर्चा होती रही है, लेकिन उस पर उन्होंने विराम लगाते हुए अपनी पार्टी और नाम की घोषणा कर दी है। गुरुवार को सोशल मीडिया पर जारी अपने एक वीडियो में पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने पिछले दिनों उनके द्वारा जारी किए गए वीडियो के बाद लहुरियादह गांव में विद्यालय निर्माण कार्य प्रारंभ किए जाने एवं दो दिनों बाद वन विभाग द्वारा आपत्ति दर्ज कराते हुए रोक दिए जाने पर भी तल्ख टिप्पणी की गई है ‌
उन्होंने अपने वीडियो संदेश में कहा है कि
"मैं उम्मीद का दिया लेकर निकली थी, आपके (लोगों के) संदेश आए तो लगा कि सूरज के सामने दिया लेकर खडी हूं। आगे बोलती हैं
आज मै पार्टी बनाने की घोषणा कर रही हूं तो आप कहेंगे पहले से ही पार्टिया कमी थी क्या, तो मैं कहती हूं, कमी पार्टियों की नहीं सुनवाई की है‌

आज मै गंगा किनारे हूं
"जननीति भारत" पार्टी के
तीन वचन गिनाए कहा इन्हीं तीन वचनों को लेकर हम काम करेंगे। उन्होंने
मिर्ज़ापुर के लहुरियादह पहाड़ गांव में उच्च प्राथमिक विद्यालय निर्माण के रोक का उल्लेख करते हुए तल्ख टिप्पणी की कहा
देश के जब किसी जंगल में उघोग लगाना होता है तो 80 दिन में रास्ता मिलता है वहीं स्कूल खोलना होता है तो 80 बरस लगते हैं।
अपनी पार्टी के चुनाव प्रचार को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके पास न तो विज्ञापन के लिए पैसा है और ना ही प्रचार के लिए पोस्टर ऐसे में वह घर घर सम्पर्क से होगा प्रचार की बात कहते हुए सभी से जनसमर्थन मांगते पूरे प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव में 'जननीति भारत' को मजबूती से उतारने की घोषणा की है।
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक सम्पन्न,संगठनात्मक गतिविधियों पर हुआ मंथन

अटल भवन में आयोजित जिला मासिक बैठक में वरिष्ठ नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने की सहभागिता,चुनावी तैयारियों को प्रभावी बनाने पर जोर।

बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय अटल भवन,तुलसीपार्क में गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव की तैयारियों एवं संगठन की मासिक बैठक आयोजित की गई।भाजपा जिला अध्यक्ष रवि कूमार मिश्र ने सभी अतिथियों पदाधिकरियों कार्यकत्ताओ का स्वागत किया।  बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी सुभाष यदुवंशी उपस्थित रहे। इस दौरान क्षेत्रीय पदाधिकारियों,जिला प्रभारी, जनप्रतिनिधियों तथा जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में चुनावी रणनीति,संगठनात्मक गतिविधियों,कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

संगठन की मजबूती और चुनावी तैयारियों पर दिया जोर

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एमएलसी सुभाष यदुवंशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका अनुशासित संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव में सफलता के लिए सभी कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ योजनाबद्ध ढंग से कार्य करना होगा। शिक्षक मतदाताओं से प्रभावी संपर्क स्थापित करने,उनकी समस्याओं एवं अपेक्षाओं को समझने तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को उन तक पहुंचाने की दिशा में गंभीरता से प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने संगठन की निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

अवधेश पांडेय बादल ने कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहभागिता की अपील की

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल ने कहा कि संगठन की मजबूती निरंतर संवाद,कार्यकर्ताओं की सक्रियता और सामूहिक प्रयासों से सुनिश्चित होती है। आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाना,शिक्षक मतदाताओं से संपर्क बढ़ाना तथा पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाना प्राथमिकता होनी चाहिए। संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है और सभी के समन्वित प्रयास से ही बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।

राजकिशोर मौर्य ने संगठनात्मक समन्वय पर दिया बल

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी राजकिशोर मौर्य ने कहा कि संगठन की कार्ययोजना को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए जिला,मंडल और बूथ स्तर के पदाधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की नियमित समीक्षा,कार्यकर्ताओं से संवाद तथा जनसंपर्क गतिविधियों को गति देकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने और चुनावी तैयारियों में पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया।

जिला मासिक बैठक में आगामी कार्यक्रमों की भी हुई समीक्षा

बैठक में संगठन की मासिक गतिविधियों,आगामी कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियानों की समीक्षा की गई। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को निरंतर सक्रिय रहना चाहिए। संगठन की एकजुटता,अनुशासन और समर्पण को सफलता का आधार बताते हुए सभी से सामूहिक रूप से कार्य करने की अपील की गई।

ये रहे उपस्थित

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.आरती तिवारी,सदर विधायक पल्टूराम,तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल,उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा,गोंडा सांसद प्रतिनिधि कमलेश पांडेय,प्राचार्य प्रो.जेपी पांडेय,शंकरदयाल पांडेय,गैसड़ी चेयरमैन प्रिंस वर्मा,रवि वर्मा,ब्लॉक प्रमुख राकेश तिवारी,जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी,आद्या सिंह पिंकी,वरुण सिंह मोनू,दयाराम प्रजापति,शिव प्रसाद यादव,जिला महामंत्री डॉ.अजय सिंह पिंकू,बिंदू विश्वकर्मा,महेंद्र पांडेय,राजाराम गौतम,दीपचंद्र जायसवाल,मंजू तिवारी,झूमा सिंह,ललिता तिवारी,सुनीता मिश्रा,साधना पांडेय,सरोज तिवारी,नंदनी शुक्ला,राधेश्याम वर्मा,डीपी सिंह बैस,अविनाश मिश्र एवं संदीप उपाध्याय सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में संगठन की एकजुटता और सक्रियता के साथ गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारियों को गति देने तथा पार्टी के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प पर जोर दिया गया।
भाइयों के साथ घास काटने जा रही छात्रा गंगा में डूब गई , पुलिस छात्रा की तलाश जुट गए

फर्रुखाबाद । पशुओं के लिए हरी घास काटने के  लिए गांव के पीछे से दो सगे भाइयों के साथ गंगा नदी पार कर जाते समय छात्रा गुलशन गंगा नदी में डूब गई, जिसकी तलाश की जा रही है। थाना कमालगंज के ग्राम भोजपुर निवासी विनोद कुमार वर्मा की 14 वर्षीय पुत्री गुलशन, 11 वर्षीय पुत्र अनुराग एवं 17 वर्षीय पुत्र रोहित गुरुवार की दोपहर गांव के पीछे गंगा नदी पार कर घास काटने जा रहे थे। गंगा नदी से गुजरते समय गुलशन एवं अनुराग अचानक गहर पानी में चले जाने के कारण डूबने लगे तभी रोहित ने तैरकर भाई एवं बहन को बचाने का प्रयास किया लेकिन इस दौरान अनुराग ने रोहित के पैर पकड़ लिए जिस कारण वह डूबने से बच गया परंतु बहन गुलशन पानी में डूब कर बह गई। सूचना मिलने पर गुलशन के परिजन एवं गांव वाले मौके पर पहुंचे, गांव वालों ने गुलशन को तलाश किया। घटना को लेकर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामसहाय एवं भोजपुर चौकी इंचार्ज अखिलेश कुमार ने नाव से गुलशन को तलाश किया। थानाध्यक्ष ने पुलिस लाइन से तैराक सिपाहियों को बुलाने के लिए सूचना भेजी। बताते हैं कि भाई बहन गंगा के उस पार हरी घास को काटने के लिए आगे पीछे जा रहे थे, यह ख़बर सुनते ही गंगा नदी किनारे स्थित गांव के दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।


फिलहाल समाचार लिखे जाने तक छात्रा का कोई पता नहीं चला। गुलशन गांव के ही प्राइमरी स्कूल में कक्षा 6 की छात्रा है।
जौनपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता पंडित मिन्नालाल तिवारी का निधन
जौनपुर।  उत्तरप्रदेश में जौनपुर जिले के सिविल कोर्ट में फौजदारी के वरिष्ठतम अधिवक्ता रहे पंडित मिन्नालाल तिवारी एडवोकेट का आज गुरुवार को उनके ओलन्दगंज स्थित आवास पर निधन हो गया। वे लगभग 89 वर्ष के थे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जिले के मछली शहर तहसील क्षेत्र के महापुर गांव के निवासी स्वर्गीय पंडित हरिहर प्रसाद तिवारी के पुत्र पंडित मिन्नालाल तिवारी सिविल कोर्ट जौनपुर में 1965 से अपने वकालत की शुरुआत जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता रहे स्व बल्देव जी मेहरोत्रा के यहां स्व सूर्यबली यादव एडवोकेट के साथ शुरुवात किए और जिले में फौजदारी के अति सफल वरिष्ठतम अधिवक्ता रहे। इनके पुत्र राहुल तिवारी एडवोकेट भी अच्छे अधिवक्ता हैं। मिन्ना लाल तिवारी 89 वर्ष अपने जीवन के अमूल्य 61 साल दीवानी न्यायालय जौनपुर को दिए। वरिष्ठ अधिवक्ता श्री तिवारी के निधन का समाचार सुनकर जौनपुर शहर के विधायक और प्रदेश सरकार में खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव उनके आवास पर आये और उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वरिष्ठ अधिवक्ता मिन्नालाल तिवारी को शोक संवेदना प्रकट करने वालों में महाराष्ट्र की पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह,दीवानी अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अवधेश सिंह, मंत्री मनीष सिंह के साथ ही वरिष्ठ अधिवक्ता गण तेज बहादुर सिंह, प्रेम शंकर मिश्र दुष्यंत सिंह, गौरी शंकर मिश्रा, पत्रकार रामदयाल दुबे, सतेंद्र बहादुर सिंह, रमेश चंद उपाध्याय, जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी लाल बहादुर पाल के साथ ही भारी संख्या में अधिवक्ता, व्यापारी, राजनेता और पत्रकार गण मौजूद रहे। श्री तिवारी का अंतिम संस्कार आदि गंगा गोमती के पावन तट रामघाट पर पूरे नागरिक सम्मान के साथ किया गया। वहां पर भी भारी संख्या में अधिवक्ता, समाजसेवी, व्यापारी, राजनेता और पत्रकार मौजूद रहे। वरिष्ठ अधिवक्ता मिन्नालाल तिवारी के शव को दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ के परिसर में लाया गया, जहां पर भारी संख्या में अधिवक्ताओं ने उनके शव पर माल्यार्पण कर अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
अंधेर नगरी चौपट राजा कहानी चरितार्थ कर,जनसेवक बने तानाशाह शासक, फरियादी बने मुलजिम : दिलीप गहरवार
*करणी सेना जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार को प्रशासन ने पिछली रात से ही किया हाउस अरेस्ट


श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने ईडब्ल्यूएस की विसंगतिया,सवर्ण आयोग का गठन, सवर्णो का शोषण,एवं यूजीसी काला कानून को समाप्त करने संबंधी मांगपत्र सौंपा


मीरजापुर। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना द्वारा सवर्ण आयोग के गठन, काला कानून को वापस लेने, एससी एसटी की प्रथा को खत्म कर फर्जी मुकदमे से सवर्णों की रक्षा करने , एवं ईडब्ल्यूएस की संगतियों को दूर करने संबंधी एक मांग पत्र आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा जनपद में विंध्याचल क्षेत्र में अपने भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आने वाले थे , जिन्हें श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना द्वारा उक्त मांगों के समर्थन में मांग पत्र सौंपना था। परंतु आज उत्तर प्रदेश में चारों तरफ सवर्ण के लिए अंधकारमय भविष्य दिख रहा है । उत्तर प्रदेश अंधेर प्रदेश बनता जा रहा है। जहां आमजन एवं सवर्णो के लिए इस प्रदेश में जीना शापित होता जा रहा है। जनसेवक तानाशाह शासक बन बैठे हैं, और जनता अपनी पीड़ा अपनी फरियाद भी जब सुनाने का प्रयास कर रही है तो वह मुलजिम ठहरा दी जा रही है। इसी अंधकारमय प्रदेश में सवर्ण का भविष्य अंधकार में अकेला जा रहा है।  ईडब्ल्यूएस में भी संगतिया करते हुए एससी एसटी में एक्ट के माध्यम से सवर्णों का शोषण निरंतर हो रहा है । सवर्ण आयोग की मांग सिरे से नकारी जा रही है। उक्त मांगों के समर्थन में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार के नेतृत्व में जिला इकाई आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपने वाला था परंतु बीती रात ही जिला प्रशासन ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया और उनके घर पर जाकर ही एसडीएम दीक्षा पांडे द्वारा मय फोर्स उनसे वहीं पर उक्त मांगों के समर्थन में देने वाला पत्रक लिया।
श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के समस्त मिर्जापुर जिला पदाधिकारी एवं सदस्य गण ने मुख्यमंत्री महोदय से उपरोक्त मांगों को स्वीकार करने की मांग किया हैं।
मांग पत्र में वर्णित है कि
ईडब्ल्यूएस की विसंगतिया तत्काल समाप्त करने की मांग करते हैं । यह
देश के अंदर तनाव पैदा कर रहा है। जमीन प्लाट मकान गाड़ी उसको हटाकर ईडब्ल्यूएस 10% है उसे बढ़ाकर 15% किया जाए।  ईडब्ल्यूएस का जो सर्टिफिकेट 1 वर्ष के लिए बनता है उसे बढ़ाकर 3 वर्ष किया जाए। भारत देश के अंदर ही यह यहां के नागरिकों को ही तनावयुक्त कर दिया है। इसके अलावा यूजीसी काला कानून देश के अंदर तनाव पैदा कर रहा है। यूजीसी के माध्यम से देश का आम सवर्ण  नागरिक पीड़ित हो रहा है और अन्य जातियां जो अपने आप को उनके प्रतिस्पर्धा के माध्यम से उन्हें नीचा दिखाकर उनके ऊपर समाज में अनेक प्रकार से मुकदमे दर्ज कराकर अपना वर्चस्व कायम करना चाहते हैं। और इस काले कानून का पूरा-पूरा दुरुपयोग हो रहा है। इसे तत्काल वापस लिया जाए। किसी प्रकार एस सी एस टी के माध्यम से भी देश में न जाने कितने हजार और लाख मुकदमें आरोपित किए गए हैं।  कहीं प्रॉपर्टी का कोई मामला है तो कहीं कोई जातिगत दुश्मनी है जिसकी आड़ में एससी एसटी का फर्जी मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। और सवर्ण जन पीड़ित हो रहे हैं,जिनकी कोई सुनवाई नहीं है। भारत देश रामराज और हिंदुओं का अपना हिंदू राष्ट्र घोषित देश है जहां भगवान राम के वंशज अपने ही घर समाज और देश में लोग आपसी संघर्ष तनाव और प्रतिस्पर्धा का शिकार हो रहे हैं और कानून का भी पूरी तरह से दुरुपयोग हो रहा है। एससी एसटी एक्ट  एक काला कानून है इस कानून को तत्काल समाप्त किया जाए। इस कानून की वजह से देश के सभी सवर्णों पर भय की तलवार अभी तक लटक रही है। जबकि 90% से ऊपर मुकदमे फर्जी पाए जाते हैं और पैसे के लिए मुकदमे दर्ज किए जाते हैं और सवर्ण आयोग का गठन सामान्य वर्ग के हित में तत्काल किया जाए जिसके परिपेक्ष में सामान्य वर्ग अपनी फरियाद उस आयोग तक पहुंच कर अपनी पीड़ा से मुक्ति पा सके।
तुलसीपुर में रेलवे की दुकानों का  किराया 12  गुना बढ़ने से व्यापारियों में आक्रोश
-65 वर्ग फिट जमीन का शुल्क 3750 रु वार्षिक  से बढ़ाकर किया गया 45,100 रु किए जाने से दुकानदारों ने जताई नाराजगी
तुलसीपुर- रेलवे की जमीन पर विगत 50 वर्षों से दुकानें चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे दुकानदारों के सामने अब आर्थिक संकट की चिंता खड़ी हो गई है।दुकानदारों के अनुसार उनकी दुकानों का वार्षिक शुल्क 3750 रु से बढ़ाकर 45,100 रु वार्षिक कर दिया गया है।किराए में कई गई भारी बढोत्तरी से व्यापारियों में नाराजगी है।पीड़ितों ने इस पर पुनर्विचार हेतु मण्डल रेल प्रबंधक व सांसद जगदंबिका पाल के प्रतिनिधि रिंकू पाल को देकर राहत दिलाने की मांग की है।
दुकानदारों का कहना है कि वे दशकों से इन दुकानों के सहारे कारोबार कर रहे हैं,जिसमे लगभग 80 दुकानदार है और प्रत्येक को मात्र 65 वर्ग फिट की जमीन आवंटित है जिस पर दुकान लोगों ने स्वयं बनवाया है।स्थानीय बाजार की स्तिथि और छोटे दुकानदारों की आर्थिकी को देखते हुए वार्षिक शुल्क में भारी बढोत्तरी उनका बजट बिगाड़ देगी।
दुकानदारों संजय कुमार,ऋषि देव,घनश्याम गुप्ता,ओम प्रकाश,प्रिंस,राजू चौरसिया आदि ने बताया कि रेल प्रशासन हमारे हितों का भी ध्यान रखे और बढ़ाए गए वार्षिक शुल्क पर पुनर्विचार करे व बढोत्तरी का आधार स्पष्ट करने व उचित व्यवहारिक दरों के निर्धारित किए जाने की मांग की है।उनका कहना है कि पांच दशकों से कारोबार कर रहे लोगों के लिए कोई ऐसा समाधान निकाला जाए जिससे रेलवे के राजस्व के साथ साथ व्यापारियों की आजीविका भी सुरक्षित रहे।
ग्राम पंचायतो में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम हो रहे आयोजित
फर्रुखाबाद।
जनपद न्यायाधीश के आदेशानुसार एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बिंदिया भटनागर के निर्देशन में एक नवम्बर 2026 को आयोजित होने वाले मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा आमजन को विभिन्न शासकीय कल्याणकारी योजनाओं एवं विधिक सेवाओं की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से बुधवार को जनपद की विभिन्न ग्राम पंचायतों में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान ग्राम पंचायत मुसाखिरिया, थाना जहानगंज, विकास खण्ड कमालगंज में पराविधिक स्वयंसेवक यशपाल सिंह भी प्रमोद कुमार एवं  ललित कुमार द्वारा तथा ग्राम पंचायत चाँदपुर, थाना कादरी गेट, विकास खण्ड बरपुर में पराविधिक स्वयंसेवक आलोक मिश्रा एवं राघवेश द्विवेदी द्वारा विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रमों में आमजन को अवगत कराया गया कि एक नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों को विधिक सेवाओं तथा विभिन्न शासकीय कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें लाभान्वित करना है।

कार्यक्रमों के दौरान महिला सशक्तीकरण, महिलाओं एवं बच्चों के कल्याण, दिव्यांगजनों, निर्धन एवं कमजोर वर्गों, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के कल्याणार्थ संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही आमजन को निःशुल्क विधिक सहायता एवं अन्य विधिक सेवाओं की उपलब्धता के संबंध में जागरूक किया गया।
उन्होंने कहा कि आमजन को मध्यस्थता अभियान 3.0 के संबंध में भी जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि यह अभियान एक अगस्त 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य मध्यस्थता के माध्यम से आपसी सहमति से विवादों का समाधान कराना तथा पक्षकारों को शीघ्र एवं सुलभ न्याय प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना है।

ग्रामीणों को बताया गया कि मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के माध्यम से विभिन्न शासकीय विभागों की जनकल्याण। कारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ-साथ पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोडने तथा उन्हें अनुमन्य लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इस हेतु पात्र व्यक्तियों को संबंधित योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित इन विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य जनसामान्य तक विधिक सेवाओं एवं शासकीय कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुँचाना तथा समाज के पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को उनके अधिकारों एवं सुविधाओं से लाभान्वित करना है।
Mirzapur: प्रेमी से मिला धोखा, प्रेमिका चढ़ी टावर पर, मौके पर पहुंची पुलिस घंटो मसक्कत के बाद प्रेमिका को टावर से सुरक्षित उतारा
मीरजापुर। जिले के चील्ह थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवती प्रेमी से बात कर मिलने के लिए बुलाई व शादी करने की बात कही जिस पर प्रेमी ने औराई थाना क्षेत्र के एक गांव में मिलने के लिए बुलाया। तो प्रेमिका  घर से निकल कर निश्चित स्थान पर पहुंचकर प्रेमी का घंटो इंतजार किया प्रेमी के न मिलने पर और उसका मोबाइल बंद होने पर प्रेमिका एक मोबाईल टावर पर करीब 50 फिट उचाई पर चढ़कर आत्महत्या करने की प्रयास करने लगी। युवती को टावर पर चढ़ता देख स्थानी लोगों में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई ।घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों की सहायता से घंटो मस्कत के बाद किसी प्रकार युवती को समझा बूझाकर टावर से नीचे उतारा। तथा परिजनों को बुलाकर शकुशल सुपुर्द कर दिया। युवती के टावर पर चढ़ने को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। घटना के संबंध में चील्ह थाना प्रभारी भारत उपाध्याय ने बताया की युवति चील्ह थाना क्षेत्र की है जबकि घटनास्थल औराई थाना क्षेत्र की है। औराई पुलिस को मामला सुपुर्द कर चील्ह पुलिस लौट आई थी।
Mirzapur: माकू यूनियन की सदस्यता शिविर में सैकड़ो श्रमिकों ने ली सदस्यता

मिर्जापुर। मिर्जापुर असंगठित कामगार यूनियन (MAKU) कार्यालय फतहां में आयोजित तीन अधिवेशन सदस्यता शिविर में लगभग 104 नए सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण की और अनेक पूर्व सदस्यों ने अपना नवीनीकरण कराया। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पत्र श्रमिकों को कैसे मिले इसके लिए यूनियन के पदाधिकारी ने श्रमिकों को जानकारी दी। यूनियन महामंत्री मंगल तिवारी ने श्रमिकों को जानकारी के दौरान बताया कि, यूनियन में  सदस्यता आपको मजबूती प्रदान करता है, साथ ही पात्रता के अनुसार आपको सरकारी योजनाओं में लाभ दिलाने में अहम भूमिका निभाता है। माकू महामंत्री ने यह भी कहा कि,  श्रमिकों के हक और अधिकार के बारे में जागरूकता पैदा करना तथा उनके हित के लिए न्यायोचित कदम उठाना व सहायता प्रदान करना यूनियन का उद्देश्य है।
वाणासुर के ओजपूर्ण संवाद से रोमांचित हुए दर्शक


- *धनुष यज्ञ की लीला में श्रद्धालु महिलाओं ने भगवती सीता से लिया आशीर्वाद*
-*मालवीय नगर की प्राचीन रामलीला में उमड़े दर्शक*
*गोण्डा।*
मालवीय नगर स्थित जनपद मुख्यालय की प्राचीनतम रामलीला मैदान में चल रही नगर  रामलीला में  श्रद्धालु दर्शक उमड़ रहे हैं।
     मंगलवार को अयोध्याधाम के हनुमत लीला मंडल के कलाकारों ने धनुष यज्ञ लीला का मनोहारी मंचन किया। जनकपुरी में आयोजित  धनुष यज्ञ में पधारे देश देशांतर से पधारे राजाओं के समक्ष धनुष की प्रत्यंचा चढ़ाने वाले राजा के साथ सीता के विवाह करने की महराज जनक की प्रतिज्ञा सुनाई गई। लीला में धनुष तोड़ ने के लोभ में सभी राजा महाराजा जब धनुष हिलाने में असफल रहे तो वहां आए रावण  और वाणासुर मध्य रोमांचकारी संवाद हुआ। वाणासुर के नीतिपरक वचनों को सुनखर दर्शक मुग्ध रहे।  लीला में धनष टूटने के उपरांत श्रद्धालु महिलाओं ने भगवती सीता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया।
     लीला में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान की आरती उतारी । इसके पूर्व रगड़गंज मार्ग स्थित राजनरायन मंदिर से भगवान की दिव्य सवारी निकाली गई जिसमें सैकड़ों युवा भी शामिल हुए। नगर के कई स्थानों पर भगवान की आरती उतारी गई।
रामलीला में आए श्रद्धालुओं का अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह एवं लीला संरक्षण अरुण कुमार शुक्ल ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पर पूर्व भाजपा अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप,संजय तिवारी, धीरेन्द्र प्रताप पाण्डेय, हरीश शुक्ला एवं गोपेश श्रीवास्तव आदि पदाधिकारी शामिल रहे।