अंधेर नगरी चौपट राजा कहानी चरितार्थ कर,जनसेवक बने तानाशाह शासक, फरियादी बने मुलजिम : दिलीप गहरवार
*करणी सेना जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार को प्रशासन ने पिछली रात से ही किया हाउस अरेस्ट


श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने ईडब्ल्यूएस की विसंगतिया,सवर्ण आयोग का गठन, सवर्णो का शोषण,एवं यूजीसी काला कानून को समाप्त करने संबंधी मांगपत्र सौंपा


मीरजापुर। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना द्वारा सवर्ण आयोग के गठन, काला कानून को वापस लेने, एससी एसटी की प्रथा को खत्म कर फर्जी मुकदमे से सवर्णों की रक्षा करने , एवं ईडब्ल्यूएस की संगतियों को दूर करने संबंधी एक मांग पत्र आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा जनपद में विंध्याचल क्षेत्र में अपने भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आने वाले थे , जिन्हें श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना द्वारा उक्त मांगों के समर्थन में मांग पत्र सौंपना था। परंतु आज उत्तर प्रदेश में चारों तरफ सवर्ण के लिए अंधकारमय भविष्य दिख रहा है । उत्तर प्रदेश अंधेर प्रदेश बनता जा रहा है। जहां आमजन एवं सवर्णो के लिए इस प्रदेश में जीना शापित होता जा रहा है। जनसेवक तानाशाह शासक बन बैठे हैं, और जनता अपनी पीड़ा अपनी फरियाद भी जब सुनाने का प्रयास कर रही है तो वह मुलजिम ठहरा दी जा रही है। इसी अंधकारमय प्रदेश में सवर्ण का भविष्य अंधकार में अकेला जा रहा है।  ईडब्ल्यूएस में भी संगतिया करते हुए एससी एसटी में एक्ट के माध्यम से सवर्णों का शोषण निरंतर हो रहा है । सवर्ण आयोग की मांग सिरे से नकारी जा रही है। उक्त मांगों के समर्थन में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार के नेतृत्व में जिला इकाई आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपने वाला था परंतु बीती रात ही जिला प्रशासन ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया और उनके घर पर जाकर ही एसडीएम दीक्षा पांडे द्वारा मय फोर्स उनसे वहीं पर उक्त मांगों के समर्थन में देने वाला पत्रक लिया।
श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के समस्त मिर्जापुर जिला पदाधिकारी एवं सदस्य गण ने मुख्यमंत्री महोदय से उपरोक्त मांगों को स्वीकार करने की मांग किया हैं।
मांग पत्र में वर्णित है कि
ईडब्ल्यूएस की विसंगतिया तत्काल समाप्त करने की मांग करते हैं । यह
देश के अंदर तनाव पैदा कर रहा है। जमीन प्लाट मकान गाड़ी उसको हटाकर ईडब्ल्यूएस 10% है उसे बढ़ाकर 15% किया जाए।  ईडब्ल्यूएस का जो सर्टिफिकेट 1 वर्ष के लिए बनता है उसे बढ़ाकर 3 वर्ष किया जाए। भारत देश के अंदर ही यह यहां के नागरिकों को ही तनावयुक्त कर दिया है। इसके अलावा यूजीसी काला कानून देश के अंदर तनाव पैदा कर रहा है। यूजीसी के माध्यम से देश का आम सवर्ण  नागरिक पीड़ित हो रहा है और अन्य जातियां जो अपने आप को उनके प्रतिस्पर्धा के माध्यम से उन्हें नीचा दिखाकर उनके ऊपर समाज में अनेक प्रकार से मुकदमे दर्ज कराकर अपना वर्चस्व कायम करना चाहते हैं। और इस काले कानून का पूरा-पूरा दुरुपयोग हो रहा है। इसे तत्काल वापस लिया जाए। किसी प्रकार एस सी एस टी के माध्यम से भी देश में न जाने कितने हजार और लाख मुकदमें आरोपित किए गए हैं।  कहीं प्रॉपर्टी का कोई मामला है तो कहीं कोई जातिगत दुश्मनी है जिसकी आड़ में एससी एसटी का फर्जी मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। और सवर्ण जन पीड़ित हो रहे हैं,जिनकी कोई सुनवाई नहीं है। भारत देश रामराज और हिंदुओं का अपना हिंदू राष्ट्र घोषित देश है जहां भगवान राम के वंशज अपने ही घर समाज और देश में लोग आपसी संघर्ष तनाव और प्रतिस्पर्धा का शिकार हो रहे हैं और कानून का भी पूरी तरह से दुरुपयोग हो रहा है। एससी एसटी एक्ट  एक काला कानून है इस कानून को तत्काल समाप्त किया जाए। इस कानून की वजह से देश के सभी सवर्णों पर भय की तलवार अभी तक लटक रही है। जबकि 90% से ऊपर मुकदमे फर्जी पाए जाते हैं और पैसे के लिए मुकदमे दर्ज किए जाते हैं और सवर्ण आयोग का गठन सामान्य वर्ग के हित में तत्काल किया जाए जिसके परिपेक्ष में सामान्य वर्ग अपनी फरियाद उस आयोग तक पहुंच कर अपनी पीड़ा से मुक्ति पा सके।
तुलसीपुर में रेलवे की दुकानों का  किराया 12  गुना बढ़ने से व्यापारियों में आक्रोश
-65 वर्ग फिट जमीन का शुल्क 3750 रु वार्षिक  से बढ़ाकर किया गया 45,100 रु किए जाने से दुकानदारों ने जताई नाराजगी
तुलसीपुर- रेलवे की जमीन पर विगत 50 वर्षों से दुकानें चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे दुकानदारों के सामने अब आर्थिक संकट की चिंता खड़ी हो गई है।दुकानदारों के अनुसार उनकी दुकानों का वार्षिक शुल्क 3750 रु से बढ़ाकर 45,100 रु वार्षिक कर दिया गया है।किराए में कई गई भारी बढोत्तरी से व्यापारियों में नाराजगी है।पीड़ितों ने इस पर पुनर्विचार हेतु मण्डल रेल प्रबंधक व सांसद जगदंबिका पाल के प्रतिनिधि रिंकू पाल को देकर राहत दिलाने की मांग की है।
दुकानदारों का कहना है कि वे दशकों से इन दुकानों के सहारे कारोबार कर रहे हैं,जिसमे लगभग 80 दुकानदार है और प्रत्येक को मात्र 65 वर्ग फिट की जमीन आवंटित है जिस पर दुकान लोगों ने स्वयं बनवाया है।स्थानीय बाजार की स्तिथि और छोटे दुकानदारों की आर्थिकी को देखते हुए वार्षिक शुल्क में भारी बढोत्तरी उनका बजट बिगाड़ देगी।
दुकानदारों संजय कुमार,ऋषि देव,घनश्याम गुप्ता,ओम प्रकाश,प्रिंस,राजू चौरसिया आदि ने बताया कि रेल प्रशासन हमारे हितों का भी ध्यान रखे और बढ़ाए गए वार्षिक शुल्क पर पुनर्विचार करे व बढोत्तरी का आधार स्पष्ट करने व उचित व्यवहारिक दरों के निर्धारित किए जाने की मांग की है।उनका कहना है कि पांच दशकों से कारोबार कर रहे लोगों के लिए कोई ऐसा समाधान निकाला जाए जिससे रेलवे के राजस्व के साथ साथ व्यापारियों की आजीविका भी सुरक्षित रहे।
ग्राम पंचायतो में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम हो रहे आयोजित
फर्रुखाबाद।
जनपद न्यायाधीश के आदेशानुसार एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बिंदिया भटनागर के निर्देशन में एक नवम्बर 2026 को आयोजित होने वाले मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा आमजन को विभिन्न शासकीय कल्याणकारी योजनाओं एवं विधिक सेवाओं की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से बुधवार को जनपद की विभिन्न ग्राम पंचायतों में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान ग्राम पंचायत मुसाखिरिया, थाना जहानगंज, विकास खण्ड कमालगंज में पराविधिक स्वयंसेवक यशपाल सिंह भी प्रमोद कुमार एवं  ललित कुमार द्वारा तथा ग्राम पंचायत चाँदपुर, थाना कादरी गेट, विकास खण्ड बरपुर में पराविधिक स्वयंसेवक आलोक मिश्रा एवं राघवेश द्विवेदी द्वारा विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रमों में आमजन को अवगत कराया गया कि एक नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों को विधिक सेवाओं तथा विभिन्न शासकीय कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें लाभान्वित करना है।

कार्यक्रमों के दौरान महिला सशक्तीकरण, महिलाओं एवं बच्चों के कल्याण, दिव्यांगजनों, निर्धन एवं कमजोर वर्गों, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के कल्याणार्थ संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही आमजन को निःशुल्क विधिक सहायता एवं अन्य विधिक सेवाओं की उपलब्धता के संबंध में जागरूक किया गया।
उन्होंने कहा कि आमजन को मध्यस्थता अभियान 3.0 के संबंध में भी जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि यह अभियान एक अगस्त 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य मध्यस्थता के माध्यम से आपसी सहमति से विवादों का समाधान कराना तथा पक्षकारों को शीघ्र एवं सुलभ न्याय प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना है।

ग्रामीणों को बताया गया कि मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के माध्यम से विभिन्न शासकीय विभागों की जनकल्याण। कारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ-साथ पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोडने तथा उन्हें अनुमन्य लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इस हेतु पात्र व्यक्तियों को संबंधित योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित इन विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य जनसामान्य तक विधिक सेवाओं एवं शासकीय कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुँचाना तथा समाज के पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को उनके अधिकारों एवं सुविधाओं से लाभान्वित करना है।
Mirzapur: प्रेमी से मिला धोखा, प्रेमिका चढ़ी टावर पर, मौके पर पहुंची पुलिस घंटो मसक्कत के बाद प्रेमिका को टावर से सुरक्षित उतारा
मीरजापुर। जिले के चील्ह थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवती प्रेमी से बात कर मिलने के लिए बुलाई व शादी करने की बात कही जिस पर प्रेमी ने औराई थाना क्षेत्र के एक गांव में मिलने के लिए बुलाया। तो प्रेमिका  घर से निकल कर निश्चित स्थान पर पहुंचकर प्रेमी का घंटो इंतजार किया प्रेमी के न मिलने पर और उसका मोबाइल बंद होने पर प्रेमिका एक मोबाईल टावर पर करीब 50 फिट उचाई पर चढ़कर आत्महत्या करने की प्रयास करने लगी। युवती को टावर पर चढ़ता देख स्थानी लोगों में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई ।घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों की सहायता से घंटो मस्कत के बाद किसी प्रकार युवती को समझा बूझाकर टावर से नीचे उतारा। तथा परिजनों को बुलाकर शकुशल सुपुर्द कर दिया। युवती के टावर पर चढ़ने को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। घटना के संबंध में चील्ह थाना प्रभारी भारत उपाध्याय ने बताया की युवति चील्ह थाना क्षेत्र की है जबकि घटनास्थल औराई थाना क्षेत्र की है। औराई पुलिस को मामला सुपुर्द कर चील्ह पुलिस लौट आई थी।
Mirzapur: माकू यूनियन की सदस्यता शिविर में सैकड़ो श्रमिकों ने ली सदस्यता

मिर्जापुर। मिर्जापुर असंगठित कामगार यूनियन (MAKU) कार्यालय फतहां में आयोजित तीन अधिवेशन सदस्यता शिविर में लगभग 104 नए सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण की और अनेक पूर्व सदस्यों ने अपना नवीनीकरण कराया। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पत्र श्रमिकों को कैसे मिले इसके लिए यूनियन के पदाधिकारी ने श्रमिकों को जानकारी दी। यूनियन महामंत्री मंगल तिवारी ने श्रमिकों को जानकारी के दौरान बताया कि, यूनियन में  सदस्यता आपको मजबूती प्रदान करता है, साथ ही पात्रता के अनुसार आपको सरकारी योजनाओं में लाभ दिलाने में अहम भूमिका निभाता है। माकू महामंत्री ने यह भी कहा कि,  श्रमिकों के हक और अधिकार के बारे में जागरूकता पैदा करना तथा उनके हित के लिए न्यायोचित कदम उठाना व सहायता प्रदान करना यूनियन का उद्देश्य है।
वाणासुर के ओजपूर्ण संवाद से रोमांचित हुए दर्शक


- *धनुष यज्ञ की लीला में श्रद्धालु महिलाओं ने भगवती सीता से लिया आशीर्वाद*
-*मालवीय नगर की प्राचीन रामलीला में उमड़े दर्शक*
*गोण्डा।*
मालवीय नगर स्थित जनपद मुख्यालय की प्राचीनतम रामलीला मैदान में चल रही नगर  रामलीला में  श्रद्धालु दर्शक उमड़ रहे हैं।
     मंगलवार को अयोध्याधाम के हनुमत लीला मंडल के कलाकारों ने धनुष यज्ञ लीला का मनोहारी मंचन किया। जनकपुरी में आयोजित  धनुष यज्ञ में पधारे देश देशांतर से पधारे राजाओं के समक्ष धनुष की प्रत्यंचा चढ़ाने वाले राजा के साथ सीता के विवाह करने की महराज जनक की प्रतिज्ञा सुनाई गई। लीला में धनुष तोड़ ने के लोभ में सभी राजा महाराजा जब धनुष हिलाने में असफल रहे तो वहां आए रावण  और वाणासुर मध्य रोमांचकारी संवाद हुआ। वाणासुर के नीतिपरक वचनों को सुनखर दर्शक मुग्ध रहे।  लीला में धनष टूटने के उपरांत श्रद्धालु महिलाओं ने भगवती सीता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया।
     लीला में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान की आरती उतारी । इसके पूर्व रगड़गंज मार्ग स्थित राजनरायन मंदिर से भगवान की दिव्य सवारी निकाली गई जिसमें सैकड़ों युवा भी शामिल हुए। नगर के कई स्थानों पर भगवान की आरती उतारी गई।
रामलीला में आए श्रद्धालुओं का अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह एवं लीला संरक्षण अरुण कुमार शुक्ल ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पर पूर्व भाजपा अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप,संजय तिवारी, धीरेन्द्र प्रताप पाण्डेय, हरीश शुक्ला एवं गोपेश श्रीवास्तव आदि पदाधिकारी शामिल रहे।
मध्यस्थता अभियान 3.0 एवं मेगा/बृहद विधिक सेवा शिविर के सफल ,आयोजन हेतु बैठक सम्पन्न
जनपद न्यायाधीश के आदेश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में मध्यस्थता अभियान 3.0 एवं मेगा/बृहद विधिक सेवा शिविर के सफल आयोजन के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नोडल अधिकारी अपर जिला जज संजय कुमार षष्ठम द्वारा की गई और बैठक का संचालन सचिव  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बिंदिया भटनागर द्वारा किया गया।

बैठक में मध्यस्थता अभियान 3.0 के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक मामलों को चिन्हित कर उन्हें मध्यस्थता के माध्यम से आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित कराना है, जिससे वादकारियों को त्वरित एवं सुलभ न्याय प्राप्त हो सके तथा न्यायालयों में लंबित वादों की संख्या में कमी लाई जा सके। इस संबंध में मध्यस्थ लोगों को निर्देशित किया गया कि न्यायालयों द्वारा मध्यस्थता हेतु संदर्भित मामलों में संबंधित पक्षकारों के मध्य शीघ्र सुलह-समझौता कराने का प्रयास करते हुए अधिक से अधिक मामलों का आपसी सहमति के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करें।

बैठक में आगामी मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के आयोजन के संबंध में भी चर्चा की गई। शिविर का उद्देश्य आमजन को विभिन्न विधिक सेवाओं, शासकीय कल्याणकारी योजनाओं एवं विधिक सहायता से संबंधित सुविधाओं की जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ पात्र लाभार्थियों को इन योजनाओं एवं सेवाओं से लाभान्वित करना है। इसके लिए व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाने तथा विभिन्न विभागों के समन्वय से जनसामान्य तक विधिक सेवाओं एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में उपस्थित सभी मध्यस्थगण को मध्यस्थता अभियान 3.0 को सफल बनाने तथा मेगा/बृहद विधिक सेवा शिविर के माध्यम से अधिकाधिक पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित कराने हेतु सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस दौरान बैठक में मध्यस्थ जवाहर सिंह गंगवार, सगीर अहमद खाँ, प्रभाशंकर औदिच्य,  उमा मिश्रा, स्नेहलता,  राजरानी, आनन्द यादव, धर्मेन्द्र कुमार, नन्द किशोर, अजिता मिश्रा, आलोक कुमार त्रिपाठी, जगदीश चन्द्र सागर, सतीश कुमार, समीर राजा एवं जेल विजिटर मो० अताउलहक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
मिशन शक्ति 6.0 के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा शक्ति सदन का भ्रमण कर महिलाओं को खाद्य सामग्री एवं मिष्ठान क
गोण्डा। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं कल्याण के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के अंतर्गत आज दिनांक 14.10.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री अजीत कुमार रजक एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी (DPO) श्री गौरव मिश्रा द्वारा महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित शक्ति सदन का भ्रमण किया गया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा शक्ति सदन में निवासरत महिलाओं से संवाद स्थापित कर उनकी कुशलक्षेम की जानकारी प्राप्त की गई तथा उनके रहन-सहन, उपलब्ध सुविधाओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी ली गई। भ्रमण के दौरान महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता, सहयोग एवं सम्मान की भावना को प्राथमिकता देते हुए उनके साथ आत्मीय संवाद किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत शक्ति सदन में निवासरत महिलाओं के उपयोग हेतु खाद्य सामग्री एवं मिष्ठान का वितरण किया गया। इस पहल के माध्यम से महिलाओं को सहयोग एवं अपनत्व का भाव प्रदान करने के साथ-साथ उनके कल्याण के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण को प्रोत्साहित किया गया। मिशन शक्ति अभियान का प्रमुख उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना, उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम तथा आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित महिलाओं को सहायता एवं संरक्षण उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित करना है। अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी उपायों, उपलब्ध सहायता सेवाओं तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने के साथ ही समाज में महिलाओं के प्रति सम्मानजनक दृष्टिकोण विकसित करने पर विशेष बल दिया जा रहा है। शक्ति सदन में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से महिला सुरक्षा एवं कल्याण से जुड़े विभागों के बीच आपसी समन्वय और सहयोग की भावना को भी प्रोत्साहित किया गया। गोण्डा पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जनपद में विभिन्न जागरूकता एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया जा रहा है। गोण्डा पुलिस महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करने तथा उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर श्रीमती रचना गुप्ता(APO), wcso प्रभारी (प्रतिभा सिंह) व को0 नगर की मिशन शक्ति टीम सहित अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहे।
साइबर जागरूकता अभियान के तहत गोण्डा पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फिशिंग फ्रॉड के प्रति चलाया गया जागरूकता अभियान

लगभग 630 लोगों को किया गया जागरूक

गोण्डा। साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे साइबर जागरूकता माह अक्टूबर के अंतर्गत आज दिनांक 14.10.2026 को गोण्डा पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फिशिंग फ्रॉड (Social Media Phishing Fraud) विषय पर जनपद के समस्त थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के दौरान पुलिस द्वारा लोगों को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म के माध्यम से होने वाले साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि साइबर अपराधी फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल, भ्रामक लिंक, फर्जी संदेश, लुभावने ऑफर, नकली निवेश योजनाओं एवं फर्जी कस्टमर केयर के माध्यम से लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनकी व्यक्तिगत जानकारी, पासवर्ड, ओटीपी एवं बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी प्राप्त करने का प्रयास करते हैं। पुलिस द्वारा लोगों को सलाह दी गई कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, संदिग्ध संदेशों एवं फर्जी प्रोफाइल से सतर्क रहें, अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करें तथा सोशल मीडिया अकाउंट की सुरक्षा के लिए मजबूत पासवर्ड और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का प्रयोग करें। किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने अथवा आधिकारिक वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर शिकायत करने के संबंध में भी जानकारी दी गई। उक्त जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा लगभग 630 पुरुषों, महिलाओं एवं छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। गोण्डा पुलिस आमजन से अपील करती है कि सोशल मीडिया का उपयोग करते समय सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
पसमांदा मुस्लिम समाज के कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न

फर्रुखाबाद।
ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली में हुई संपन्न। संगठन के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ शाकिर अली मंसूरी ने बताया कि बुधवार को संगठन के संरक्षक हाजी शकील सैफी के पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद फैज सैफी की फातिहा यानि कि श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने के बाद दिल्ली के सुल्तानपुरी में पसमांदा समाज के सीनियर लीडर मोहम्मद सिकंदर मंसूरी के कार्यालय पर देश में होने वाले आगामी 2027 के चुनाव को लेकर संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई जिसमें शैक्षिक उत्थान के साथ ही हक ,सम्मान और राजनैतिक हिस्सेदारी पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में तय किया गया की जल्द ही संपूर्ण भारतवर्ष में संगठन का विस्तार पूर्ण करने के पश्चात आगामी चुनाव जो कि तीन राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड एवं पंजाब में संपन्न होने हैं उनमें पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां को बांटकर प्रभारी नियुक्त कर दिए जाएंगे। जिसकी संपूर्ण जानकारी प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया के अलावा संगठन की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय संयोजक नजीर अंसारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यासीन मंसूरी, राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद आसिफ, दिल्ली प्रदेश संयोजक अमीर हसन, भारतीय मंसूरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष यूसुफ मंसूरी, डॉ. इकबाल मंसूरी, इसके अलावा पसमांदा समाज के सैफी, राईनी, बंजारा , नट, भटियारा ,मलिक , अब्बासी समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे। अध्यक्षता राष्ट्रीय सचिव इशाक मंसूरी ने की संचालन फैज आलम ने किया।
अंत में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव एवं राष्ट्रीय विधिक सलाहकार एड हबीब अहमद के छोटे भाई मरहूम नूर हसन जिनका सोमवार को इंतकाल हो गया था के लिये दुआये मगफिरत की गई।