स्वच्छता सेवा को लेकर हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं
फर्रुखाबाद।
जिला गंगा समिति के तत्वाधान में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुकुल वर्ल्ड स्कूल में पेंटिंग प्रतियोगिता,निबंध प्रतियोगिता,सेमिनार आदि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में एवं अन्य स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला परियोजना अधिकारी निहारिका पटेल के संयोजन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने स्वच्छता अभियान, प्लास्टिक मुक्त अभियान, पर्यावरण संरक्षण आदि विषयों पर पेंटिंग,निबंध एवं स्पीच के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित गंगा विचार मंच के संयोजक भूपेंद्र प्रताप सिंह ने पर्यावरण संरक्षण के ऊपर अपने विचार प्रस्तुत किये। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान न सिर्फ सरकार का काम है बल्कि अब यह एक जन आंदोलन के रूप मे बन गया है जिसके द्वारा जन समुदाय को स्वैच्छिक स्वच्छता,व्यवहार परिवर्तन, सामूहिक भागीदारी,अपशिष्ट प्रबंधन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिला परियोजना अधिकारी निहारिका पटेल ने कहा कि हमें सभी सार्वजनिक स्थान जैसे- रेलवे स्टेशन,बस अड्डे, अस्पताल,विभिन्न कार्यालय, गांव,नदियों,घाटों आदि पर स्वच्छ अभियान की पहल चलानी चाहिए जिससे हमारा पर्यावरण न सिर्फ स्वच्छ होगा बल्कि हमें एक सुंदर,स्वस्थ वातावरण मिलेगा जो हमारे आने वाली पीढ़ी को एक स्वस्थ जीवन प्रदान करेगा। कार्यक्रम में समर्पण फाउंडेशन के अध्यक्ष रोहित दीक्षित ने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति थोड़ा समय निकाल कर स्वच्छता के लिए कार्य करेगा तो वह स्वच्छता अभियान में बहुत बड़ा योगदान दे सकता है।कार्यक्रम में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में बच्चों एवं अतिथियों ने मिलकर वृक्षारोपण भी किया।कार्यक्रम में प्रधानाचार्य लकी चावला एवं विद्यालय के अन्य शिक्षको ने सहयोग प्रदान किया इस मौके पर गंगा योद्धा दीक्षा, सुमित कुमार,विकास कुमार, घनश्याम एवं अन्य अतिथि उपस्थित रहे।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यूपी स्टेट ट्रांसफार्मेशन कमीशन ने श्रमिक जोन एवं जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

         
सुलतानपुर,मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर जनपद में संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ थीम के तहत मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यूपी स्टेट ट्रांसफार्मेशन कमीशन श्री मनोज कुमार सिंह ने दरियापुर ओवरब्रिज के नीचे स्थित श्रमिक जोन एवं जिला अस्पताल का निरीक्षण कर श्रमिकों तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने तथा आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
         
निरीक्षण के दौरान श्रम विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि निर्माण श्रमिकों एवं नियोक्ताओं का यूपी डिजिटल लेबर चौक ऐप पर निःशुल्क पंजीकरण, यूपीबीओसीडब्ल्यू पोर्टल के माध्यम से निर्माण श्रमिकों का पंजीकरण, ई-श्रम पोर्टल पर असंगठित कर्मकारों का पंजीकरण तथा मानधन पोर्टल पर पंजीकरण कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त कर्मचारी प्रतिकर अधिनियम, 1923 के अंतर्गत मृतक आश्रितों को चेक वितरण, मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता योजना तथा कन्या विवाह सहायता योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को अनुमन्य हितलाभ उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
         
स्वास्थ्य विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि श्रमिकों के स्वास्थ्य की जांच एवं उपचार के लिए समय-समय पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता है। इन शिविरों में टीबी, बुखार, आंखों की जांच, शुगर एवं ब्लड प्रेशर सहित विभिन्न आवश्यक स्वास्थ्य जांच एवं उपचार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। साथ ही पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए जा रहे हैं। जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन में प्रस्तावित स्वास्थ्य शिविरों में एक्स-रे मशीन, मोबाइल एंबुलेंस एवं मोबाइल मेडिकल यूनिट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है, जिससे श्रमिकों को उनके कार्यस्थल के निकट ही आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें।
         
नगर पालिका परिषद द्वारा श्रमिक जोन में श्रमिकों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था, बिजली, पेयजल, जिम एवं सीएचसी सहित विभिन्न आवश्यक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी महोदय ने बताया कि श्रमिक जोन में उपलब्ध व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी के लिए टीम गठित की गई है, जिससे श्रमिकों को सुविधाओं का लाभ सुचारु रूप से मिलता रहे।
         
इसके उपरांत मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यूपी स्टेट ट्रांसफार्मेशन कमीशन ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, प्रतिदिन की ओपीडी, चिकित्सकों की उपलब्धता, 24 घंटे प्रसव सुविधा, मातृ मृत्यु दर (एमएमआर), घर-घर पोषण तथा गंभीर मरीजों के उपचार आदि से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जिला अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 5 से 6 हजार ओपीडी होती है तथा कुल 60 चिकित्सक और 7 स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ उपलब्ध हैं। जनपद में मातृ मृत्यु दर को कम करने के लिये सभी आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं।
         
इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन में घर-घर पोषण अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत कुपोषण एवं एनीमिया से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है तथा आवश्यकता के अनुसार महिलाओं को पोषण सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार लाया जा सके।
         
जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से संबंधित विभागों के माध्यम से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, नियमित निगरानी तथा आमजन को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

‘सेवा मेरा योगदान’ की भावना के अनुरूप जिला प्रशासन द्वारा श्रमिकों सहित समाज के विभिन्न वर्गों तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।
निजी शीतगृहों में भण्डारित आलू पर अनुदान एवं भागशाह भाग स्थिरता कोष की स्थापना हेतु बैठक आयोजित

फर्रुखाबाद।

बुधवार को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में निजी शीतगृहों में भण्डारित आलू पर अनुदान की योजनान्तर्गत तथा भागशाह भाग स्थिरता कोष की स्थापना की योजनान्तर्गत बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

*निजी शीतगृहों में भण्डारित आलू पर अनुदान योजना* के अंतर्गत जनपद के कुल 531 कृषकों को 5,77,85,700 रुपये का अनुदान धनराशि अंतरित किया जा चुका है। बैठक में योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं अधिकाधिक कृषकों को लाभान्वित करने पर जोर दिया गया। साथ ही, शीतगृह स्वामियों एवं कृषकों से योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक आवेदन करने की अपील की गई।

योजनान्तर्गत आलू भण्डारण पर 100 रुपये प्रति कुन्तल की दर से अनुदान देय है। इसके लिए प्रति कृषक अधिकतम 02 हेक्टेयर क्षेत्रफल एवं 200 कुन्तल प्रति हेक्टेयर की दर से अधिकतम 500 कुन्तल आलू भण्डारण पर कुल 50,000 रुपये तक अनुदान अनुमन्य है।

*भागशाह भाग स्थिरता कोष की स्थापना योजना* के अंतर्गत जनपद के आलू उत्पादक कृषकों को लाभान्वित किए जाने का प्रावधान है। इस योजना में अधिकतम 02 हेक्टेयर आलू रोपित क्षेत्रफल पर प्रति कृषक अधिकतम 200 कुन्तल तक अनुदान देय है। योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीकृत आलू उत्पादक एवं आईडी धारक कृषक ही पात्र होंगे।

बैठक में जनपद के समस्त आलू उत्पादक कृषकों को अवगत कराया गया कि योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक अभिलेखों के साथ आवेदन करें। इनमें मोबाइल नम्बर, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति, कृषक आईडी, भूमि संबंधी अभिलेख (खतौनी), कोल्ड स्टोरेज की रसीदें, हस्ताक्षरित भण्डार रसीद, कोल्ड स्टोरेज किराया भुगतान रसीद, गेट पास/लॉट निकासी रसीद तथा बोरी गणना/चट्टा रसीद आदि सम्मिलित हैं।

इच्छुक कृषक विभागीय ऑनलाइन पोर्टल https://potato.uphorticulture.in/ पर पंजीकरण कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय आलू एवं शाकभाजी विकास अधिकारी से भी  संपर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त उद्यान निरीक्षक भूपेन्द्र यादव (मोबाइल नम्बर 8318370646) एवं सहायक उद्यान निरीक्षक अभिषेक कुमार (मोबाइल नम्बर 9026189437) से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
बैठक में आलू एवं शाकभाजी विकास अधिकारी, मंडी परिषद सातनपुर के प्रतिनिधि, वरिष्ठ कृषि विपणन निरीक्षक, शीतगृह एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय गंगवार, शीतगृह स्वामी एवं कृषक उपस्थित रहे।
नीले ड्रम वाला सौरभ हत्याकांड : मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को फांसी की सजा
मेरठ। उत्तर प्रदेश में मेरठ जनपद के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में बुधवार को जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा की अदालत ने सजा पर सुनवाई की। अदालत ने सौरभ के हत्यारे मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दाेषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनाई है। दोषी मुस्कान-साहिल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश किया गया था।

उल्लेखनीय है कि 3 मार्च 2025 को मेरठ के ब्रह्मपुरी इलाके में सौरभ राजपूत की हत्या की गई थी। हत्या के बाद शव के टुकड़े कर उसे एक नीले ड्रम में भरकर सीमेंट से जमा दिया था। पुलिस ने हत्या के आरोप में मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को 19 मार्च 2025 को गिरफ्तार किया था। आज दोनों को सजा सुनाई गई है।
मऊ में सार्वजनिक रास्ते पर दीवार निर्माण का आरोप, पीड़ित ने डीएम से लगाई गुहार
मऊ। घोसी तहसील के गोफा गांव में सार्वजनिक रास्ते पर दीवार निर्माण कर रास्ता अवरुद्ध करने का आरोप लगाते हुए कमलेश उपाध्याय ने जिलाधिकारी आनंद वर्धन से शिकायत की है। उन्होंने मामले में राजस्व टीम गठित कर रास्ते से अतिक्रमण हटवाने की मांग की है।

जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना-पत्र में कमलेश उपाध्याय ने आरोप लगाया कि मोतीचंद मौर्य, विधिचंद मौर्य और तारकेश्वर उपाध्याय द्वारा सार्वजनिक रास्ते के बीच दीवार का निर्माण कराया जा रहा है। इससे ग्रामीणों के आवागमन में परेशानी हो रही है। शिकायतकर्ता के अनुसार, यह गांव के लोगों के आने-जाने का एकमात्र रास्ता है। रास्ते के बीच जल निगम की सरकारी पाइपलाइन भी मौजूद है।

उन्होंने बताया कि रास्ते को लेकर पहले भी लेखपाल की रिपोर्ट लग चुकी है और आपसी समझौते का प्रयास भी किया गया था, लेकिन आरोप है कि इसके बावजूद दीवार का निर्माण जारी है। पीड़ित ने पूर्व में उपजिलाधिकारी और घोसी थानाध्यक्ष को भी प्रार्थना-पत्र देने की बात कही है।

मामले को लेकर पीड़ित पक्ष ने 14 अक्टूबर 2026 को जिलाधिकारी को प्रार्थना-पत्र सौंपकर राजस्व टीम से जांच कराने और सार्वजनिक रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की। वहीं, पीड़ित महिला के अनुसार, जिलाधिकारी आनंद वर्धन ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है। अब ग्रामीणों को प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार है।
लगभग 4 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की कार्ययोजना में कथित फर्जीवाड़े को लेकर विवाद गहराया

सुल्तानपुर।धनपतगंज ब्लॉक में लगभग 4 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की कार्ययोजना में कथित फर्जीवाड़े को लेकर विवाद गहरा गया है। क्षेत्र पंचायत सदस्यों (बीडीसी) ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

प्रमुख बिंदु:

कार्ययोजना में फर्जीवाड़े का आरोप: क्षेत्र पंचायत सदस्यों का दावा है कि 31 जनवरी को हुई बैठक में बहुमत वाले सदस्यों को रोकने की कोशिश की गई और अल्पमत में प्रस्ताव पास करा लिए गए।

करोड़ों के बजट पर सवाल: ब्लॉक में लगभग 4 करोड़ रुपये की धनराशि के विकास कार्यों और उनके प्रस्तावों को लेकर यह पूरा विवाद खड़ा हुआ है।
डीएम और सीडीओ से शिकायत: नाराज सदस्यों ने जिलाधिकारी (डीएम) और मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) को शिकायती पत्र देकर पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।

न्यायालय जाने की चेतावनी: सदस्यों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो वे न्याय के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे
मऊ सर्वर फेल होने से उपनिबंधक कार्यालय में रजिस्ट्री का काम प्रभावित, क्रेता-विक्रेता परेशान
मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। उपनिबंधक कार्यालय मुहम्मदाबाद गोहना में बुधवार सुबह से सर्वर फेल होने के कारण जमीन की खरीद-बिक्री कराने पहुंचे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। तहसील क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से आए क्रेता और विक्रेता घंटों कार्यालय में इंतजार करते रहे।

बताया गया कि शाम 4 बजे तक महज तीन रजिस्ट्री ही हो सकीं, जबकि अन्य लोग सर्वर ठीक होने की उम्मीद में अपनी बारी का इंतजार करते रहे। सर्वर की समस्या के चलते कार्यालय का कामकाज भी प्रभावित रहा और कर्मचारी भी परेशान नजर आए।

कर्मचारियों के अनुसार, आए दिन सर्वर की समस्या सामने आती रहती है।

कभी ऑनलाइन पेमेंट फेल हो जाता है तो कभी आधार कार्ड का सर्वर काम नहीं करता, जिससे रजिस्ट्री प्रक्रिया बाधित होती है। इसके चलते क्रेता और विक्रेताओं को घंटों इंतजार करना पड़ता है और उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
मऊ सर्वर फेल होने से उपनिबंधक कार्यालय में रजिस्ट्री का काम प्रभावित, क्रेता-विक्रेता परेशान
मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। उपनिबंधक कार्यालय मुहम्मदाबाद गोहना में बुधवार सुबह से सर्वर फेल होने के कारण जमीन की खरीद-बिक्री कराने पहुंचे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। तहसील क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से आए क्रेता और विक्रेता घंटों कार्यालय में इंतजार करते रहे।

बताया गया कि शाम 4 बजे तक महज तीन रजिस्ट्री ही हो सकीं, जबकि अन्य लोग सर्वर ठीक होने की उम्मीद में अपनी बारी का इंतजार करते रहे। सर्वर की समस्या के चलते कार्यालय का कामकाज भी प्रभावित रहा और कर्मचारी भी परेशान नजर आए।

कर्मचारियों के अनुसार, आए दिन सर्वर की समस्या सामने आती रहती है।

कभी ऑनलाइन पेमेंट फेल हो जाता है तो कभी आधार कार्ड का सर्वर काम नहीं करता, जिससे रजिस्ट्री प्रक्रिया बाधित होती है। इसके चलते क्रेता और विक्रेताओं को घंटों इंतजार करना पड़ता है और उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
मऊ: डीजे संचालकों की बैठक, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करने की अपील
मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली परिसर में बुधवार दोपहर कोतवाली क्षेत्र के समस्त डीजे संचालकों की विशेष बैठक आयोजित की गई।

बैठक में पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा ने डीजे संचालकों से पर्व एवं विसर्जन के दौरान निर्धारित नियमों और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करने की अपील की।

एसपी ने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित ध्वनि मानकों के अनुसार ही डीजे का संचालन किया जाए।

विसर्जन के दौरान डीजे की निर्धारित ऊंचाई का भी विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर संबंधित डीजे संचालक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में कोतवाली क्षेत्र के करीब दो दर्जन डीजे संचालक मौजूद रहे। इस दौरान उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमार, अरविंद कुमार यादव, अनिल सिंह, नूर आलम, राजेश कुमार गौतम, वैभव कुमार पांडेय, सुरेंद्र कुमार पाठक, महेश पाल समेत अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्र के आदेश पर चला वाहनों की विशेष चेकिंग अभियान

मऊ मुहम्मदाबाद गोहना  पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा की आदेश के क्रम में मंगलवार संध्या वाहनों की  विशेष चेकिंग किया गया |

जिसमें पुलिस ने आधा दर्जन स्थानों से चेकिंग के दौरान हेलमेट तीन सवारी गाड़ी के पेपर समेत यातायात के नियमों का उल्लंघन करने के मामले में पुलिस ने 37 बाइक का ई-चालान किया पुलिस उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह कोतवाल कमलकांत वर्मा के नेतृत्व में भिन्न-भिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच की गई इसके दौरान नियमों का उल्लंघन करने के मामले में वाहनों का चलन करते हुए उन्हें निर्देश दिया गया कि दोबारा अगर जांच के दौरान यातायात के नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए गए तो आपके वहां का सीज कर दिया जाएगा |

इस मौके पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक मधुसूदन चौरसिया मिथिलेश कुमार अरविंद कुमार यादव आदर्श दुबे नूर आलम राजेश कुमार गौतम अनिल सिंह वैभव कुमार पांडे विकास कुमार रामदुलारे जितेश कुमार लक्ष्मी प्रसाद उपाध्याय महिला उप निरीक्षक प्रतिभा गुप्ता समेत महिला कांस्टेबल पुलिसकर्मी अलग-अलग चेकिंग स्थल पर तैनात रहे