मऊ रावण, कुंभकरण और विभीषण की तपस्या का हुआ मंचन
मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। राजगद्दी के मैदान में श्री कृष्णा रामलीला सेवा समिति के तत्वावधान में मंगलवार की रात रामलीला का आयोजन किया गया। इस दौरान कलाकारों ने रावण, कुंभकरण एवं विभीषण की तपस्या का भावपूर्ण मंचन किया।

मंचन के दौरान दिखाया गया कि रावण, कुंभकरण और विभीषण भगवान ब्रह्मा को प्रसन्न करने के लिए कठोर तपस्या करते हैं। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर ब्रह्मा जी उन्हें आशीर्वाद प्रदान करते हैं। इस दृश्य ने उपस्थित दर्शकों को काफी प्रभावित किया।

कलाकारों ने रामलीला के माध्यम से संदेश देते हुए कहा कि आज के समय में यदि हम अपने माता-पिता के बताए आदर्शों पर चलें तो निश्चित रूप से जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। भगवान श्रीराम का जीवन और उनके आदर्श हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। हमें उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।

कार्यक्रम से पूर्व रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने माता के नौ रूपों में माता कुष्मांडा की भव्य आरती की, जिसके बाद रामलीला का शुभारंभ हुआ।

इस अवसर पर लाल जी वर्मा, संजीव कुमार उपाध्याय, बनवारी सोनकर, संतोष मल्होत्रा, श्याम जी जायसवाल, लीलू प्रधान, अभिषेक सोनकर, दिलीप कश्यप, प्रभु नारायण खन्ना सहित रामलीला समिति के समस्त पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा।
मऊ रिंकू शर्मा के निधन पर रामलीला समिति ने जताया शोक, रखा दो मिनट का मौन
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। श्री कृष्णा रामलीला सेवा समिति द्वारा राजगद्दी मैदान में मंगलवार की रात रामलीला मंचन से पूर्व शोक सभा आयोजित की गई। समिति के कलाकार एवं पदाधिकारी रिंकू शर्मा के असामयिक निधन पर समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

शोक सभा में समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि उन्होंने अपने एक समर्पित कार्यकर्ता को खो दिया है, जिसका सभी को बेहद दुख है। रिंकू शर्मा के निधन से रामलीला समिति में शोक की लहर है।

इस दौरान लालजी वर्मा, संजीव उपाध्याय, संतोष मल्होत्रा, दिलीप कश्यप, श्याम जी जायसवाल, नीलू प्रधान, अभिषेक सोनकर, बनवारी सोनकर सहित रामलीला समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 17 एवं 24 अक्टूबर को लगेंगे विशेष कैम्प

*जनपद के सभी 2978 मतदेय स्थलों पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक उपस्थित रहेंगे बीएलओ*

*मतदेय स्थल वाले विद्यालय एवं कार्यालय निर्धारित तिथियों पर खुले रखने के निर्देश*

*गोण्डा, 14 अक्टूबर 2026* - मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में निर्वाचक नामावली में पंजीकरण से छूटे हुए नागरिकों तथा प्रथम बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं के नाम शामिल किए जाने के लिए गोण्डा में विशेष अभियान के तहत 17 अक्टूबर (शनिवार) एवं 24 अक्टूबर (शनिवार) को विशेष कैम्प आयोजित किए जाएंगे।

विशेष अभियान के अंतर्गत जनपद के सातों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के सभी 2978 मतदेय स्थलों पर सुबह 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक कैम्प लगाए जाएंगे। इस दौरान संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने आवंटित मतदेय स्थलों पर उपस्थित रहकर मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने से संबंधित दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे।

अभियान की महत्ता एवं समयबद्धता को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि उक्त दोनों तिथियों पर जनपद के ऐसे सभी प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालयों, इंटर कॉलेजों, महाविद्यालयों तथा अन्य कार्यालयों को निर्धारित समय तक खुला रखा जाए, जहां मतदेय स्थल स्थापित हैं।

संबंधित प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक, प्राचार्य एवं विभागाध्यक्ष को निर्देशित किया गया है कि वे बूथ लेवल अधिकारियों को आवश्यकतानुसार मेज, कुर्सी आदि उपलब्ध कराते हुए उनके कार्यों में सहयोग सुनिश्चित करें। साथ ही संबंधित विभागाध्यक्षों एवं कार्यालयाध्यक्षों को अपने अधीनस्थ ऐसे सभी भवनों को निर्धारित समयावधि में खुला रखने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों एवं संस्थानों को निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे और विशेष अभियान का प्रभावी संचालन किया जा सके।
कृष्ण चन्द्र पाठक बने विश्व हिंदू महासंघ गोरक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष
प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी अहम जिम्मेदारी, सुल्तानपुर में संगठन विस्तार को मिलेगी गति

सुल्तानपुर।विश्व हिंदू महासंघ ने संगठनात्मक विस्तार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए कृष्ण चन्द्र पाठक उर्फ किशन पाठक को सुल्तानपुर जनपद के गोरक्षा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। 13 अक्टूबर 2026 को हुए इस मनोनयन को जनपद में संगठन की गतिविधियों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
प्रदेश नेतृत्व की सहमति और संस्तुति के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के परामर्श तथा प्रदेश महामंत्री दिग्विजय सिंह राना की संस्तुति पर मनोनयन की प्रक्रिया पूरी हुई। गोरक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण शुक्ला, प्रदेश महामंत्री हरवेन्द्र राघव और प्रदेश उपाध्यक्ष विजय शंकर शुक्ला की ओर से इसकी घोषणा की गई।
*गौ-संरक्षण और संगठन विस्तार पर रहेगा जोर*
मनोनयन पत्र में उम्मीद जताई गई है कि कृष्ण चन्द्र पाठक संगठन के प्रति निष्ठा एवं अनुशासन बनाए रखते हुए गौ-संरक्षण से जुड़े कार्यों और संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उनके नेतृत्व में सुल्तानपुर जनपद में गोरक्षा प्रकोष्ठ की गतिविधियों को व्यापक बनाने और संगठनात्मक कार्यों को नई मजबूती देने की अपेक्षा की गई है। प्रदेश नेतृत्व ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन की उम्मीद जताई है। अब जिलाध्यक्ष के रूप में पाठक के सामने जनपद में संगठन को सक्रिय बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने और निर्धारित उद्देश्यों को धरातल पर आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी। *जय गोरक्षनाथ, जय गोरक्षा।*
मां की डांट से क्षुब्ध बेटे ने खुद को मारा चाकू,गले व सीने पर किया वार
*पत्नी से विवाद के बाद मां ने फटकारा था

गोंडा।जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर फकीर ग्राम पंचायत के मजरे लोनियन पुरवा गांव के रहने वाले शिवम (24) ने मंगलवार देर रात लगभग 12 .00 बजे खुद अपनी मां की डांट से नाराज होकर के अपने गले पर और सीने पर चाकू से गंभीर रूप से वार करके अपने आप को घायल कर लिया।शिवम को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा बाजार ले जाया गया,जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया गया।जिसके बाद मेडिकल कॉलेज में शिवम का इलाज चल रहा है।सूत्रों की मानें तो शिवम नशे की हालत में देर रात लगभग 12.00 बजे अपने घर पहुंचा था।घर पहुंचने के बाद शिवम अपनी मां और पत्नी पूजा तथा अन्य परिजनों से गाली गलौज करके विवाद शुरू कर दिया।बेटे के इस तरह गाली गलौज से क्षुब्ध होकर जब मां ने डांटा तो शिवम घर के अंदर रखा चाकू निकाल लाया,उसके बाद शिवम ने अपने गले और सीने पर ताबड़तोड़ वार करके अपने आप को गंभीर रूप से घायल कर लिया।घटना के बाद शिवम की इस गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों द्वारा एंबुलेंस बुलाकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा बाजार ले गये,जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया गया।परिजनों की मानें तो आए दिन इसी तरह से रात में नशे की हालत में शिवम घर पहुंच करके परिजनों के साथ गाली गलौज करके वाद विवाद करता था।घायल शिवम तीन भाई है।मामले में फिलहाल कटरा बाजार थाने की पुलिस पूरे मामले को लेकर जांच कर रही है।मामले में कटरा बाजार थानाध्यक्ष अजय तिवारी ने बताया कि स्वर्गीय चंद्रेश के तीन पुत्र हैं,जिनमें एक शिवम भी है और वह नशे का आदी है।बीती रात जब वह घर पहुंचा तो अपनी मां और अपनी पत्नी के मध्य आपसी कहासुनी को लेकर गाली गलौज और विवाद करने लगा,परन्तु जब उसकी माँ ने उसे डांटा तो वह स्वयं अपने आपको चाकू से काटना शुरू कर दिया।परिणामस्वरूप वह गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज गोंडा में चल रहा है।पूरे मामले को लेकर कटरा बाजार पुलिस द्वारा जांच किया जा रहा है।
काशी नरेश विश्वविद्यालय के रूसा कक्ष में बायोमैट्रिक के लिए छात्र-छात्राओं की भीड़


रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही ‌। काशी नरेश विश्वविद्यालय में शुल्क प्रतिपूर्ति एवं छात्रवृत्ति का आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं का बायोमेट्रिक सत्यापन किया जा रहा है। रूसा स्थित कक्ष में बुधवार को विद्यार्थियों की लंबी कतार लगी। दो काउंटरों पर आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं की बायोमेट्रिक सत्यापन किया गया। सर्वर धीमा होने के कारण विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दो दिनों में करीब 1200 छात्र-छात्राओं का सत्यापन किया गया। नोडल डॉ. महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 15 अक्तूबर तक सत्यापन करना है, इसके कारण छात्र-छात्राओं की भीड़ हो रही है। प्रथम सेमेस्टर में अधिक दिक्कत हो रही है।
बोर्ड परीक्षा का आया टाइम टेबल, छात्रों की तैयारी शुरू


*बोर्ड परीक्षा में करीब 55 हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल*



रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल आते ही विद्यार्थी तैयारी में तेजी ला दिए हैं। इस वर्ष यूपी बोर्ड की परीक्षा पांच फरवरी से शुरू हो जाएगी जो 24 फरवरी तक चलेगी। बोर्ड परीक्षा को लेकर शिक्षक और विद्यार्थियों की सक्रियता बढ़ गई है। केंद्र निर्धाण समेत अन्यि बिंदुओं को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक संबंधित अधिकारियों संग बैठक लेते हुए आगमी परीक्षा को लेकर जरूरी निर्देश दिए।

डीआईओएस ने बताया कि इस वर्ष यूपी बोर्ड की परीक्षा पांच फरवरी से शुरू होकर 24 फरवरी तक चलेगा। बोर्ड परीक्षा में करीब करीब 55 हजार परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। हाईस्कूल में करीब 27 हजार और इंटरमीडिएट में 28 हजार विद्यार्थी पंजीकृत हैं। ऐसे में दोनों कक्षाओं को मिलाकर करीब 55 हजार छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। बोर्ड परीक्षा का अभी टाइम टेबल ही आया है, जबकि अन्य तैयारियां चल रही हैं। बोर्ड परीक्षा को लेकर पिछले वर्ष कुल 94 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस वर्ष भी करीब उतना ही बढ़ेगा या तो एक-दो परीक्षा केंद्र कम या ज्यादा हो सकते हैं। टाइम टेबल आते ही समस्त विद्यालयों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया जा चुका है कि वह हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का विषय निर्धारित समय के पूर्व ही पूर्ण कराएं। ताकि छात्र-छात्राएं अच्छी तरह से परीक्षा की तैयारी कर लें। इस वर्ष बोर्ड परीक्षा थोड़ा पहले जरूर हो रहा है, लेकिन परीक्षा के पूर्व ही विद्यालयों में विषय पूर्ण कराते हुए छात्र-छात्राएं अच्छी तैयारी कर लेंगे। कहा कि परीक्षा को लेकर विद्यार्थी तनाव में न आएं धैर्यता पूर्वक कक्षा में पढ़ाए गए विषयों को समझें और घर पर परीक्षा की तैयारी करें। जिन प्रश्न का उत्तर समझ न आए उसे दूसरे दिन शिक्षक से जरूर पूछें। परीक्षा के बेहतर तैयारी ही बच्चों का रैंक बढ़ा सकता है।
मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन के लिए निकला भव्य पैदल मार्च*

*जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना, दुर्गागंज तिराहे से विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज, ज्ञानपुर तक निकाली गई जागरूकता रैली*


रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, शिक्षा और स्वावलम्बन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से भव्य पैदल मार्च का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली के माध्यम से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने नवरात्रि के पावन अवसर पर मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन के लिए जनभागीदारी बढ़ाने पर दिया जोर।
       पैदल मार्च दुर्गागंज तिराहे से प्रारम्भ होकर महिला थाना होते हुए विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज, ज्ञानपुर पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ। रैली के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, बालिका शिक्षा, महिला सशक्तीकरण तथा आत्मनिर्भरता के महत्व को रेखांकित किया गया।

*महिला कल्याण विभाग की योजनाओं एवं हेल्पलाइन सेवाओं की दी गई जानकारी*

कार्यक्रम के दौरान महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड एवं सामान्य), पति की मृत्यु के उपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना तथा स्पॉन्सरशिप योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं एवं बच्चों की सहायता और सुरक्षा के लिए वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 तथा महिला हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 181 के संबंध में भी जागरूक किया गया।
         इस अवसर पर जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं को शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं, सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि पात्र महिलाओं एवं बालिकाओं को योजनाओं की जानकारी मिलने के साथ उनका लाभ भी समयबद्ध रूप से प्राप्त हो। उन्होंने महिला सशक्तीकरण, बालिका शिक्षा और समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने पर जोर दिया।

*मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत छह श्रेणियों में आर्थिक सहायता*

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत पात्र बालिकाओं को जन्म से लेकर उच्च शिक्षा की ओर अग्रसर होने तक छह श्रेणियों में आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसके तहत बालिका के जन्म पर ₹5,000, एक वर्ष तक पूर्ण टीकाकरण के उपरांत ₹2,000, कक्षा एक में प्रवेश पर ₹3,000, कक्षा छह में प्रवेश पर ₹3,000, कक्षा नौ में प्रवेश पर ₹5,000 तथा कक्षा 12 उत्तीर्ण करने के बाद स्नातक अथवा दो वर्षीय या उससे अधिक अवधि के डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने पर ₹7,000 की सहायता का प्रावधान है।

इस प्रकार योजना की छह श्रेणियों के अंतर्गत पात्र बालिका को कुल ₹25,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। जनपद भदोही में अब तक 20,307 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से लाभान्वित किया जा चुका है। यह योजना बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करने, उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करने तथा परिवारों को आर्थिक सहयोग प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

*महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक और सशक्त बनाने पर जोर*

महिला कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को शासन की कल्याणकारी योजनाओं, सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें शिक्षित, आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में बालिकाओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने और महिला सशक्तीकरण के संदेश को व्यापक स्तर पर प्रसारित करने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविन्द शुक्ला, जिला विकास अधिकारी सपना अवस्थी, जिला कार्यक्रम अधिकारी शत्रुधन, महिला थानाध्यक्ष, जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित राजकुमार गुप्ता, किरन, मीना, सोनी चौरासिया, आनन्द मौर्या तथा बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
पासी-पासवान शौर्य सम्मान यात्रा शुरू, समाज को इतिहास से जोड़ने का लक्ष्य: राजीव पासी ने प्रयागराज से 14 अक्टूबर को निकाली, जागरूकता और धरोहर संर


रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासी ने 14 अक्टूबर को प्रयागराज से पासी-पासवान शौर्य सम्मान यात्रा शुरू की। इसका मुख्य उद्देश्य समाज को गौरवशाली इतिहास से जोड़ना, सामाजिक जागरूकता फैलाना और ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण करना है।

स्वर्गीय रामविलास पासवान के 'उस घर में दिया जलाने' के उद्देश्य से यह यात्रा पूरे उत्तर प्रदेश में पहुंचेगी। इसका लक्ष्य युवाओं को समाज के वीर राजाओं और पूर्वजों की संस्कृति से परिचित कराना है।

यात्रा का उद्देश्य पासी समाज को एकजुट करना भी है, ताकि अधिकारों की आवाज सरकार तक पहुंचाई जा सके। राजीव पासी ने कहा कि यह समाज केवल वोट बैंक नहीं, बल्कि एक ऐतिहासिक योद्धा कौम है।

इस दौरान बच्चों को उच्च शिक्षा व नशामुक्ति का संदेश दिया गया। उत्तरप्रदेश महासचिव कमल तिवारी ने भदोही बॉर्डर पर यात्रा का स्वागत किया।



कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजीव पासी प्रदेश अध्यक्ष उत्तरप्रदेश महासचिव कमल तिवारी, प्रदेश संगठन महामंत्री धनंजय दुबे,आशुतोष सिंह गहरवार प्रदेश महासचिव, अवनीश तिवारी प्रदेश सचिव , जितेंद्र पासी प्रदेश महासचिव, रामविलास पासी प्रदेश सचिव, विजय राय मंडल अध्यक्ष मिर्जापुर,, राम अवध मिश्रा जिला अध्यक्ष भदोही, विजय पासी, कार्यवाहक अध्यक्ष भदोही गोविंद पासवान ,राहुल तिवारी, संतोष दुबे, अक्षय पासवान,अनिल पासी, अभिनव तिवारी, योगेश पांडेय, अमित मिश्रा, संतोष सरोज,धीरज चौबे,प्रदुम्न तिवारी, अमित शुक्ला, सहित सैकड़ों लोजपा कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
निबन्ध प्रतियोगिता में विजयी छात्रों को पुरस्कार एवं सम्मान समारोह का आयोजन

कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर(सीतापुर)।
राष्ट्र भाषा हिन्दी के प्रचार प्रसार और व्यवहारिक रूप से दैनिक जीवन में प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए हिन्दी साहित्य परिषद के द्वारा  सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में एक संगोष्ठी और निबन्ध प्रतियोगिता में विजयी छात्रों को पुरस्कार एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता कालेज के प्रबंधक आशीष मेहरोत्रा ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  साहित्यकार,एवं शिक्षक जयवर्धन प्रभाकर तथा विशिष्ट अतिथि साहित्यकार और शिक्षाविद अनवर बिसवानी थे। कार्यक्रम के आयोजक संतोष कुमार कश्यप ने अतिथियों और साहित्यकारों को अंगवस्त्र एवं साहित्य भेंट कर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं  सरस्वती वन्दना करके किया गया व संचालन आचार्य छोटे लाल ने किया। इस मौके पर हिंदी दिवस पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले पांच छात्रों को हिन्दी साहित्य परिषद द्वारा प्रमाण पत्र एवं साहित्य प्रदान किया गया तथा विद्यालय द्वारा मेडल  वितरित किए गए।
    संगोष्ठी और सम्मान समारोह में मौजूद शिक्षकों साहित्यकारों और छात्रों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि हिन्दी सिर्फ राष्ट्र भाषा ही नहीं बल्कि देश का गौरव है, हिन्दी ही एक मात्र भाषा है जो पूरे देश को एक सूत्र में पिरोए हुए हैं। साहित्यकार और शिक्षा विद अनवर बिसवानी ने कहा कि जीवन के हर क्षेत्र में हिन्दी का प्रयोग बहुत सरल है। इसे दैनिक जीवन में व्यवहार में लाना हम सब का नैतिक कर्तव्य है।
     कार्यक्रम के संयोजक और हिन्दी साहित्य परिषद के अध्यक्ष संतोष कश्यप ने कहा कि सभी सरकारी कार्यालयों और संस्थानों में हिन्दी में कार्य को न सिर्फ प्राथमिकता दी जा रही है बल्कि प्रेरित भी किया जा रहा है। हम सब को अपनी राष्ट्र भाषा हिन्दी में गर्व से कार्य करना चाहिए तभी पूरे देश में हिन्दी का चलन जन जन तक पहुंचेगा ।इस मौके पर शिक्षक और साहित्यकार सुरेश कुमार, रामचंद्र वर्मा,सरोज कुमार आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
अंत में प्रधानाचार्य अनुराग मिश्रा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।