औद्योगिक आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए एनडीआरएफ एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा संयुक्त मॉक एक्सरसाइज आयोजित
![]()
*इण्डेन बॉटलिंग प्लांट, गैसिंगपुर में गैस रिसाव से आग लगने की स्थिति का किया गया सफल मॉक ड्रिल अभ्यास*
फर्रुखाबाद। 8वीं वाहिनी एनडीआरएफ, गाजियाबाद एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में औद्योगिक आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने, विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय स्थापित करने तथा आपदा के दौरान त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संयुक्त मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया गया।
संयुक्त मॉक एक्सरसाइज के प्रथम चरण में कलेक्ट्रेट सभागार में ओरिएंटेशन कम कोऑर्डिनेशन कॉन्फ्रेंस एवं टेबल टॉप एक्सरसाइज का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, फर्रुखाबाद के साथ आपदा प्रबंधन से संबंधित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं हितधारक शामिल हुए। बैठक में औद्योगिक आपदा की स्थिति में अपनाई जाने वाली कार्यवाही, विभागीय जिम्मेदारियों, आपसी समन्वय, राहत एवं बचाव कार्यों तथा आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस दौरान इण्डेन बॉटलिंग प्लांट, गैसिंगपुर, फर्रुखाबाद के मुख्य संयंत्र प्रबंधक द्वारा इन्सिडेंट रिस्पॉन्स सिस्टम पर पावरपॉइंट प्रस्तुतीकरण किया गया। इसके माध्यम से आपदा की स्थिति में विभिन्न विभागों की भूमिका, संसाधनों के प्रभावी उपयोग तथा त्वरित प्रतिक्रिया की प्रक्रिया पर जानकारी दी गई। बैठक में आगामी मॉक ड्रिल के लिए इण्डेन बॉटलिंग प्लांट, गैसिंगपुर को चिन्हित करते हुए गैस रिसाव के कारण आग लगने की काल्पनिक स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों के संचालन की रूपरेखा तैयार की गई।
इस दौरान सुबह इण्डेन बॉटलिंग प्लांट, गैसिंगपुर में औद्योगिक आपातकालीन स्थिति में गैस रिसाव के कारण आग लगने की घटना पर आधारित संयुक्त मॉक ड्रिल आयोजित की गई। अभ्यास के दौरान आपदा की सूचना प्राप्त होने पर संबंधित विभागों द्वारा की जाने वाली त्वरित कार्रवाई, राहत एवं बचाव कार्यों, अग्निशमन व्यवस्था, चिकित्सा सहायता, यातायात प्रबंधन तथा विभिन्न एजेंसियों के मध्य समन्वय का अभ्यास किया गया।
मॉक ड्रिल में 8वीं वाहिनी एनडीआरएफ, गाजियाबाद के डिप्टी कमांडेंट डॉ. कुबेर शर्मा एवं निरीक्षक श्री भीम सिंह सहित जिला प्रशासन के उप जिलाधिकारी सदर, सहायक परिवहन अधिकारी, सहायक मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, इण्डेन बॉटलिंग प्लांट, गैसिंगपुर के मुख्य संयंत्र प्रबंधक तथा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, के आपदा विशेषज्ञ एवं संबंधित हितधारकों ने प्रतिभाग किया।
संयुक्त मॉक एक्सरसाइज का उद्देश्य औद्योगिक प्रतिष्ठानों में संभावित दुर्घटनाओं के दौरान जन-धन की हानि को न्यूनतम करना, उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित करना, विभिन्न विभागों की तैयारियों का आकलन करना तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए कार्यप्रणाली को सुदृढ़ बनाना रहा।
एनडीआरएफ एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त प्रयासों से मॉक ड्रिल सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इस अभ्यास से औद्योगिक आपातकालीन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों के संचालन तथा संबंधित विभागों के मध्य समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी।![]()


लालता खेड़ा गांव में घर के कमरे में मिला शव, पुलिस ने शुरू की विधिक कार्रवाई
सुल्तानपुर में भाजपा विधायक विनोद सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद संगोष्ठी में हिस्सा लिया. कटका बाजार में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हजारों की संख्या में समर्थक शामिल हुए. इस दौरान विधायक ने अपने पिछले पांच साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सुल्तानपुर में विकास के क्षेत्र में इतिहास रचने का काम हुआ है. सड़क, बिजली, पुल और दूसरी बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई काम कराए गए हैं, जिनका लाभ आम जनता को मिल रहा है.
मऊ। भीटी इलाके में कई लोगों को टक्कर मारने के बाद मौके से भाग रहे वाहन चालक को पुलिस ने पकड़ लिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मौत से पहले वीडियो बनाकर प्रेमिका के परिजनों पर प्रताड़ना और धमकी देने का लगाया था आरोप, पुलिस जांच में जुटी
मऊ। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-6 अभियान के अंतर्गत महिला NCC कैडेट्स को महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, अधिकार एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
ड्रैगन फ्रूट के साथ हरी मिर्च, मशरूम, टमाटर, खीरा की खेती से बदलेगी किसानों की किस्मत : दिनेश प्रताप सिंह
Oct 13 2026, 20:16
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.3k