मऊ  | मिशन शक्ति फेज-6 के तहत NCC महिला कैडेट्स ने संभाली यातायात व्यवस्था
मऊ। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-6 अभियान के अंतर्गत महिला NCC कैडेट्स को महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, अधिकार एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
जागरूकता कार्यक्रम के बाद महिला NCC कैडेट्स ने सड़क पर यातायात संचालन की जिम्मेदारी संभाली।

कैडेट्स ने वाहन चालकों एवं राहगीरों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति सजग रहने के लिए जागरूक किया।
महिला NCC कैडेट्स की इस पहल के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ सड़क सुरक्षा का संदेश भी आमजन तक पहुंचाया गया।

पुलिस विभाग द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने और उन्हें जागरूक करने के लिए लगातार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
Mirzapur : देवरी कला में उद्यान विभाग का भव्य आयोजन, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर ड्रैगन फ्रूट का हुआ शिलान्यास
ड्रैगन फ्रूट के साथ हरी मिर्च, मशरूम, टमाटर, खीरा की खेती से बदलेगी किसानों की किस्मत : दिनेश प्रताप सिंह


मीरजापुर। उद्यान विभाग के स्वर्णिम 51 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रगति के पथ पर उद्यान के स्वर्णिम 51 वर्ष के तहत मंगलवार को मड़िहान के देवरी कला, विन्ध्य यूनिवर्सिटी के पास मड़िहान में मंडलीय औद्यानिक उन्नयन गोष्ठी एवं सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर ड्रैगन फ्रूट का शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के उद्यान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह रहे। उन्होंने शिलान्यास करते हुए कहा कि विन्ध्याचल, वाराणसी और आजमगढ़ मंडल के किसानों के लिए यह सेंटर वरदान साबित होगा।अपने संबोधन में मंत्री ने कहा, "ड्रैगन फ्रूट कम लागत, कम पानी में अधिक मुनाफा देने वाली फसल है। यह किसानों की आय दोगुनी करने का सबसे सशक्त माध्यम है। सरकार चाहती है कि किसान परंपरागत खेती से निकलकर ड्रैगन फ्रूट जैसी विदेशी और औषधीय फसलों की ओर बढ़ें। "उन्होंने किसानों से हरी मिर्च, मशरूम, टमाटर, खीरा आदि की खेती पर भी जोर देने को कहा। उन्होंने कहा कि इन फसलों की बाजार में साल भर मांग रहती है और पॉली हाउस व शेड नेट के माध्यम से इसकी खेती कर किसान कम समय में ज्यादा लाभ कमा सकते हैं। उद्यान विभाग द्वारा इस पर 50 प्रतिशत तक अनुदान भी दिया जा रहा है। कार्यक्रम में मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, मझवां विधायक सुचिष्मिता मौर्य, एमएलसी विनीत सिंह, उद्यान विभाग निदेशक भानु प्रकाश, संयुक्त निदेशक राजीव वर्मा, जिला उद्यान अधिकारी मेवाराम, मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह सहित तीनों मंडलों के उद्यान अधिकारी और सैकड़ों प्रगतिशील किसान मौजूद रहे। कार्यक्रम में किसानों को उन्नत बीज, ड्रिप इरिगेशन और उद्यान विभाग की योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
सड़क हादसे में घायलों की मदद करने वालों को मिलेगा सम्मान
यूपी में 27 राहवीरों को पुरस्कृत करने की तैयारी

-केंद्र से मिली धनराशि, सड़क हादसे में घायलों की जान बचाने वालों को 25 हजार रुपये का पुरस्कार

-गुड सेमेरिटन योजना का नया स्वरूप है राहवीर योजना, 16वें वित्तीय चक्र में भी जारी रहेगी पहल

-योगी सरकार का प्रदेश में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने पर है खास जोर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों की मदद कर उन्हें समय पर अस्पताल पहुंचाने वाले नागरिकों को प्रोत्साहित करने के लिए राहवीर योजना के तहत पुरस्कार दिए जाएंगे। केंद्र सरकार ने इस योजना के अंतर्गत राहवीरों को पुरस्कृत करने के लिए यूपी परिवहन विभाग को 10 लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार ने बीते माह 21 सितंबर को जारी पत्र के माध्यम से इसकी जानकारी दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और जरूरत के समय घायलों की मदद करने वाले नागरिकों को प्रोत्साहित करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है।

गुड सेमेरिटन से राहवीर योजना तक का सफर

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने 3 अक्टूबर 2021 को गुड सेमेरिटन को पुरस्कृत करने की योजना शुरू की थी। इसके तहत पहले वित्तीय चक्र में 36 गुड सेमेरिटन को पांच-पांच हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गई थी। इसके बाद 21 अप्रैल 2025 को मंत्रालय ने गुड सेमेरिटन योजना को नए नाम 'राहवीर योजना' के रूप में जारी किया। इसमें पुरस्कार राशि बढ़ाकर प्रति राहवीर 25 हजार रुपये कर दी गई। मंत्रालय ने योजना को 16वें वित्तीय चक्र में जारी रखने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में 21 सितंबर 2026 के पत्र के जरिए उत्तर प्रदेश को पुरस्कार वितरण के लिए 10 लाख रुपये उपलब्ध कराए गए हैं।

उत्तर प्रदेश में 27 राहवीरों को पुरस्कार देने की तैयारी

परिवहन विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में 27 राहवीरों को 25-25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि देने का प्रस्ताव है। इसके लिए जिला सड़क सुरक्षा समिति की अनुशंसा के आधार पर प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। सितंबर 2026 में इन राहवीरों को पुरस्कृत करने के लिए केंद्र सरकार से धनराशि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया था। अब मंत्रालय की ओर से 10 लाख रुपये उपलब्ध कराए जाने से पुरस्कार वितरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने वालों को मिलेगा प्रोत्साहन

राहवीर योजना का उद्देश्य सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाने और उसकी जान बचाने में मदद करने वाले नागरिकों को सम्मानित करना है। दुर्घटना के बाद शुरुआती समय में चिकित्सा सहायता मिलना बेहद महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में बिना किसी स्वार्थ के घायलों की मदद करने वाले लोगों को आर्थिक पुरस्कार देकर प्रोत्साहित करना इस योजना का प्रमुख उद्देश्य है। योजना के तहत दुर्घटना पीड़ित को गोल्डन आवर यानी दुर्घटना के बाद के महत्वपूर्ण शुरुआती एक घंटे के भीतर अस्पताल पहुंचाने और चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने में योगदान देने वाले पात्र नागरिकों को पुरस्कृत किया जाता है। इससे लोगों को सड़क हादसों के समय घायलों की मदद के लिए आगे आने की प्रेरणा मिल सकती है।

पुरस्कार राशि सीधे लाभार्थियों तक पहुंचाने की व्यवस्था

राहवीरों को पुरस्कार राशि उपलब्ध कराने के लिए परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश के भारतीय रिजर्व बैंक के ई-कुबेर सीएनए खाते में 10 लाख रुपये जारी किए गए हैं। इस व्यवस्था के माध्यम से स्वीकृत लाभार्थियों को पुरस्कार राशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के 170 ग्राम प्रहरियों को किया गया सम्मानित
ग़ाज़ियाबाद। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश के 68 हजार ग्राम प्रहरियों को पुलिस सहयोग एवं अपराध नियंत्रण में उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण पुलिस लाइन्स गाजियाबाद के परेड ग्राउंड में किया गया।
इसी क्रम में ग़ाज़ियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा 170 ग्राम प्रहरियों को पुलिस सहयोग एवं अपराध नियंत्रण में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया। इस दौरान ग्राम प्रहरी बंधुओं को टॉर्च, लाठी, टिफिन, सीटी, डोरी एवं बैग प्रदान किए गए।मालूम हो कि पुलिस आयुक्त जे रविंद्र गौड़ आईपीएस ने ग्राम प्रहरियों का उत्साहवर्धन करते हुए सुरक्षित समाज, सशक्त गांव और अपराधमुक्त उत्तर प्रदेश के संकल्प को साकार करने में उनकी महत्त्वपूर्ण भूमिका की सराहना की।इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त केशव कुमार चौधरी आईपीएस ने कहा कि, ग्राम प्रहरियों के सहयोग से पुलिस प्रशासन को अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा का वातावरण स्थापित करने में महत्त्वपूर्ण सहायता मिल रही है। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त द्वय मुख्यालय एवं कानून व्यवस्था, पुलिस उपायुक्त लाइन्स सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
फोन होते ही 30 मिनट में अस्पताल पहुंचेंगे डॉक्टर, हर केंद्र पर लगेगी सूची

रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। मरीजों को 24 घंटे उपचार की सुविधा देने के लिए जिला अस्पताल, भदोही एमबीएस के साथ ही सभी सीएचसी पर तैनात ऑनकॉल चिकित्सकों की जिम्मेदारी बढ़ने वाली है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी केंद्रों पर ऑनकॉल डॉक्टरों और विशेषज्ञों की सूची लगाई जाएगी।


अस्पताल से कॉल जाने के बाद डॉक्टरों को 30 मिनट के अंदर पहुंचना होगा। पहले इसके लिए 40 मिनट का समय निर्धारित था, लेकिन जिला अस्पताल के गेट पर बीते सप्ताह प्रसव होने की घटना के बाद नियम में बदलाव किया गया है। मरीज की हालत गंभीर होने पर यदि ईएमओ ने संबंधित डॉक्टर को कॉल नहीं किया, तो उससे भी जवाब मांगा जाएगा।

महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय और महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय, भदोही सहित छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदोही, सुरियावां, भानीपुर, डीघ, गोपीगंज और औराई में यह व्यवस्था लागू की जाएगी। यहां अक्सर रात में इमरजेंसी के दौरान मरीजों को चिकित्सक नहीं मिलते हैं, जिससे उन्हें परेशानी होती है।



इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग को बार-बार शिकायतें मिलती रहती हैं। इसे देखते हुए सभी अस्पतालों के नोटिस बोर्ड और इमरजेंसी वार्ड के बाहर ऑनकॉल डॉक्टरों के नाम और मोबाइल नंबर चस्पा किए जाएंगे। इससे रात में आने वाले मरीजों को उपचार कराने में सहूलियत होगी और डॉक्टरों से संपर्क करना आसान होगा। लापरवाही करने वाले चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। नोटिस बोर्ड पर बाल रोग विशेषज्ञ, सर्जन, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ, फिजिशियन, नेत्र सर्जन, ऑर्थो सर्जन और महिला रोग विशेषज्ञ सहित अन्य विशेषज्ञों की ड्यूटी की जानकारी दी जाएगी। ये डॉक्टर ओपीडी के बाद ऑनकॉल रहेंगे और जरूरत पड़ने पर उन्हें 24 घंटे कॉल किया जा सकेगा।


जिला अस्पताल सहित नौ स्वास्थ्य केंद्रों पर आनकाॅल डॉक्टरों और विशेषज्ञों की सूची चम्पा दी जाएगी। समय पर अस्पताल में उपस्थित नहीं होने वाले विशेषज्ञों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

डॉ एसके चक सीएमओ भदोही
आराध्या बनीं एक दिन की खंड शिक्षा अधिकारी, परखीं शिक्षा व्यवस्थाएं
Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
कछौना, हरदोई।* उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी 'मिशन शक्ति' अभियान के तहत बालिकाओं को आत्मनिर्भर और प्रशासनिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक अनूठी पहल की गई है। इसके अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कछौना की मेधावी छात्रा आराध्या पाल को एक दिन के लिए खंड शिक्षा अधिकारी की प्रतीकात्मक जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रतीकात्मक कार्यभार संभालते ही आराध्या पाल पूरे प्रशासनिक रंग में नजर आईं। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी के दायित्वों का निर्वहन करते हुए ब्लॉक संसाधन केंद्र स्टाफ की उपस्थिति पंजिका, विभिन्न विद्यालयों की निरीक्षण आख्या, मिड-डे मील रिपोर्ट और माता समूह बैठकों से संबंधित व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की।
अधिकारी की भूमिका में आराध्या ने न सिर्फ फाइलों को देखा, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। उन्होंने विद्यालयों में समय-सारिणी के शत-प्रतिशत पालन, बालिकाओं की सुरक्षा व स्वच्छता सुनिश्चित करने, पुस्तकालयों के नियमित उपयोग तथा पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष कक्षाएं संचालित करने पर जोर दिया। इस पहल के माध्यम से छात्रा को शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक जिम्मेदारियों और निर्णय लेने की जटिल प्रक्रिया को बेहद करीब से समझने का व्यावहारिक अनुभव मिला। इस अवसर पर केजीबीवी की शिक्षिकाओं एवं बीआरसी कर्मचारियों सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा, जिन्होंने छात्रा का उत्साहवर्धन किया।बेटियों को इस तरह अधिकार और प्रशासनिक जिम्मेदारी का वास्तविक अनुभव देना, उन्हें भविष्य के नेतृत्व के लिए तैयार करने और समाज में बालिकासशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक बेहद सशक्त और सराहनीय कदम है।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न
‎ Sb ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई‎‎आज स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निपुण भारत मिशन को सफल बनाएं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि विद्यालयों में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाय। निपुण भारत मिशन के अंतर्गत संचालित शैक्षिक गतिविधियों की समीक्षा भी की गयी।
‎‎बैठक मे बच्चों की बुनियादी भाषा एवं गणितीय कौशल को सुदृढ़ करने, निर्धारित निपुण लक्ष्यों की प्राप्ति तथा विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने खण्ड शिक्षा अधिकारी मल्लावां के बैठक में अनुपस्थित होने पर वेतन रोकने के निर्देश दिए। डीडीटीएफ का निरीक्षण न करने पर चेतावनी जारी करने निर्देश दिए। वी टी एफ का निरीक्षण न करने पर सभी खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए ।
‎जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्यालयों में नियमित शिक्षण कार्य सुनिश्चित किया जाए तथा बच्चों के सीखने के स्तर का नियमित आकलन किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को उसकी कक्षा के अनुरूप बुनियादी दक्षताएं प्राप्त कराने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं। शिक्षकों की उपस्थिति, शिक्षण कार्य की गुणवत्ता तथा विद्यालयों में उपलब्ध शैक्षिक संसाधनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
‎‎बैठक में निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कमजोर शैक्षिक स्तर वाले बच्चों पर विशेष ध्यान देने, आवश्यकतानुसार अतिरिक्त शिक्षण सहायता उपलब्ध कराने तथा विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करने पर बल दिया गया। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए कार्ययोजना बनाकर प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।
‎‎इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल, जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार,बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभात मिश्रा, खंड शिक्षा अधिकारी सहित अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यदाई संस्था बदलने के बाद कायाकल्प तेज*

रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर विकास कार्य एक साल से ठप था। लेकिन गत माह उसे चालू कर दिया गया। कार्यदाई संस्था बदलने के बाद विकास कार्यों में तेजी आई है। भ्रष्टाचार के कारण कार्य को बंद करते हुए प्रकरण की जांच चल रही थी। लेकिन अब दूसरी फर्म को कार्य का जिम्मा सौंपा गया है। ऐसे में रले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

बता दें कि जनपद में दो रेलवे रुट हैं। उत्तर रेलवे एवं पूर्वोत्तर रेलवे। उत्तर रेलवे पर भदोही रेलवे स्टेशन है। जो विभाग को एक करोड़ रुपये प्रतिमाह अर्निंग देने का काम करता है। वाराणसी एवं प्रयागराज के बीच सबसे ज्यादा कमाई भदोही में ही विभाग को होती है। ऐसे में रेलवे के साथ ही केंद्र सरकारों ने भी स्टेशन पर ध्यान दिया है। करीब एक दशक में स्टेशन के कायाकल्प को 30 करोड़ रुपये से ज्यादा दिया गया है। इसके पूर्व रेलवे स्टेशन के दोनों प्लेटफार्मों की लंबाई, चौड़ाई एवं पत्थर लगाने का काम किया गया था। इतना ही नहीं, कोच बोर्ड डिस्प्ले, फुटओवरब्रिज, टीनशेड आदि का कार्य भी कराया गया था। लेकिन कुछ ही वर्षों में फुटओवरब्रिज को छोड़कर बाकि काम के नहीं रहे। इस बीच, गत वर्षों में पीएम नरेंद्र मोदी ने 22 करोड़ रुपये देकर भदोही रेलवे स्टेशन के कायाकल्प का आदेश विभागीय अफसरों को दिया था। इस दिशा में पुराने भवन को ध्वस्त करके नया भवन बनाया जा रहा था। इतना ही नहीं, दोनों प्लेटफार्मों पर मुख्य गेट का भी कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। पांच करोड़ रुपये अलग से देकर दूसरा फुटओवरब्रिज भी बनवाया गया। सरकारों ने पैसा देने में कोई कोताही नहीं की, लेकिन यात्रियों को जिस हिसाब से फायदा मिलना चाहिए था, नहीं मिल रहा था। भ्रष्टाचार के कारण एक साल से विकास कार्यों को रोक दिया गया था। जिसे अब गत माह चालू कर दिया गया है।
आंगनबाड़ी कार्यकत्री का बुखार से निधन, परिवार में छाया मातम
Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
कछौना, हरदोई।* विकास खण्ड कछौना के प्राथमिक विद्यालय समसपुर में तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ती सावित्री देवी उम्र 55 वर्ष बुखार से मंगलवार को निधन हो गया। इस घटना से परिवार के ऊपर दुःख का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक के दो बच्चे हैं। एक रेलवे सेवा में कार्यरत व एक लड़के को होमगार्ड की ज्वाइनिंग का मंगलवार ज्वाइनिंग लेटर मिला हैं। आंगनबाड़ी महिला ने बच्चों की पढ़ाई लिखाई के लिये कड़ा संघर्ष किया। सीमित आय में परिवार को भरणपोषण के साथ अच्छी शिक्षा देने में भरसक प्रयास किया। एक तरफ जहाँ सरकार विशेष संचारी रोग अभियान चला रही है। वहीं जमीनी स्तर पर प्रभावी कदम न उठाये जाने के कारण कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र में बुखार, टाइफाइड, डेंगू, मलेरिया फैल रहा है। जिसके कारण आम जनमानस को दंश उठाना पड़ रहा है। मृतक आंगनबाड़ी कार्यकत्री का अंतिम संस्कार वुधवार को मेहंदी घाट पर किया जाएगा। मृतक परिवार को ढाँढस बांधने के लिये बाल विकास पुष्टाहार विभाग, परिवार, प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, लोग पहुंच कर ढाँढस बंधाने पहुंच रहे हैं।
मिशन शक्ति के अंतर्गत कक्षा 12 की छात्रा बनी एक दिन की उपजिलाधिकारी सदर
  ‎‎
  ‎ sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
 
हारदोई मिशन शक्ति 6.0 के अन्तर्गत वेणी माधव इण्टर कालेज  की कक्षा 12 की छात्रा दिव्यांशी वर्मा द्वारा प्रतीकात्मक रूप से एक दिन के लिए उपजिलाधिकारी सदर के दायित्वों का निर्वहन किया गया। छात्रा द्वारा सभी लेखपालों को निर्धारित समयावधि में आय, निवास आदि प्रमाण पत्र  जारी करने हेतु निर्देश दिए गया। .ग्राम पंचायत रावल से आए व्यक्तियों की सुनवाई कर उचित दिशा निर्देश भी दिए हैं। इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर  गुलाब चन्द्र उपस्थित रहे।