कार्यदाई संस्था बदलने के बाद कायाकल्प तेज*

रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर विकास कार्य एक साल से ठप था। लेकिन गत माह उसे चालू कर दिया गया। कार्यदाई संस्था बदलने के बाद विकास कार्यों में तेजी आई है। भ्रष्टाचार के कारण कार्य को बंद करते हुए प्रकरण की जांच चल रही थी। लेकिन अब दूसरी फर्म को कार्य का जिम्मा सौंपा गया है। ऐसे में रले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

बता दें कि जनपद में दो रेलवे रुट हैं। उत्तर रेलवे एवं पूर्वोत्तर रेलवे। उत्तर रेलवे पर भदोही रेलवे स्टेशन है। जो विभाग को एक करोड़ रुपये प्रतिमाह अर्निंग देने का काम करता है। वाराणसी एवं प्रयागराज के बीच सबसे ज्यादा कमाई भदोही में ही विभाग को होती है। ऐसे में रेलवे के साथ ही केंद्र सरकारों ने भी स्टेशन पर ध्यान दिया है। करीब एक दशक में स्टेशन के कायाकल्प को 30 करोड़ रुपये से ज्यादा दिया गया है। इसके पूर्व रेलवे स्टेशन के दोनों प्लेटफार्मों की लंबाई, चौड़ाई एवं पत्थर लगाने का काम किया गया था। इतना ही नहीं, कोच बोर्ड डिस्प्ले, फुटओवरब्रिज, टीनशेड आदि का कार्य भी कराया गया था। लेकिन कुछ ही वर्षों में फुटओवरब्रिज को छोड़कर बाकि काम के नहीं रहे। इस बीच, गत वर्षों में पीएम नरेंद्र मोदी ने 22 करोड़ रुपये देकर भदोही रेलवे स्टेशन के कायाकल्प का आदेश विभागीय अफसरों को दिया था। इस दिशा में पुराने भवन को ध्वस्त करके नया भवन बनाया जा रहा था। इतना ही नहीं, दोनों प्लेटफार्मों पर मुख्य गेट का भी कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। पांच करोड़ रुपये अलग से देकर दूसरा फुटओवरब्रिज भी बनवाया गया। सरकारों ने पैसा देने में कोई कोताही नहीं की, लेकिन यात्रियों को जिस हिसाब से फायदा मिलना चाहिए था, नहीं मिल रहा था। भ्रष्टाचार के कारण एक साल से विकास कार्यों को रोक दिया गया था। जिसे अब गत माह चालू कर दिया गया है।
आंगनबाड़ी कार्यकत्री का बुखार से निधन, परिवार में छाया मातम
Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
कछौना, हरदोई।* विकास खण्ड कछौना के प्राथमिक विद्यालय समसपुर में तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ती सावित्री देवी उम्र 55 वर्ष बुखार से मंगलवार को निधन हो गया। इस घटना से परिवार के ऊपर दुःख का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक के दो बच्चे हैं। एक रेलवे सेवा में कार्यरत व एक लड़के को होमगार्ड की ज्वाइनिंग का मंगलवार ज्वाइनिंग लेटर मिला हैं। आंगनबाड़ी महिला ने बच्चों की पढ़ाई लिखाई के लिये कड़ा संघर्ष किया। सीमित आय में परिवार को भरणपोषण के साथ अच्छी शिक्षा देने में भरसक प्रयास किया। एक तरफ जहाँ सरकार विशेष संचारी रोग अभियान चला रही है। वहीं जमीनी स्तर पर प्रभावी कदम न उठाये जाने के कारण कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र में बुखार, टाइफाइड, डेंगू, मलेरिया फैल रहा है। जिसके कारण आम जनमानस को दंश उठाना पड़ रहा है। मृतक आंगनबाड़ी कार्यकत्री का अंतिम संस्कार वुधवार को मेहंदी घाट पर किया जाएगा। मृतक परिवार को ढाँढस बांधने के लिये बाल विकास पुष्टाहार विभाग, परिवार, प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, लोग पहुंच कर ढाँढस बंधाने पहुंच रहे हैं।
मिशन शक्ति के अंतर्गत कक्षा 12 की छात्रा बनी एक दिन की उपजिलाधिकारी सदर
  ‎‎
  ‎ sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
 
हारदोई मिशन शक्ति 6.0 के अन्तर्गत वेणी माधव इण्टर कालेज  की कक्षा 12 की छात्रा दिव्यांशी वर्मा द्वारा प्रतीकात्मक रूप से एक दिन के लिए उपजिलाधिकारी सदर के दायित्वों का निर्वहन किया गया। छात्रा द्वारा सभी लेखपालों को निर्धारित समयावधि में आय, निवास आदि प्रमाण पत्र  जारी करने हेतु निर्देश दिए गया। .ग्राम पंचायत रावल से आए व्यक्तियों की सुनवाई कर उचित दिशा निर्देश भी दिए हैं। इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर  गुलाब चन्द्र उपस्थित रहे।
17 एवं 24 अक्टूबर को मतदाता सूची मे नाम जुड़वाने हेतु विशेष अभियान
 
सभी मतदेय स्थलों पर उपस्थित रहेंगे बीएलओ*

 
Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
 
हरदोई अपर जिलाधिकारी वि0रा0/उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपाली भार्गव ने बताया है, कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में अर्हता तिथि 01.10.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन दिनांक 10.04.2026 को किया गया है। अन्तिम प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार जनपद हरदोई में मतदाताओं की कुल संख्या 2622725 है जिसमें 1439518 पुरुष मतदाता, 1183161 महिला मतदाता एवं 46 अन्य मतदाता है।
 
उन्होंने सूचित किया है कि मा० आयोग के निर्देशों के क्रम में दिनांक 17.10.2026 (शनिवार), 24.10.2026 (शनिवार) को विशेष अभियान की तिथियां निर्धारित की गयी है। उक्त निर्देशों के क्रम में दिनांक 17.10.2026 (शनिवार), 24.10.2026 (शनिवार) को जनपद की समस्त विधानसभा में समस्त मतदेय स्थलों पर बी०एल०ओ० द्वारा प्रात 10.30 बजे से सायं 04.30 बजे तक उपस्थित रहेंगें उक्त कार्यक्रम में समस्त नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत के पार्षदों एवं जनपद के समस्त ग्राम प्रधानों का सहयोग अपेक्षित है। विशेष अभियान तिथियों पर प्रत्येक मतदान केन्द्र पर एक हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गयी है जो मतदाताओं को फार्म भरने में सहायता करेंगें साथ ही सभी प्रकार के फार्मों-67 एवं 8 इत्यादि की पर्याप्त संख्या में उपलब्ध रहेंगें। उक्त अभियान के दौरान मतदाताओं से अपील की जाती है कि वह अपना नाम मतदाता सूची में देख लें यदि मतदाता सूची में नाम सम्मिलित नही है तो नाम सम्मिलित किए जाने हेतु फार्म-6 अपने बी०एल०ओ० के पास जमा कर दें अथवा आयोग के आनलाइन पोर्टल https://voters-eci-gov-in  पर आनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।
 
इसके अतिरिक्त जनपद स्तर पर जिला निर्वाचन कार्यालय एवं तहसील स्तर पर तहसील कार्यालय में हेल्प डेस्क की भी स्थापना की गयी है, इसके अतिरिक्त वोटर हेल्प लाइन ऐप अथवा https://voters-eci-gov-in  के माध्यम से Book a Call With BLO Tab पर क्लिक करके भी अपने बी०एल०ओ० से सम्पर्क कर किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते है।
Mirzapur: प्रभारी मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ ने अधिकारियों के साथ बैठक कर मुख्यमंत्री के जनपद भ्रमण एवं नवरात्र मेला व्यवस्थाओं की समीक्षा
मुख्यमंत्री के आगमन पर हेलीपैड से मंदिर एवं जनसभा स्थल तक रूट व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के दिए निर्देश : नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’

मीरजापुर। जनपद प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के मंत्री, नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ ने जनपद भ्रमण के दौरान अष्टभुजा गेस्ट हाउस सभागार में जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारियों के साथ बैठक कर 15 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के जनपद भ्रमण की तैयारियों के संबंध में बिंदुवार समीक्षा की।
जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने मुख्यमंत्री के आगमन के दृष्टिगत की जा रही तैयारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने हेलीपैड की व्यवस्था, मंदिर दर्शन-पूजन के उपरांत जनसभा स्थल तक आवागमन, जनसभा स्थल पर जर्मन हैंगर टेंट एवं मंच की व्यवस्था, जनसामान्य के बैठने के लिए कुर्सियों, प्रवेश एवं निकास के लिए निर्धारित घेरे, बैरिकेडिंग, साउंड एवं लाइट व्यवस्था, रूट चार्ट, सेफ हाउस तथा जनसभा स्थल पर पेयजल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के बारे में बिंदुवार जानकारी दी।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने विभिन्न स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था, मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती, जनसभा स्थल की सुरक्षा, पार्किंग व्यवस्था तथा यातायात प्रबंधन के संबंध में जानकारी दी। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने नवरात्र मेला के दौरान दर्शनार्थियों को सुचारु रूप से दर्शन कराने तथा अन्य जनोपयोगी व्यवस्थाओं की भी विस्तृत जानकारी दी।
प्रभारी मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा विंध्याचल मंदिर में दर्शन-पूजन के पश्चात विंध्य कॉरिडोर का निरीक्षण भी किया जा सकता है। इसे ध्यान में रखते हुए कॉरिडोर परिसर एवं उससे जुड़े चारों प्रमुख मार्गों पर बेहतर साफ-सफाई, बैरिकेडिंग तथा सुरक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने गंगा घाटों पर भी साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जनसभा स्थल पर आमजन के बैठने, उन्हें निर्धारित प्रवेश मार्गों से व्यवस्थित रूप से बैठने के लिए बनाए गए घेरे तक पहुंचाने तथा आवागमन को सुचारु बनाए रखने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाए। सभी व्यवस्थाएं इस प्रकार सुनिश्चित की जाएं कि जनसभा में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। जनसभा स्थल के आसपास पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था की जाए, जिससे यातायात बाधित न हो और कहीं भी जाम की स्थिति उत्पन्न न होने पाए।
प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के आगमन एवं प्रस्थान के समय हेलीपैड पर तथा मंच पर उपस्थित रहने वाले जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों की सूची भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष द्वारा जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को उपलब्ध करा दी जाए, ताकि प्रवेश, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जा सकें।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि मुख्यमंत्री के जनपद भ्रमण से संबंधित सभी कार्यक्रमों में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए निर्धारित समय के भीतर सभी तैयारियां पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री, काशी क्षेत्र विद्याधर, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज, नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, सदस्य विधान परिषद श्याम नारायण उर्फ विनीत सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, मझवां विधायक श्रीमती सुचिस्मिता मौर्य, छानबे विधायक श्रीमती रिंकी कोल, नगर पालिका परिषद मीरजापुर के अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक, मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए सहित लोक निर्माण विभाग, जल निगम, सिंचाई, विद्युत, बेसिक शिक्षा विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
*दो आना लेकर घूमते थे मेला, अब सौ रुपये भी पड़ते कम*

रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही ‌ बदलते समय, पीढ़ियों में बदलाव के साथ ही प्रमुख पर्व दशहरा मनाने को लेकर सोच भी लोगों की बदली है। बुजुर्गों के लिए साल भर में एक बार मिलने वाली खुशी, युवाओं के लिए परम्परा तो अब किशोरों के लिए त्योहार केवल मनोरंजन तक सीमित हो गया है। पर्व को सेलिब्रेट करने को लेकर हिन्दुस्तान की टीम ने सोमवार को कई लोगों के साथ संवाद किया।

पूरेकिशुन सिंह गांव निवासी करीब 90 साल के बुजुर्ग हरिशंकर बताते हैं कि पांच दशक पहले दशहरा साल भर में आने वाली खुशी का पर्व होता था। तब केवल रामलीला होती थी, दुर्गा पूजा नहीं। इतना ही नहीं, दशहरे के मेले में लोग खाने-पीने के सामानों की जमकर खरीदारी करते थे। वे दिन अब तो स्वप्न सरीके हो गए हैं। एक दो पैसों में पूरा झोला सामानों से भर जाता था। आज सौ रुपये की कीमत नहीं रह गई। चिंता जताते हुए कहा कि आज का किशोर, युवा पर्वों को केवल मनोरंजन मानकर सेलिब्रेट कर रहा है। परम्पराएं बनी रहनी चाहिए। उस दौर में आबादी कम थी। लोग एक दूसरे से मिलते थे, घूमते थे और बातें करते थे। रामलीलाओं में ज्यादातर लोग गांव के ही कलाकार होते थे। कुछ लोग उन्हें भोजन कराते थे तो कुछ उपहार दिया करते थे।
विकसित भारत–जी राम जी योजनान्तर्गत रोजगार सृजन एवं ग्रामीण विकास कार्यों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, श्रमिकों से किया संवाद
ग्राम पंचायत गांधी में श्रमदान कर फावड़ा चलाया, महिला श्रमिकों से जानी योजनाओं की जानकारी एवं मजदूरी भुगतान की स्थिति

फर्रुखाबाद। विकसित भारत–जी राम जी योजनान्तर्गत शासन द्वारा निर्धारित विशेष रोजगार सृजन दिवस अभियान के अंतर्गत आज जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर द्वारा विकासखंड राजेपुर की ग्राम पंचायत गांधी में श्रमिकों के साथ श्रमदान किया गया तथा फावड़ा चलाकर चल रहे विकास कार्यों में सहभागिता की गई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, जिला परियोजना निदेशक/उपायुक्त श्रम रोजगार एवं खंड विकास अधिकारी राजेपुर भी कार्यस्थल पर उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित महिला श्रमिकों से बातचीत कर उनकी समस्याओं, कार्य की स्थिति तथा योजना के अंतर्गत मिलने वाली मजदूरी के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

जिलाधिकारी ने महिला श्रमिकों से विकसित भारत–जी राम जी योजना के अंतर्गत उपलब्ध रोजगार के अवसरों, कार्यस्थल पर सुविधाओं तथा मजदूरी भुगतान की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। मौके पर उपस्थित महिला श्रमिकों रामा देवी, विमला एवं काजल आदि ने बताया कि उन्हें प्रतिदिन 300 रुपये के हिसाब से मजदूरी उनके खाते में प्राप्त होती है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित रोजगारपरक कार्यों का नियमित निरीक्षण किया जाए तथा पात्र श्रमिकों को योजना का लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से उपलब्ध कराया जाए।

इस दौरान ग्राम रोजगार सेवक गांधी द्वारा जानकारी दी गई कि नौसारा से दहेलिया डामर रोड तक मिट्टी कार्य कराया जा रहा है। इस कार्य की लंबाई 937 मीटर तथा चौड़ाई 05 मीटर है। कार्य की अनुमानित प्राक्कलन लागत 2,54,327 रुपये है, जिससे लगभग 790 मानव दिवस सृजित होंगे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य को समय से पूर्ण कराया जाए। अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी राशिद अली ने बताया कि विकासखंड राजेपुर की 81 ग्राम पंचायतों में विकसित भारत–जी राम जी योजनान्तर्गत 132 कार्य वर्तमान में संचालित हैं।

*आरआरसी सेंटर का निरीक्षण कर तत्काल मरम्मत के निर्देश*

जिलाधिकारी द्वारा ग्राम शेराखार गोंटिया स्थित आरआरसी सेंटर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम सचिव अश्वनी यादव ने अवगत कराया कि बाढ़ के कारण आरआरसी सेंटर क्षतिग्रस्त हो गया है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षतिग्रस्त आरआरसी सेंटर की तत्काल मरम्मत कराकर उसे सुचारु रूप से संचालित कराया जाए, ताकि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित गतिविधियां प्रभावित न हों। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने तथा अपशिष्ट के उचित निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत निरीक्षण के समय उपजिलाधिकारी अमृतपुर भी उपस्थित रहीं। जिलाधिकारी ने पंचायत सहायक अंजली देवी से संवाद कर पंचायत भवन में संचालित कार्यों एवं ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी प्राप्त की।

पंचायत सहायक ने बताया कि कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से ग्रामीणों को 307 प्रकार की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं । प्रत्येक सेवा के लिए निर्धारित शुल्क मात्र 30 रुपये है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध कराई जाए तथा सेवाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से प्रदान किया जाए।

*फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति की समीक्षा, किसानों से किया संवाद*

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जन्म-मृत्यु पंजीकरण, फैमिली आईडी तथा फार्मर रजिस्ट्री से संबंधित कार्यों की जानकारी भी प्राप्त की। फार्मर रजिस्ट्री के संबंध में पंचायत सहायक, कानूनगो एवं उपजिलाधिकारी अमृतपुर से विस्तृत जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने उन किसानों से दूरभाष पर वार्ता की, जिन्होंने अभी तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई है। उन्होंने किसानों से रजिस्ट्री न कराने के कारणों तथा इसमें आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की, ताकि समस्याओं का समयबद्ध समाधान कराया जा सके।

*आरआरसी सेंटर निर्माण की समस्या का तत्काल समाधान करने के निर्देश*

ग्राम प्रशासक रीतू पाठक द्वारा गांव में आरआरसी सेंटर के निर्माण में आ रही समस्या से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित जिला पंचायत राज अधिकारी एवं उपजिलाधिकारी अमृतपुर को निर्देशित किया कि प्रकरण का तत्काल संज्ञान लेकर समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जाए, जिससे आरआरसी सेंटर का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा हो सके और ग्रामीणों को इसका लाभ मिल सके।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने, ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन, स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा पंचायत स्तर पर संचालित सेवाओं को प्रभावी बनाने के लिए नियमित निरीक्षण एवं सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा मौके पर प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए।
कायमगंज नगर में प्रभु श्री राम की बारात बड़ी धूमधाम से निकली*
*संवाददाता कायमगंज*

कायमगंज श्री रामलीला कमेटी कायमगंज के  तत्वावधान में आयोजित राम बारात में निकली आकर्षित झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। इस बार की बारात में  श्रद्धालुओं का उत्साह अत्यधिक देखने को मिला। श्री राम के उद्घोष से पूरा नगर धर्ममय हो गया।
प्रभु श्री राम की बारात की व्यवस्था रामलीला कमेटी के अध्यक्ष उद्योगपति सत्य प्रकाश अग्रवाल एवं लक्ष्मी नारायण अग्रवाल व अन्य सदस्यों ने संभाल रखी थी। भगवान श्री प्रभु राम की बारात में विभिन्न रूपों में 29 झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया लोगों का उत्साह देखते ही बनता था। बारात शिवालय भवन मंदिर से विधिवत पूजन  करके प्रारंभ की गई उद्योगपति लक्ष्मी नारायण अग्रवाल एवं उनकी टीम ने श्री प्रभु राम , लक्ष्मण, भरत,शत्रुघ्न को तिलक लगाकर बारात का शुभारंभ किया।उसके बाद बारात की यात्रा का शुभारंभ शिवाला मंदिर से  नगर के भूसा मंडी चौराह एवं पृथ्वी दरवाजा होती हुई पूर्व महिला आयोग की अध्यक्ष मिथलेश अग्रवाल एवं प्रमुख समाजसेवी श्री सत्य प्रकाश अग्रवाल के आवास पर पहुंची वहां सभी ने बारात का स्वागत किया एवं भगवान प्रभु श्री राम का तिलक कर आशीर्वाद प्राप्त किया उसके बाद यात्रा आगे बढ़ती हुई पृथ्वी दरवाजा में बालाजी परिवार के सभी सदस्यों ने प्रभु की आकर्षक झांकियों के दर्शन कर उनका पूजन अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। नगर में जगह-जगह  बारात पर पुष्प वर्षा होती रही लोगों ने जलपान एवं पेयजल की व्यवस्था की,ट्रांसफर चौराहा से होती हुई जटवारा रोड, गल्ला मंडी एवं बजरिया होते हुए पुल गालिब पहुंचकर  चिलाका होती हुई पटवन गली से निकलकर संपन्न हुई।
ग्राम चौकीदारों को मानदेय वृद्धि एवं स्वास्थ्य सुविधा की सौगात; मिशन शक्ति 6 के तहत उत्कृष्ट प्रतिभाओं का सम्मान*

फर्रुखाबाद। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जनपद बरेली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के ग्राम चौकीदारों से संवाद स्थापित कर उन्हें संबोधित किया गया। इस दौरान जे0जे0आर0 गेस्ट हाउस फतेहगढ़ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के ग्राम चौकीदारों ने सहभागिता करते हुए मुख्यमंत्री का संबोधन सुना।

कार्यक्रम में विधायक अमृतपुर  सुशील शाक्य,  विधायक कायमगंज डॉ. सुरभि सिंह, पुलिस अधीक्षक,  अपर जिलाधिकारी  व अपर पुलिस अधीक्षक सहित जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी एवं मिशन शक्ति से संबंधित पुलिस टीमें उपस्थित रहीं।

इस दौरान ग्राम चौकीदारों का मासिक मानदेय 2,500 रुपए से बढ़ाकर 3,500 रुपए किया गया। साथ ही उपचार हेतु प्रतिवर्ष 5 लाख रुपए तक की स्वास्थ्य सुविधा के लिए हेल्थ कार्ड प्रदान किए गए। इन सुविधाओं से ग्राम चौकीदारों को आर्थिक सहयोग एवं स्वास्थ्य सुरक्षा के क्षेत्र में सहायता प्राप्त होगी।

इस दौरान मिशन शक्ति फेज-6 के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाली प्रतिभाओं, समाजसेवा में सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं चिकित्सा क्षेत्र के विशेषज्ञों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
बाइक से घर लौट रहे सर्राफा व्यापारी को डंडों से हमला कर की लूटपाट*

*संवाददाता कायमगंज*

कायमगंज। कंम्पिल थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने सोमवार शाम को एक सर्राफा व्यापारी के साथ लूटपाट कर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार कंम्पिल नगर के मोहल्ला मांझ गांव निवासी सतीश चंद्र वर्मा की थाना क्षेत्र के गांव सिवारा में एक शिवम ज्वैलर्स नाम से सोने चांदी की दुकान है।
व्यापारी का आरोप है कि सोमवार शाम को जब दुकान बंद करके बाइक से अपने घर लौट रहे थे तभी रास्ते में कंम्पिल सिवारा मार्ग पर स्थित गांव सवितापुर के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। और उसमें से एक बदमाश ने डंडे से हमला कर दिया। पीड़ित ने अपने बचाव की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने गले में पड़ी सोने की चेन और जेब में रखे 5 हजार रुपए छीन लिए शोर मचाने पर बदमाश वहां से भाग गए। घटना के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। और राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस और पीड़ित व्यापारी के परिजनों को दी सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच-पड़ताल की।
मामले की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी अजय वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है पीड़ित व्यापारी द्वारा लगाए गए आरोपों और घटना की गहराई से जांच की जा रही है।