*दो आना लेकर घूमते थे मेला, अब सौ रुपये भी पड़ते कम*

रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही ‌ बदलते समय, पीढ़ियों में बदलाव के साथ ही प्रमुख पर्व दशहरा मनाने को लेकर सोच भी लोगों की बदली है। बुजुर्गों के लिए साल भर में एक बार मिलने वाली खुशी, युवाओं के लिए परम्परा तो अब किशोरों के लिए त्योहार केवल मनोरंजन तक सीमित हो गया है। पर्व को सेलिब्रेट करने को लेकर हिन्दुस्तान की टीम ने सोमवार को कई लोगों के साथ संवाद किया।

पूरेकिशुन सिंह गांव निवासी करीब 90 साल के बुजुर्ग हरिशंकर बताते हैं कि पांच दशक पहले दशहरा साल भर में आने वाली खुशी का पर्व होता था। तब केवल रामलीला होती थी, दुर्गा पूजा नहीं। इतना ही नहीं, दशहरे के मेले में लोग खाने-पीने के सामानों की जमकर खरीदारी करते थे। वे दिन अब तो स्वप्न सरीके हो गए हैं। एक दो पैसों में पूरा झोला सामानों से भर जाता था। आज सौ रुपये की कीमत नहीं रह गई। चिंता जताते हुए कहा कि आज का किशोर, युवा पर्वों को केवल मनोरंजन मानकर सेलिब्रेट कर रहा है। परम्पराएं बनी रहनी चाहिए। उस दौर में आबादी कम थी। लोग एक दूसरे से मिलते थे, घूमते थे और बातें करते थे। रामलीलाओं में ज्यादातर लोग गांव के ही कलाकार होते थे। कुछ लोग उन्हें भोजन कराते थे तो कुछ उपहार दिया करते थे।
विकसित भारत–जी राम जी योजनान्तर्गत रोजगार सृजन एवं ग्रामीण विकास कार्यों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, श्रमिकों से किया संवाद
ग्राम पंचायत गांधी में श्रमदान कर फावड़ा चलाया, महिला श्रमिकों से जानी योजनाओं की जानकारी एवं मजदूरी भुगतान की स्थिति

फर्रुखाबाद। विकसित भारत–जी राम जी योजनान्तर्गत शासन द्वारा निर्धारित विशेष रोजगार सृजन दिवस अभियान के अंतर्गत आज जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर द्वारा विकासखंड राजेपुर की ग्राम पंचायत गांधी में श्रमिकों के साथ श्रमदान किया गया तथा फावड़ा चलाकर चल रहे विकास कार्यों में सहभागिता की गई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, जिला परियोजना निदेशक/उपायुक्त श्रम रोजगार एवं खंड विकास अधिकारी राजेपुर भी कार्यस्थल पर उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित महिला श्रमिकों से बातचीत कर उनकी समस्याओं, कार्य की स्थिति तथा योजना के अंतर्गत मिलने वाली मजदूरी के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

जिलाधिकारी ने महिला श्रमिकों से विकसित भारत–जी राम जी योजना के अंतर्गत उपलब्ध रोजगार के अवसरों, कार्यस्थल पर सुविधाओं तथा मजदूरी भुगतान की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। मौके पर उपस्थित महिला श्रमिकों रामा देवी, विमला एवं काजल आदि ने बताया कि उन्हें प्रतिदिन 300 रुपये के हिसाब से मजदूरी उनके खाते में प्राप्त होती है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित रोजगारपरक कार्यों का नियमित निरीक्षण किया जाए तथा पात्र श्रमिकों को योजना का लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से उपलब्ध कराया जाए।

इस दौरान ग्राम रोजगार सेवक गांधी द्वारा जानकारी दी गई कि नौसारा से दहेलिया डामर रोड तक मिट्टी कार्य कराया जा रहा है। इस कार्य की लंबाई 937 मीटर तथा चौड़ाई 05 मीटर है। कार्य की अनुमानित प्राक्कलन लागत 2,54,327 रुपये है, जिससे लगभग 790 मानव दिवस सृजित होंगे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य को समय से पूर्ण कराया जाए। अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी राशिद अली ने बताया कि विकासखंड राजेपुर की 81 ग्राम पंचायतों में विकसित भारत–जी राम जी योजनान्तर्गत 132 कार्य वर्तमान में संचालित हैं।

*आरआरसी सेंटर का निरीक्षण कर तत्काल मरम्मत के निर्देश*

जिलाधिकारी द्वारा ग्राम शेराखार गोंटिया स्थित आरआरसी सेंटर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम सचिव अश्वनी यादव ने अवगत कराया कि बाढ़ के कारण आरआरसी सेंटर क्षतिग्रस्त हो गया है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षतिग्रस्त आरआरसी सेंटर की तत्काल मरम्मत कराकर उसे सुचारु रूप से संचालित कराया जाए, ताकि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित गतिविधियां प्रभावित न हों। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने तथा अपशिष्ट के उचित निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत निरीक्षण के समय उपजिलाधिकारी अमृतपुर भी उपस्थित रहीं। जिलाधिकारी ने पंचायत सहायक अंजली देवी से संवाद कर पंचायत भवन में संचालित कार्यों एवं ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी प्राप्त की।

पंचायत सहायक ने बताया कि कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से ग्रामीणों को 307 प्रकार की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं । प्रत्येक सेवा के लिए निर्धारित शुल्क मात्र 30 रुपये है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध कराई जाए तथा सेवाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से प्रदान किया जाए।

*फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति की समीक्षा, किसानों से किया संवाद*

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जन्म-मृत्यु पंजीकरण, फैमिली आईडी तथा फार्मर रजिस्ट्री से संबंधित कार्यों की जानकारी भी प्राप्त की। फार्मर रजिस्ट्री के संबंध में पंचायत सहायक, कानूनगो एवं उपजिलाधिकारी अमृतपुर से विस्तृत जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने उन किसानों से दूरभाष पर वार्ता की, जिन्होंने अभी तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई है। उन्होंने किसानों से रजिस्ट्री न कराने के कारणों तथा इसमें आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की, ताकि समस्याओं का समयबद्ध समाधान कराया जा सके।

*आरआरसी सेंटर निर्माण की समस्या का तत्काल समाधान करने के निर्देश*

ग्राम प्रशासक रीतू पाठक द्वारा गांव में आरआरसी सेंटर के निर्माण में आ रही समस्या से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित जिला पंचायत राज अधिकारी एवं उपजिलाधिकारी अमृतपुर को निर्देशित किया कि प्रकरण का तत्काल संज्ञान लेकर समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जाए, जिससे आरआरसी सेंटर का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा हो सके और ग्रामीणों को इसका लाभ मिल सके।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने, ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन, स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा पंचायत स्तर पर संचालित सेवाओं को प्रभावी बनाने के लिए नियमित निरीक्षण एवं सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा मौके पर प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए।
कायमगंज नगर में प्रभु श्री राम की बारात बड़ी धूमधाम से निकली*
*संवाददाता कायमगंज*

कायमगंज श्री रामलीला कमेटी कायमगंज के  तत्वावधान में आयोजित राम बारात में निकली आकर्षित झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। इस बार की बारात में  श्रद्धालुओं का उत्साह अत्यधिक देखने को मिला। श्री राम के उद्घोष से पूरा नगर धर्ममय हो गया।
प्रभु श्री राम की बारात की व्यवस्था रामलीला कमेटी के अध्यक्ष उद्योगपति सत्य प्रकाश अग्रवाल एवं लक्ष्मी नारायण अग्रवाल व अन्य सदस्यों ने संभाल रखी थी। भगवान श्री प्रभु राम की बारात में विभिन्न रूपों में 29 झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया लोगों का उत्साह देखते ही बनता था। बारात शिवालय भवन मंदिर से विधिवत पूजन  करके प्रारंभ की गई उद्योगपति लक्ष्मी नारायण अग्रवाल एवं उनकी टीम ने श्री प्रभु राम , लक्ष्मण, भरत,शत्रुघ्न को तिलक लगाकर बारात का शुभारंभ किया।उसके बाद बारात की यात्रा का शुभारंभ शिवाला मंदिर से  नगर के भूसा मंडी चौराह एवं पृथ्वी दरवाजा होती हुई पूर्व महिला आयोग की अध्यक्ष मिथलेश अग्रवाल एवं प्रमुख समाजसेवी श्री सत्य प्रकाश अग्रवाल के आवास पर पहुंची वहां सभी ने बारात का स्वागत किया एवं भगवान प्रभु श्री राम का तिलक कर आशीर्वाद प्राप्त किया उसके बाद यात्रा आगे बढ़ती हुई पृथ्वी दरवाजा में बालाजी परिवार के सभी सदस्यों ने प्रभु की आकर्षक झांकियों के दर्शन कर उनका पूजन अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। नगर में जगह-जगह  बारात पर पुष्प वर्षा होती रही लोगों ने जलपान एवं पेयजल की व्यवस्था की,ट्रांसफर चौराहा से होती हुई जटवारा रोड, गल्ला मंडी एवं बजरिया होते हुए पुल गालिब पहुंचकर  चिलाका होती हुई पटवन गली से निकलकर संपन्न हुई।
ग्राम चौकीदारों को मानदेय वृद्धि एवं स्वास्थ्य सुविधा की सौगात; मिशन शक्ति 6 के तहत उत्कृष्ट प्रतिभाओं का सम्मान*

फर्रुखाबाद। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जनपद बरेली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के ग्राम चौकीदारों से संवाद स्थापित कर उन्हें संबोधित किया गया। इस दौरान जे0जे0आर0 गेस्ट हाउस फतेहगढ़ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के ग्राम चौकीदारों ने सहभागिता करते हुए मुख्यमंत्री का संबोधन सुना।

कार्यक्रम में विधायक अमृतपुर  सुशील शाक्य,  विधायक कायमगंज डॉ. सुरभि सिंह, पुलिस अधीक्षक,  अपर जिलाधिकारी  व अपर पुलिस अधीक्षक सहित जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी एवं मिशन शक्ति से संबंधित पुलिस टीमें उपस्थित रहीं।

इस दौरान ग्राम चौकीदारों का मासिक मानदेय 2,500 रुपए से बढ़ाकर 3,500 रुपए किया गया। साथ ही उपचार हेतु प्रतिवर्ष 5 लाख रुपए तक की स्वास्थ्य सुविधा के लिए हेल्थ कार्ड प्रदान किए गए। इन सुविधाओं से ग्राम चौकीदारों को आर्थिक सहयोग एवं स्वास्थ्य सुरक्षा के क्षेत्र में सहायता प्राप्त होगी।

इस दौरान मिशन शक्ति फेज-6 के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाली प्रतिभाओं, समाजसेवा में सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं चिकित्सा क्षेत्र के विशेषज्ञों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
बाइक से घर लौट रहे सर्राफा व्यापारी को डंडों से हमला कर की लूटपाट*

*संवाददाता कायमगंज*

कायमगंज। कंम्पिल थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने सोमवार शाम को एक सर्राफा व्यापारी के साथ लूटपाट कर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार कंम्पिल नगर के मोहल्ला मांझ गांव निवासी सतीश चंद्र वर्मा की थाना क्षेत्र के गांव सिवारा में एक शिवम ज्वैलर्स नाम से सोने चांदी की दुकान है।
व्यापारी का आरोप है कि सोमवार शाम को जब दुकान बंद करके बाइक से अपने घर लौट रहे थे तभी रास्ते में कंम्पिल सिवारा मार्ग पर स्थित गांव सवितापुर के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। और उसमें से एक बदमाश ने डंडे से हमला कर दिया। पीड़ित ने अपने बचाव की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने गले में पड़ी सोने की चेन और जेब में रखे 5 हजार रुपए छीन लिए शोर मचाने पर बदमाश वहां से भाग गए। घटना के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। और राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस और पीड़ित व्यापारी के परिजनों को दी सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच-पड़ताल की।
मामले की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी अजय वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है पीड़ित व्यापारी द्वारा लगाए गए आरोपों और घटना की गहराई से जांच की जा रही है।
संभल में मिशन शक्ति फेज-6 का शुभारंभ, बालिकाओं को किया जागरूक

महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकारों और साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी, वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को मिले मेडल व प्रमाणपत्र

संभल , मिशन शक्ति फेज 6 का शुभारंभ नवरात्रि के अवसर पर संभल जिले में डीएम अंकित खंडेलवाल, एसपी श्री विकास चंद्र त्रिपाठी जीके निर्देशन में रैली द्वारा किया गयाव जिसका उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ाना है। आज दिनांक 13 अक्टूबर को मिशन शक्ति का कार्यक्रम डिस्ट्रिक्ट काउंसलर गाइड कमिश्नर श्रीमती संगीता भार्गव जी द्वारा किया गया।

संगीता भार्गव ने बालिकाओं को कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी दी। साइबर अपराधों से बचाने का भी सुझाव बताएं। आपातकालीन स्थिति में तुरंत मदद के लिए प्रमुख हेल्पलाइन नंबरों की जैसे 112 ..1 0 9 0 ...1 8 1... 1 0 9 8 ...1 9 3 0 के बारे में विस्तृत रूप से बताया। बालिकाओं के माध्यम वादविवाद प्रतियोगिता भी कराई गई ताकि बच्चे मिशन शक्ति के बारे में बेहतरीन तरीके से समझ पाए। वाट विवाद प्रतियोगिता के उपरांत सभी को सर्टिफिकेट व मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मीनू भारती, निशा लक्ष्ता, मंतशा, संतोष स्नेहा, रूपाली दिया, आध्या दीपा आदि का सहयोग रहा।
मऊ: मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को दिए यातायात नियमों के पालन के निर्देश, मुहम्मदाबाद में निकाला रूट मार्च
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। शारदीय नवरात्र को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर मंगलवार को मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे में पुलिस एवं मिशन शक्ति टीम द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। क्षेत्राधिकारी नगर जितेंद्र सिंह और प्रभारी निरीक्षक कमलकांत वर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ रूट मार्च निकाला गया।

कार्यक्रम से पूर्व कोतवाली कार्यालय में पब्लिक बालिका इंटर कॉलेज से पहुंचीं एनसीसी कैडेट्स एवं छात्राओं से क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह ने संवाद किया। उन्होंने छात्राओं से उनके भविष्य के उद्देश्य के बारे में जानकारी ली। इस दौरान कुछ छात्राओं ने आर्मी और सब-इंस्पेक्टर बनने की इच्छा व्यक्त की।

क्षेत्राधिकारी ने छात्राओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि किसी भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए अनुशासन और नियमों का पालन बेहद जरूरी है। उन्होंने छात्राओं से यातायात नियमों का पालन करने के साथ ही अपने लक्ष्य के प्रति सजग प्रहरी की तरह आगे बढ़ने का आह्वान किया।

इसके बाद पुलिस एवं मिशन शक्ति टीम ने एनसीसी कैडेट्स और छात्राओं के साथ मुहम्मदाबाद कस्बे में रूट मार्च किया। इस दौरान लोगों को यातायात नियमों के पालन, महिला सुरक्षा और जागरूकता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक मधुसूदन चौरसिया, प्रभारी निरीक्षक कमलकांत वर्मा, महिला उपनिरीक्षक, महिला कांस्टेबल सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
मऊ में मिशन शक्ति की अनूठी पहल, कुमारी अंशिका बनीं एक दिन की जिलाधिकारी
मऊ। महिला सशक्तिकरण और बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान के तहत कुमारी अंशिका को एक दिन के लिए मऊ की जिलाधिकारी बनाया गया। इस पहल के जरिए बालिकाओं को प्रशासनिक व्यवस्था को करीब से समझने और निर्णय लेने की प्रक्रिया का अनुभव कराया गया।

एक दिन की जिलाधिकारी के रूप में अंशिका ने अधिकारियों से संवाद किया और जनसमस्याओं तथा विकास कार्यों से संबंधित जानकारी ली। उन्हें प्रशासनिक कार्यप्रणाली, जनसुनवाई और विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों से भी अवगत कराया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं के भीतर आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक समझ विकसित करना है। मऊ में इससे पहले भी मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं को एक दिन के लिए प्रशासनिक जिम्मेदारियां देने की पहल की जा चुकी है।

एक दिन की डीएम बनीं अंशिका का संदेश साफ है—बेटियां सिर्फ सपने देखने वाली नहीं, बल्कि नेतृत्व करने वाली भी हैं।
गोलीकांड के तीन दिन बाद भी आरोपी फरार, 15 लोगों से हुई पूछताछ
*3 जिलों में 50 से ज्यादा छापेमारी

गोंडा।जिले के छपिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मसकनवां गौराचौकी मार्ग पर मदनपुर गांव के पास रविवार तड़के लगभग 3.30 बजे हुए भोला पांडेय गोलीकांड का तीन दिन बीत जाने के बावजूद भी छपिया थाने की पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है।आज मंगलवार सुबह 9.00 से ही छपिया थाना क्षेत्र के कई इलाकों में छपिया थाने की पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है।3 दिन के अंदर गोंडा, बस्ती और अयोध्या में लगभग 50 से अधिक स्थानों पर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर के छापेमारी कर चुकी है,परन्तु फिर भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।आरोपियों की गिरफ्तारी और आरोपियों की सटीक पहचान के लिए छपिया थाने की पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे 10 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को भी चेक किया गया है।सीसीटीवी कैमरे के आधार पर भी छपिया थाने की पुलिस जांच कर रही है।किसी भी सीसीटीवी कैमरे में स्पष्ट तस्वीरें नहीं आई हैं।घटना में फरार आरोपियों के परिचितों और उनके रिश्तेदारों के यहां भी लगातार छापेमारी की जा रही है।अब तक इस पूरी घटना को लेकर के 15 से अधिक लोगों से भी छपिया थाने की पुलिस पूछताछ कर चुकी है।बताते चलें कि बीते रविवार को तड़के लगभग 3.30 बजे भोला पांडेय अपने भांजे सूरज मिश्रा और शिवम पांडेय के साथ मोटरसाइकिल से मदनपुर गांव के पास पहुंचे थे और दोनों को गोंडा जाने के लिए छोड़ने के लिए सड़क पर खड़े हुए थे कि इसी दौरान मसकनवां के तरफ से चार पहिया वाहन से कई लोग आये,जिसमें अभिषेक राणा,शशांक पांडेय, विवेक और कुछ अन्य लोग भी थे।इन लोगों ने भोला पांडेय पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दिया।जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कालेज में दो दिन इलाज के बाद फिलहाल भोला पांडेय को डिस्चार्ज कर दिया गया है।इस पूरी घटना को लेकर के लगातार छपिया थाने की पुलिस जांच कर रही है।वहीं भोला पांडेय और उनके परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग किया है।वहीं मामले में छपिया थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि आज भी सुबह से छापेमारी की जा रही है और तीन दिन से भी हमारी कई टीमें लगी हुई है तथा अब तक हमलोग लगभग 50 से अधिक स्थानों पर तीन जिलों में छापेमारी कर चुके हैं।जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार ककर इस पूरे गोलीकांड का पुलिस द्वारा खुलासा किया जाएगा।
तालाब की जमीन पर बने लगभग एक दर्जन मकान ढहाए गये,2 घंटे चला बुल्डोजर
*उच्च न्यायालय के निर्देश पर देर शाम हुई कार्रवाई

गोंडा।जिले के सदर तहसील अंतर्गत भटपी गांव में सोमवार देर शाम प्रशासन ने सरकारी तालाब की जमीन से अवैध कब्जा हटाने के लिए बुल्डोजर चलाया।देर शाम लगभग 7 बजे तक चली कार्रवाई में तालाब की जमीन पर बने 10 से अधिक मकानों को ढहा दिया गया।प्रशासन के अनुसार,कब्जा हटाने के बाद जमीन ग्राम पंचायत के सुपुर्द कर दी गई है।प्रशासन के अनुसार भटपी गांव में गाटा संख्या 1367 राजस्व अभिलेखों में तालाब का नाम दर्ज है।आरोप है कि कई लोगों ने इस जमीन पर कब्जा कर मकान और अन्य निर्माण कर लिया था।सदर तहसील प्रशासन की तरफ से कई बार अवैध कब्जा हटाने के लिए नोटिस दिया गया, परन्तु कब्जा नहीं हटाया गया।भटपी गांव निवासी इमामुद्दीन ने तालाब की जमीन पर कब्जे के मामले में उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ का दरवाजा खटखटाया था।बताया गया कि अदालत ने जिला प्रशासन को मामले में कार्रवाई करने का निर्देश दिया।परन्तु आरोप है कि कार्रवाई नहीं होने पर इमामुद्दीन ने दोबारा अवमानना संबंधी शिकायत किया।इसके बाद प्रशासन ने सोमवार को मौके पर पहुंच कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया।कार्रवाई के दौरान सदर तहसील के अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।नायब तहसीलदार जयशंकर सिंह के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।बुल्डोजर की मदद से तालाब पर बने मकानों और अन्य निर्माण को हटाया गया।तहसीलदार सदर मनीष कुमार ने बताया कि तालाब की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान और अन्य निर्माण किया गया था।कार्रवाई के पश्चात जमीन ग्राम पंचायत के सुपुर्द कर दी गई है तथा कब्जा करने वाले लोगों को तोड़े गए निर्माण का मलबा हटाने का निर्देश दिया गया है।उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।