ब्राह्मण समाज के खिलाफ़ अपशब्द कहने पर, हिंदू समाज के लोगों में आक्रोश, मुख मार्गों पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा
फर्रुखाबाद। ब्राह्मण समाज के लिए सोशल मीडिया पर अपशब्द बोलने वाले सिली सिंह उर्फ सापा के विरुद्ध अभी तक कार्रवाई न होने के विरोध में सर्व समाज के लोगों ने फर्रुखाबाद विकास मंच जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पहुंचकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ज्ञापन देकर कठोर कार्रवाई करने की मांग की, यदि शीघ्र कार्रवाई न होने पर जबरदस्त आंदोलन की चेतावनी की दी गई, पी डब्ल्यू डी तिराहे पर सभी लोगों ने इकट्ठे होकर वहां से विशाल जुलूस की शक्ल में फतेहगढ़ कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हुए साथ में लोग नारे लगा रहे थे ब्राह्मण समाज का अपमान नहीं रहेगा हिंदुस्तान, ब्राह्मण समाज के सम्मान में सर्व समाज मैदान में, सर्व समाज एकता जिंदाबाद ब्राह्मण समाज एकता जिंदाबाद के जोरदार नारे लगाते हुए फतेहगढ़ चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां जबरदस्त नारेबाजी कर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जिलाधिकारी ने भरोसा दिलाया की बहुत जल्द इसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी किसी भी समाज के विरुद्ध अगर कोई गलत टिप्पणी करेगा तो उस पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। फर्रुखाबाद विकास मंच के जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा ने कहा कि ऐसे समाज विरोधी तत्वों की जगह जेल में है जो समाज को आपस में लड़ने का काम करते हैं यह समाज के दुश्मन है किसी भी समाज के लिए शारीरिक रूप से गलत भाषा का इस्तेमाल करना बहुत गलत है हम सब एक हैं एक रहेंगे और समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई हो इसके लिए कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे पूर्व ब्लाक प्रमुख हरपालपुर कमलेश पाठक ने कहा समाज में सामाजिक समरसता बनी रहे इसके के लिए आवश्यक है इस जैसे समाज विरोधी तत्वों को प्रशासन कठोर कार्रवाई करके जेल में डालें क्योंकि पूर्व में यह घटना अपने शहर में हो चुकी है इसलिए प्रशासन गंभीरता से कार्रवाई करें राष्ट्रीय बजरंग दल के विभाग अध्यक्ष अंगद पांडे उर्फ कोमल ने कहा यह आदतन अपराधी है और अपराधी की जगह बाहर न होकर जेल होनी चाहिए क्योंकि ऐसे व्यक्ति समाज में सिर्फ और सिर्फ अराजकता फैलाएंगे और जातीय एवं सामाजिकता वैमनस्यता फैलाएंगे मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष धीरज पांडे ने कहा हमारा संगठन ऐसे लोगों के विरुद्ध जो समाज में अराजकता फैलाते हैं प्रशासन ऐसे लोगों के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई करें जिससे कि यह लोग समाज में गंदगी न फ़ैला पाए संडे व्यापार मंडल के अध्यक्ष नितिन गुप्ता ने कहा ब्राह्मण सदैव पूजनीय रहा है ब्राह्मण में सदैव समाज को राह दिखाने का कार्य किया है और उसके लिए इस प्रकार से कोई यह हमारे अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल करता है तो उसके विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई होनी चाहिए अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा समाज को बांटने वाले लोगों को हम सब लोगों को पहचान कर बहिष्कृत करना चाहिए ब्राह्मण सदैव हमारे आदर्श पूजनीय हैं और रहेंगे नीरज यादव ने कहा इसकी मानसिकता बहुत गृणित है इसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई होनी चाहिए जिलाधिकारी को ज्ञापन देने के बाद पुलिस अधीक्षक को भी इनके विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए ज्ञापन सौंपा । पुलिस ने भी भरोसा दिया बहुत जल्द इसके विरोध कार्रवाई की जाएगी आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुनीष चंद्र मिश्रा पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रामवीर शुक्ला, श्यामेंद्र दुबे नीरज,अनिल द्विवेदी, विजय शुक्ला डॉक्टर मिथिलेश पाठक अभिषेक दुबे रत्नेश पांडे विष्णु मिश्रा एडवोकेट कार्तिकेय शुक्ला लक्की अनुज मिश्रा एडवोकेट श्याम मोहन शुक्ला एडवोकेट प्रशांत मिश्रा एडवोकेट नंदराम दुबे बंटू दुबे मनीष यादव हेमंत शाक्य राजीव वर्मा बाबू अग्निहोत्री सभासद दीपक बाजपेई ओम निवास पाठक शिवेंद्र दीक्षित विपिन अवस्थी लव बाजपेई अनुज तिवारी एडवोकेट शिवेंद्र बाजपेई राहुल दीक्षित गुड्डा राम रघुवंशी पंकज दुबे दिलीप अग्निहोत्री मंजुल मिश्रा देवेश दिक्षित हरिओम दुबे शैलेंद्र दीक्षित विवेक मिश्रा एडवोकेट सीटू पांडे एडवोकेट आयुष सक्सेना एडवोकेट आकाश चतुर्वेदी विग्नेश सिंह अनंत राम श्रीवास्तव कुलदीप दीक्षित अजय मिश्रा शालू सक्सेना सनी बाथम महिपाल सिंह राजपूत सचिन पांडे भगत सुंदर अमित वर्मा शिवम ठाकुर सत्यम सिंह चौहान विपिन दीक्षित सचिन पांडे सत्यम गुप्ता शाहिद बहुत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।
2 hours and 58 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1