साकेत कॉलेज में उपजिलाधिकारी वंदना पाण्डेय ने विद्यार्थियों को किया संबोधित
अयोध्या। उठें! अपनी शक्ति को पहचानें और स्वयं में विश्वास करते हुए पूरे दृढ़ संकल्प के साथ लक्ष्य की प्राप्ति हेतु जुट जाएं तो सफलता अवश्यंभावी है। यह बातें श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ,अयोध्या की उपजिलाधिकारी वंदना पाण्डेय ने कामता प्रसाद सुंदर लाल साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अयोध्या में सोमवार को 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत 'सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज प्रोग्राम एवं करियर काउंसलिंग सत्र' में मुख्य वक्ता के रूप में कहीं। उन्होंने छात्र- छात्राओं से सीधा संवाद करते हुए राष्ट्र एवं मानवता के लिए अपना योगदान देने का आवाहन किया। साकेत महाविद्यालय में पहली बार उनके आगमन पर महाविद्यालय की महिला प्राध्यापिकाओं में विशेष उत्साह दिखाई पड़ा। अश्वनी तिवारी ने मीडिया को जानकारी दी कि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० दानपति तिवारी ने मुख्य अतिथि वंदना पाण्डेय का बुके ,अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया । प्राचार्य ने सेवा परमो धर्म: के सूत्र वाक्य को व्याख्यायित किया। वही सांस्कृतिक परिषद् के अध्यक्ष एवं 'सेवा संकल्प अभियान समिति' के मण्डल सदस्य डॉ.असीम त्रिपाठी ने पूरे एक माह के कार्यक्रमों पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य नियंता डॉ. बी० के० सिंह, छात्र कल्याण अधिकारी डॉ. रामलाल विश्वकर्मा, उप नोडल अधिकारी डॉ. अखिलेश कुमार की गौरवशाली उपस्थिति रही। एक माह में सम्पन्न हुए प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक परिषद् की उपाध्यक्ष डॉ. नीता पाण्डेय एवं आभार ज्ञापन परिषद् की सचिव डॉ.सुरभि पाल ने किया। कार्यक्रम में डॉ. निधि मिश्रा, डॉ. सरला शुक्ला, डॉ. नीलम, डॉ.ऋचा पाठक, मृणालिनी, डॉ. पल्लवी, डॉ. बुशरा खातून, डॉ. रीता दुबे, अम्बरीष कुमार श्रीवास्तव, डॉ. रमेंद्र कुमार द्विवेदी, सुमधुर, संतराम, पंकज कुमार पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
3 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1