आलू कम बिकने से किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता

फर्रुखाबाद। किसान नेता अरविन्द राजपूत ने जानकारी देते हुए  बताया कि आलू हाईब्रिड लगभग 150 से 250 रु प्रति पैकेट कोल्ड भाड़ा सहित , हाइलैंड 500 से 550 रु, चिप्सोना 430 से 480 रु ,और कुफरी बहार 3797 आलू 350 से 450 रु भाव में बिक रहा है ,बिकवाली बहुत ढीली है, बारिश के बाद बलुई मिट्टी में गड़ाई चालू हो गई , कोल्ड स्टोरेज की आलू निकासी लगभग 45 प्रतिशत पर पहुंची है जबकि पिछली साल इस समय 60_65 प्रतिशत तक आलू निकासी हो चुकी थी,ऐसे हालात से अनुमान लगाया जा रहा है कि कम से कम बीस प्रतिशत आलू कोल्ड में ही बचेगा ।
सुलतानपुर में 55 हजार श्रमिकों को मिला रोजगार, VB-G RAM G के तहत चला विशेष अभियान*
*आयुक्त ग्राम्य विकास के निर्देश पर 12 अक्टूबर को सभी जनपदों में रोजगार सृजन पर जोर, जीआईएस फोटो से होगी विकास कार्यों की निगरानी*
सुलतानपुर, 12 अक्टूबर। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से विकसित भारत–ग्रामीण रोजगार आजीविका मिशन (VB-G RAM G) के तहत जिले में विशेष रोजगार अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जिले में 55 हजार श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी गई। इसके साथ ही विभिन्न ग्राम पंचायतों में कराए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण कर सत्यापन किया गया।
आयुक्त, ग्राम्य विकास विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देश पर 12 अक्टूबर 2026 को सभी जनपदों में अधिक से अधिक श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। इसके तहत ग्राम पंचायतों में कराए जा रहे कार्यों की जीआईएस फोटो के माध्यम से निगरानी और सत्यापन करने के निर्देश दिए गए, ताकि विकास कार्यों की प्रगति का आकलन किया जा सके।
जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में तथा डीसी VB-G RAM G अजीत कुमार सिंह के निर्देशन में बल्दीराय विकासखंड के हलियापुर, डोभियारा, रामपुर बबुआन और कांकरकोला सहित विभिन्न गांवों में योजना के तहत संचालित कार्यों का निरीक्षण किया गया।
बीआरसी में साल भर से ठप आधार सेवा,
दो लाख की आबादी परेशान, विधायक रामपाल वर्मा ने डीएम को लिखा पत्र*

Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
कछौना, हरदोई।* वर्तमान समय में आधार कार्ड हर नागरिक की बुनियादी जरूरत बन चुका है, लेकिन विकासखंड कछौना के लोगों के लिए यही आधार मुसीबत का सबब बन गया है। ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) कछौना में स्थित आधार कार्ड नामांकन केंद्र पिछले लगभग एक वर्ष से पूरी तरह प्रभावित (बंद) है। इसके चलते नया आधार कार्ड बनवाने, नाम में संशोधन कराने, बायोमेट्रिक अपडेट और मोबाइल नंबर लिंक कराने वाले लोग सुबह से ही केंद्रों के चक्कर काटने और दर-दर भटकने को विवश हैं। कछौना विकासखंड की लगभग दो लाख की आबादी इस अव्यवस्था का दंश झेल रही है। आज के समय में बिना आधार कार्ड के विद्यालयों में प्रवेश से लेकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पाना असंभव है। इस बंदी का सबसे बुरा असर स्कूली छात्रों और छोटे बच्चों (नौनिहालों) पर पड़ रहा है, जिनकी नामांकन प्रक्रिया पूरी तरह रुक गई है। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले गरीब लोग सुबह ही उम्मीद लेकर कस्बे में आते हैं, लेकिन केंद्र पर ताला या काम ठप देखकर उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ता है। लोगों का कहना है कि सरकार का स्लोगन 'मेरा आधार, मेरी पहचान' अब उन्हें चिढ़ाता हुआ प्रतीत हो रहा है। जनता की इस भारी समस्या को देखते हुए 'जन सरोकार मंच' और 'क्षेत्रीय विकास जन आंदोलन' के पदाधिकारियों ने मोर्चा खोल दिया है। जन सरोकार मंच के परमेश्वर दयाल, अंकित कुमार और क्षेत्रीय विकास जन आंदोलन के अध्यक्ष रामखेलावन कनौजिया सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोगों ने इस पूरे मामले की लिखित शिकायत क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा से की। मामले की गंभीरता और जनता की परेशानी को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा ने तत्काल कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने जिला अधिकारी को एक आधिकारिक पत्र लिखकर कछौना बीआरसी के आधार कार्ड नामांकन केंद्र को अविलंब और सुचारू रूप से चालू कराने की मांग की है। विधायक ने पत्र में स्पष्ट किया है कि आधार न बनने से क्षेत्र की जनता सरकारी योजनाओं और बच्चों की शिक्षा से वंचित हो रही है, इसलिए इस व्यवस्था को तुरंत बहाल किया जाए। अब क्षेत्र की जनता को उम्मीद है कि विधायक के हस्तक्षेप और जिलाधिकारी के निर्देश के बाद जल्द ही कछौना में आधार सेवाएं फिर से शुरू होंगी और उन्हें इस मानसिक व शारीरिक परेशानी से मुक्ति मिलेगी।
कुल्हाड़ी और ईंट से वार करने का आरोप, दूसरा साधु गिरफ्तार
Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई बेनीगंज-  कोतवाली क्षेत्र में साधु की हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी दूसरे साधु मुन्नी उर्फ मुंशीलाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक बबलू की हत्या कुल्हाड़ी और ईंट से वार कर की गई थी। घटना के बाद से मामले की जांच में जुटी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस प्रेस नोट के अनुसार, 11 अक्टूबर 2026 को सूचना मिली थी कि बबलू पुत्र सियाराम निवासी जियनखेड़ा, मजरा काकापुर का शव कोथावां-अतरौली मुख्य मार्ग पर शेर बहादुरपुर स्थित यादवेंद्र सिंह की दुकानों के बरामदे में पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई।
पुलिस की जांच में कथित तौर पर सामने आया कि बबलू की हत्या दूसरे साधु मुन्नी उर्फ मुंशीलाल पुत्र मनोहर निवासी पाही उगपुर, थाना बेनीगंज ने कुल्हाड़ी और ईंट से वार करके की थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
इस मामले में बेनीगंज थाने में मुकदमा अपराध संख्या 407/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले में आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
दिनदहाड़े सामने आए इस हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई थी। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई के बाद मामले में आगे की जांच और न्यायिक प्रक्रिया पर नजर बनी हुई है।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे हुई संचारी रोग  अभियान की बैठक
Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई आज स्वामी विवेकानन्द सभागार मे जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता मे संचारी रोग एवं दस्तक अभियान की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि संचारी रोगों की रोकथाम के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाए तथा नालियों की नियमित सफाई, जलभराव का निस्तारण और मच्छरों के प्रजनन स्थलों को समाप्त करने पर विशेष ध्यान दिया जाए। लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई रखने, शुद्ध पेयजल का उपयोग करने तथा मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने के लिए जागरूक किया जाए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए की जिन विभागों के फ्रंटलाइन वर्कर्स का प्रशिक्षण एवं संवेदीकरण शेष रह गया है वे कल तक पूरा करा ले। बाढ़ प्रभावित ग्रामों में मच्छरो की रोकथाम हेतु पंचायती राज विभाग द्वारा एंटी लार्वा स्प्रे करवाया जाए और स्वास्थ्य विभाग स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करें और साथ ही क्लोरीन की गोलियों का वितरण करें। इसके अतिरिक्त आपने निर्देश दिया कि यह समय डेंगू चिकनगुनिया का है इसलिए जिला अस्पताल सहित सभी सीएचसी पर अलग से व्यवस्था होनी चाहिए। पंचायती राज विभाग ग्रामों और नगर विकास विभाग नगर निकायों में साफ सफाई की व्यवस्था चाक चौबंद रखें।  ग्रामों में अभियान चला कर झाड़ियां की कटाई सफाई होनी चाहिए। उन्होंने अधिशाषी अधिकारी हरदोई को नालों की साफ-सफाई तथा फागिंग कराने के निर्देश दिये।
बैठक मे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर भवनाथ पाण्डेय, सभी ब्लाको के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी तथा अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी,  और नगर निकायों के अधिशाषी अधिकारी उपस्थित रहे।
कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजनान्तर्गत ओ0 लेवल एवं सी0सी0सी प्रमाण पत्रों का किया गया वितरण*
Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विनीत कुमार तिवारी ने बताया है, कि अन्य पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों हेतु संचालित कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजनान्तर्गत आज दिनाँक 12 अक्टूबर, 2026 को श्री अहमर हुसैन, मा० सभासद, नगर पालिका परिषद, हरदोई द्वारा हरदोई कम्प्यूटर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, 12 ए नघेटा रोड़ निकट सेन्ट जेवियर्स स्कूल, हरदोई में गत वर्ष के ओश् लेवल/सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण में सफल हुए युवक/युवतियों को सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया।
-
सेवा संकल्प अभियान  के माँ कुसुमा देवी मंदिर में भव्य महायज्ञ आयोजित*
‎‎
Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई आज बाबन ग्राम स्थित प्रसिद्ध मां कुसुमा देवी मंदिर परिसर में महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर सभी की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।
‎‎कार्यक्रम का शुभारंभ मा. जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती सहित उपस्थित जनप्रतिनिधिगणों एवं अधिकारियों ने मां कुसुमा देवी के दर्शन-पूजन एवं हवन में आहुति देकर किया। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य केवल सरकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाना नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और संस्कृति को जोड़ना है। नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित यह महायज्ञ समाज में शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देगा। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सेवा भाव से कार्य करने हेतु प्रेरित किया।
‎‎इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी बावन राम प्रकाश, उपायुक्त स्वतः रोजगार निशांत राय सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
वरिष्ठ फोटोग्राफर मुनीश सैनी को मिला स्व. गोपाल कृष्ण कपूर स्मृति सम्मान

Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई। फोटोग्राफी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए प्रतिवर्ष प्रदान किया जाने वाला स्वर्गीय गोपाल कृष्ण कपूर स्मृति सम्मान इस वर्ष वरिष्ठ एवं अनुभवी फोटोग्राफर मुनीश सैनी को प्रदान किया गया। एक कार्यक्रम के दौरान उन्हें अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
मुनीश सैनी को फोटोग्राफी के क्षेत्र में 35 वर्ष से भी अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने लंबे कार्यकाल में फोटोग्राफी की दुनिया में महत्वपूर्ण समय व्यतीत करते हुए अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उनके अनुभव, समर्पण और फोटोग्राफी के प्रति लगन को देखते हुए उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना गया। यह सम्मान उनके वर्षों के योगदान और कार्य के प्रति निष्ठा का प्रतीक है।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश फोटोग्राफर एसोसिएशन की हरदोई इकाई के जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, उपाध्यक्ष दुर्गेश अवस्थी व तालिब जैदी मीडिया प्रभारी नवल किशोर, मंत्री राजेश वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता दीपक कपूर अश्वनी गुप्ता "आशु " रामू त्रिपाठी तथा जिला प्रभारी विनोद दीक्षित सहित एसोसिएशन की पूरी टीम मौजूद रही।
कार्यक्रम का संचालन कुलदीप द्विवेदी ने किया.
इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुनीश सैनी को बधाई देते हुए उनके अनुभव और योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान फोटोग्राफी के क्षेत्र में लंबे समय से कार्य कर रहे वरिष्ठ फोटोग्राफरों को प्रोत्साहित करने के साथ ही नई पीढ़ी के फोटोग्राफरों को भी प्रेरणा देते हैं।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे हुई संचारी रोग  अभियान की बैठक
Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई आज स्वामी विवेकानन्द सभागार मे जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता मे संचारी रोग एवं दस्तक अभियान की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि संचारी रोगों की रोकथाम के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाए तथा नालियों की नियमित सफाई, जलभराव का निस्तारण और मच्छरों के प्रजनन स्थलों को समाप्त करने पर विशेष ध्यान दिया जाए। लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई रखने, शुद्ध पेयजल का उपयोग करने तथा मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने के लिए जागरूक किया जाए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए की जिन विभागों के फ्रंटलाइन वर्कर्स का प्रशिक्षण एवं संवेदीकरण शेष रह गया है वे कल तक पूरा करा ले। बाढ़ प्रभावित ग्रामों में मच्छरो की रोकथाम हेतु पंचायती राज विभाग द्वारा एंटी लार्वा स्प्रे करवाया जाए और स्वास्थ्य विभाग स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करें और साथ ही क्लोरीन की गोलियों का वितरण करें। इसके अतिरिक्त आपने निर्देश दिया कि यह समय डेंगू चिकनगुनिया का है इसलिए जिला अस्पताल सहित सभी सीएचसी पर अलग से व्यवस्था होनी चाहिए। पंचायती राज विभाग ग्रामों और नगर विकास विभाग नगर निकायों में साफ सफाई की व्यवस्था चाक चौबंद रखें।  ग्रामों में अभियान चला कर झाड़ियां की कटाई सफाई होनी चाहिए। उन्होंने अधिशाषी अधिकारी हरदोई को नालों की साफ-सफाई तथा फागिंग कराने के निर्देश दिये।
बैठक मे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर भवनाथ पाण्डेय, सभी ब्लाको के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी तथा अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी,  और नगर निकायों के अधिशाषी अधिकारी उपस्थित रहे।
जनपद फर्रुखाबाद में विशेष रोजगार सृजन दिवस पर 29,000 मानव दिवस का लक्ष्य पूर्ण
बीबी जी राम जी योजना के अंतर्गत जनपद एवं विकासखंड स्तर पर अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण,अभियान की निगरानी की

फर्रुखाबाद । बीबी जी राम जी योजना के अंतर्गत शासन द्वारा निर्धारित विशेष रोजगार सृजन दिवस के अवसर पर जनपद में व्यापक स्तर पर रोजगार सृजन अभियान संचालित किया गया। इस विशेष अभियान के लिए शासन द्वारा निर्धारित 29,000 मानव दिवस के लक्ष्य को जनपद ने पूर्ण किया। अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देना तथा अधिकाधिक श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराना रहा।

अभियान को प्रभावी एवं सफल बनाने के लिए शासन स्तर से जनपद  में दो वरिष्ठ अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया गया था। परियोजना निदेशक/उपायुक्त श्रम रोजगार को विकासखंड कमालगंज एवं शमशाबाद और जिला विकास अधिकारी/उपायुक्त स्वतः रोजगार को विकासखंड मोहम्मदाबाद, नवाबगंज, राजेपुर एवं कायमगंज का नोडल अधिकारी नामित किया गया।

निर्धारित कार्यक्रम में परियोजना निदेशक/उपायुक्त श्रम रोजगार द्वारा विकासखंड कमालगंज की ग्राम पंचायत कुंदन गणेशपुर, सितौली, ताजपुर एवं अहिमलापुर में पहुंचकर विशेष रोजगार सृजन अभियान की गतिविधियों में प्रतिभाग किया गया। इस दौरान अभियान को सफल बनाने तथा निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए संचालित कार्यों का जायजा लिया गया।

इस दौरान जिला विकास अधिकारी/उपायुक्त स्वतः रोजगार द्वारा विकासखंड राजेपुर की ग्राम पंचायत डाबरी, बिलालपुर, त्रिकुटा, गांधी, उजरामऊ एवं नया गांव में पहुंचकर अभियान में प्रतिभाग किया गया तथा रोजगार सृजन से संबंधित गतिविधियों की निगरानी की गई।

जनपद स्तर पर जिलाधिकारी द्वारा समस्त खंड विकास अधिकारियों को शासन द्वारा निर्धारित मानव दिवस के लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। वहीं, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संपूर्ण कार्यक्रम का पर्यवेक्षण एवं अनुश्रवण किया गया। अधिकारियों के समन्वित प्रयासों, विकासखंड स्तर पर प्रभावी निगरानी तथा ग्राम पंचायत स्तर पर अभियान के क्रियान्वयन के फलस्वरूप जनपद ने शासन द्वारा निर्धारित 29,000 मानव दिवस के लक्ष्य को पूर्ण किया।

इस विशेष अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन को गति देने, श्रमिकों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया गया।