काशी काव्य संगम की 105 वीं काव्य गोष्ठी संपन्न
वाराणसी । साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था काशी काव्य संगम की 105 वीं काव्यगोष्ठी रविवार 11 अक्टूबर 2026 को डीएलडब्ल्यू पुस्तकालय संस्थान ब.रे.का. सभागृह में संपन्न हुई।गोष्ठी की अध्यक्षता वाराणसी के उत्कृष्ट साहित्यकार धर्मेन्द्र गुप्ता साहिल ने किया तथा मुख्य अतिथि के रूप में मुंबई महानगर के चर्चित कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप उपस्थित थे।मंच का खूबसूरत संचालन वाणीपुत्र वरिष्ठ कलमकार परमहंस तिवारी परम ने किया। उक्त 105 वीं काव्यगोष्ठी में जनपद वाराणसी के आसपास मिर्जापुर, भदोही, आजमगढ़, जौनपुर, प्रयागराज,गाजीपुर जिलों से साहित्यकारों की उपस्थिति देखी गई जिसमें अखलाक भारतीय,आलोक सिंह बेताब,जयप्रकाश मिश्रा धानपुरी, गणेश सिंह प्रहरी,सूर्यदीप कुशवाहा व्यंग्यकार,रेखा सिंह,डॉ आलोक त्रिपाठी,डॉ नसीमा निशा,परमहंस तिवारी परम,डॉ महेंद्र अलंकार, रामनरेश नरेश,टीकाराम शर्मा आचार्य,त्रिभुवन सिंह भुवन,दिनेश दत्त पाठक,गौतम अरोड़ा सरस,विजय चंद्र त्रिपाठी,करुणा सिंह,अनु मिश्रा, गिरीश पांडे कौशिकेय,समीम ग़ाज़ीपुरी,प्रदीप कुमार,मृत्युंजय त्रिपाठी मलंग,पूनम गुप्ता पूर्वी, भुलक्कड़ बनारसी,अहमद हबीबी, कुंवर सिंह कुंवर,डॉ संजय सिंह सागर जौनपुर,गीतकार के. आर.स्नेही जौनपुर,विकास पांडे विदीप्त,माधुरी मिश्रा मधु,आनंद कृष्ण मासूम,डॉ शिव प्रकाश साहित्य,विमल बिहारी, विंध्याचल पांडे शगुन,दीपक शर्मा नवेद्धु,डॉ रामानंद दीक्षित,सीताराम राय विक्रांत,डॉ छोटेलाल सिंह मनमीत, श्रीनाथ सोनांचली,अजय केसरी,रामगोपाल, फुर्तिला बनारसी की पावन उपस्थिति रही। उपस्थित सभी कवि एवं कवयित्रियों ने अपने अपने विधाओं में काव्यपाठ करके सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। अध्यक्षता कर रहे साहिल जी ने उपस्थित सभी साहित्यकारों का अभिनन्दन किया तथा अपने कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ मुंबई से पधारे कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप का अंगवस्त्र से सम्मान किया। मुख्य अतिथि दीप ने काशी काव्य संगम के सभी पदाधिकारियों एवं कलमकारों का स्नेह भरा धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अपना छंद सुनाया।अंत में संचालक परमहंस तिवारी परम ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए गोष्ठी का समापन किया।
![]()

बलरामपुर: अग्रवाल सभा, बलरामपुर द्वारा 67वें श्री महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह में कार्यक्रमों का आयोजन 4 अक्टूबर से प्रारंभ किया गया। बच्चों, महिलाओं एवं पुरुषों के लिए विभिन्न प्रकार की खेलकूद एवं अन्य विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में श्री हनुमान गौशाला में गौसेवा करने के साथ साथ हरा चारा, गुड़ व चूनी इत्यादि भी प्रदान किया गया।
सुल्तानपुर।नगर के तिकोनिया पार्क से शुरू हुआ यह प्रदर्शन जुलूस के रूप में कांग्रेस कार्यालय तक पहुंचा. इस दौरान महिला नेताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मामले में पार्टी की चुप्पी पर सवाल उठाए. प्रदर्शन का नेतृत्व बीजेपी की काशी प्रांत की क्षेत्रीय मंत्री वंदना सिंह ने किया.
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश विधान परिषद आगरा खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों के दृष्टिगत एम0आई0सी0, फतेहगढ़ और क्रिश्चियन इण्टर कॉलेज, फर्रुखाबाद में बनाए गए बूथों का जिलाधिकारी डॉक्टर अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।
संभल।भारतीय किसान यूनियन (बीआरएसएस) भारत राष्ट्रीय सेवक संघ द्वारा गुरुवार को ग्राम - चंदायन में जनजागरण अभियान के तहत बैठक का आयोजन किया गया ! बैठक की अध्यक्षता चौ. ऋषिपाल सिंह एवं संचालन राजीव कुमार ने किया !
Oct 12 2026, 17:26
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1