अधिवक्ताओं के चैंबर पर चला बुल्डोजर,बार एसोसिएशन ने जताया विरोध
*10 के चैंबर तोड़े गए,4 ने खुद हटाया

गोंडा।कचहरी परिसर में रविवार देर शाम लगभग 6 बजे जिला प्रशासन ने बुल्डोजर कार्रवाई को अंजाम दिया।रजिस्ट्री आफिस के सामने बने लगभग 10 अधिवक्ताओं के चैंबर जिला प्रशासन द्वारा तोड़कर हटा दिया गया।यह कार्रवाई नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा की मौजूदगी में हुई।बताते चलें कि तीन दिन पहले प्रशासन ने अधिवक्ताओं को चैंबर हटाने का नोटिस जारी किया था।नोटिस मिलने के बाद लगभग 4 अधिवक्ताओं ने अपने चैंबर स्वयं हटा लिया था।उन्होंने यह कदम बुल्डोजर कार्रवाई से बचने के लिए उठाया।जिन अधिवक्ताओं ने चैंबर नहीं हटाए थे,प्रशासन ने उन्हें बुल्डोजर से तोड़ दिया।बताया गया कि कुछ अधिवक्ताओं ने चैंबर बनवाने के बाद लंबे समय से उसका इस्तेमाल भी नहीं किया था।प्रशासन की कार्रवाई का उद्देश्य वाहनों की पार्किंग के लिए जगह उपलब्ध कराना बताया गया है।कचहरी परिसर में पार्किंग की जगह नहीं होने से आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है।जिला बार एसोसिएशन के महामंत्री सुनील कुमार पाण्डेय ने प्रशासन की इस कार्रवाई का विरोध किया।उन्होंने कहा कि तीन दिन पहले अधिवक्ताओं को चैंबर हटाने का नोटिस जारी किया गया था,परन्तु बुल्डोजर चलाने से पहले अधिवक्ताओं को दूसरी जगह स्थापित किया जाना चाहिए था।उन्होंने कहा कि कचहरी की जमीन सरकारी है और अधिवक्ता भी इसी जमीन पर बैठते हैं।ऐसे में सभी अधिवक्ताओं के लिए बेहतर चैंबर की व्यवस्था की जानी चाहिए, जिससे वे वहाँ बैठकर काम कर सकें।महामंत्री ने आरोप लगाया कि जिले में पहले अधिवक्ताओं के चैंबर की बिजली काटी गई और अब उन्हें बुल्डोजर से तोड़ा जा रहा है।उन्होंने कहा कि अधिवक्ता प्रशासन की इस कार्रवाई का पुरजोर विरोध करेंगे।
वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर। भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन (बीजेएमटीयू) ने वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन को राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव नितिन सिंह ने बीजेएमटीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितेश पाल की संस्तुति पर रविवार को जितेन्द्र बच्चन का नियुक्ति पत्र जारी करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

नितिन सिंह संगठन के राष्ट्रीय महासचिव होने के साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता भी हैं। उन्होंने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए कहा है कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि श्री बच्चन अपने अनुभव, समर्पण एवं कुशल नेतृत्व से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने तथा श्रमिकों के हितों की आवाज को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।

उल्लेखनीय है कि जितेन्द्र बच्चन वरिष्ठ पत्रकार होने के साथ-साथ समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। बीजेएमटीयू  के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितेश पाल और अन्य कई पदाधिकारियों ने भी उन्हें बधाई संदेश भेजे हैं। श्री बच्चन ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितेश पाल और राष्ट्रीय महासचिव नितिन सिंह का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त करने पर आभार जताया है। साथ ही कहा है कि वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ संगठन के साथ हैं। वे हमेशा भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन (भारत) के माध्यम व पत्रकारिता के जरिए मजदूरों, मजलूमों, गरीबों और जरूरतमंदों की आवाज बुलंद करते रहेंगे।
सुल्तानपुर में श्रीराम पार्क का लोकार्पण
नवरात्रि के प्रथम दिन भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने किया उद्घाटन, स्थानीय लोगों के प्रयास से विकसित हुआ पार्क

सुल्तानपुर में आज दिनांक 11 अक्टूबर नवरात्रि के प्रथम दिवस पर नगर पालिका परिषद वार्ड सिविल लाइन में वेदान्ती आश्रम के बगल भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष करूणा शंकर द्विवेदी के आवास निकट नगर पालिका द्वारा नवनिर्मित व बोर्ड द्वारा नामकरण किये गये ‘‘श्रीराम पार्क’’ का पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में समारोहपूर्वक आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी के कर कमलों से पूर्व जिलाध्यक्ष करूणा शंकर द्विवेदी, गिरीश नरायन सिंह, जगजीत सिंह छंगू, एम0पी0सिंह, डा0 आर0ए0वर्मा, डा0 सीताशरण त्रिपाठी, पूर्व मंत्री व विधायक ओम प्रकाश पाण्डेय की उपस्थिति में विधिवत पूजन-अर्चन कर लोकार्पण किया गया।

कार्यक्रम का संयोजन वार्ड सभासद रमेश सिंह टिन्नू व मंच संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती प्रीती प्रकाश द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष करूणा शंकर द्विवेदी ने अपने सम्बोधन में कहा कि हम मोहल्लावासियों द्वारा पालिकाध्यक्ष को इस रिक्त पड़ी हुयी भूमि पर पार्क बनाने हेतु प्रस्ताव दिया गया था, जिस पर अज्ञात लोगों द्वारा कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था, पालिकाध्यक्ष व सभासद के दृढ़ संकल्प व अथक प्रयास से आज इस पार्क को काफी संघर्षों के उपरान्त बनाकर लोकार्पण किया गया है, जिसके लिए हम सभी मोहल्लावासी नगर पालिका के आभारी हैं।

पार्क बनने से मोहल्लेवासियों एवं आमजन को घूमने, टहलने, योगाभ्यास व अन्य कार्यक्रमों के आयोजन से लाभान्वित होेंगे। पालिकाध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में बताया कि पालिका द्वारा लगभग 09ः30 लाख रू0 व्यय करते हुए इस पार्क को बनाया गया है, जिसमें 02 गेट, पेयजल हेतु सबमरसिबल पम्प, बैठने के लिए बेंचें, एल0ई0डी0 लाइटें आदि की व्यवस्था की गयी है, स्थानीय सभासद व मोहल्लेवासियों के प्रयास से कई प्रकार के विरोध के बावजूद पार्क बनाकर लोगों को समर्पित किया गया है। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष ने भाजपा के नेताओं, केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार की प्रशंसा करते हुए नगर क्षेत्र में केन्द्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं से कराये जा रहे कार्यों के विषय में भी विस्तार से बताया, जिसमें वंदन योजना के तहत सीताकुण्ड घाट की तर्ज पर निर्माण कराये जा रहे हनुमान घाट का शीघ्र लोकार्पण किये जाने एवं मुख्यमंत्री जी की महती वंदन योजना के तहत गोमती नदी के तट पर एक नये रामघाट के निर्माण हेतु शासन को प्रस्ताव प्रेषित किया गया है।

स्वीकृति उपरान्त शीघ्र एक और नये घाट की सौगात नगर वासियों को प्राप्त होगी। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने अपने सम्बोधन में पालिका द्वारा नगर में पार्क, तालाबों का सौन्दर्यीकरण, सड़कों का निर्माण व महापुरूषों के नाम पर मार्गों का नामकरण किये जाने आदि केन्द्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत कराये जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह विकास कार्य सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के सुशासनराज में ही सम्भव है, हम आमजनमानस से आह्वाहन करते हैं कि केन्द्र में प्रधानमंत्री मा0 नरेन्द्र मोदी जी व प्रदेश में मा0 योगी जी के नेतृत्व में पुनः आप सभी दृढ़ संकल्प लेकर विश्वास करते हुए विकसित भारत के निर्माण हेतु आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत में लाने का कार्य करें। सेवा संकल्प अभियान के तहत 51 वृक्षारोपण का कार्य भी किया गया।

इस अवसर पर स्थानीय सभासद रमेश सिंह टिन्नू, दिनेश चौरसिया, मो जाहिद, अरूण तिवारी, प्रवीण मिश्र, अरविन्द यादव, श्रीमती रेनू सिंह सहित भाजपा के जिले व नगर के पदाधिकारीगण कार्यकर्ता बन्धु, पूर्वअध्यक्षगण, अधिवक्ता, शिक्षक, स्थानीय जनमानस सैंकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी के निर्देश पर वनटांगिया ग्रामों में पशुपालन विभाग ने लगाया कैम्प, पशुओं को वितरित की गई दवाएं

*संचारी रोग अभियान के प्रति ग्रामीणों को किया गया जागरूक, पशुओं के टीकाकरण एवं स्वास्थ्य सुरक्षा पर दिया गया जोर*

*गोण्डा 11 अक्टूबर,2026*।
जनपद में पशुओं के स्वास्थ्य संरक्षण एवं ग्रामीणों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पशुपालन विभाग द्वारा विकासखण्ड नवाबगंज के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में कैम्प लगाकर दवा वितरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन के निर्देशानुसार वनटांगिया ग्राम महेशपुर, रामगढ़ तथा ग्राम पंचायत वजीराबाद एवं सतिया में आयोजित इन कैम्पों के माध्यम से ग्रामीणों को पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य, समय से उपचार तथा रोगों से बचाव के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।

कैम्प के दौरान पशुपालन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पशुओं के लिए आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया। साथ ही ग्रामीणों को संचारी रोग अभियान के उद्देश्यों, रोगों की रोकथाम तथा स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। ग्रामीणों को जागरूक किया गया कि पशुओं के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना, समय-समय पर आवश्यक उपचार कराना तथा निर्धारित समय पर टीकाकरण सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। इससे पशुओं को विभिन्न बीमारियों से बचाने के साथ ही पशुपालकों को होने वाले आर्थिक नुकसान को भी कम किया जा सकता है।

जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित रूप से कैम्प आयोजित कर पशुओं का टीकाकरण कराया जाए तथा आवश्यकतानुसार दवाओं का वितरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि संचारी रोग अभियान के अंतर्गत ग्रामीणों को बीमारियों से बचाव, साफ-सफाई और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाए, ताकि जनसामान्य में जागरूकता बढ़े और रोगों के प्रसार पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशों का गंभीरता से अनुपालन सुनिश्चित करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में विभागीय योजनाओं एवं जागरूकता कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन करने पर जोर दिया। इन प्रयासों का उद्देश्य पशुधन की सुरक्षा, पशुपालकों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वस्थ एवं जागरूक वातावरण तैयार करना है।
जेपी के आदर्शों से भटक गए उनके अनुयायी, लोकतंत्र सेनानियों ने जताई चिंता
लोकतंत्र सेनानियों की उपेक्षा पर जताया रोष, सम्मान राशि बढ़ाने की उठी मांग

आचार्य ओमप्रकाश वर्मा

नगरा (बलिया)। लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 125वीं जयंती पर बलिया स्थित सरस्वती शिशु मंदिर, भृगु आश्रम के सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिले के कोने-कोने से पहुंचे लोकतंत्र सेनानियों ने जेपी के विचारों, आदर्शों और लोकतंत्र की रक्षा के लिए किए गए संघर्षों को याद किया। इस दौरान वक्ताओं ने उनके सिद्धांतों को आत्मसात करने पर जोर देते हुए वर्तमान परिस्थितियों पर चिंता जताई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष राघव जी गुप्ता ने की, जबकि संचालन मणिराम मिश्रा ने किया। लोकतंत्र सेनानी पारसनाथ मिश्रा ने अपने संबोधन में लोकनायक जयप्रकाश नारायण के विचारों और उनके संघर्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि आज उनके अनुयायी ही उनके आदर्शों को तिलांजलि दे रहे हैं।
डॉ. सुरेश तिवारी ने कहा कि जिन उद्देश्यों को लेकर जेपी आंदोलन शुरू हुआ था और देश में आपातकाल लगा था, वे मुद्दे आज भी जस के तस बने हुए हैं। लोकतंत्र की रक्षा के लिए आंदोलनकारियों को जेल तक जाना पड़ा, लेकिन जिन उद्देश्यों को लेकर संघर्ष किया गया था, वे आज भी प्रासंगिक हैं।
लोकतंत्र सेनानी मणिराम मिश्रा ने सेनानियों की उपेक्षा पर रोष व्यक्त करते हुए उनके योगदान का उचित सम्मान किए जाने की आवश्यकता जताई। वहीं, धनराज सिंह ने सरकार से लोकतंत्र सेनानियों की सम्मान राशि में वृद्धि करने की मांग की।
कार्यक्रम में कमला शर्मा, मुक्तेश्वर सिंह, श्रीराम कुंवर, केश्वरनाथ पांडेय सहित अन्य लोगों ने भी अपने विचार रखे। अंत में जिलाध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने सभी लोकतंत्र सेनानी बंधुओं का अभिनंदन किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
पतसेनी देहात के भीरी घाट में सज गया पशु आरोग्य मेला, डॉक्टरों ने बीमार पशुओं का किया मुफ्त इलाज, बांटी दवाएं

ब्यूरो रितेश मिश्रा
*कछौना, हरदोई:* ग्रामीण अंचल के पशुधन को सुरक्षित और सेहतमंद बनाने के संकल्प के साथ शनिवार को विकास खंड कछौना की ग्राम सभा पतसेनी देहात के ग्राम भीरी घाट में 'सेवा सेतु अभियान' के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर का भव्य आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित इस विशेष मेले में 'सेवा ही संकल्प, जनकल्याण ही हमारा ध्येय' के नारे को धरातल पर उतारते हुए सैकड़ों बीमार पशुओं का मौके पर ही मुफ्त इलाज किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा सनातन परंपरा के अनुसार विधिवत गौ-पूजन कर और गौमाता को आरती-ग्रास अर्पित करके किया गया। इस आरोग्य मेले का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के उन पशुपालकों तक आधुनिक चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना है, जिन्हें दूरदराज के अस्पतालों में जाने में कठिनाई होती है। शिविर में सुबह से ही आस-पास के गांवों से पशुपालक अपने गाय, भैंस और अन्य मवेशियों को लेकर पहुंचने लगे थे। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष की देखरेख में डॉक्टरों की टीम ने हर एक बीमार पशु का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया और गंभीर बीमारियों से ग्रसित मवेशियों का मौके पर ही उपचार किया। इसके साथ ही, पशुओं को मौसमी बीमारियों, कीड़े-मकोड़ों से बचाने और दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए पशुपालकों को आवश्यक दवाओं और पोषक तत्वों का निःशुल्क वितरण किया गया।गौसेवा और जनसेवा के इस पुनीत कार्य में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और भाजपा पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी दर्ज कराई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान डॉ. मुख्तार, भाजपा मंडल महामंत्री अजय बाजपेयी, अरुण वर्मा और भाजपा मंडल उपाध्यक्ष संजय सिंह मौजूद रहे। प्रशासनिक और तकनीकी टीम से पशुधन प्रसार अधिकारी चंद्रभान कुमार एवं मुन्नी लाल सहित पशुपालन विभाग के तमाम कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने पशुपालकों को वैज्ञानिक तरीके से पशुपालन करने और उनके समयबद्ध टीकाकरण के प्रति जागरूक किया। शिविर के सफल समापन पर हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि 'सेवा ही संगठन, सेवा ही संकल्प' की भावना के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ कहे जाने वाले हमारे किसान भाइयों और पशुपालकों के हितों की रक्षा के लिए वे सदैव कटिबद्ध हैं।
रेलवे संवाद कार्यक्रम में यात्रियों ने रखी अपने मन की बात
जन रेलवे संवाद में यात्रियों की शिकायतें और सुझाव किए गए दर्ज,

ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई। रेलवे यात्रियों की समस्याओं को सुनने, उनकी शिकायतों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने और रेल सुविधाओं में सुधार के उद्देश्य से आयोजित जन रेलवे संवाद कार्यक्रम में यात्रियों ने खुलकर अपने मन की बात रखी। कार्यक्रम के दौरान यात्रियों के अलावा महिलाओं और युवाओं से रेलवे सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं, शिकायतों और सुधार के लिए सुझाव प्राप्त किए गए।
कार्यक्रम की शुरुआत डीआरयूसीसी सदस्य नवीन अग्रवाल ने की। उन्होंने यात्रियों से सीधे संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं को सुना और उनके सुझावों को महत्व दिया।
जन शिकायतों को मिला मंच
जन रेलवे संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत यात्रियों को अपनी शिकायतें और सुझाव रखने का अवसर मिला। यात्रियों ने रेलवे से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को सामने रखते हुए सुविधाओं में सुधार की अपेक्षा जताई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम यात्रियों की आवाज को मंच प्रदान करना और उनकी समस्याओं को संबंधित रेलवे अधिकारियों के संज्ञान में लाना रहा।
इस अवसर पर पूर्व डीआरयूसीसी सदस्य गौरव अग्रवाल, हेल्थ इंस्पेक्टर प्रशांत जी, वेद प्रकाश गुप्ता (राजू), दीपक अग्रवाल, निरंजन, आरपीएफ से केके उपाध्याय, देवेंद्र प्रताप सिंह तथा राष्ट्रीय खिलाड़ी यश प्रताप सिंह मौजूद रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों, महिलाओं और जेन जी युवाओ ने यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए जनसंवाद की आवश्यकता पर जोर दिया। ऐसे आयोजनों के माध्यम से यात्रियों की वास्तविक समस्याओं को समझने और उनके समाधान की दिशा में पहल करने में मदद मिलती है।
जन रेलवे संवाद कार्यक्रम यात्रियों की आवाज को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने तथा बेहतर रेल सुविधाओं के लिए जनभागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आया।
बारिश में ढहा गरीब का मकान, आवास के लिए लगाई गुहार

बुद्धा खेड़ा में संकट से जूझ रहा परिवार, प्रधान और सचिव से कई बार शिकायत करने का दावा

ब्यूरो रितेश मिश्रा
संडीला (हरदोई)। जनपद हरदोई के विकासखंड संडीला की ग्राम सभा सोम के मजरा बुद्धा खेड़ा निवासी सर्वेश के पिता का मकान बारिश में ढह जाने से परिवार के सामने सुरक्षित छत का संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि सरकारी आवास के लिए ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव से कई बार गुहार लगाई गई, लेकिन अब तक कोई राहत नहीं मिली।

मकान ढहने के बाद परिवार की परेशानियां बढ़ गई हैं। पीड़ित पक्ष ने जिला प्रशासन से मामले की जांच कराने और पात्रता के आधार पर सरकारी आवास का लाभ दिलाने की मांग की है, ताकि परिवार को सुरक्षित आश्रय मिल सके। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी मामले का संज्ञान लेकर कब तक आवश्यक कार्रवाई करते हैं।
अज्ञात चोरों ने घर को किया टारगेट जेवराज सहित नगदी किए पार
ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई बेनीगंज- कोतवाली बेनीगंज क्षेत्र के ग्राम हाॅस बरौली में बीते शनिवार -रविवार रात अज्ञात चोरों ने एक घर को टारगेट कर जेवराज सहित नगरी पर किया हाथ साफ।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों सहित आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ शुरू कर दी है। बता दे प्रीति यादव निवासी हाॅस बरौली ने बताया है उनके बड़े भाई विजेंद्र यादव के द्वारा कोतवाली बेनीगंज में लिखित शिकायती पत्र दिया गया है आरोप है शनिवार रविवार रात में अज्ञात चोर घर के अंदर दाखिल हुए और कमरे का बेलन खोलकर कमरे के अंदर गए उसमें रखे बक्सों का ताला तोड़कर नगदी सहित सारे जेवरात लेकर रफू चक्कर हो गए। सुबह जब परिजनों ने देखा कि घर के अंदर बक्से के ताले टूटे पड़े थे बक्से में रखा सामान मौके पर मौजूद नहीं था इसकी सूचना डायल 112 व बेनीगंज पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों सहित आसपास के लोगों से जनता से पूछताछ शुरू कर दी है परिजनों का आरोप है नुकसान हुए सामान की अनुमानित राशि लगभग तीन-चार लाख रुपए बताई है।
हुई चोरी वारदात घटना को लेकर उप निरीक्षक ललित सैनी ने बताया सूचना मिली थी मौके पर गया था परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की गई है वारदात की गहनता से जांच की जा रही है आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
क्षत्रिय एकता महासभा गांव गांव अभियान : युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष आयुष तोमर के आवास पर 11 अक्टूबर को भव्य हुआ कार्यक्रम  आयोजन

प्रयागराज

Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह

क्षत्रिय एकता महासभा  द्वारा समाज को एकजुट करने और संगठन के विस्तार के उद्देश्य से गांव-गांव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आगामी 11 अक्टूबर 11 अक्टूबर 2026 को युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष आयुष तोमर के आवास पर एक विशेष कार्यक्रम भब्य रूप से हुआ आयोजित ।


इस महत्वपूर्ण बैठक और कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन संगठन के शीर्ष पदाधिकारीयों द्वारा  किया गया । राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह मंच से भाषण में  कहा क्षत्रिय  महासभा के पावन मंच पर उपस्थित मुख्य अतिथि गण  भारतीय किसान यूनियन  भानू संगठन मंत्री राकेश सिंह,भवर सिंह । संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष आयुष तोमर

साथियों राजपूतों की गौरवशाली परंपरा के क्रम में अपनी संगठन की ओर से मैं विश्वनाथ प्रताप सिंह छतरी महात्मा गांव गांव का राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह आप सभी का हृदय से अभिनंदन करता हूं। साथियों हम सभी को पता है कि हम सभी इतिहास की किस गौरवशाली परंपरा से आते हैं। अतः मैं इसे दोहराने की आवश्यकता नहीं समझता। दुख तो तब होता है जब कोई छोटभैया नेता हमारे   पूज्य राणा सांगा राणा सांगा को कायर  बता देता है। इसी प्रकार से मुंबई सिनेमा जगत की कोई नाचने गाने वाली जिसे दुनिया स्वरा भास्कर नाम से जानती है वो हमारी पूज्य  स्वर्गीय माताओं व जिन्होंने राजपूतों के स्वणीम इतिहास को जोंवहर कह के अपना बलिदान दिया था। उन्हें कायर बता देती है। आश्चर्य तो तब होता है कि इस तरह की टिप्पणी पर पूरा भारतीय समाज मौन है। जो समाज अपने इतिहास को भूल जाता है वो उसे दोहराने को को श्रापित होता है। जिन लोगों ने इस देश बनाने में हंसते-हंसते अपने जीवन का बलिदान दिया उनका मखौल उड़ा कर आखिर ये लोग क्या साबित करना चाहते है । साथियों आप सभी विद्वान हैं मैं यही प्रश्न से अपनी बात को समाप्त करता हूं और इसी प्रश्न में हमारे संगठन की आवश्यकता और उसका उद्देश्य दोनों छिपा हुआ है। साथियों मेरे साथ आवाज लगाओ जय जय राजपूताना धन्यवाद साथियों।
इस कार्यक्रम में मौजूद रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष आयुष तोमर, महामंत्री आशीष चौहान , मुख्य सलाहकार वीरेंद्र सिंह , कोषाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह  तथा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहें।   सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करना और समाज के  हर वर्ग की मदद के लिए संगठन को धरातल पर मजबूत करना है।