सुल्तानपुर में श्रीराम पार्क का लोकार्पण
नवरात्रि के प्रथम दिन भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने किया उद्घाटन, स्थानीय लोगों के प्रयास से विकसित हुआ पार्क
सुल्तानपुर में आज दिनांक 11 अक्टूबर नवरात्रि के प्रथम दिवस पर नगर पालिका परिषद वार्ड सिविल लाइन में वेदान्ती आश्रम के बगल भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष करूणा शंकर द्विवेदी के आवास निकट नगर पालिका द्वारा नवनिर्मित व बोर्ड द्वारा नामकरण किये गये ‘‘श्रीराम पार्क’’ का पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में समारोहपूर्वक आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी के कर कमलों से पूर्व जिलाध्यक्ष करूणा शंकर द्विवेदी, गिरीश नरायन सिंह, जगजीत सिंह छंगू, एम0पी0सिंह, डा0 आर0ए0वर्मा, डा0 सीताशरण त्रिपाठी, पूर्व मंत्री व विधायक ओम प्रकाश पाण्डेय की उपस्थिति में विधिवत पूजन-अर्चन कर लोकार्पण किया गया।
कार्यक्रम का संयोजन वार्ड सभासद रमेश सिंह टिन्नू व मंच संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती प्रीती प्रकाश द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष करूणा शंकर द्विवेदी ने अपने सम्बोधन में कहा कि हम मोहल्लावासियों द्वारा पालिकाध्यक्ष को इस रिक्त पड़ी हुयी भूमि पर पार्क बनाने हेतु प्रस्ताव दिया गया था, जिस पर अज्ञात लोगों द्वारा कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था, पालिकाध्यक्ष व सभासद के दृढ़ संकल्प व अथक प्रयास से आज इस पार्क को काफी संघर्षों के उपरान्त बनाकर लोकार्पण किया गया है, जिसके लिए हम सभी मोहल्लावासी नगर पालिका के आभारी हैं।
पार्क बनने से मोहल्लेवासियों एवं आमजन को घूमने, टहलने, योगाभ्यास व अन्य कार्यक्रमों के आयोजन से लाभान्वित होेंगे। पालिकाध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में बताया कि पालिका द्वारा लगभग 09ः30 लाख रू0 व्यय करते हुए इस पार्क को बनाया गया है, जिसमें 02 गेट, पेयजल हेतु सबमरसिबल पम्प, बैठने के लिए बेंचें, एल0ई0डी0 लाइटें आदि की व्यवस्था की गयी है, स्थानीय सभासद व मोहल्लेवासियों के प्रयास से कई प्रकार के विरोध के बावजूद पार्क बनाकर लोगों को समर्पित किया गया है। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष ने भाजपा के नेताओं, केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार की प्रशंसा करते हुए नगर क्षेत्र में केन्द्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं से कराये जा रहे कार्यों के विषय में भी विस्तार से बताया, जिसमें वंदन योजना के तहत सीताकुण्ड घाट की तर्ज पर निर्माण कराये जा रहे हनुमान घाट का शीघ्र लोकार्पण किये जाने एवं मुख्यमंत्री जी की महती वंदन योजना के तहत गोमती नदी के तट पर एक नये रामघाट के निर्माण हेतु शासन को प्रस्ताव प्रेषित किया गया है।
स्वीकृति उपरान्त शीघ्र एक और नये घाट की सौगात नगर वासियों को प्राप्त होगी। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने अपने सम्बोधन में पालिका द्वारा नगर में पार्क, तालाबों का सौन्दर्यीकरण, सड़कों का निर्माण व महापुरूषों के नाम पर मार्गों का नामकरण किये जाने आदि केन्द्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत कराये जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह विकास कार्य सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के सुशासनराज में ही सम्भव है, हम आमजनमानस से आह्वाहन करते हैं कि केन्द्र में प्रधानमंत्री मा0 नरेन्द्र मोदी जी व प्रदेश में मा0 योगी जी के नेतृत्व में पुनः आप सभी दृढ़ संकल्प लेकर विश्वास करते हुए विकसित भारत के निर्माण हेतु आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत में लाने का कार्य करें। सेवा संकल्प अभियान के तहत 51 वृक्षारोपण का कार्य भी किया गया।
इस अवसर पर स्थानीय सभासद रमेश सिंह टिन्नू, दिनेश चौरसिया, मो जाहिद, अरूण तिवारी, प्रवीण मिश्र, अरविन्द यादव, श्रीमती रेनू सिंह सहित भाजपा के जिले व नगर के पदाधिकारीगण कार्यकर्ता बन्धु, पूर्वअध्यक्षगण, अधिवक्ता, शिक्षक, स्थानीय जनमानस सैंकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे।![]()
![]()
![]()
![]()
![]()

नवरात्रि के प्रथम दिन भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने किया उद्घाटन, स्थानीय लोगों के प्रयास से विकसित हुआ पार्क

लोकतंत्र सेनानियों की उपेक्षा पर जताया रोष, सम्मान राशि बढ़ाने की उठी मांग
जन रेलवे संवाद में यात्रियों की शिकायतें और सुझाव किए गए दर्ज,
ब्यूरो रितेश मिश्रा
ब्यूरो रितेश मिश्रा
Oct 12 2026, 10:35
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.1k