आजमगढ़ : पत्रकार रामजतन चौहान की मनाई गई प्रथम पूण्यतिथि, श्रद्धासुमन अर्पित कर कृतित्व और व्यक्तित्व पर डाला प्रकाश
![]()
![]()
![]()
आज़मगढ़। अम्बेडकर पुस्तकालय आतापुर के प्रांगण में वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी रामजतन चौहान की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गयी। लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि अर्पित कर उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। भाजपा नेता दीपक राय ने कहा कि रामजतन चौहान अपनी लेखनी के माध्यम से गांव गिराव की जनसमस्याओं की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित किया। जीवन पर्यन्त समाज में दबे कुचलें लोगों के लिए संघर्ष किया । निजामाबाद की पूर्व चेयरमैन सपा नेत्री प्रेमा यादव ने कहा कि पत्रकार चौहान जी द्वारा किये समाज में योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। वे एक सजग प्रहरी थे। उन्होंने ने खबरों से कभी समझौता नहीं किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नंदलाल व संचालन राम सूरत भारती व कृष्ण मोहन उपाध्याय ने संयुक्त रूप से किया। गोष्ठी को तेज प्रकाश राय, लालचंद्र प्रजापति, रामजीत प्रजापति, देवी शर्मा, सुरेश यादव, वीरेंद्र विश्वकर्मा , वीरेंद्र मिश्र ,जितेंद्र हरि पाण्डेय, हरिलाल, संतलाल त्यागी, राम लखन प्रजापति , डाक्टर अशोक कुमार यादव, बसपा निजामाबाद विधानसभा अध्यक्ष राम पूजन, अजय राय, किसान नेता राजीव यादव, मनोज यादव, अभिषेक पाण्डेय, पृथ्वीराज सिंह, पत्रकार विजय यादव, समाजसेवी वीरेंद्र यादव फौजी, अंशुमान उपाध्याय, संतोष यादव, रामचन्द्र यादव, खुननू यादव विजय कुमार सिंह, विशाल तिवारी , काशी नाथ यादव, आद्या शंकर चौहान , रामचेत , डाक्टर बावू राम आदि ने उनके द्वारा किए गए कार्यों को सराहा। अंत में कार्यक्रम के आयोजक रविकान्त चौहान ने आभार व्यक्त किया।


आज़मगढ़। अम्बेडकर पुस्तकालय आतापुर के प्रांगण में वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी रामजतन चौहान की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गयी। लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि अर्पित कर उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। भाजपा नेता दीपक राय ने कहा कि रामजतन चौहान अपनी लेखनी के माध्यम से गांव गिराव की जनसमस्याओं की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित किया। जीवन पर्यन्त समाज में दबे कुचलें लोगों के लिए संघर्ष किया । निजामाबाद की पूर्व चेयरमैन सपा नेत्री प्रेमा यादव ने कहा कि पत्रकार चौहान जी द्वारा किये समाज में योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। वे एक सजग प्रहरी थे। उन्होंने ने खबरों से कभी समझौता नहीं किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नंदलाल व संचालन राम सूरत भारती व कृष्ण मोहन उपाध्याय ने संयुक्त रूप से किया। गोष्ठी को तेज प्रकाश राय, लालचंद्र प्रजापति, रामजीत प्रजापति, देवी शर्मा, सुरेश यादव, वीरेंद्र विश्वकर्मा , वीरेंद्र मिश्र ,जितेंद्र हरि पाण्डेय, हरिलाल, संतलाल त्यागी, राम लखन प्रजापति , डाक्टर अशोक कुमार यादव, बसपा निजामाबाद विधानसभा अध्यक्ष राम पूजन, अजय राय, किसान नेता राजीव यादव, मनोज यादव, अभिषेक पाण्डेय, पृथ्वीराज सिंह, पत्रकार विजय यादव, समाजसेवी वीरेंद्र यादव फौजी, अंशुमान उपाध्याय, संतोष यादव, रामचन्द्र यादव, खुननू यादव विजय कुमार सिंह, विशाल तिवारी , काशी नाथ यादव, आद्या शंकर चौहान , रामचेत , डाक्टर बावू राम आदि ने उनके द्वारा किए गए कार्यों को सराहा। अंत में कार्यक्रम के आयोजक रविकान्त चौहान ने आभार व्यक्त किया।

आजमगढ़। निजामाबाद कस्बे में गुरुद्वारा मोड़ के पास शनिवार की देर रात एक वैगनआर कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और कार जलकर पूरी तरह राख हो गई। कार में रखा सामान भी जलकर खाक हो गया। जानकारी के अनुसार रसड़ा, बलिया निवासी अरविंद प्रसाद शर्मा अपने मित्र निजामाबाद निवासी श्रीराम विश्वकर्मा के मृत्यु कि सूचना के बाद उनके घर अंगना करने देर रात आए थे। उनके साथ गाड़ी में अनिल कुमार शर्मा निवासी मिर्जा हाजीपुरा मऊ भी थे।उन्होंने अपनी कार घर के बाहर खड़ी की और अंदर चाय-पानी पीने चले गए। इसी दौरान अचानक कार में आग लग गई। आग की लपटें देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। अरविंद प्रसाद शर्मा ने रविवार सुबह बताया कि वह कार चलाकर बलिया से निजामाबाद आए थे। उनका अनुमान है कि वाहन के गर्म होने (हीट होने) के कारण आग लगी होगी। आग इतनी तेजी से फैली कि कार पूरी तरह जल गई। उसमें रखा हुआ सारा समान जलकर खाक हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निजामाबाद को तहसील मुख्यालय बने करीब 25 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन अभी तक यहां अग्निशमन विभाग का स्थायी कार्यालय और दमकल वाहन उपलब्ध नहीं है। लोगों का आरोप है कि आग लगने की घटनाओं में समय पर दमकल की सुविधा नहीं मिलने से नुकसान बढ़ जाता है। लोगों ने निजामाबाद में स्थायी अग्निशमन केंद्र और दमकल वाहन उपलब्ध कराने की मांग की है।
आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा रेलवे फाटक के पास शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चकिया गांव निवासी अशहद पुत्र नसीम शनिवार को सुबह करीब 11 बजे साइकिल से फरिहा गेहूं पिसाने के लिए गया था। वह आटा लेकर घर वापस आ रहा था। घर लौटते समय जैसे ही वह फरिहा रेलवे स्टेशन के माल गोदाम के सामने पहुंचा पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि अशहद की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक माल गोदाम की ओर चला गया और चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निजामाबाद राकेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एंबुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है ।तथा मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
आजमगढ़ । निजामाबाद थाना क्षेत्र के चकमाली गांव में विद्युत पोल के स्टेरॉड में करंट उतरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गयी । मृतक की पहचान सुरेंद्र सिंह पुत्र रघुवीर सिंह के रूप में हुई है। बीती रात सुरेंद्र सिंह किसी घरेलू कार्य से गए थे ।इसी दौरान विद्युत पोल के स्टेरॉड में उतरे करंट की चपेट में आने से उनकी मौत हो गयी । जानकारी होने पर परिवार के लोगों ने घटना की सूचना डायल 112 पर दी ।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि जिस विद्युत पोल पर स्टेरॉड लगा है।उसमें उचित इंसुलेटर नहीं लगाया गया था। विद्युत पोल आबादी के बीच बाउंड्रीवाल के अंदर लगा हुआ है। जिससे लोगों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। भाजपा नेता एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष लालगंज शेर बहादुर सिंह ने कहा कि विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण बुजुर्ग की जान चली गयी।उन्होंने बताया कि मृतक की पेंशन से ही परिवार का भरण-पोषण होता था ।उन्होंने विद्युत विभाग के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि आबादी वाले विद्युत पोलों पर सुरक्षा के लिए प्लास्टिक लगाने सहित आवश्यक इंतजाम किए जाने के निर्देश हैं किन्तु कर्मचारियों की लापरवाही के कारण सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई।जिससे यह हादसा हुआ।
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ पांच सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। नान टेट शिक्षा मित्रों को शिक्षकों के साथ स्पेशल TET परीक्षा में शामिल कराया जाय !! टेट उत्तीर्ण शिक्षा मित्रों को नियमित शिक्षक बनाया जाय एवं शिक्षक भर्ती में विशेष बेटेज एवं भरांक दिया जाए !! शिक्षा मित्रों को जनपद के अंदर एवं महिला शिक्षा मित्रों का स्थानांतरण प्रक्रिया अति शीघ्र शुरू किया जाए !! शिक्षामित्र की सेवा 62 वर्ष की जाए !! महगांई को देखते हुए मानदेय में वृद्धि किया जाए !! ज्ञापन देने वालों में देवसी प्रसाद यादव जिलाध्यक्ष, हीरा लाल सरोज जिला महामंत्री,कृष्ण मोहन उपाध्याय प्रांतीय संगठन मंत्री ,अनिल कुमार यादव मंडल अध्यक्ष,उपेन्द्र कुमार यादव जिला उपाध्यक्ष , राजेश कुमार सिंह जिला उपाध्यक्ष ,संगीता देवी वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष ,अशोक कुमार यादव मुख्य जिला संगठन मंत्री ,राजकुमार राम,जिला कोषाध्यक्ष , अमर शेखर जिला मीडिया प्रभारी , दीन दयाल उपाध्याय,अंशु प्रजापति मंडल संगठन मंत्री महिला प्रकोष्ठ,रीता सिंह, जिलाध्यक्ष म०मोर्चा ,पूनमलता यादव जिला महामंत्री,रंजू सिंह जिला उपाध्यक्ष ,कुसुम लता जिला उपाध्यक्ष , चन्द्रमा, भानमती, हरिकेश ,अजय कुमार सहित दर्जनों शिक्षा मित्र मौजूद रहे।
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी मंडल तहबरपुुुुर द्वारा सेवा पखवाड़ा के तहत वृक्षारोपण ,गौ शाला की साफ-सफाई के साथ पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, गौ सेवा एवं प्लास्टिक थैलियों का उपयोग न करने के प्रति लोगों को जागरूक किया। भारतीय जनता पार्टी लालगंज के जिला महामंत्री आशुतोष कुमार राय पंकज के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा तहबरपुर मंडल के शक्ति केंद्र रैसिंहपुर में पड़ने वाले कंपोजिट विद्यालय धनिया कूडी के परिसर में वृक्षारोपण किया गया। छात्र छात्राओं को प्रर्यावरण के बारे में जानकारी दी गयी। प्रभारी वीडियो ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ सिंह के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्राम शेखवलिया स्थित गौशाला व उसके आस पास साफ सफाई किया गया। गौ वंश को तिलक-चंदन लगाकर माला पहनाया। उन्हें केला खिलाया गया। कार्यकर्ताओं ने लोगों से संपर्क कर सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने के लिए जागरूक किया गया। कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को प्लास्टिक की थैलियों के स्थान पर कपड़े के झोले, कपड़े की थैली एवं कागज के बैग का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया तथा उपस्थित लोगों को स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त वातावरण के प्रति शपथ दिलाई गई। प्रभारी वीडियो ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि विना जनभागीदारी के कोई कार्य सम्भव नहीं है।सेवा पखवाड़ा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यों में जन भागीदारी बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। सामूहिक प्रयासों से स्वच्छ, हरित एवं प्लास्टिक मुक्त समाज के संकल्प को मजबूत किया जा सकता है। जिला महामंत्री ने सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार में कार्य तेजी से हो रहा है। विकास योजनाओं का लाभ समाज के निचले पायदान के लोगों को मिल रहा है।
जमगढ़।श्री राम प्रताप उच्चतर माध्यमिक विद्यापीठ सुरैल उमरी (जौनपुर ) में हिंदी दिवस धूम धाम मनाया गया । हिन्दी दिवस छात्र छात्राओं ने आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसे लोगों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जगदीप कुमार तथा विशिष्ट अतिथि विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक पतिराम मौर्य रहे। हिन्दी दिवस पर विद्यालय के छात्राओं द्वारा पोस्टर पर कबीरदास, भारतेंदु हरिश्चंद्र,रामधारी सिंह दिनकर, मीराबाई आदि हिंदी के प्रमुख कवि और लेखक के छायाचित्र का चित्रांकन और उनके विषय में महत्वपूर्ण तथ्य को बड़े ही स्पष्ट तरीके से बच्चों के द्वारा बताया गया था। छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही साथ हिंदी दिवस भाषण , काब्य पाठ प्रस्तुति किया । छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से हिंदी दिवस की प्रासंगिकता को नया आयाम दिया।जिसे लोगों ने खूब सराहा। विगत दिवस विद्यालय में सामान्य ज्ञान की परीक्षा आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया ।




Oct 11 2026, 21:16
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
12.3k