पतसेनी देहात के भीरी घाट में सज गया पशु आरोग्य मेला, डॉक्टरों ने बीमार पशुओं का किया मुफ्त इलाज, बांटी दवाएं

ब्यूरो रितेश मिश्रा
*कछौना, हरदोई:* ग्रामीण अंचल के पशुधन को सुरक्षित और सेहतमंद बनाने के संकल्प के साथ शनिवार को विकास खंड कछौना की ग्राम सभा पतसेनी देहात के ग्राम भीरी घाट में 'सेवा सेतु अभियान' के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर का भव्य आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित इस विशेष मेले में 'सेवा ही संकल्प, जनकल्याण ही हमारा ध्येय' के नारे को धरातल पर उतारते हुए सैकड़ों बीमार पशुओं का मौके पर ही मुफ्त इलाज किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा सनातन परंपरा के अनुसार विधिवत गौ-पूजन कर और गौमाता को आरती-ग्रास अर्पित करके किया गया। इस आरोग्य मेले का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के उन पशुपालकों तक आधुनिक चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना है, जिन्हें दूरदराज के अस्पतालों में जाने में कठिनाई होती है। शिविर में सुबह से ही आस-पास के गांवों से पशुपालक अपने गाय, भैंस और अन्य मवेशियों को लेकर पहुंचने लगे थे। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष की देखरेख में डॉक्टरों की टीम ने हर एक बीमार पशु का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया और गंभीर बीमारियों से ग्रसित मवेशियों का मौके पर ही उपचार किया। इसके साथ ही, पशुओं को मौसमी बीमारियों, कीड़े-मकोड़ों से बचाने और दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए पशुपालकों को आवश्यक दवाओं और पोषक तत्वों का निःशुल्क वितरण किया गया।गौसेवा और जनसेवा के इस पुनीत कार्य में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और भाजपा पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी दर्ज कराई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान डॉ. मुख्तार, भाजपा मंडल महामंत्री अजय बाजपेयी, अरुण वर्मा और भाजपा मंडल उपाध्यक्ष संजय सिंह मौजूद रहे। प्रशासनिक और तकनीकी टीम से पशुधन प्रसार अधिकारी चंद्रभान कुमार एवं मुन्नी लाल सहित पशुपालन विभाग के तमाम कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने पशुपालकों को वैज्ञानिक तरीके से पशुपालन करने और उनके समयबद्ध टीकाकरण के प्रति जागरूक किया। शिविर के सफल समापन पर हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि 'सेवा ही संगठन, सेवा ही संकल्प' की भावना के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ कहे जाने वाले हमारे किसान भाइयों और पशुपालकों के हितों की रक्षा के लिए वे सदैव कटिबद्ध हैं।
रेलवे संवाद कार्यक्रम में यात्रियों ने रखी अपने मन की बात
जन रेलवे संवाद में यात्रियों की शिकायतें और सुझाव किए गए दर्ज,

ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई। रेलवे यात्रियों की समस्याओं को सुनने, उनकी शिकायतों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने और रेल सुविधाओं में सुधार के उद्देश्य से आयोजित जन रेलवे संवाद कार्यक्रम में यात्रियों ने खुलकर अपने मन की बात रखी। कार्यक्रम के दौरान यात्रियों के अलावा महिलाओं और युवाओं से रेलवे सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं, शिकायतों और सुधार के लिए सुझाव प्राप्त किए गए।
कार्यक्रम की शुरुआत डीआरयूसीसी सदस्य नवीन अग्रवाल ने की। उन्होंने यात्रियों से सीधे संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं को सुना और उनके सुझावों को महत्व दिया।
जन शिकायतों को मिला मंच
जन रेलवे संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत यात्रियों को अपनी शिकायतें और सुझाव रखने का अवसर मिला। यात्रियों ने रेलवे से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को सामने रखते हुए सुविधाओं में सुधार की अपेक्षा जताई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम यात्रियों की आवाज को मंच प्रदान करना और उनकी समस्याओं को संबंधित रेलवे अधिकारियों के संज्ञान में लाना रहा।
इस अवसर पर पूर्व डीआरयूसीसी सदस्य गौरव अग्रवाल, हेल्थ इंस्पेक्टर प्रशांत जी, वेद प्रकाश गुप्ता (राजू), दीपक अग्रवाल, निरंजन, आरपीएफ से केके उपाध्याय, देवेंद्र प्रताप सिंह तथा राष्ट्रीय खिलाड़ी यश प्रताप सिंह मौजूद रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों, महिलाओं और जेन जी युवाओ ने यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए जनसंवाद की आवश्यकता पर जोर दिया। ऐसे आयोजनों के माध्यम से यात्रियों की वास्तविक समस्याओं को समझने और उनके समाधान की दिशा में पहल करने में मदद मिलती है।
जन रेलवे संवाद कार्यक्रम यात्रियों की आवाज को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने तथा बेहतर रेल सुविधाओं के लिए जनभागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आया।
बारिश में ढहा गरीब का मकान, आवास के लिए लगाई गुहार

बुद्धा खेड़ा में संकट से जूझ रहा परिवार, प्रधान और सचिव से कई बार शिकायत करने का दावा

ब्यूरो रितेश मिश्रा
संडीला (हरदोई)। जनपद हरदोई के विकासखंड संडीला की ग्राम सभा सोम के मजरा बुद्धा खेड़ा निवासी सर्वेश के पिता का मकान बारिश में ढह जाने से परिवार के सामने सुरक्षित छत का संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि सरकारी आवास के लिए ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव से कई बार गुहार लगाई गई, लेकिन अब तक कोई राहत नहीं मिली।

मकान ढहने के बाद परिवार की परेशानियां बढ़ गई हैं। पीड़ित पक्ष ने जिला प्रशासन से मामले की जांच कराने और पात्रता के आधार पर सरकारी आवास का लाभ दिलाने की मांग की है, ताकि परिवार को सुरक्षित आश्रय मिल सके। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी मामले का संज्ञान लेकर कब तक आवश्यक कार्रवाई करते हैं।
अज्ञात चोरों ने घर को किया टारगेट जेवराज सहित नगदी किए पार
ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई बेनीगंज- कोतवाली बेनीगंज क्षेत्र के ग्राम हाॅस बरौली में बीते शनिवार -रविवार रात अज्ञात चोरों ने एक घर को टारगेट कर जेवराज सहित नगरी पर किया हाथ साफ।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों सहित आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ शुरू कर दी है। बता दे प्रीति यादव निवासी हाॅस बरौली ने बताया है उनके बड़े भाई विजेंद्र यादव के द्वारा कोतवाली बेनीगंज में लिखित शिकायती पत्र दिया गया है आरोप है शनिवार रविवार रात में अज्ञात चोर घर के अंदर दाखिल हुए और कमरे का बेलन खोलकर कमरे के अंदर गए उसमें रखे बक्सों का ताला तोड़कर नगदी सहित सारे जेवरात लेकर रफू चक्कर हो गए। सुबह जब परिजनों ने देखा कि घर के अंदर बक्से के ताले टूटे पड़े थे बक्से में रखा सामान मौके पर मौजूद नहीं था इसकी सूचना डायल 112 व बेनीगंज पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों सहित आसपास के लोगों से जनता से पूछताछ शुरू कर दी है परिजनों का आरोप है नुकसान हुए सामान की अनुमानित राशि लगभग तीन-चार लाख रुपए बताई है।
हुई चोरी वारदात घटना को लेकर उप निरीक्षक ललित सैनी ने बताया सूचना मिली थी मौके पर गया था परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की गई है वारदात की गहनता से जांच की जा रही है आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
क्षत्रिय एकता महासभा गांव गांव अभियान : युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष आयुष तोमर के आवास पर 11 अक्टूबर को भव्य हुआ कार्यक्रम  आयोजन

प्रयागराज

Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह

क्षत्रिय एकता महासभा  द्वारा समाज को एकजुट करने और संगठन के विस्तार के उद्देश्य से गांव-गांव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आगामी 11 अक्टूबर 11 अक्टूबर 2026 को युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष आयुष तोमर के आवास पर एक विशेष कार्यक्रम भब्य रूप से हुआ आयोजित ।


इस महत्वपूर्ण बैठक और कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन संगठन के शीर्ष पदाधिकारीयों द्वारा  किया गया । राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह मंच से भाषण में  कहा क्षत्रिय  महासभा के पावन मंच पर उपस्थित मुख्य अतिथि गण  भारतीय किसान यूनियन  भानू संगठन मंत्री राकेश सिंह,भवर सिंह । संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष आयुष तोमर

साथियों राजपूतों की गौरवशाली परंपरा के क्रम में अपनी संगठन की ओर से मैं विश्वनाथ प्रताप सिंह छतरी महात्मा गांव गांव का राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह आप सभी का हृदय से अभिनंदन करता हूं। साथियों हम सभी को पता है कि हम सभी इतिहास की किस गौरवशाली परंपरा से आते हैं। अतः मैं इसे दोहराने की आवश्यकता नहीं समझता। दुख तो तब होता है जब कोई छोटभैया नेता हमारे   पूज्य राणा सांगा राणा सांगा को कायर  बता देता है। इसी प्रकार से मुंबई सिनेमा जगत की कोई नाचने गाने वाली जिसे दुनिया स्वरा भास्कर नाम से जानती है वो हमारी पूज्य  स्वर्गीय माताओं व जिन्होंने राजपूतों के स्वणीम इतिहास को जोंवहर कह के अपना बलिदान दिया था। उन्हें कायर बता देती है। आश्चर्य तो तब होता है कि इस तरह की टिप्पणी पर पूरा भारतीय समाज मौन है। जो समाज अपने इतिहास को भूल जाता है वो उसे दोहराने को को श्रापित होता है। जिन लोगों ने इस देश बनाने में हंसते-हंसते अपने जीवन का बलिदान दिया उनका मखौल उड़ा कर आखिर ये लोग क्या साबित करना चाहते है । साथियों आप सभी विद्वान हैं मैं यही प्रश्न से अपनी बात को समाप्त करता हूं और इसी प्रश्न में हमारे संगठन की आवश्यकता और उसका उद्देश्य दोनों छिपा हुआ है। साथियों मेरे साथ आवाज लगाओ जय जय राजपूताना धन्यवाद साथियों।
इस कार्यक्रम में मौजूद रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष आयुष तोमर, महामंत्री आशीष चौहान , मुख्य सलाहकार वीरेंद्र सिंह , कोषाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह  तथा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहें।   सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करना और समाज के  हर वर्ग की मदद के लिए संगठन को धरातल पर मजबूत करना है।
पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय कछौना में उत्साहपूर्वक आयोजित हुआ मदर मेला
ब्यूरो रितेश मिश्रा
कछौना, हरदोई, पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय कछौना में मदर मेले का आयोजन उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, माताओं, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
मेले में बच्चों द्वारा तैयार किए गए शैक्षिक मॉडल, आकर्षक चार्ट, रचनात्मक कलाकृतियों एवं शिक्षण सामग्रियों का प्रदर्शन किया गया। बच्चों द्वारा तैयार खाद्य सामग्री के स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहे। इस आयोजन ने बच्चों की रचनात्मकता, व्यावहारिक कौशल एवं आत्मविश्वास को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती वंदना सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य माताओं को विद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों से जोड़ना तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री राम नरेश, एसएमसी सदस्य श्री अब्दुल नसीम, श्री काशिफ अब्बास, श्री प्रदीप कुमार एवं श्री चंद्रकेश यादव ने सक्रिय सहभागिता की।
महिला शिक्षिकाओं श्रीमती पुष्पा वर्मा, श्रीमती शिल्पी, श्रीमती रागिनी, श्रीमती सोनी वर्मा एवं श्रीमती अमिता वैश्य ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई। सभी ने बच्चों को प्रोत्साहित करने तथा माताओं की विद्यालयी गतिविधियों में सहभागिता बढ़ाने में सहयोग किया।
मदर मेले के माध्यम से माताओं को बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण एवं नियमित विद्यालय उपस्थिति के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम ने विद्यालय और अभिभावकों के बीच आपसी सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करने का संदेश दिया।
प्रधानाध्यापिका श्रीमती वंदना सिंह ने कार्यक्रम में सहभागिता करने वाली माताओं, अभिभावकों, एसएमसी सदस्यों एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
यूपी कांग्रेस में पदभार ग्रहण समारोह के दौरान बवाल, समर्थकों में भिड़ंत
लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में रविवार को नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा 'मोना' और कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद के पदभार ग्रहण समारोह के दौरान पार्टी के भीतर का विवाद खुलकर सामने आ गया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और आराधना मिश्रा के समर्थकों के बीच कहासुनी के बाद धक्का-मुक्की और मारपीट की नौबत आ गई। घटना के बाद मुख्यालय में करीब आधे घंटे तक अफरा-तफरी और गहमागहमी का माहौल बना रहा। घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पदभार ग्रहण समारोह के दौरान अजय राय अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे। इसी बीच पार्टी की एक महिला नेता और अजय राय के बीच बातचीत के दौरान विवाद की स्थिति बन गई। इसके बाद अजय राय नाराज होकर कार्यालय से बाहर निकल गए। उनके समर्थकों ने संबंधित महिला नेता को बाहर करने और माफी मांगने की मांग रखी। उनका कहना था कि मांग पूरी होने के बाद ही अजय राय कार्यालय के भीतर लौटेंगे।

मामले ने उस समय तूल पकड़ लिया, जब पदभार ग्रहण समारोह में मौजूद दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच नारेबाजी को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ा और कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस दौरान गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और जूते-चप्पल चलने की खबर सामने आई। कुछ लोगों ने महिलाओं के साथ भी अभद्रता किए जाने का आरोप लगाया है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

विवाद के बाद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने अपने साथ बदसलूकी किए जाने का आरोप लगाया। स्थिति बिगड़ती देख राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी और कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद ने हस्तक्षेप किया। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना भी अजय राय को मनाने के प्रयास में जुटीं। बताया जा रहा है कि प्रमोद तिवारी के आश्वासन के बाद अजय राय दोबारा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। वरिष्ठ नेताओं के हस्तक्षेप के बाद स्थिति को संभालने की कोशिश की गई।

हालांकि, समारोह के दौरान हुए इस घटनाक्रम ने पार्टी के भीतर आपसी मतभेदों को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुए विवाद को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा शुरू हो गई है। फिलहाल, पूरे घटनाक्रम में दोनों पक्षों के आरोपों और विवाद की परिस्थितियों को लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।
बहसूमा में मिशन शक्ति के तहत बहू-बेटी सम्मेलन, महिलाओं को बांटे पिंक कार्ड
**महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान व आत्मनिर्भरता के प्रति किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी**

**बहसूमा।** थाना बहसूमा क्षेत्र के गांव मोड़ खुर्द स्थित ग्राम पंचायत सचिवालय में रविवार को मिशन शक्ति फेस 6.0 के तहत बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किया गया। मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक राखी विमल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान महिलाओं को पिंक कार्ड भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम में महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना और निराश्रित महिला पेंशन योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112, 1076 और 1098 समेत अन्य जरूरी नंबरों के बारे में बताया गया। साइबर अपराध की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 1930 की मदद लेने के लिए भी जागरूक किया गया।

उपनिरीक्षक राखी विमल ने महिलाओं से अपनी समस्याएं खुलकर सामने रखने और किसी भी तरह की परेशानी होने पर पुलिस की सहायता लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना मिशन शक्ति अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।

इस मौके पर  महिला कांस्टेबल आरती और पिंकी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान किसी महिला ने कोई विशेष समस्या नहीं बताई।
धूमधाम से निकाली गई श्रीराम जी की बारात, जगह-जगह हुआ स्वागत

**श्री आदर्श रामलीला कमेटी के पदाधिकारी रहे मौजूद, बारात में शामिल हुए श्रद्धालु**

**बहसूमा।** कस्बा बहसूमा में श्री आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से रविवार को भगवान श्रीराम की बारात धूमधाम से निकाली गई। बारात को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। बारात कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान धार्मिक माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।

श्रीराम बारात के आयोजन में श्री आदर्श रामलीला कमेटी के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। कमेटी की ओर से रामलीला के सफल आयोजन को लेकर व्यवस्थाएं की गईं। भगवान श्रीराम की बारात के साथ श्रद्धालुओं ने धार्मिक उत्साह के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की।

कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि श्री आदर्श रामलीला में विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया जा रहा है। रामलीला के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों और मर्यादा का संदेश दिया जा रहा है।
पहले नवरात्र पर गरीब के मकान निर्माण की शुरुआत, नगर पंचायत अध्यक्ष ने की पहल
अरविंद रस्तोगी उर्फ सूडू को मिला सहारा, सभासदों और गणमान्य लोगों ने भी किया सहयोग

**बहसूमा।** नवरात्र के पहले दिन नगर पंचायत बहसूमा के अध्यक्ष सचिन सुकड़ी ने जरूरतमंद परिवार की मदद के लिए सराहनीय पहल की। उन्होंने गरीब अरविंद रस्तोगी उर्फ सूडू के मकान का निर्माण कार्य शुरू कराया। मां भगवती के आशीर्वाद के साथ शुरू हुए इस कार्य से परिवार को पक्की छत मिलने की उम्मीद जगी है।

नगर पंचायत अध्यक्ष सचिन सुकड़ी की पहल पर शुरू हुए मकान निर्माण कार्य के दौरान सभासदों और नगर के गणमान्य लोगों ने भी सहयोग किया। इस अवसर पर अध्यक्ष ने जरूरतमंद परिवार की सहायता के लिए आगे आने का संदेश दिया। नवरात्र के पहले दिन हुई इस पहल की नगर में चर्चा रही।

कार्यक्रम में सभासद अरुण कुमार, वीरेंद्र, दीपक गुर्जर, विष्णु, राजू राठी और मनीष अहलावत, व्यापार संघ अध्यक्ष अमन गोयल, गौरव राजवंशी, ललित, संदीप नागर, लोकेश सिंघल, मास्टर राम अवतार शर्मा, बिट्टू रस्तोगी, अनमोल रस्तोगी और निशु रस्तोगी सहित नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे।