नवरात्रि एवं अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर माँ पाटेश्वरी मंदिर परिसर में शिक्षा, संस्कार एवं बालिका सशक्तीकरण का संगम*
*थाना कोतवाली देहात एवं साइबर सेल गोण्डा की संयुक्त टीम द्वारा फर्जी केवाईसी व कूटरचित आधार कार्ड से अवैध सिम एक्टिवेट कर साइबर ठगों को बेचने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, मोबाइल फोन, 02 सिम कार्ड व फर्जी आधार कार्ड बरामद-*
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में गृह मंत्रालय, भारत सरकार के एनसीआरपी (NCRP) पोर्टल, समन्वय, जेएमआईएस (JMIS) पोर्टल, प्रतिबिम्ब एवं अन्य डिजिटल इंटेलिजेंस माध्यमों से प्राप्त सूचनाओं के परीक्षण में प्रकाश में आया कि पीओएस एजेंट अजय कुमार सिंह द्वारा जारी किए गए कई सिम कार्डों के विरुद्ध विभिन्न राज्यों में वित्तीय साइबर धोखाधड़ी की शिकायतें दर्ज हैं। जांच के दौरान संबंधित सिम धारकों से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उन्होंने केवल अपने निजी उपयोग हेतु सिम प्राप्त किए थे तथा उनके नाम पर जारी अन्य संदिग्ध सिम कार्डों की उन्हें जानकारी नहीं थी। उक्त तथ्यों के आधार पर थाना कोतवाली देहात में मु0अ0सं0 972/2026 धारा 318(4), 338 बीएनएस एवं धारा 66C, 66D आईटी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*कार्यवाही-*
दिनांक 11.10.2026 को थाना कोतवाली देहात पुलिस एवं साइबर सेल गोण्डा की संयुक्त टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त अजय कुमार सिंह को मुखबिर की सूचना पर बालपुर जाट केशवजोत मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक मोबाइल फोन, दो एयरटेल सिम कार्ड तथा एक कूटरचित आधार कार्ड बरामद किया गया।
*अपराध करने का तरीका-*
जांच में प्रकाश में आया कि अभियुक्त अजय कुमार सिंह अधिकृत सिम विक्रेत (पीओएस एजेंट कोडः 03381995AJAYINGH) है। अभियुक्त सिम खरीदने अथवा पोर्ट कराने आने वाले ग्राहकों से सर्वर डाउन होने का बहाना बनाकर एक से अधिक बार फेस केवाईसी कराता था। इसके बाद ग्राहक को एक सिम उपलब्ध कराने के साथ ही उसी ग्राहक की दोबारा कराई गई फेस केवाईसी का दुरुपयोग कर दूसरा सिम एक्टिवेट कर लेता था। इसके अतिरिक्त फोटो एडिट कर कूटरचित आधार कार्ड तैयार करने तथा अन्य ग्राहकों की फेस आईडी का दुरुपयो कर अवैध रूप से सिम एक्टिवेट करने की बात भी प्रकाश में आई है। अभियुक्त इन सि कार्डों को टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप के माध्यम से साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराता था तथा कथित तौर प साइबर धोखाधड़ी की कुल धनराशि का 25 प्रतिशत नकद कमीशन कूरियर माध्यम से प्राप्त करता था।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
01- अजय कुमार सिंह पुत्र धनलाल सिंह, निवासी ठठिया मठिया, थाना कोतवाली देहात, जनपद गोण्डा
*पंजीकृत अभियोग-*
01- मु0अ0सं0 972/2026, धारा 318(4), 338 बीएनएस एवं धारा 66C, 66D आईटी एक्ट, थाना कोतवाली देहात, जनपद गोण्डा।
*बरामदगी-*
1. एक मोबाइल फोन वीवो (VIVO Y31 5G)।
2. दो एयरटेल सिम कार्ड।
3. एक कूटरचित/फर्जी आधार कार्ड, जिस पर एडिटेड फोटो लगी हुई थी।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. अतिरिक्त निरीक्षक श्रवण कुमार वर्मा थाना कोतवाली देहात, गोण्डा।
2. उ0नि0 संत शरण यादव, थाना कोतवाली देहात, गोण्डा।
3. का0 जागेश्वर गौड़, थाना कोतवाली देहात, गोण्डा।
4. का0 मनीष कुशवाहा, थाना कोतवाली देहात, गोण्डा।
5. साइबर सेल गोण्डा की टीम।
*मीडिया सेल, गोण्डा।*
*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने ‘देवीपाटन: शिक्षा की उड़ान’ अभियान के अंतर्गत छात्राओं को वितरित की स्टडी टेबल एवं आशीर्वाद पत्र*
*माँ शैलपुत्री के आशीर्वादमय सान्निध्य में एक लाख स्टडी टेबल वितरण का लक्ष्य पूर्ण*
*देवीपाटन मण्डल में स्टडी टेबल वितरण में माननीय मुख्यमंत्री जी ने मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल की विशेष प्रशंसा
*मुख्यमंत्री जी ने विद्यार्थियों को व्यक्तिगत आशीर्व पत्र प्रदान कर बढ़ाया उत्साह, शिक्षा के प्रति समर्पित होकर आगे बढ़ने की दी प्रेरणा*
सूचना विभाग, गोण्डा। नवरात्रि एवं अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर माँ पाटेश्वरी मंदिर परिसर में दिव्यता, संस्कार एवं शिक्षा का प्रेरणादायी संगम देखने को मिला। माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने ‘देवीपाटन: शिक्षा की उड़ान’ अभियान के अंतर्गत छात्राओं को स्टडी टेबल एवं आशीर्वाद पत्र वितरित किए। माँ शैलपुत्री के आशीर्वादमय सान्निध्य में आयोजित इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन सुविधाएँ उपलब्ध कराने तथा उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर अभियान के अंतर्गत एक लाख स्टडी टेबल वितरण का लक्ष्य पूर्ण होने की महत्वपूर्ण उपलब्धि भी रेखांकित की गई। मुख्यमंत्री जी ने बच्चों को व्यक्तिगत आशीर्वाद पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें मेहनत, लगन एवं अनुशासन के साथ अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया।
नवरात्रि का पावन अवसर जहाँ शक्ति, श्रद्धा एवं संस्कार का प्रतीक है, वहीं अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस बालिकाओं की शिक्षा, समान अवसरों एवं सशक्तीकरण के महत्व को रेखांकित करता है। इन दोनों अवसरों के संगम पर आयोजित यह पहल बालिकाओं को शिक्षित, आत्मनिर्भर एवं आत्मविश्वासी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण संदेश देती है।
*‘देवीपाटन: शिक्षा की उड़ान’ अभियान के अंतर्गत एक लाख स्टडी टेबल वितरण का लक्ष्य पूर्ण*
देवीपाटन मंडल में स्टडी टेबल के वितरण लक्ष्य के सापेक्ष अधिक होने पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल की विशेष प्रशंसा की तथा अन्य प्रशासनिक कार्यों को और बेहतर एवं संचालन में गति प्रदान कर आगे बढ़ाये।
*‘देवीपाटन: शिक्षा की उड़ान’ अभियान का उद्देश्य* विद्यार्थियों को घर पर अध्ययन के लिए बेहतर एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि आर्थिक एवं संसाधन संबंधी कठिनाइयाँ उनकी पढ़ाई में बाधा न बनें। अभियान के अंतर्गत एक लाख स्टडी टेबल वितरण का लक्ष्य पूर्ण होना देवीपाटन मण्डल में विद्यार्थियों को अध्ययन की बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
स्टडी टेबल मिलने से विद्यार्थियों को घर पर व्यवस्थित ढंग से बैठकर पढ़ाई करने, नियमित अध्ययन की आदत विकसित करने तथा एकाग्रता एवं अनुशासन के साथ अपने शैक्षिक लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रयास करने में सहायता मिलेगी। यह पहल बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित करने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास विकसित करने और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहायक होगी।
*मुख्यमंत्री जी के व्यक्तिगत आशीर्वाद पत्र से विद्यार्थियों का बढ़ा उत्साह*
मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा विद्यार्थियों को व्यक्तिगत आशीर्वाद पत्र प्रदान करना इस पहल का विशेष आकर्षण रहा। आशीर्वाद पत्र बच्चों के लिए प्रेरणा एवं प्रोत्साहन का माध्यम हैं। इनके माध्यम से विद्यार्थियों को मेहनत, लगन, अनुशासन एवं दृढ़ संकल्प के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का संदेश मिलता है।
यह पहल विद्यार्थियों को यह विश्वास दिलाने का प्रयास है कि उनकी शिक्षा, प्रतिभा एवं उज्ज्वल भविष्य महत्वपूर्ण हैं। उचित मार्गदर्शन, अनुकूल अध्ययन वातावरण और निरंतर परिश्रम के बल पर वे अपने सपनों को साकार कर सकते हैं तथा परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
*अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बालिका शिक्षा एवं सशक्तीकरण का संदेश*
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर स्टडी टेबल वितरण की यह पहल बालिकाओं की शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास के महत्व को विशेष रूप से रेखांकित करती है। शिक्षा बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने, उनके आत्मविश्वास को मजबूत करने तथा उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम है।
नवरात्रि के पावन अवसर पर माँ शैलपुत्री के आशीर्वादमय सान्निध्य में यह पहल शिक्षा एवं संस्कार के महत्व को जोड़ते हुए बालिकाओं को अपनी प्रतिभा पहचानने, उच्च लक्ष्य निर्धारित करने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।
*‘शिक्षित देवीपाटन, विकसित देवीपाटन’ के संकल्प को मिल रही गति*
‘देवीपाटन: शिक्षा की उड़ान’ अभियान के माध्यम से गोण्डा, बहराइच, बलरामपुर एवं श्रावस्ती जनपदों में विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य केवल स्टडी टेबल वितरित करना नहीं, बल्कि बच्चों में नियमित अध्ययन, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं शिक्षा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना भी है।
एक लाख स्टडी टेबल वितरण का लक्ष्य पूर्ण होना इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह पहल ‘शिक्षित देवीपाटन, विकसित देवीपाटन’ के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी प्रतिभा के अनुरूप आगे बढ़ने तथा उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का अवसर उपलब्ध कराने की भावना को साकार करती है।
इस अवसर पर मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल,पुलिस उपमहानिरीक्षक अशोक कुमार शुक्ल, जिलाधिकारी विपिन जैन, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता तथा बेसिक शिक्षा विभाग के अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
10 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.9k