महिलाओं को 50 प्रतिशत सीट और कोटा मिले, हर क्षेत्र में मिले समान अवसर: डॉ. अलका राय
भारतीय राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता पार्टी के प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की उठी मांग

लखनऊ। भारतीय राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता पार्टी के प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन में डॉ. अलका राय ने महिलाओं के अधिकार, सम्मान और राजनीतिक भागीदारी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 50 प्रतिशत सीटें और 50 प्रतिशत कोटा दिया जाना चाहिए, ताकि राजनीति से लेकर समाज के हर क्षेत्र में उनकी समान भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

डॉ. अलका राय ने कहा कि महिलाओं को केवल मंच तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए, बल्कि उन्हें जनता के बीच जाकर काम करने, चुनाव लड़ने और नेतृत्व करने के पर्याप्त अवसर मिलने चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए परिवारों को भी उनकी शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक विकास के प्रति सकारात्मक भूमिका निभानी होगी।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को घर की चारदीवारी से बाहर निकलकर सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। इसके साथ ही महिलाओं के संघर्ष, उनके अधिकारों और उनकी नेतृत्व क्षमता को हर स्तर पर उचित स्थान मिलना चाहिए।

डॉ. अलका राय ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से मांग की कि पार्टी संगठन में महिलाओं को 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व देने की दिशा में ठोस पहल की जाए, जिससे महिलाओं की भागीदारी केवल घोषणाओं तक सीमित न रहकर व्यवहार में भी दिखाई दे।
बिना पंजीकरण संचालित मैक्स प्लस पैथोलॉजी सेंटर सील, एफआईआर दर्ज
शाहदुल्लानगर में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, जांच में बिना पंजीकरण चलता मिला सेंटर

बलरामपुर। जिलाधिकारी के आदेश और मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर 11 अक्टूबर 2026 को शाहदुल्लानगर स्थित मैक्स प्लस पैथोलॉजी सेंटर के खिलाफ कार्रवाई की गई। जांच के दौरान सेंटर बिना पंजीकरण के संचालित पाया गया, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे सील कर दिया।

कार्रवाई के दौरान डॉ. विजय भान, अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शाहदुल्लानगर, राजेश कुमार पांडे, डीएमओ बलरामपुर तथा पटल सहायक राजेश हंस मौजूद रहे। टीम ने नियमानुसार पैथोलॉजी सेंटर को सील किया।

इसके साथ ही संबंधित केंद्र के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बिना पंजीकरण और अनधिकृत रूप से संचालित चिकित्सा प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध रूप से संचालित चिकित्सा केंद्रों पर शिकंजा कसने का संदेश दिया गया है स्थानीय लोगों का सवाल है कि बिना विभाग के मिली भगत के यह चल नहीं सकते लोगों ने कहा कि इसकी सही जांच की जाए तो सर कच्चा चिट्ठा और मामला प्रकाश में आ जाएगा
चयनित होमगार्ड अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण 12 से 20 अक्टूबर तक पुलिस लाइन फतेहगढ़ में होगा*
फर्रुखाबाद ।  होमगार्ड्स मुख्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में जनपद के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा चयनित 420 होमगार्ड पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण दिनांक 12 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पुलिस लाइन, फतेहगढ़ में कराया जाएगा।

जिला कमाण्डेंट होमगार्ड्स द्वारा जारी प्रेस-नोट के अनुसार, स्वास्थ्य परीक्षण प्रतिदिन प्रातः 09:00 बजे से मुख्य चिकित्सा अधिकारी, फर्रुखाबाद द्वारा गठित समिति के माध्यम से किया जाएगा। अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर प्रातः 08:00 बजे पुलिस लाइन, फतेहगढ़ में उपस्थित होकर स्वास्थ्य परीक्षण से पूर्व आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करनी होगी।

*स्वास्थ्य परीक्षण का निर्धारित कार्यक्रम*

12 अक्टूबर 2026 : सीरियल संख्या 01 से 54 तक — 50 पुरुष अभ्यर्थी

13 अक्टूबर 2026 : सीरियल संख्या 55 से 107 तक — 50 पुरुष अभ्यर्थी

14 अक्टूबर 2026 : सीरियल संख्या 108 से 161 तक — 50 पुरुष अभ्यर्थी

15 अक्टूबर 2026 : सीरियल संख्या 162 से 217 तक — 50 पुरुष अभ्यर्थी

16 अक्टूबर 2026 : सीरियल संख्या 218 से 269 तक — 50 पुरुष अभ्यर्थी

17 अक्टूबर 2026 : सीरियल संख्या 270 से 331 तक — 50 पुरुष अभ्यर्थी

18 अक्टूबर 2026 : सीरियल संख्या 332 से 420 तक — 36 पुरुष अभ्यर्थी

19 अक्टूबर 2026 : सीरियल संख्या 01 से 350 तक — 44 महिला अभ्यर्थी

20 अक्टूबर 2026 : सीरियल संख्या 351 से 420 तक — 40 महिला अभ्यर्थी

*अभ्यर्थियों को आवश्यक अभिलेख साथ लाने होंगे*

स्वास्थ्य परीक्षण के लिए अभ्यर्थियों को शैक्षिक योग्यता प्रमाण-पत्र, अंतिम शैक्षिक संस्थान द्वारा निर्गत चरित्र प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण-पत्र, आरक्षण संबंधी प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो), आधार कार्ड, हाईस्कूल की अंकतालिका एवं प्रमाण-पत्र, निर्धारित प्रारूप में शपथ-पत्र, चार पासपोर्ट साइज फोटो तथा फोटोयुक्त पहचान-पत्र जैसे वोटर आईडी, आधार कार्ड, पैन कार्ड अथवा ड्राइविंग लाइसेंस की मूल प्रति एवं एक स्वप्रमाणित छायाप्रति साथ लानी होगी। अभ्यर्थियों को अपने अभिलेखों का मूल रूप में सत्यापन कराने के लिए भी तैयार रहना होगा।

जारी निर्देशों के अनुसार, अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर स्वास्थ्य परीक्षण से पूर्व होमगार्ड्स हेल्प डेस्क पर आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करनी होगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अनुपस्थित रहने अथवा आवश्यक अभिलेख उपलब्ध न कराने की स्थिति में अभ्यर्थी स्वयं उत्तरदायी होंगे।

जिला कमाण्डेंट होमगार्ड्स ने सभी चयनित अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि, समय एवं आवश्यक अभिलेखों के साथ उपस्थित होकर स्वास्थ्य परीक्षण की प्रक्रिया पूर्ण कराएं।
श्रावस्ती को पहले हवाई अड्डा नहीं, बस अड्डा चाहिए था!
*341 करोड़ रुपये के कथित घोटाले पर उठे गंभीर सवाल, भाजपा के जनप्रतिनिधियों की भूमिका की भी हो निष्पक्ष जांच*

*श्रावस्ती/गोण्डा*।श्रावस्ती की पहचान एक ओर उत्तर प्रदेश के पिछड़े जनपदों में होती है, तो दूसरी ओर यह महात्मा बुद्ध की पावन तपोस्थली के रूप में पूरी दुनिया में जानी जाती है। लेकिन दुर्भाग्य है कि बुद्ध की इस ऐतिहासिक धरती पर आज भी बुनियादी सुविधाओं और विकास की जरूरतें पूरी नहीं हो पाई हैं।

श्रावस्ती की जनता को बड़े-बड़े वादे नहीं, बुनियादी सुविधाएं चाहिए। श्रावस्ती को पहले बस अड्डा चाहिए था, हवाई अड्डा नहीं।

जिस जनपद में लोगों को बेहतर सड़कें, नियमित बिजली, बस अड्डा, रोजगार और मजबूत स्वास्थ्य सुविधाओं की जरूरत है, वहां हवाई अड्डे के निर्माण और उसकी गुणवत्ता पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

श्रावस्ती हवाई अड्डे में 341 करोड़ रुपये के कथित घोटाले को लेकर उठ रहे सवालों के बीच जवाबदेही तय होना बेहद जरूरी है। रनवे की खराब स्थिति, छत से पानी टपकने और बाउंड्री वॉल क्षतिग्रस्त होने जैसी शिकायतों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

मसूद आलम ख़ान
राष्ट्रीय सचिव, समाजवादी पार्टी
ने यह बात कही है।पहले भी श्रावस्ती हवाई अड्डे के निर्माण और उसमें हुए कथित घोटाले को लेकर लगातार सवाल उठाता रहा हूं। अब सत्ता पक्ष के एक बड़े नेता द्वारा भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को लिखित शिकायत दिए जाने की बात सामने आई है। इससे इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की आवश्यकता और बढ़ जाती है।

इस मामले में भाजपा के जनप्रतिनिधियों की भूमिका को लेकर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। मेरी मांग है कि जांच के दायरे में संबंधित भाजपा जनप्रतिनिधियों सहित उन सभी अधिकारियों, ठेकेदारों और जिम्मेदार लोगों को शामिल किया जाए, जिनकी भूमिका संदिग्ध पाई जाती है। जांच निष्पक्ष होनी चाहिए और किसी को भी राजनीतिक प्रभाव के आधार पर बचाया नहीं जाना चाहिए। यदि जांच में किसी की संलिप्तता प्रमाणित होती है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

मेरा सीधा सवाल है कि आखिर श्रावस्ती की जनता को बस अड्डे जैसी बुनियादी सुविधा कब मिलेगी? विकास के नाम पर खर्च होने वाली जनता की गाढ़ी कमाई का हिसाब कौन देगा? यदि निर्माण कार्यों में अनियमितताएं हुई हैं, तो उनकी जिम्मेदारी तय कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं होनी चाहिए?

श्रावस्ती को दिखावे का नहीं, धरातल पर दिखाई देने वाला विकास चाहिए। यहां की जनता को ऐसी सुविधाएं चाहिए, जिनका लाभ आम नागरिकों, व्यापारियों, किसानों, विद्यार्थियों और श्रद्धालुओं को मिल सके।

मैं श्रावस्ती की जनता की आवाज बनकर उसके अधिकारों, सम्मान और विकास के लिए लगातार संघर्ष करता रहूंगा। जनता के पैसे का हिसाब और विकास कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित कराने की लड़ाई जारी रहेगी।
नवरात्रि एवं अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर माँ पाटेश्वरी मंदिर परिसर में शिक्षा, संस्कार एवं बालिका सशक्तीकरण का संगम

*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने ‘देवीपाटन: शिक्षा की उड़ान’ अभियान के अंतर्गत छात्राओं को वितरित की स्टडी टेबल एवं आशीर्वाद पत्र*

*माँ शैलपुत्री के आशीर्वादमय सान्निध्य में एक लाख स्टडी टेबल वितरण का लक्ष्य पूर्ण*

*देवीपाटन मण्डल में स्टडी टेबल वितरण में माननीय मुख्यमंत्री जी ने मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल की विशेष प्रशंसा*

*मुख्यमंत्री जी ने विद्यार्थियों को व्यक्तिगत आशीर्वाद पत्र प्रदान कर बढ़ाया उत्साह, शिक्षा के प्रति समर्पित होकर आगे बढ़ने की दी प्रेरणा*

*सूचना विभाग, गोण्डा।* नवरात्रि एवं अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर माँ पाटेश्वरी मंदिर परिसर में दिव्यता, संस्कार एवं शिक्षा का प्रेरणादायी संगम देखने को मिला। माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने ‘देवीपाटन: शिक्षा की उड़ान’ अभियान के अंतर्गत छात्राओं को स्टडी टेबल एवं आशीर्वाद पत्र वितरित किए। माँ शैलपुत्री के आशीर्वादमय सान्निध्य में आयोजित इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन सुविधाएँ उपलब्ध कराने तथा उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर अभियान के अंतर्गत एक लाख स्टडी टेबल वितरण का लक्ष्य पूर्ण होने की महत्वपूर्ण उपलब्धि भी रेखांकित की गई। मुख्यमंत्री जी ने बच्चों को व्यक्तिगत आशीर्वाद पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें मेहनत, लगन एवं अनुशासन के साथ अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया।

नवरात्रि का पावन अवसर जहाँ शक्ति, श्रद्धा एवं संस्कार का प्रतीक है, वहीं अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस बालिकाओं की शिक्षा, समान अवसरों एवं सशक्तीकरण के महत्व को रेखांकित करता है। इन दोनों अवसरों के संगम पर आयोजित यह पहल बालिकाओं को शिक्षित, आत्मनिर्भर एवं आत्मविश्वासी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण संदेश देती है।

*‘देवीपाटन: शिक्षा की उड़ान’ अभियान के अंतर्गत एक लाख स्टडी टेबल वितरण का लक्ष्य पूर्ण*

देवीपाटन मंडल में स्टडी टेबल के वितरण लक्ष्य के सापेक्ष अधिक होने पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल की विशेष प्रशंसा की तथा अन्य प्रशासनिक कार्यों को और बेहतर एवं संचालन में गति प्रदान कर आगे बढ़ाये।

*‘देवीपाटन: शिक्षा की उड़ान’ अभियान का उद्देश्य* विद्यार्थियों को घर पर अध्ययन के लिए बेहतर एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि आर्थिक एवं संसाधन संबंधी कठिनाइयाँ उनकी पढ़ाई में बाधा न बनें। अभियान के अंतर्गत एक लाख स्टडी टेबल वितरण का लक्ष्य पूर्ण होना देवीपाटन मण्डल में विद्यार्थियों को अध्ययन की बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

स्टडी टेबल मिलने से विद्यार्थियों को घर पर व्यवस्थित ढंग से बैठकर पढ़ाई करने, नियमित अध्ययन की आदत विकसित करने तथा एकाग्रता एवं अनुशासन के साथ अपने शैक्षिक लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रयास करने में सहायता मिलेगी। यह पहल बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित करने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास विकसित करने और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहायक होगी।

*मुख्यमंत्री जी के व्यक्तिगत आशीर्वाद पत्र से विद्यार्थियों का बढ़ा उत्साह*

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा विद्यार्थियों को व्यक्तिगत आशीर्वाद पत्र प्रदान करना इस पहल का विशेष आकर्षण रहा। आशीर्वाद पत्र बच्चों के लिए प्रेरणा एवं प्रोत्साहन का माध्यम हैं। इनके माध्यम से विद्यार्थियों को मेहनत, लगन, अनुशासन एवं दृढ़ संकल्प के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का संदेश मिलता है।

यह पहल विद्यार्थियों को यह विश्वास दिलाने का प्रयास है कि उनकी शिक्षा, प्रतिभा एवं उज्ज्वल भविष्य महत्वपूर्ण हैं। उचित मार्गदर्शन, अनुकूल अध्ययन वातावरण और निरंतर परिश्रम के बल पर वे अपने सपनों को साकार कर सकते हैं तथा परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

*अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बालिका शिक्षा एवं सशक्तीकरण का संदेश*

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर स्टडी टेबल वितरण की यह पहल बालिकाओं की शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास के महत्व को विशेष रूप से रेखांकित करती है। शिक्षा बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने, उनके आत्मविश्वास को मजबूत करने तथा उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम है।

नवरात्रि के पावन अवसर पर माँ शैलपुत्री के आशीर्वादमय सान्निध्य में यह पहल शिक्षा एवं संस्कार के महत्व को जोड़ते हुए बालिकाओं को अपनी प्रतिभा पहचानने, उच्च लक्ष्य निर्धारित करने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।

*‘शिक्षित देवीपाटन, विकसित देवीपाटन’ के संकल्प को मिल रही गति* ‘देवीपाटन: शिक्षा की उड़ान’ अभियान के माध्यम से गोण्डा, बहराइच, बलरामपुर एवं श्रावस्ती जनपदों में विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य केवल स्टडी टेबल वितरित करना नहीं, बल्कि बच्चों में नियमित अध्ययन, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं शिक्षा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना भी है। एक लाख स्टडी टेबल वितरण का लक्ष्य पूर्ण होना इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह पहल ‘शिक्षित देवीपाटन, विकसित देवीपाटन’ के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी प्रतिभा के अनुरूप आगे बढ़ने तथा उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का अवसर उपलब्ध कराने की भावना को साकार करती है। इस अवसर पर मण्डलायुक्त  दुर्गा शक्ति नागपाल,पुलिस उपमहानिरीक्षक अशोक कुमार शुक्ल, जिलाधिकारी  विपिन जैन, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता तथा बेसिक शिक्षा विभाग के अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
नेताजी मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि एवं रामगोविन्द चौधरी की श्रद्धांजलि सभा आयोजित

संजीव सिंह बलिया। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव ‘नेताजी’ की चौथी पुण्यतिथि तथा उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्वर्गीय रामगोविन्द चौधरी की स्मृति में समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों महान नेताओं के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों एवं संघर्षों को याद किया।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए फेफना विधायक संग्राम सिंह यादव ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव ने अपना संपूर्ण जीवन किसानों, मजदूरों, नौजवानों, पिछड़ों, दलितों और वंचितों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने में समर्पित कर दिया। उनके संघर्ष, सादगी और सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता समाजवादी आंदोलन की अमूल्य धरोहर हैं। वहीं, स्वर्गीय रामगोविन्द चौधरी ने भी समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने तथा जनहित के मुद्दों को सदन से सड़क तक उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव और रामगोविन्द चौधरी जैसे नेताओं का जीवन समाज सेवा, संघर्ष और जनहित के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उनके विचार और सिद्धांत समाजवादी कार्यकर्ताओं को सदैव जनसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि इन महान नेताओं के सपनों को साकार करने के लिए समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है।

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य ने कहा कि नेताजी ने समाजवादी पार्टी को गांव, गरीब, किसान और नौजवान की आवाज बनाया। वहीं, स्वर्गीय रामगोविन्द चौधरी ने अपने राजनीतिक जीवन में समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के हितों के लिए निरंतर संघर्ष किया। दोनों नेताओं के विचार और आदर्श पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके बताए रास्ते पर चलते हुए समाजवादी पार्टी को और मजबूत बनाने का संकल्प लेना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

सभा में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों दिवंगत नेताओं के योगदान को याद करते हुए समाजवादी विचारधारा, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुशील पाण्डेय कान्हजी, लक्ष्मण गुप्ता, साथी रामजी गुप्ता, डॉ.प्रमोद यादव,श्री भगवान वर्मा, अजय यादव,हरेंद्र गोंड, देवेश चतुर्वेदी,रामेश्वर पासवान,जलालुद्दीन जे.डी., अंगद मिश्र फौजी, कामेश्वर सिंह, अखिलेश गुप्त,प्रदीप यादव, चंद्रशेखर यादव,विनय गोंड,रवींद्र यादव,बीर लाल यादव,सुभाष यादव, सुनील सर्राफ,अनिल खरवार,मनमोहन विंद,सुशांत पाठक, अनिल राय, कमलेश भारती, अमलेश चौहान,राज कुमार पाण्डेय, नीरज यादव, रामदेव यादव, विजय यादव,सुधिष्ठ यादव,सहित अनेक समाजवादी नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
  लोकगीत गायक मनोज सिंह और राज विजय यादव ने अपनी गीतों के माध्यम से श्रद्धांजलि व्यक्त किया।
   सभा का संचालन बीरबल राम ने किया।
नवरात्रि एवं अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर माँ पाटेश्वरी मंदिर परिसर में शिक्षा, संस्कार एवं बालिका सशक्तीकरण का संगम*


*थाना कोतवाली देहात एवं साइबर सेल गोण्डा की संयुक्त टीम द्वारा फर्जी केवाईसी व कूटरचित आधार कार्ड से अवैध सिम एक्टिवेट कर साइबर ठगों को बेचने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, मोबाइल फोन, 02 सिम कार्ड व फर्जी आधार कार्ड बरामद-*

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में गृह मंत्रालय, भारत सरकार के एनसीआरपी (NCRP) पोर्टल, समन्वय, जेएमआईएस (JMIS) पोर्टल, प्रतिबिम्ब एवं अन्य डिजिटल इंटेलिजेंस माध्यमों से प्राप्त सूचनाओं के परीक्षण में प्रकाश में आया कि पीओएस एजेंट अजय कुमार सिंह द्वारा जारी किए गए कई सिम कार्डों के विरुद्ध विभिन्न राज्यों में वित्तीय साइबर धोखाधड़ी की शिकायतें दर्ज हैं। जांच के दौरान संबंधित सिम धारकों से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उन्होंने केवल अपने निजी उपयोग हेतु सिम प्राप्त किए थे तथा उनके नाम पर जारी अन्य संदिग्ध सिम कार्डों की उन्हें जानकारी नहीं थी। उक्त तथ्यों के आधार पर थाना कोतवाली देहात में मु0अ0सं0 972/2026 धारा 318(4), 338 बीएनएस एवं धारा 66C, 66D आईटी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

*कार्यवाही-*
दिनांक 11.10.2026 को थाना कोतवाली देहात पुलिस एवं साइबर सेल गोण्डा की संयुक्त टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त अजय कुमार सिंह को मुखबिर की सूचना पर बालपुर जाट केशवजोत मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक मोबाइल फोन, दो एयरटेल सिम कार्ड तथा एक कूटरचित आधार कार्ड बरामद किया गया।
*अपराध करने का तरीका-*
जांच में प्रकाश में आया कि अभियुक्त अजय कुमार सिंह अधिकृत सिम विक्रेत (पीओएस एजेंट कोडः 03381995AJAYINGH) है। अभियुक्त सिम खरीदने अथवा पोर्ट कराने आने वाले ग्राहकों से सर्वर डाउन होने का बहाना बनाकर एक से अधिक बार फेस केवाईसी कराता था। इसके बाद ग्राहक को एक सिम उपलब्ध कराने के साथ ही उसी ग्राहक की दोबारा कराई गई फेस केवाईसी का दुरुपयोग कर दूसरा सिम एक्टिवेट कर लेता था। इसके अतिरिक्त फोटो एडिट कर कूटरचित आधार कार्ड तैयार करने तथा अन्य ग्राहकों की फेस आईडी का दुरुपयो कर अवैध रूप से सिम एक्टिवेट करने की बात भी प्रकाश में आई है। अभियुक्त इन सि कार्डों को टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप के माध्यम से साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराता था तथा कथित तौर प साइबर धोखाधड़ी की कुल धनराशि का 25 प्रतिशत नकद कमीशन कूरियर  माध्यम से प्राप्त करता था।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
01- अजय कुमार सिंह पुत्र धनलाल सिंह, निवासी ठठिया मठिया, थाना कोतवाली देहात, जनपद गोण्डा

*पंजीकृत अभियोग-*
01- मु0अ0सं0 972/2026, धारा 318(4), 338 बीएनएस एवं धारा 66C, 66D आईटी एक्ट, थाना कोतवाली देहात, जनपद गोण्डा।

*बरामदगी-*
1. एक मोबाइल फोन वीवो (VIVO Y31 5G)।
2. दो एयरटेल सिम कार्ड।
3. एक कूटरचित/फर्जी आधार कार्ड, जिस पर एडिटेड फोटो लगी हुई थी।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. अतिरिक्त निरीक्षक श्रवण कुमार वर्मा थाना कोतवाली देहात, गोण्डा।
2. उ0नि0 संत शरण यादव, थाना कोतवाली देहात, गोण्डा।
3. का0 जागेश्वर गौड़, थाना कोतवाली देहात, गोण्डा।
4. का0 मनीष कुशवाहा, थाना कोतवाली देहात, गोण्डा।
5. साइबर सेल गोण्डा की टीम।

*मीडिया सेल, गोण्डा।*
*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने ‘देवीपाटन: शिक्षा की उड़ान’ अभियान के अंतर्गत छात्राओं को वितरित की स्टडी टेबल एवं आशीर्वाद पत्र*

*माँ शैलपुत्री के आशीर्वादमय सान्निध्य में एक लाख स्टडी टेबल वितरण का लक्ष्य पूर्ण*

*देवीपाटन मण्डल में स्टडी टेबल वितरण में माननीय मुख्यमंत्री जी ने मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल की विशेष प्रशंसा

*मुख्यमंत्री जी ने विद्यार्थियों को व्यक्तिगत आशीर्व पत्र प्रदान कर बढ़ाया उत्साह, शिक्षा के प्रति समर्पित होकर आगे बढ़ने की दी प्रेरणा*

सूचना विभाग, गोण्डा। नवरात्रि एवं अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर माँ पाटेश्वरी मंदिर परिसर में दिव्यता, संस्कार एवं शिक्षा का प्रेरणादायी संगम देखने को मिला। माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने ‘देवीपाटन: शिक्षा की उड़ान’ अभियान के अंतर्गत छात्राओं को स्टडी टेबल एवं आशीर्वाद पत्र वितरित किए। माँ शैलपुत्री के आशीर्वादमय सान्निध्य में आयोजित इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन सुविधाएँ उपलब्ध कराने तथा उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर अभियान के अंतर्गत एक लाख स्टडी टेबल वितरण का लक्ष्य पूर्ण होने की महत्वपूर्ण उपलब्धि भी रेखांकित की गई। मुख्यमंत्री जी ने बच्चों को व्यक्तिगत आशीर्वाद पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें मेहनत, लगन एवं अनुशासन के साथ अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया।

नवरात्रि का पावन अवसर जहाँ शक्ति, श्रद्धा एवं संस्कार का प्रतीक है, वहीं अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस बालिकाओं की शिक्षा, समान अवसरों एवं सशक्तीकरण के महत्व को रेखांकित करता है। इन दोनों अवसरों के संगम पर आयोजित यह पहल बालिकाओं को शिक्षित, आत्मनिर्भर एवं आत्मविश्वासी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण संदेश देती है।

*‘देवीपाटन: शिक्षा की उड़ान’ अभियान के अंतर्गत एक लाख स्टडी टेबल वितरण का लक्ष्य पूर्ण*

देवीपाटन मंडल में स्टडी टेबल के वितरण लक्ष्य के सापेक्ष अधिक होने पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल की विशेष प्रशंसा की तथा अन्य प्रशासनिक कार्यों को और बेहतर एवं संचालन में गति प्रदान कर आगे बढ़ाये।

*‘देवीपाटन: शिक्षा की उड़ान’ अभियान का उद्देश्य* विद्यार्थियों को घर पर अध्ययन के लिए बेहतर एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि आर्थिक एवं संसाधन संबंधी कठिनाइयाँ उनकी पढ़ाई में बाधा न बनें। अभियान के अंतर्गत एक लाख स्टडी टेबल वितरण का लक्ष्य पूर्ण होना देवीपाटन मण्डल में विद्यार्थियों को अध्ययन की बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

स्टडी टेबल मिलने से विद्यार्थियों को घर पर व्यवस्थित ढंग से बैठकर पढ़ाई करने, नियमित अध्ययन की आदत विकसित करने तथा एकाग्रता एवं अनुशासन के साथ अपने शैक्षिक लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रयास करने में सहायता मिलेगी। यह पहल बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित करने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास विकसित करने और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहायक होगी।

*मुख्यमंत्री जी के व्यक्तिगत आशीर्वाद पत्र से विद्यार्थियों का बढ़ा उत्साह*

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा विद्यार्थियों को व्यक्तिगत आशीर्वाद पत्र प्रदान करना इस पहल का विशेष आकर्षण रहा। आशीर्वाद पत्र बच्चों के लिए प्रेरणा एवं प्रोत्साहन का माध्यम हैं। इनके माध्यम से विद्यार्थियों को मेहनत, लगन, अनुशासन एवं दृढ़ संकल्प के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का संदेश मिलता है।

यह पहल विद्यार्थियों को यह विश्वास दिलाने का प्रयास है कि उनकी शिक्षा, प्रतिभा एवं उज्ज्वल भविष्य महत्वपूर्ण हैं। उचित मार्गदर्शन, अनुकूल अध्ययन वातावरण और निरंतर परिश्रम के बल पर वे अपने सपनों को साकार कर सकते हैं तथा परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

*अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बालिका शिक्षा एवं सशक्तीकरण का संदेश*

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर स्टडी टेबल वितरण की यह पहल बालिकाओं की शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास के महत्व को विशेष रूप से रेखांकित करती है। शिक्षा बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने, उनके आत्मविश्वास को मजबूत करने तथा उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम है।

नवरात्रि के पावन अवसर पर माँ शैलपुत्री के आशीर्वादमय सान्निध्य में यह पहल शिक्षा एवं संस्कार के महत्व को जोड़ते हुए बालिकाओं को अपनी प्रतिभा पहचानने, उच्च लक्ष्य निर्धारित करने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।

*‘शिक्षित देवीपाटन, विकसित देवीपाटन’ के संकल्प को मिल रही गति*

‘देवीपाटन: शिक्षा की उड़ान’ अभियान के माध्यम से गोण्डा, बहराइच, बलरामपुर एवं श्रावस्ती जनपदों में विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य केवल स्टडी टेबल वितरित करना नहीं, बल्कि बच्चों में नियमित अध्ययन, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं शिक्षा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना भी है।

एक लाख स्टडी टेबल वितरण का लक्ष्य पूर्ण होना इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह पहल ‘शिक्षित देवीपाटन, विकसित देवीपाटन’ के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी प्रतिभा के अनुरूप आगे बढ़ने तथा उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का अवसर उपलब्ध कराने की भावना को साकार करती है।

इस अवसर पर मण्डलायुक्त  दुर्गा शक्ति नागपाल,पुलिस उपमहानिरीक्षक अशोक कुमार शुक्ल, जिलाधिकारी  विपिन जैन, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता तथा बेसिक शिक्षा विभाग के अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
साइबर धोखाधड़ी में प्रयुक्त म्यूल बैंक खाते के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, 01 मोबाइल फोन बरामद

गोगो गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित एनसीआरपी पोर्टल, समन्वय, प्रतिबिम्ब एवं अन्य डिजिटल इंटेलिजेंस माध्यमों से प्राप्त सूचनाओं के परीक्षण में अभियुक्त दिवाकर शुक्ला पुत्र विजय कुमार शुक्ला निवासी ग्राम सेवरही सेवराहा, थाना खरगूपुर, जनपद गोण्डा से संबंधित कैनरा बैंक खाते एवं लिंक मोबाइल नंबरों के विरुद्ध देश के विभिन्न राज्यों से साइबर अपराध की 02 शिकायतें दर्ज होने की जानकारी प्राप्त हुई। जांच में प्रकाश में आया कि संबंधित बैंक खाते का उपयोग साइबर अपराध से प्राप्त धनराशि के लेन-देन हेतु म्यूल बैंक खाते के रूप में किया जा रहा था। उक्त प्रकरण में दोनों शिकायतकर्ताओं को कुल लगभग ₹5,04,800 की आर्थिक क्षति होने का उल्लेख है। इस संबंध में थाना खरगूपुर पर अभियोग पंजीकृत किया गया था।

*कार्यवाहीः *
दिनांक 11.10.2026 को उपनिरीक्षक शंकर सोनकर मय हमराह कांस्टेबल गौरव सिंह क्षेत्र में वांछित अभियुक्त की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि अभियुक्त दिवाकर शुक्ला सेवरहा तिराहे पर मौजूद है तथा कहीं भागने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
मऊ वृद्धाश्रम में भजन-कीर्तन, सत्संग और भंडारे का आयोजन
मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। परम पूज्य करुणामयी माता श्री मंगला जी के पावन जन्मोत्सव सप्ताह के अवसर पर हंस ज्योति, हंस कल्चरल सेंटर की मऊ शाखा की ओर से रविवार को मुहम्मदाबाद गोहना स्थित वृद्धाश्रम में भजन-कीर्तन, सत्संग एवं भंडारा-प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में भजन-कीर्तन के माध्यम से प्रभु का स्मरण किया गया। सत्संग के दौरान प्रेम, करुणा, सद्भाव, परोपकार और मानव सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला गया। आयोजन का उद्देश्य धार्मिक कार्यक्रम के साथ-साथ बुजुर्गों के प्रति सम्मान, संवेदना और अपनत्व की भावना को मजबूत करना रहा।

इस दौरान आयोजकों ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के साथ समय बिताया और उनसे आत्मीय संवाद कर उनका हालचाल जाना। बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाने और उन्हें अपनत्व का एहसास कराने का प्रयास किया गया। वक्ताओं ने कहा कि बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनकी सेवा एवं सम्मान करना प्रत्येक व्यक्ति का मानवीय दायित्व है।

कार्यक्रम के अंतर्गत वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्गों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए भंडारा-प्रसाद की व्यवस्था की गई। सभी को श्रद्धापूर्वक भोजन एवं प्रसाद वितरित किया गया।

आयोजकों ने कहा कि आध्यात्मिकता तभी सार्थक है, जब वह जीवन में करुणा, विनम्रता और सेवा के रूप में दिखाई दे। माता श्री मंगला जी के जन्मोत्सव सप्ताह पर आयोजित यह कार्यक्रम सेवा, भक्ति और मानव कल्याण की भावना को समर्पित रहा।

कार्यक्रम के अंत में परम पूज्य करुणामयी माता श्री मंगला जी के उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय जीवन एवं दीर्घायु की मंगलकामना की गई। साथ ही समाज में सुख, शांति, सद्भाव और मानवता की भावना के विस्तार की प्रार्थना की गई।
मेहनौन समेत 60 सीटों पर चुनाव की तैयारी कर रही अपना दल (कमेरावादी): संतोष पटेल
डॉ0 पल्लवी पटेल के आगमन पर जुटे कार्यकर्ता, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर



गोण्डा। सिराथू विधायक डॉ0 पल्लवी पटेल के गोंडा आगमन पर मेहनौन विधानसभा क्षेत्र के मोहनपुर असिधा स्थित राम तेज पटेल स्मारक इंटर कॉलेज में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान अपना दल (कमेरावादी) के जिलाध्यक्ष एडवोकेट संतोष कुमार पटेल ने कहा कि पार्टी प्रदेश की 60 सीटों पर चुनाव की तैयारी कर रही है।उन्होंने मेहनौन विधानसभा क्षेत्र में अब तक पटेल समाज से विधायक नहीं चुने जाने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इस दिशा में राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की अहम ताकत बताते हुए कहा कि चुनाव में जीत और हार कार्यकर्ताओं की भूमिका पर भी निर्भर करती है।जिलाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए बूथ स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर जनसंपर्क करने और लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का आह्वान किया गया।कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। आयोजकों के अनुसार, सम्मेलन में लगभग एक हजार लोग मौजूद रहे।