कांशीराम साहब का मिशन अधूरा नहीं रहने देंगे, सामाजिक न्याय की लड़ाई जारी रहेगी : विमलेश कुमारी
चंदौसी में सपा नेत्री के नेतृत्व में मनाई गई बहुजन नायक की पुण्यतिथि, दलितों, पिछड़ों और वंचितों के अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प
संभल, चंदौसी । सामाजिक परिवर्तन के महानायक, बहुजन समाज में अधिकारों और स्वाभिमान की चेतना जगाने वाले मान्यवर कांशीराम साहब की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को चंदौसी विधानसभा-31 के बाला जी धाम कॉलोनी में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समाजवादी पार्टी की नेत्री एवं चंदौसी विधानसभा की उपविजेता विमलेश कुमारी एडवोकेट के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके संघर्षपूर्ण जीवन, विचारों और सामाजिक परिवर्तन के आंदोलन को याद किया गया।
इस अवसर पर विमलेश कुमारी ने कहा कि मान्यवर कांशीराम साहब का जीवन उन करोड़ों लोगों के संघर्ष, स्वाभिमान और अधिकारों की प्रेरणादायी गाथा है, जिन्हें लंबे समय तक सामाजिक भेदभाव और असमानता का सामना करना पड़ा। उन्होंने वंचित समाज को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने, संगठित होने और लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की प्रेरणा दी। उनका संघर्ष केवल एक व्यक्ति या वर्ग के लिए नहीं, बल्कि समानता, सम्मान और न्याय पर आधारित समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास था।
उन्होंने कहा, “मान्यवर कांशीराम साहब का मिशन केवल इतिहास के पन्नों में दर्ज करने के लिए नहीं है, बल्कि उसे अपने संघर्ष और सामाजिक कार्यों के माध्यम से आगे बढ़ाना हमारी जिम्मेदारी है। जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति को न्याय, सम्मान और समान अवसर नहीं मिलता, तब तक सामाजिक न्याय की लड़ाई अधूरी रहेगी।”
विमलेश कुमारी ने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक प्रगति तभी संभव है, जब वंचितों की आवाज सुनी जाए, कमजोर वर्गों को उनके अधिकार मिलें और किसी भी व्यक्ति के साथ जाति अथवा सामाजिक स्थिति के आधार पर भेदभाव न हो। मान्यवर कांशीराम साहब के विचार आज भी लोगों को अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने और संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहने की प्रेरणा देते हैं।
उन्होंने आगे कहा, “अधिकारों के सवाल पर खामोशी और अन्याय के सामने समझौता सामाजिक परिवर्तन की राह नहीं हो सकता। मान्यवर कांशीराम साहब को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हम उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं, समाज में एकता मजबूत करें और दलितों, पिछड़ों, शोषितों तथा वंचितों के सम्मान और अधिकारों के लिए निरंतर आवाज उठाएं।”
कार्यक्रम में सामाजिक समानता, बहुजन स्वाभिमान, संवैधानिक अधिकारों और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प दोहराया गया। विमलेश कुमारी ने मान्यवर कांशीराम साहब के विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने तथा सामाजिक न्याय के प्रति लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में इस मौके पर कार्यक्रम में विनीत कुमार,मनीषकुमार, आशु, अरविंद, साजिद कुरैशी,अय्यूब कुरैशी, अरुण कुमार, अमित कुमार, प्रियांक दीक्षित, संतोषकुमार, महावीर सिंह, जितेंद्र सिंह, इंद्रजीत सिंह, तारावती खड्ग वंशी, रंजू राजपूत, देवेंद्र सिंह, अमित कुमार एडवोकेट, दीपक कुमार, अजय कुमार कश्यप, अजय कुमार, जकीखान, जाकिर खान,दुर्गेश कुशवाहा, संतोष यादव, वीरपाल यादव, अल्फ़ारोज, डॉ खामनी, बृजेश यादव, बनवारी लाल दिवाकर, राकेश, विजेंद्र यादव, नौबत राम, लल्लन, मोती सैनी, अरविंद, मुजम्मिल खान,छोटे खा, राहुल कुमार, धर्मेंद्र जाटव, पप्पू सागर, अजय आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
Oct 09 2026, 19:36
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.7k