कांग्रेस भवन में मान्यवर कांशीराम  को दी गई श्रद्धांजलि*

*गोंडा, 09 अक्टूबर 2026*
आज कांग्रेस भवन, गोंडा में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष *शाहिद अली कुरैशी सभासद* के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने बहुजन समाज के महानायक, सामाजिक न्याय के प्रखर योद्धा *मान्यवर कांशीराम साहब जी* के महापरिनिर्वाण दिवस पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि एवं शत-शत नमन किया।

शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी ने कहा - _"मान्यवर कांशीराम साहब वंचितों, शोषितों और पिछड़ों के अधिकारों की बुलंद आवाज़ थे। उनका संघर्ष और सामाजिक समानता का संदेश हमें समतामूलक समाज बनाने की प्रेरणा देता रहेगा।"_

जिला मीडिया प्रभारी शिवकुमार दुबे ने कहा - _"उनके बताए हुए रास्ते पर कांग्रेस पार्टी निरंतर चल रही है और सामाजिक न्याय व संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी।"_

इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी शिवकुमार दुबे, प्रदेश संगठन मंत्री सेवादल अनीश नाना, विद्याकांत तिवारी, पिछड़ा वर्ग शहर अध्यक्ष मोहम्मद रिजवान, वार्ड अध्यक्ष वसीम रेनी, मंडल अध्यक्ष जाकिर अली, चंद्रप्रकाश  मिश्रा एवं एस के कौशल आर्य समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के पश्चात विशेष अभियान को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित


*निर्वाचक नामावलियों को त्रुटिरहित, पारदर्शी एवं अद्यतन बनाने पर दिया गया जोर, राजनीतिक दलों की सहभागिता पर हुई चर्चा*


*लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना आवश्यक:-जिलाधिकारी*


*कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक, निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु एवं प्रभावी बनाने पर हुआ विचार-विमर्श*


*गोण्डा 09, अक्टूबर,2026*।
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के पश्चात विशेष अभियान के संबंध में विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में निर्वाचक नामावलियों को शुद्ध, पारदर्शी एवं अद्यतन बनाए रखने तथा विशेष अभियान के अंतर्गत की जाने वाली कार्यवाहियों को प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में अपर जिलाधिकारी श्री प्रमोद झा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अकबाल बहादुर तिवारी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, मतदाता सूची की गुणवत्ता बनाए रखने तथा राजनीतिक दलों और निर्वाचन तंत्र के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के संबंध में समीक्षा करना रहा।

जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाता सूची की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए निर्वाचक नामावलियों का शुद्ध एवं अद्यतन होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के पश्चात संचालित विशेष अभियान को गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन से संबंधित प्रत्येक कार्य में पारदर्शिता, निष्पक्षता तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए, जिससे पात्र मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित करने और सूची को त्रुटिरहित बनाए रखने के उद्देश्य को प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सके।

बैठक में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ विशेष अभियान के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। साथ ही निर्वाचन संबंधी कार्यों में आपसी सहयोग, समन्वय तथा सक्रिय सहभागिता के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। राजनीतिक दलों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित एवं विश्वसनीय बनाने के लिए समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया गया।

जिलाधिकारी ने निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों एवं संबंधित पक्षों के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि विशेष अभियान के उद्देश्यों की पूर्ति सुनिश्चित की जा सके। बैठक के माध्यम से निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारु निर्वाचन व्यवस्था के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया गया।
चंदौली में दुर्गापूजा और दशहरा पर रहेगी कड़ी निगरानी, पंडालों से लेकर विसर्जन घाटों तक सुरक्षा के निर्देश
चंदौली। आगामी नवरात्रि दुर्गापूजा और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल की अध्यक्षता में पुलिस लाइन स्थित नवीन सभागार में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें त्योहारों के दौरान सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि धार्मिक आयोजनों में कोई नई परंपरा शुरू नहीं की जाएगी। सभी आयोजन पूर्व निर्धारित परंपराओं के अनुसार संपन्न कराए जाएंगे ताकि शांति और कानून-व्यवस्था बनी रहे।

दुर्गापूजा पंडालों में विद्युत कनेक्शन और तारों की जांच कराने के निर्देश दिए गए जिससे शॉर्ट सर्किट जैसी घटनाओं को रोका जा सके। वहीं, मूर्ति विसर्जन स्थलों पर पर्याप्त बैरिकेडिंग, प्रकाश और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। रावण दहन स्थलों के आसपास ज्वलनशील पदार्थ नहीं रखने और अग्नि सुरक्षा के इंतजाम करने पर भी जोर दिया गया।

जिलाधिकारी ने संवेदनशील और आयोजन स्थलों का संयुक्त निरीक्षण कर कमियों को समय रहते दूर करने के निर्देश दिए। साथ ही छुट्टा पशुओं के नियंत्रण, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और अन्य नागरिक सुविधाओं को दुरुस्त रखने को कहा।

त्योहारों के दौरान बाजारों में पनीर, खोया समेत अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने और मिलावट मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक सदर विक्रम दहिया, उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
जनगणना-2027 के द्वितीय चरण का प्रशिक्षण शुरू,फील्ड ट्रेनरों को दिए जा रहे आवश्यक दिशा-निर्देश।
                                     
बलरामपुर। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत बलरामपुर नगर स्थित सिटी मॉन्टेसरी स्कूल में फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण प्रारंभ हो गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिवपुरा एवं बलरामपुर ब्लॉक के फील्ड ट्रेनरों को मास्टर ट्रेनरों द्वारा जनगणना से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं,कार्यप्रणाली एवं महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जनगणना कार्य को व्यवस्थित,सटीक,पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के लिए फील्ड ट्रेनरों को तैयार करना है। इसके तहत प्रतिभागियों को जनगणना की निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने,आंकड़ों के सही संकलन तथा कार्य के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए जा रहे हैं।

प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनरों ने जनगणना कार्य की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जनगणना के माध्यम से एकत्रित किए जाने वाले आंकड़े विभिन्न सरकारी योजनाओं के निर्माण,संसाधनों के उचित वितरण तथा विकास संबंधी नीतियों के निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में जनगणना से जुड़े प्रत्येक कार्मिक की जिम्मेदारी है कि वह निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी सावधानी,निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करे।

कार्यक्रम में फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षण के माध्यम से इस प्रकार तैयार किया जा रहा है,जिससे वे आगे जनगणना कार्य से जुड़े कार्मिकों को सही जानकारी उपलब्ध करा सकें और क्षेत्र में कार्य को सुचारु रूप से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर चंद्रमणि मिश्र एवं गोविंद सहित पायल,तान्या,जीवन ज्योति,अखिलेश शुक्ला,महमूदुल एवं सत्यप्रकाश उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के माध्यम से जनगणना-2027 के निर्धारित कार्यों को प्रभावी ढंग से संपन्न कराने की दिशा में आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
ई-रिक्शा चालक भोले (55) की पेड़ गिरने से मौत, आंधी-तूफान बना काल*
संभल के असमोली क्षेत्र में आज तेज आंधी-तूफान और बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ। सड़क किनारे खड़ा एक विशाल पुराना पेड़ अचानक भरभराकर ई-रिक्शा पर गिर गया।

ई-रिक्शा पर बैठे चालक *भोले पुत्र... उम्र 55 वर्ष* की पेड़ के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना अचानक हुआ कि चालक को संभलने का मौका भी नहीं मिला।

स्थानीय लोगों ने जेसीबी बुलाकर पेड़ हटवाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

*रिपोर्ट - मोहम्मद शफी आलम, संभल*
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज: चंदौली में 12 अक्टूबर से EVM की जांच, राजनीतिक दलों की मौजूदगी में होगी FLC
चंदौली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज होने लगी हैं। चंदौली में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) और वीवीपैट की फर्स्ट लेवल चेकिंग (FLC) 12 अक्टूबर से शुरू होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। जांच प्रक्रिया राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में पूरी की जाएगी। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के क्रम में ईवीएम की तकनीकी जांच को महत्वपूर्ण चरण माना जा रहा है। इसके तहत मशीनों की कार्यक्षमता का परीक्षण किया जाएगा। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार इंजीनियरों की तकनीकी टीम जांच करेगी। इस दौरान मशीनों की सीलिंग और मॉक पोल की प्रक्रिया भी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में कराई जाएगी।सुरक्षा व्यवस्था पर डीएम का जोरनिरीक्षण के दौरान डीएम ने वेयरहाउस की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों और प्रकाश व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने 24 घंटे सीसीटीवी रिकॉर्डिंग सुनिश्चित करने तथा अग्निशमन यंत्रों, बैरिकेडिंग और साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। वैध प्रवेश पास के बिना किसी को भी परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों एवं सचिवों को एफएलसी की जानकारी देकर निर्धारित समय पर प्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की गई है।एमएलसी चुनाव की तैयारियों का भी निरीक्षणइसी क्रम में वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। डीएम ने स्टेशनरी सामग्री, मतपेटियों की सफाई और रखरखाव का निरीक्षण कर अधिकारियों को समय से सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए।विधानसभा चुनाव 2027 और एमएलसी चुनाव को लेकर प्रशासन की सक्रियता से जिले में निर्वाचन संबंधी तैयारियों को गति मिल रही है।
वरिष्ठ समाजसेवी सुरेशचंद्र शर्मा से दीप की सामाजिक चिंतन पर परिचर्चा
जौनपुर । जनपद के साथ संपूर्ण पूर्वांचल में अपना अमिट छाप एवं समाजसेवी के रुप पहचान बनाने वाले सुरेशचंद्र शर्मा शाखा प्रबंधक काशी गोमती सं. ग्रामीण बैंक जौनपुर उत्तर प्रदेश से महानगर मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार,समाजसेवी एवं लेखक कवि विनय शर्मा दीप ने मुलाकात किया। कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप इस समय अपने पैतृक जनपद जौनपुर में साहित्यिक एवं सामाजिक संगठनों में सहभागिता करने हेतु उपस्थित हैं।मुलाकात में पारिवारिक रुप से स्वास्थ्य संबंधी हालचाल पश्चात सामाजिक चिंतन पर घंटों वार्तालाप हुई। वरिष्ठ समाजसेवी सुरेशचंद्र शर्मा एवं दीप के बीच तमाम संगठनों के क्रियान्वयन तथा वर्तमान सामाजिक हालात,शिक्षा एवं बेरोजगार युवा के भविष्य को लेकर बातचीत हुई।सामाजिक उत्थान हेतु चलाए जा रहे NSCT एवं FRCT संस्थान की तरफ से समाज में पीड़ित, असहाय परिवार के दुख एवं बेटी के विवाह में सहायक योजनाओं पर परिचर्चा हुई जिसे समाज हित में सराहनीय कदम बताया। उक्त परिचर्चा में जनपद के चर्चित गीतकार एवं युवा समाजसेवी रविन्द्र कुमार शर्मा दीप ने भी अपने मंतव्य रखे।
यूपीआई पेमेंट क . 4% के विरोध में वित्त मंत्री को व्यापार मंडल द्वारा ज्ञापन।
तुलसीपुर - केन्द्र द्वारा आगामी 15 अक्टूबर से लागू किए जाने वाले 2000 रुपये से अधिक यू पी आई लेन देन पर0.4% मर्चेन्ट डिस्काउंट रेट वापस लिए जाने को लेकर उ.प्र.उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल पदाधिकारियों ने जिला महामंत्री दिलीप कुमार गुप्ता के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को संबोधित तीन सूत्रीय मांग पत्र उप जिलाधिकारी हेमंत कुमार गुप्ता को सौंपा।
ज़िला महामन्त्री दिलीप कुमार गुप्ता ने बताया कि यू पी आइ देश की डिजिटल अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी सफलता है।इसे दीर्घकालिक रूप से मजबूत एवं समावेशी बनाए रखने के लिए सभी पक्षों मर्चेंट्स,व्यापारी और ग्राहक के बीच संतुलन आवश्यक है।इसे विगत वर्षों में शून्य MDR नीति के तहत व्यापक स्वीकार्यता मिल रही थी इसको ही कायम रखा जाए क्योकि इस शुल्क लगाये जाने से लोग पुनः नकदी में लेन देन करने की ओर बढ़ेंगे इस शुल्क लगाया जाना किसी के भी हित में नहीं है।
नगर महामन्त्री रूप चन्द्र गुप्ता ने कहा कि इस फैसले से व्यापार जगत में निराशा का माहौल है जिसके कारण केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर सभी जिला,मंडल और नगर कमेटियों द्वारा एक साथ इस पर पुनर्विचार कर तत्काल सरकार वापस लेने की मांग के साथ पत्र दिया जा रहा है,क्योंकि मर्चेंट्स पर पड़ने वाले वास्तविक प्रभाव का सर्वेक्षण किए बिना इसे लागू किया जा रहा है।युवा अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता,उपाध्यक्ष सरदार बबलू सिंह,गैंसड़ी अध्यक्ष बैजनाथ जायसवाल,महामन्त्री राजन पटवा, राधेश्याम चौरसिया,ओम प्रकाश अग्रहरि,मीडिया प्रभारी जय सिंह,राम दयाल सोनी,उदय प्रकाश आदि मौजूद रहे।
सड़क हादसे में टेंट व्यवसायी की मौत, सगा भाई घायल
*उतरौला रोड पर बग्गीरोड के पास हुआ हादसा, सालपुर से पहले टकराई गाड़ी


गोंडा।जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत उतरौला रोड पर बग्गीरोड के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका सगा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान रानीपुरवा निवासी रिजवान के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार रिजवान अपनी टेंट की दुकान का सामान लेकर बग्गीरोड गए थे। वापसी के दौरान सालपुर से पहले उनका वाहन हादसे का शिकार हो गया। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पहुंचे परिजनों व स्थानीय लोगों ने दोनों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने रिजवान को मृत घोषित कर दिया। वहीं उनके सगे भाई का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है, उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
चरित्र प्रमाण पत्र में लापरवाही पर एसपी सख्त, थानाध्यक्ष और कंप्यूटर ऑपरेटर सस्पेंड
*करनैलगंज कोतवाली का मामला


गोंडा। चरित्र प्रमाण पत्र  के सत्यापन में हुई पुलिसिया चूक पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी ने लापरवाही बरतने पर करनैलगंज कोतवाली के तत्कालीन कोतवाल और एक कंप्यूटर ऑपरेटर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।जानकारी के अनुसार चरित्र सत्यापन के दौरान गंभीर लापरवाही सामने आई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी गोंडा ने करनैलगंज के तत्कालीन कोतवाल रहे और वर्तमान में एएचटी थाना प्रभारी नरेंद्र प्रताप राय को निलंबित कर दिया है।इसके साथ ही करनैलगंज कोतवाली में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर संजय मिश्रा को भी निलंबित किया गया है।एसपी ने दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। पूरे मामले की जांच के लिए एएसपी पश्चिमी नितेश सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।पुलिस अधीक्षक की इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। एसपी अभिषेक झा ने स्पष्ट संदेश दिया है कि शासकीय कार्यों में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।