टीबी मुक्त भारत अभियान को मिला नया जोश, फर्रुखाबाद में JOSH टीमों ने संभाली कमान, TB मुक्त भारत ऐप से होगी गतिविधियों की रिपोर्टिंग*
फर्रुखाबाद। टीबी मुक्त भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और टीबी उन्मूलन की मुहिम में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद उपाध्याय के निर्देश पर में आयोजित हुआ। देशभर में आज केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा के नेतृत्व में  जोश टीमों के राष्ट्रीय शुभारंभ के साथ ही यह पहल जमीन पर शुरू की गई है।
कार्यक्रम में सांसद मुकेश राजपूत, अमृतपुर विधायक सुशील कुमार शाक्य, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, परियोजना निदेशक डीआरडीए कपिल कुमार, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अजय यादव, उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनुनय कुटार सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सर्वेश यादव एवं उप मुख्य चिकित्सा अधिकारियों डॉ. आरसी माथुर, डॉ. दीपक कटारिया, डॉ. परीक्षित सफीर और डॉ. सरवर इकबाल सिद्दीकी ने कहा कि  इसका उद्देश्य टीबी के प्रति जागरूकता, समुदाय को जोड़ने, संभावित मरीजों की स्क्रीनिंग के लिए सहयोग तथा टीबी मरीजों को नियमित उपचार के लिए प्रेरित करने में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।
टीबी मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार पर भी जोर
प्रशिक्षण में केवल प्रचार-प्रसार ही नहीं, बल्कि टीबी मरीजों की गरिमा और गोपनीयता बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया गया। टीमों को परिवारों एवं संवेदनशील समूहों के बीच टीबी की रोकथाम, लक्षणों की पहचान, समय पर जांच और उपचार पूरा करने के लिए जागरूकता बढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई है। इस का लक्ष्य टीबी मुक्त भारत का संदेश स्वास्थ्य केंद्रों से आगे सीधे गांव, परिवार और समुदाय तक पहुंचाना है।
सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीम इस नई व्यवस्था को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने के लिए प्रशासन, माई भारत स्वयंसेवकों और एनसीसी कैडेटों के साथ समन्वय कर टीबी उन्मूलन अभियान को और गति देने में जुटी है।
अखिलेश से मिले संग्राम सिंह पटेल, क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा
रोडवेज बस स्टेशन, कन्या डिग्री कॉलेज, स्टेडियम और स्वास्थ्य सुविधाओं का मुद्दा उठाया

कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। जनता जनार्दन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भोजपुरी फिल्म अभिनेता संग्राम सिंह पटेल ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं को लेकर चर्चा की। सपा सुप्रीमो से मुलाकात के बाद क्षेत्र में बढ़ी सियासी हलचल। बुधवार को  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से जनता जनार्दन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष संग्राम सिंह पटेल ने मुलाकात कर उन्हें श्री राधा कृष्ण की प्रतिमा भेंट कर लहरपुर नगर में रोडवेज बस स्टेशन, बंद पड़े कन्या डिग्री कॉलेज को खोलने, स्टेडियम निर्माण व बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर चर्चा की उनकी इस मुलाकात से राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया। इस संबंध में जनता जनार्दन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष संग्राम सिंह पटेल ने  इस मुलाकात को एक औपचारिक मुलाकात बताया।
बाढ़ प्रभावित आशा की मड़ैया में सीएमओ ने परखी चिकित्सकीय व्यवस्था, डॉक्टरों और स्वास्थ्य टीम के कामकाज का लिया जायजा; दो शिविरों में 184 मरीजों

फर्रुखाबाद।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को समय पर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार सक्रिय हैं। सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने गुरुवार को आशा की मड़ैया क्षेत्र का निरीक्षण कर मौके पर उपलब्ध चिकित्सकीय व्यवस्था, डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की मौजूदगी तथा मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने शिविर में मरीजों की जांच, उपचार और दवा वितरण की व्यवस्था देखी तथा स्वास्थ्य टीम को बाढ़ प्रभावित लोगों को तत्काल स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

पी एच सी सबलपुर के अंतर्गत आशा की मड़ैया में 69 मरीजों की जांच की गई। इनमें त्वचा संबंधी बीमारी के 40 मरीज, बुखार के 13, जोड़ों के दर्द के 10, मधुमेह के तीन और उच्च रक्तचाप के तीन मरीज शामिल रहे। सीएमओ ने मौके पर चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों की उपलब्धता के साथ मरीजों को मिल रही उपचार व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। यहां डॉ. नेहा, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रशांत सहित संबंधित स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ मौजूद रहा।
तौफीक मड़ैया में स्वास्थ्य शिविर के दौरान 115 मरीजों की जांच की गई। इनमें 26 मरीज त्वचा संबंधी समस्या, 23 बुखार, 15 सर्दी-खांसी, 15 आंख-कान संबंधी समस्या, आठ डायरिया, पांच गठिया तथा 10 मरीज अन्य एवं पुरानी बीमारियों से संबंधित पाए गए। जरूरतमंद 12 लोगों को ओआरएस भी उपलब्ध कराया गया।
तौफीक मड़ैया में डॉ. अभिनव, फार्मासिस्ट अनुज कुमार, स्टाफ नर्स अंशिका कटियार और लैब टेक्नीशियन ललित कुमार सहित स्वास्थ्य टीम ने मरीजों की जांच और उपचार किया। एनएमएमयू वैन के माध्यम से भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में चिकित्सकीय सेवाएं पहुंचाई गईं।
सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में केवल स्वास्थ्य शिविर लगाना ही नहीं, बल्कि मौके पर चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों की उपलब्धता, मरीजों की जांच-उपचार व्यवस्था तथा आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता है। प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं, ताकि किसी भी व्यक्ति को इलाज के लिए दूर न जाना पड़े।
भदोही में हाईवे पर 3 नए ट्रैफिक बूथ शुरू:एसपी अभिनव त्यागी ने मिर्जापुर तिराहा बूथ का उद्घाटन किया, जाम से मिलेगी राहत।*



नितेश श्रीवास्तव

भदोही पुलिस ने यातायात को बेहतर बनाने के लिए एक कदम उठाया है। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने क्षेत्राधिकारी राजीव कुमार सिंह के साथ मिर्जापुर तिराहा पर नए ट्रैफिक बूथ का उद्घाटन किया। यह बूथ गोपीगंज थाना क्षेत्र में है।

इसके साथ ही हाईवे पर कुल 3 नए ट्रैफिक बूथ शुरू किए गए हैं। ये बूथ मिर्जापुर तिराहा, औराई चौराहा और गोपीगंज चौराहा पर बने हैं।

इन बूथों से हाईवे पर गाड़ियों की आवाजाही को अच्छे से कंट्रोल किया जा सकेगा। इससे अक्सर लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी। ये बूथ सड़क हादसों को रोकने और पीड़ितों को तुरंत मदद पहुंचाने में भी काम आएंगे।

उद्घाटन के दौरान एसपी ने ट्रैफिक कर्मियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वे जनता से अच्छा व्यवहार करें और ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करवाएं। भदोही पुलिस का मकसद लोगों को सुरक्षित सफर देना है।
समाज की आहुतियाँ दी जा रही हैं एससीएसटी एक्ट काले कानून से : सूरज प्रसाद चौबे

लखनऊ । सवर्ण आर्मी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज प्रसाद चौबे आज घोरावल के भरौली गांव में  सुरेन्द्र नाथ तिवारी के आवास पर सवर्ण समाज की बैठक में शामिल हुए, बैठक में बोलते हुए सवर्ण आर्मी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज प्रसाद चौबे ने कहा कि क्या आज सवर्ण होना गुनाह हो गया है हरदोई में लेखपाल जमीन की पैमाइश करने गए थे पूछे कि आप का नाम उन्होंने सर नेम पाण्डेय बताया लेखपाल बोले इसके ऊपर SCST वाला केस लगादो इसी तरह हरियाणा में चोर चोरी करने गया जिसके घर चोरी कर रहा था सवर्ण थे चोर को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया चोर दलित था चोर ने कहा कि इन्होंने जाति सूचक गाली पुलिस ने एससीएसटी एक्ट में FIR दर्ज कर जेल भेज दिया अभी चित्रकूट में देवा द्विवेदी,25 साल का होनहार युवा जिस तरह कुछ माह पूर्व फर्जी एससीएसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ था परेशान हो कर आत्महत्या कर लिया सैकड़ों लोगों ने आत्महत्या कर ली है कई हजार लोग फर्जी एससीएसटी एक्ट में जेल में बंद है अब तो इसका नाम मोदी एक्ट है बीजेपी जिसे सवर्ण सपोर्ट कर के 2 सीट से बहुमत की सरकार तक बनवाया आज वही सामान्य वर्ग को मिटाने का प्रयास कर रही है यूजीसी एक ऐसा काला कानून है तो सवर्ण के बच्चों को उच्च शिक्षा से दूर कर देगा यूजीसी रोल बैक किए जाने हेतु आज देश भर में आंदोलन हो रहा है अभी दो दिन पूर्व उत्तर प्रदेश सरकार में छात्रवृत्ति दिए जाने का आदेश जारी किय है जिसमे अल्पसंख्यक तक को छात्रवृति दी जा रही है लेकिन सामान्य वर्ग को नहीं सामान्य वर्ग में पैदा होना गुनाह है क्या सामान्य वर्ग गरीब नहीं है गरीबी जाति देख कर आती है क्या सवर्ण होना गुनाह है जाति देख कर न्याय की कल्पना नहीं किया गया था सामान्य वर्ग के लोग जो राजनीतिक दल में बूथ अध्यक्ष मण्डल अध्यक्ष बन कर जिला अध्यक्ष आदि है बीजेपी का झंडा उठा रहे हैं दरी बिछाने का काम कर रहे हैं इन्हें समाज माफ नहीं करेगा 2027 ने बीजेपी सरकार को जान तय है भाजपा गई तो क्या होगा कहके डराने वाले चाटुकारो अपनी सोचो तुम्हे पार्टी चलानी है केवल सवर्ण ने ही इस देश का ठेका थोड़े ले रखा है अगर यूजीसी रोल बैक एससीएसटी एक्ट में सुधार और आरक्षण सुधार नहीं हुआ तो सरकार का जाना तय है बांटोगे तो काटोगे का रांग अलापने वाले यूजीसी और एससीएसटी एक्ट पर क्यों मौन है अल्पसंख्यक वर्ग के बच्चों को छात्रवृत्ति मिल सकती है तो सवर्ण के बच्चे बच्चे नहीं है क्या सामान्य के घर में पैदा होना गुनाह है बीजेपी की नजर में
सवर्ण पहले अपने बच्चों को एससीएसटी एक्ट यूजीसी और आरक्षण से बचा लो हिन्दू राष्ट्र तो वो भी बना लेंगे, जिन्हें सरकार हाराम का खिला रही है बैठक में जिला अध्यक्ष पंकज कुमार शुक्ला राजू पाण्डेय अवधेश चौबे गोविंद तिवारी राधे कृष्णा अनिल कुमार पाठक जीतेन्द्र पाठक प्रमुख रहे
नवरात्र, दुर्गा पूजा, दशहरा एवं रामलीला को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न
मोहम्मद खालिद खान की रिपोर्ट

आजमगढ़। थाना दीदारगंज परिसर में दिनांक 8 अक्टूबर 2026 को नवरात्र, दुर्गा पूजा, दशहरा एवं रामलीला को लेकर पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में संपन्न हुई।
बैठक में आगामी धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पुलिस एवं क्षेत्रवासियों के बीच आवश्यक चर्चा की गई। थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने सभी लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की।
बैठक में एसआई अनिल सिंह, एसआई मुनीम लाल यादव, एसआई रतन सिंह, एसआई रमेश यादव सहित थाना दीदारगंज के समस्त पुलिसकर्मी मौजूद रहे। इसके अलावा क्षेत्र के प्रधान एवं गणमान्य क्षेत्रवासी नंदलाल मौर्य, राकेश कुमार यादव, दिलीप गुप्ता, साबिर हुसैन, मंगला प्रसाद यादव, जया प्रसाद यादव, उदय सिंह, रवि प्रजापति, फूलचंद गौड़ एवं रमेश यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
पुलिस एवं क्षेत्रवासियों ने मिलकर त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने, आपसी सहयोग करने तथा सभी धार्मिक आयोजनों को सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने का संकल्प लिया। बैठक के अंत में पुलिस प्रशासन ने सभी क्षेत्रवासियों से शांति, सद्भाव और भाईचारा बनाए रखने की अपील की।
गोंडा में कांग्रेस का हल्ला बोल: कार्यालय पर गिरफ्तारी के बावजूद हुआ प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला छीनने से गरमाई सियासत

*गोंडा।गोंडा में आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने _"लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ "मार्च एवं काला दिवस_ के तहत जोरदार प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष *राम प्रताप सिंह* व शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष *शाहिद अली कुरैशी* के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने सड़कों पर उतर कर चुनाव आयोग और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

*"कार्यालय पर गिरफ्तारी, लोकतंत्र पर हमला"*

कांग्रेस का आरोप है कि मार्च की तैयारी के दौरान आज सुबह गोंडा कांग्रेस भवन कार्यालय पर पुलिस ने दबिश देकर कार्यकर्ताओं को अरेस्ट / हिरासत में ले लिया। इसके बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश कम नहीं हुआ और उन्होंने हाथों में पार्टी के झंडे और तख्तियां लेकर प्रदर्शन जारी रखा।

*"पुतला दहन से पहले ही छीन लिया"*

प्रदर्शन के दौरान जब कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त *श्री ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन* करने जा रहे थे, तभी पुलिस ने बलपूर्वक पुतला छीन लिया। कांग्रेस ने इसे तानाशाही करार देते हुए कहा कि "एक पुतले से भी सरकार को इतना खौफ है, यह इस बात का सबूत है कि चुनाव आयोग कितना डरा हुआ है।"

इस संबंध में कांग्रेस ने  राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा, जिसमें तीन प्रमुख मांगे की गई हैं:
1. गोंडा कांग्रेस कार्यालय पर हुई पुलिस कार्रवाई की उच्च स्तरीय जांच हो।
2. भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
3. मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार को तत्काल बर्खास्त किया जाए।

शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी ने कहा, _"कार्यालय पर गिरफ्तारी, लोकतंत्र पर हमला है। पुतला छीन लोगे, आवाज कैसे छीनोगे? हम डरने वाले नहीं हैं।"_
इस मौके पर प्रमुख रूप से शाहिद अली कुरैशी, शिवकुमार दुबे, मास्टर मुजीब, विनय प्रकाश तिवारी, अनीस नाना, सुकई भारती, मोहम्मद रिजवान,जलील खान, शौकत अली मली बाबा भगवती प्रसाद सोनी, छोटेलाल, प्रदुमन शुक्ला, शिवकुमार कौशल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद  रहे।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई पीस कमेटी की बैठक
गोण्डा। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 08.10.2026 को जिला पंचायत सभागार, गोण्डा में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन एवं पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अभिषेक द्वारा प्रशासनिक/पुलिस अधिकारियों, विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत व्यक्तियों के साथ सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी त्योहारों के दौरान जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था, आपसी सौहार्द, सामाजिक समरसता एवं साम्प्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत व्यक्तियों से संवाद स्थापित करते हुए त्योहारों को आपसी भाईचारे एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। अधिकारीगण द्वारा कहा गया कि जनपद में सभी समुदायों के लोग अपने-अपने त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना अथवा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक/भड़काऊ सामग्री का प्रसार न किया जाए तथा ऐसी किसी भी सूचना के प्रसारित होने पर तत्काल पुलिस-प्रशासन को अवगत कराया जाए। बैठक में त्योहारों के दौरान जुलूस/शोभायात्रा के निर्धारित मार्ग, धार्मिक स्थलों के आसपास की व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती तथा सतर्क दृष्टि बनाए रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि त्योहारों के दौरान क्षेत्र में निरंतर भ्रमण एवं पेट्रोलिंग करते हुए कानून एवं शांति व्यवस्था पर सतर्क दृष्टि रखी जाए। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था अथवा विवाद की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई कि त्योहारों को प्रेम, सौहार्द, भाईचारे एवं आपसी समन्वय के साथ मनाएं तथा कानून एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली किसी भी अपुष्ट अथवा भ्रामक सूचना पर विश्वास न करें और अफवाहों को फैलाने से बचें। बैठक के दौरान उपस्थित धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत व्यक्तियों द्वारा प्रशासन एवं पुलिस को पूर्ण सहयोग प्रदान करने तथा जनपद में शांति, सौहार्द एवं सामाजिक समरसता बनाए रखने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आश्वासन दिया गया।

गोण्डा पुलिस द्वारा जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार भ्रमण, निगरानी एवं आवश्यक पुलिस प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं।
47 कर्मचारियों के गांधी जयंती राष्ट्रीय पर्व पर रहे गायब,सी डी ओ ने मांगा स्पष्टीकरण, एक दिन का वेतन काटने के आदेश


फर्रुखाबाद ।  गांधी जयंती (राष्ट्रीय पर्व) पर विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति हेतु पूर्व में निर्देश जारी किये गये थे।
निर्देशों के बावजूद विकास भवन स्थित विभिन्न विभागों के 47 अधिकारी/कर्मचारी बिना सक्षम स्तर से पूर्व अनुमति प्राप्त किये राष्ट्रीय पर्व के कार्यक्रम में अनुपस्थित पाये गये। अनुपस्थिति को शासकीय दायित्वों एवं उच्चाधिकारियों के निर्देशों के प्रति उदासीनता के रूप में लिया गया है।
प्रकरण में मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ द्वारा संबंधित 47 अधिकारियों/कर्मचारियों का 02 अक्टूबर, 2026 (01 दिवस) के वेतन के आहरण पर रोक लगाने के निर्देश दिये गये हैं। साथ ही संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपनी अनुपस्थिति के संबंध में 03 दिवस के अंदर उचित माध्यम से अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें।
निर्धारित अवधि में स्पष्टीकरण प्राप्त न होने अथवा स्पष्टीकरण संतोषजनक न पाये जाने की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार अगली कार्यवाही की जायेगी।
कार की टक्कर से बाइक सवार दो घायल,हालत गंभीर
*संवाददाता कायमगंज*

कायमगंज। मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव देवरा महसोना निवासी कमलेश (35) व सौदान सिंह (65) अपनी बाइक से ढाई घाट शमशाबाद से अपने गांव वापस जा रहे थे। जब बाइक सवार अचरा मार्ग पर स्थित कोतवाली क्षेत्र के गांव लुधैइया के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी टक्कर लगते ही दोनों बाइक सवार उछलकर दूर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए मौके से कार चालक कार लेकर भाग गया आसपास मौजूद लोगों ने 108 एम्बुलेंस को सूचना दी एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में भर्ती कराया।