*रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने की विकास कार्यों व भूमि उपलब्धता की समीक्षा, BDO-CO को रोज कार्यालय में बैठकर जनसमस्याएं सुनने का निर्देश
जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त राँची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आज समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित एनआईसी सभागार में राँची जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
जिले में प्रस्तावित एवं निर्माणाधीन कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स एवं अहम भवन निर्माण कार्यों के लिए भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने संबंधी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा एवं समीक्षा
![]()
बैठक में जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति, केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति तथा जिले में प्रस्तावित एवं निर्माणाधीन कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स एवं अहम भवन निर्माण कार्यों के लिए भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने संबंधी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा एवं समीक्षा की गई।
![]()
उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि वे अपने-अपने प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों में नियमित रूप से बैठकर जनसामान्य की समस्याओं को गंभीरता से सुनें
![]()
उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे अपने-अपने प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों में नियमित रूप से बैठकर जनसामान्य की समस्याओं को गंभीरता से सुनें। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का शीघ्र एवं प्रभावी निष्पादन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
![]()
भूमि संबंधी मामलों में पारदर्शिता एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया
इस अवसर पर उपायुक्त ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि विकास कार्यों एवं सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भूमि संबंधी मामलों में पारदर्शिता एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि जिले में चल रहे महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों एवं परियोजनाओं में बाधा उत्पन्न न हो।
बैठक में उपायुक्त ने जन-केंद्रित प्रशासन की भावना को मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रखंड एवं अंचल स्तर पर जनता से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना प्रत्येक पदाधिकारी का कर्तव्य है।
बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में विकास कार्यों को गति प्रदान करने, सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।












Oct 03 2026, 20:37
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.4k