एशियन गेम्स में भारत को पांचवां स्वर्ण, नीरू ने ट्रैप शूटिंग में लगाया सुनहरा निशाना
#asiangames2026day10
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ी एक्शन में हैं। निशानेबाजी के ट्रैप इवेंट से भारत के लिए बहुत बड़ी और ऐतिहासिक खबर आ रही है। भारत की नीरू ने एशियन गेम्स 2026 के महिलाओं के इंडिविजुअल ट्रैप फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है।
भारत को दिलाया पहला इंडिविजुअल गोल्ड
शूटिंग के ट्रैप इवेंट में नीरू ढांडा ने गोल्ड मेडल जीतते हुए भारत को एशियन गेम्स का पांचवां स्वर्ण पदक दिला दिया। मौजूदा एशियन गेम्स में ये भारत का पांचवां गोल्ड मेडल रहा। साथ ही इंडिविजुअल इवेंट में ये पहला गोल्ड रहा। इससे पहले चारों गोल्ड टीम इवेंट में आए थे। इससे पहले महिला शूटिंग टीम ने ट्रैप टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता था।
![]()
ऐसा करने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी
नीरू ने फाइनल में 28 अंक हासिल कर नया एशियाई रिकॉर्ड बनाया। वह महिलाओं के ट्रैप व्यक्तिगत इवेंट में स्वर्ण जीतने या यूं कहें कोई पदल जीतने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। उनका सामना स्वर्ण पदक के लिए चीन की सुन युनोंग से हुआ।
![]()
महिलाओं के ट्रैप टीम ने जीता सिल्वर
इससे पहले शूटिंग से भारत के लिए एक और बड़ी खुशखबरी आई। महिलाओं के ट्रैप टीम इवेंट में भारत की नीरू, आशिमा अहलावत और मनीषा कीर की तिकड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल पर कब्जा जमा लिया है। भारतीय तिकड़ी ने कुल 328 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। इस इवेंट का गोल्ड मेडल चीन (346 अंक) ने जीता, जबकि कुवैत (325 अंक) को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा।
![]()
बॉक्सर परवीन हुड्डा फाइनल में पहुंचीं
इधर, 65 किलोग्राम वेट कैटेगरी में हरियाणा के रोहतक की रहने वालीं 26 साल की परवीन हुड्डा फाइनल में पहुंच चुकीं हैं। उन्होंने सेमीफाइनल में दमदार पंच लगाते हुए चीनी बॉक्सर को हराया और भारत के लिए कम से कम सिल्वर मेडल तो पक्का कर ही लिया। वह मौजूदा एशियन गेम्स में सिल्वर पक्का करने वालीं पहली बॉक्सर बनीं हैं।










1 hour and 25 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k