आजमगढ़: शम्भूपुर गांव में पिता पुत्र पत्नी व 2 पंडितो समेत मरने वालों की संख्या हुई पांच, जाने क्या है मामला
आजमगढ़ ।ग्राम शम्भूपुर में पत्नी सहित 03
व्यक्तियों की गोली मारकर हत्या करने के बाद आरोपी अरविंद ने अपने 03 बच्चों को कमरे में बंधक बना लिया । पुलिस द्वारा आरोपी को सरेंडर कराने और बच्चों को सुरक्षित निकालने का प्रयास किया जा रहा था कि अचानक कमरे के अंदर गोली की आवाज़ सुनाई दी। बच्चों को सुरक्षित निकालने के लिए त्वरित तरीक़े से कमरे में घुसे पुलिस अधीक्षक सहित टीम पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। पुलिस ने बच्चों की सुरक्षा एवं आत्मरक्षार्थ पुलिस की कंट्रोल्ड और संयमित जवाबी फायरिंग में आरोपी अरविंद घायल, बाद में अस्पताल में आरोपी की मृत्यु; पुलिस टीम ने अपनी जान पर खेलकर 02 बच्चों को सकुशल रेस्क्यू किया। अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, नवीन अरोड़ा एवं उपमहानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र, सुनील कुमार सिंह द्वारा घटनास्थल पर कई घंटे उपस्थित रहकर पुलिस टीम को लगातार मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन प्रदान किया गया। जिसके फलस्वरूप पुलिस टीम ने अदम्य साहस एवं तत्परता से 02 बच्चों को सकुशल सुरक्षित बाहर निकाला। घटना का संक्षिप्त विवरण 22 सितबर को अहरौला क्षेत्रान्तर्गत ग्राम शम्भूपुर में एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी एवं 02 अन्य व्यक्तियों को गोली मारकर हत्या किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मौके पर जांच से ज्ञात हुआ कि आरोपी अरविंद कुमार पुत्र त्रिपुरारी सिंह, निवासी ग्राम शम्भूपुर, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़ द्वारा अपनी पत्नी बबिता सिंह तथा अनुष्ठान में शामिल अखिलेश मिश्रा एवं महेन्द्र पाठक को गोली मार दी गई, जिससे तीनों की मौके पर मृत्यु हो गई। *परिजनों द्वारा* बताया गया कि आरोपी अरविंद कुमार की मानसिक स्थिति पूर्व से ठीक नहीं रहती थी तथा उसकी मानसिक स्थिति खराब होने का कारण भूत-प्रेत की बाधा बताया जा रहा था। इसी कारण उसकी मानसिक स्थिति में सुधार हेतु तथा भूत-प्रेत की बाधा को दूर करने के उद्देश्य से घर पर 05 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान कराया जा रहा था। जिसका दिनांक 22 सितबर को चौथा दिन था। परिजनों के अनुसार इसी दौरान आरोपी द्वारा उग्र होकर घटना को अंजाम दिया गया। घटना के बाद *आरोपी अरविंद कुमार अपने 03 बच्चों एवं लाइसेंसी शस्त्र के साथ घर के एक कमरे में स्वयं को बंद कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपी को आत्मसमर्पण करने तथा बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए लगातार प्रयास किए गए। परिजनों एवं रिश्तेदारों द्वारा भी आरोपी को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन *वह बार-बार बच्चों को गोली मारने की धमकी देता* रहा। ➡️ *आरोपी को करीब 07 घंटे तक समझाने-बुझाने के प्रयास के दौरान कमरे के अंदर से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। इस पर तत्काल बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत अन्य कोई विकल्प न होने पर एसएसपी आजमगढ़ डॉ अनिल कुमार, एसओजी प्रभारी संजय सिंह एवं आरक्षी प्रदीप द्वारा अपनी जान जोखिम में डालकर तत्काल आरोपी अरविन्द के घर के कमरे का दरवाजा तोड़कर* अंदर प्रवेश किया गया, जहां आरोपी द्वारा अपने पुत्र शौर्य सिंह, उम्र 09 वर्ष, को गोली मार दी गई थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया गया। शौर्य सिंह को तत्काल लाइफ लाइन अस्पताल, आजमगढ़ भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हो गई। ➡️इसी दौरान आरोपी अरविन्द द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। आत्मरक्षार्थ एवं बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में *आरोपी अरविंद कुमार घायल हो गया। उसे उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित* कर दिया गया। ➡️पुलिस टीम द्वारा तत्परता एवं साहस का परिचय देते हुए आरोपी की 10 वर्षीय पुत्री परी एवं 06 माह की पुत्री को सकुशल सुरक्षित बाहर निकाला गया। बड़ी पुत्री की कोहनी के पास मामूली खरोंच आई है। दोनों बच्चे सुरक्षित हैं। ➡️ *अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, श्री नवीन अरोड़ा एवं उपमहानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र, श्री सुनील कुमार सिंह* द्वारा घटनास्थल पर कई घंटे तक उपस्थित रहकर पुलिस टीम को लगातार मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन प्रदान किया गया, जिसके फलस्वरूप पुलिस टीम द्वारा अदम्य साहस एवं तत्परता का परिचय देते हुए बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई तथा जान की बाजी लगाकर 02 बच्चों को सकुशल रेस्क्यू किया गया। *पुलिस मुठभेड़ में मृत आरोपी–* अरविंद कुमार पुत्र त्रिपुरारी सिंह, निवासी ग्राम शम्भूपुर, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़। ➡️मृतकों के शव पोस्टमार्टम हेतु भेजे गए हैं। घटनास्थल से साक्ष्य संकलन हेतु फॉरेन्सिक टीम द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। प्रकरण में अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है। मौके पर कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।



आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी मंडल तहबरपुुुुर द्वारा सेवा पखवाड़ा के तहत वृक्षारोपण ,गौ शाला की साफ-सफाई के साथ पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, गौ सेवा एवं प्लास्टिक थैलियों का उपयोग न करने के प्रति लोगों को जागरूक किया। भारतीय जनता पार्टी लालगंज के जिला महामंत्री आशुतोष कुमार राय पंकज के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा तहबरपुर मंडल के शक्ति केंद्र रैसिंहपुर में पड़ने वाले कंपोजिट विद्यालय धनिया कूडी के परिसर में वृक्षारोपण किया गया। छात्र छात्राओं को प्रर्यावरण के बारे में जानकारी दी गयी। प्रभारी वीडियो ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ सिंह के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्राम शेखवलिया स्थित गौशाला व उसके आस पास साफ सफाई किया गया। गौ वंश को तिलक-चंदन लगाकर माला पहनाया। उन्हें केला खिलाया गया। कार्यकर्ताओं ने लोगों से संपर्क कर सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने के लिए जागरूक किया गया। कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को प्लास्टिक की थैलियों के स्थान पर कपड़े के झोले, कपड़े की थैली एवं कागज के बैग का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया तथा उपस्थित लोगों को स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त वातावरण के प्रति शपथ दिलाई गई। प्रभारी वीडियो ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि विना जनभागीदारी के कोई कार्य सम्भव नहीं है।सेवा पखवाड़ा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यों में जन भागीदारी बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। सामूहिक प्रयासों से स्वच्छ, हरित एवं प्लास्टिक मुक्त समाज के संकल्प को मजबूत किया जा सकता है। जिला महामंत्री ने सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार में कार्य तेजी से हो रहा है। विकास योजनाओं का लाभ समाज के निचले पायदान के लोगों को मिल रहा है।
जमगढ़।श्री राम प्रताप उच्चतर माध्यमिक विद्यापीठ सुरैल उमरी (जौनपुर ) में हिंदी दिवस धूम धाम मनाया गया । हिन्दी दिवस छात्र छात्राओं ने आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसे लोगों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जगदीप कुमार तथा विशिष्ट अतिथि विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक पतिराम मौर्य रहे। हिन्दी दिवस पर विद्यालय के छात्राओं द्वारा पोस्टर पर कबीरदास, भारतेंदु हरिश्चंद्र,रामधारी सिंह दिनकर, मीराबाई आदि हिंदी के प्रमुख कवि और लेखक के छायाचित्र का चित्रांकन और उनके विषय में महत्वपूर्ण तथ्य को बड़े ही स्पष्ट तरीके से बच्चों के द्वारा बताया गया था। छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही साथ हिंदी दिवस भाषण , काब्य पाठ प्रस्तुति किया । छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से हिंदी दिवस की प्रासंगिकता को नया आयाम दिया।जिसे लोगों ने खूब सराहा। विगत दिवस विद्यालय में सामान्य ज्ञान की परीक्षा आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया ।




आ
जमगढ़। वर्तमान समय में प्राचीन गुरुकुल गुरु- शिष्य परंपरा का निःशुल्क शिक्षा रूपी दान दिया जाना अपने आप एक मिशाल है। इसका जीवंत उदाहरण शिक्षक राजभवन राम है। राजभवन राम मूलतः तहबरपुुुुर विकास खण्ड में पड़ने वाले करियाबर गांव के निवासी हैं। जो तहबरपुुुुर शिक्षा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय गोबिन्दपुर में प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। आज के भागम भाग के दौर में जब किसी को एक छड़ की फुर्सत नहीं है।लोग छुटि्टयों के समय में अपना निजी काम काज निपटाने में लगे हैं।या फिर और कार्य कर रहे हैं।ऐसे में वे गांव जवार के नव निहालों को पंखों में जान भर रहे हैं। उनके अंदर ज्ञान का दीप जला रहे हैं। राजभवन राम छुट्टी के बाद स्कूल में और रविवार सहित अन्य अवकाश के दिनों में अपने करियावर स्थित आवास पर राष्ट्रीय आय योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा तथा नवोदय प्रतियोगिता परीक्षाओ की निःशुल्क तैयारी करवा रहे हैं। इतना ही नहीं अपने अलावा अन्य शिक्षकों को बुलाकर पढवाते है। और साथ ही समय समय पर प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रैक्टिस भी करवाते हैं।अब तक इनके पढ़ायें दर्जनों छात्र छात्राएं राष्ट्रीय आय योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षाएं उत्तीर्ण कर चुके हैं। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा का आवेदन कक्षा आठवीं उत्तीर्ण छात्र छात्राएं करते हैं। परीक्षा में उत्तीर्ण इन छात्र छात्राओं को सरकार द्वारा पढ़ाई में धन आड़े न आये इसके लिए नववीं से बारहवीं कक्षा तक 1000 रुपए छात्र वृत्ति प्रदान करती है। गांव के गरीब मजदूर जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। वे अपने बच्चों को कोचिंग का फीस नहीं दे सकते हैं। ऐसे में उनके लिए बरदान साबित हो रहा है। राज भवन राम ने बताया कि इससे मुझे बहुत ही सकून मिलता है। तहबरपुुुुर के खण्ड शिक्षा अधिकारी व्यास देव ने सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में प्राचीन गुरुकुल गुरु - शिष्य परम्परा का निःशुल्क शिक्षा रुपी ज्ञान का दान दिया जाना बेहतरीन उदाहरण है।
आजमगढ़। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के तियरा गांव में शुक्रवार सुबह एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर पंखे से साड़ी के सहारे लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अखिलेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच कराई गई, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतका की पहचान तनु सिंह (27) पत्नी अनिकेश सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सुबह नींद से उठने पर घर के लोगों ने तनु का शव फंदे से लटका देखा। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के मायके पक्ष के लोग भी गांव पहुंच गए। बताया गया कि तनु सिंह मूल रूप से पियरिया, जनपद बलिया की रहने वाली थीं और जून 2023 में तियरा गांव निवासी अनिकेश सिंह से उनका विवाह हुआ था। पति परदेश में रहकर काम करते हैं। तनु घर पर अपने बुजुर्ग सास-ससुर और करीब ढाई साल के बच्चे के साथ रहती थीं। पुलिस के मुताबिक अभी तक किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।
आजमगढ़। किसान नेता राजीव यादव ने गंदे पानी के भराव से जूझ रहे मस्जिदिया गांव के लोगों से मुलाक़ात कर जल्द से जल्द नाली निर्माण की मांग की। राजीव ने पिछले दिनों निजामाबाद क्षेत्र की जर्जर सड़कों, सीवर लाइन, स्कूल, अस्पताल, नहरों के विभिन्न सवालों पर पदयात्रा की थी। सोशलिस्ट किसान सभा महासचिव राजीव यादव ने कहा कि मस्जिदिया गांव की नालियां सालों से बज-बजा रही हैं। नाली न होने के चलते गांव की सड़क नाला बन गई है और आसपास के खेत गंदगी से बज-बजा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। गंदगी की वजह से मच्छरों और बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। मस्जिदिया गांव से गुजरने वाली सड़क बरकोला, असनी, खतीरपुर गांवों को जोड़ती है जिससे गुजरने वाले ग्रामीणों को हर दिन दुर्घटना का शिकार होना पड़ता है। राजीव ने बताया कि गांव के युवा नुरूलहोदा, अदनान, अबुल बरकार, माजिद आदि ने बताया कि नाली निर्माण की मांग करने पर प्रधान कहते हैं कि उनके पास बजट नहीं है। यह नाली पहले जिस पोखरी में गिरती थी उसकी सफ़ाई की बात की जाती है तब वो कहते हैं कि मस्जिदिया गांव के लिए पैसा नहीं आता। सफाई कर्मी द्वारा सफाई न किए जाने पर कहते हैं कि सफाई कर्मी कहीं और तैनात है। सवाल यह कि आखिर मस्जिदिया गांव के लिए क्या सरकार पैसा नहीं देती और यहां के विधायक निधि या सांसद निधि से क्या यह निर्माण कार्य नहीं हो सकता। राजीव यादव ने कहा कि निजामाबाद को बेहतर बनाने के लिए पदयात्रा की गई और मस्जिदिया, टीकापुर समेत इस क्षेत्र के ग्रामीण युवा अपने गांवों की समस्या को हल करने और विकास की मांग कर रहे हैं। ऐसे में प्रशासन तत्काल संज्ञान में लेकर सालिम के घर से पांच सौ मीटर के करीब की नाली का तत्काल निर्माण कराए। प्रतिनिधि मंडल में किसान नेता राजीव यादव, किसान एकता समिति के महेंद्र यादव, नंदलाल यादव, अवधेश यादव शामिल रहे।
आजमगढ़। ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन का द्वितीय स्थापना दिवस रविवार को तहबरपुर विकासखंड क्षेत्र के बैरमपुर ग्राम सभा में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का परिचय कराया। उन्होंने संगठन के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राय का भी सभी सदस्यों से परिचय कराते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। बैठक को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राय ने संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भूमिहार समाज के आर्थिक रूप से कमजोर एवं समाज के निचले पायदान पर खड़े लोगों की आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी सहायता करना संगठन का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि संगठन शिक्षा, स्वास्थ्य, रक्तदान शिविर और कन्या विवाह जैसे सामाजिक एवं जनहित के कार्यों में लगातार सहयोग कर रहा है और भविष्य में भी इस अभियान को और व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह, जिला महामंत्री पंकज प्रवीन, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राय, आलोक राय, डॉ. मनोज राय, लालबहादुर राय, गोपाल राय, अरविंद राय, अनिरुद्ध राय, रिक्की राय, राहुल राय, पप्पू राय और आदर्श राय सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के माता जमुरता राय का निधन हो गया हैं। विनोद राय जनपद के जिवली गांव के निवासी हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष के माता जमुरता राय के निधन के बाद जनपद के अलावा प्रदेश भर से जनप्रतिनिधियों का आना-जाना लगा हुआ है। इसी बीच श्री राय के घर अंगना करने मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन हो रहा है। जिसको लेकर प्रशासनिक अमला तैयारी में जुट गया है। मुख्यमंत्री के आगमन पर कोई कमी न रह जाए इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है। पीडब्लू डी अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री के उड़न खटोला उतरने के लिए हेली पैड बनाया जा रहा है। साथ ही पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों द्वारा हेली पैड से क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के घर जाने के लिए गिट्टी और बालू गिरा कर पिच रोड़ बनाया जा रहा है। मौके पर जनपद के मुख्य राजस्व अधिकारी, उपजिलाधिकारी मार्टिनगंज बलराम गुप्ता, तहसीलदार हर्षित कुमार पांडेय ठेकमा के खण्ड विकास अधिकारी इन्द्रिश अली ,मार्टिनगंज के खण्ड विकास अधिकारी पीसी सरोज ,राजस्व टीम , विकास खण्ड ठेकमा ,मार्टिनगंज, फूलपुर व लालगंज के सफाई कर्मचारी सफाई करने में जुटे हुए हैं।
Sep 28 2026, 19:56
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
50.6k