घायल राजेंद्र की पत्नी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और उनसे न्याय की गुहार लगाई*
सुल्तानपुर में करीब हफ्ते भर पूर्व व्यक्ति पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन आरोपियों को पकड़ने के बजाय उन्हें बचाने में लगी हुई है। ये आरोप है घायल व्यक्ति की पत्नी का, जो आज पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंची और स्थानीय पुलिस पर कार्यवाही करने के बजाय आरोपियों के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया। बहरहाल पुलिस अधीक्षक ने उचित कार्यवाही का भरोसा दिलाया है। दरअसल ये मामला है हलियापुर थानाक्षेत्र के सैनी गांव का। इसी गांव के रहने वाले राजेंद्र पासी पर बाजार से लौटते समय गांव के ही कुछ युवकों ने जानलेवा हमला बोल दिया था। आनन फानन उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी थी,लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई। दूसरे दिन गंभीरावस्था में राजेंद्र प्रसाद सुबह से लेकर दोपहर तक पुलिस ने थाने पर बैठाए रखे,लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई। वहीं जब खबर चली तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। लेकिन इधर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने में कोई दिलचस्पी न दिखाई। ये जरूर रहा कि पीड़ित पक्ष का बयान लेने के बजाय विपक्षियों का बयान दर्ज करवाती नजर आई। लिहाजा आज घायल राजेंद्र की पत्नी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और उनसे न्याय की गुहार लगाई, साथ ही स्थानीय पुलिस की लचर कार्यवाही से अवगत करवाया। वहीं पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही का भरोसा दिलाया है। वहीं इस मामले में राजेंद्र की पत्नी ने क्या कहा ,आप खुद सुनिए....
*सात दिवसीय कथा के समापन पर श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद*
हवन-पूजन व प्रसाद वितरण के साथ हुआ श्रीमद्भागवत कथा का विश्राम* सुलतानपुर। सिविल लाइन गोलाघाट स्थित श्रीमती आशा सिंह एवं डॉ. विनोद कुमार सिंह के आवास पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का रविवार को हवन-पूजन एवं प्रसाद वितरण के साथ विधिवत समापन हुआ। सात दिनों तक काशी से पधारे सुप्रसिद्ध कथावाचक एवं ज्योतिषाचार्य डॉ. प्रभाकर पाण्डेय जी महाराज ने व्यासपीठ से श्रद्धालुओं को विभिन्न आध्यात्मिक प्रसंगों के माध्यम से भक्ति, प्रेम, सेवा और सदाचार का संदेश दिया। अंतिम दिवस पूर्णाहुति हवन में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर परिवार एवं समाज के सुख-शांति तथा मंगल की कामना की। इसके पश्चात प्रसाद वितरण हुआ। कथा के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर विभाग प्रचारक जी,ठाकुर संजय सिंह,बाल चंद सिंह, डॉ.के.पी. द्विवेदी,प्रो.विनायक कुमार तिवारी,योगेश प्रताप सिंह,प्रो.विनोद कुमार सिंह,डॉ.एस.बी. सिंह,डॉ. तारा सिंह,श्याम प्रकाश सिंह, डॉ. बी.पी.सिंह,अमर नाथ सिंह,डॉ. आशीष दूबे,अरविन्द तिवारी, ज्योति सिंह,ऋषि सिंह,डॉ.कुंवर दिनकर प्रताप सिंह,अमन सिंह,नमन सिंह,आराध्या सिंह,कीर्ति मिश्र,अंचिता सिंह,उदिता सिंह,आराध्य सिंह,एवं यश सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
सेवा संकल्प अभियान के दौरान परमानेंट लेबर अड्डा पर लेबरों की जाँच प्रक्रियाशुरु*
सुल्तानपुर,ये जो हमारा सेवा संकल्प अभियान चल रहा है,उसके अंतर्गत ये पहले से ही हमारा एक लेबर अड्डा बना हुआ है। लेकिन आपने देखा होगा एक किलोमीटर दूर सड़क पर ही जो लेबर है वो वहीं से अपने-अपने काम के लिए जाती है। इससे दो-तीन इश्यू हैं, एक तो ट्रैफिक का इश्यू रहता है, दूसरा सड़क पर रहने से सेफ्टी का भी इश्यू रहता है।

इसको देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा इसको यहाँ शिफ्ट करने का प्रयास शुरू किया गया है। इसको हम लोग परमानेंट लेबर अड्डे में डेवलप करेंगे,अभी जो फैसिलिटी है उसको बढ़ाएंगे। इसमें अगले सात दिन इनका रजिस्ट्रेशन भी होगा और मेडिकल कैंप लगातार चलेंगे। मेडिकल कैंप में हम लोग पूरा X-ray मशीन,मोबाइल एम्बुलेंस, मोबाइल मेडिकल यूनिट लगा रहे हैं। यहाँ पर और लेबर डिपार्टमेंट अपनी हर स्कीम की इनको जानकारी दे रहा है। लेबर डिपार्टमेंट की बहुत सी स्कीमें हैं जिसमें मार्केट को लेकर भी है, उनके आवास को लेकर भी है, शौचालय को लेकर भी है, बच्चों की पढ़ाई को लेकर भी है और सोशल सिक्योरिटी भी है। इसके साथ-साथ जितने हमारे कॉन्ट्रैक्टर्स हैं, हमारी कंपनियां हैं और जो हमारे सरकारी डिपार्टमेंट जहां लेबर लगती है,उनका हम रेगुलर रिव्यू कर रहे हैं ताकि उनका रजिस्ट्रेशन हम सभी का करा सकें। जब भी फ्यूचर में किसी के साथ भी अनफॉर्चुनेट इंसिडेंट होता है तो उनके परिवार को जो सामाजिक सुरक्षा है वो हम दे सकें। ये अभियान आज हमने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शुरू किया है और हमारा प्रयास रहेगा कि इस जगह को हम लोग फैसिलिटी के साथ डेवलप करें। इस पॉइंट पर कोई भी हमारे जो लेबर हैं आकर अपनी समस्याओं को हल कर सकें। होता क्या है कि ये लोग सुबह जल्दी निकल जाते हैं, आप देखेंगे कि 8 बजे ही अपने काम पर निकल जाते हैं और हमारे जो ज्यादातर डिपार्टमेंट का टाइमिंग भी 10 बजे है। तो इनके लिए एक ड्रामा रहता है। इसलिए प्रयास शुरू किया गया है कि हम लोग 8 बजे से यहाँ फैसिलिटी दें ताकि ये अपने काम पर जाने से पहले अपने जो इश्यू हैं वो हल करा सकें। और एक जो हमारा कर्मचारी यहाँ बैठेगा जो कलेक्ट्रेट की तरफ से बैठेगा, वो यहाँ पर इनकी समस्याएं लेगा और जनता दर्शन के माध्यम से सॉल्व करेगा।
सुल्तानपुर लेबरमंडी का स्थान बदल दिया गया:-डीएम
सुल्तानपुर शहर में अब लेबरमंडी का स्थान बदल दिया गया है। अब शाहगंज चौराहे के बजाय दरियापुर ओवरब्रिज के नीचे लेबर मंडी लगाई जाएगी। यहां से लोग अपने कार्यों के लिए लेबरों को ले जा सकेंगे। इसी के मद्देनजर आज जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह शाहगंज चौराहे पहुंचे और श्रमिकों से दरियापुर ओवरब्रिज के नीचे जाने का अनुरोध किया। इसके साथ ही श्रमिकों के लिए श्रम विभाग द्वारा चलाई जा रही तमाम कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए बाकायदा कैम्प लगाने और स्वास्थ्य विभाग मेडिकल चेकअप कैंप लगवाने की बात कही है। दरअसल सुल्तानपुर में अब नगर कोतवाली के शाहगंज चौराहे पर लेबर मंडी लगती थी। सेवा संकल्प अभियान के तहत दरियापुर ओवरब्रिज के नीचे लेबर मंडी शिफ्ट की जा रही है। इसी के तहत जिलाधिकारी सुल्तानपुर इंद्रजीत सिंह, नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी लालचंद्र सरोज सहित तमाम अधिकारी शाहगंज चौराहे पर पहुंचे और लेबरों को समझा बुझा कर दरियापुर ओवरब्रिज के नीचे नई लेबर मंडी में चलने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि वहां इन मजदूरों के लिए सरकार द्वारा श्रम विभाग की तमाम कल्याणकारी योजनाओं के लिए निःशुल्क कैम्प लगाकर उन्हें इन सुविधाओं का लाभ दिलाया जाएगा, साथ ही उनका मेडिकल चेपक भी करवाया जाएगा । डीएम इंद्रजीत सिंह ने कहा कि इसके लिए बाकायदा एक कर्मचारी भी बैठा जाएगा ताकि उनकी कोई समस्या हो तो उसका निदान करवाया जा सके।
सुल्तानपुर *योगी जी को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प, ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ के नारे को गांठ बांधने का आह्वान।*
भाईं गांव में राजनैतिक एवं सामाजिक संवाद गोष्ठी में उमड़ी भीड़,दूबेपुर एवं लोहरामऊ मंडल के पदाधिकारियों समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी रहे मौजूद।* सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने रविवार को लौहर भाईं गांव में आयोजित राजनैतिक एवं सामाजिक बिंदुओं पर संवाद गोष्ठी में पहुंचकर क्षेत्र की जनता, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद किया। कार्यक्रम में लोहरामऊ एवं दूबेपुर मंडल के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। गोष्ठी को संबोधित करते हुए विधायक विनोद सिंह ने कहा कि आज हम सभी यहां से एक संकल्प लेकर जाएं कि योगी जी को तीसरी बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है। उन्होंने कहा कि आज योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में शांति और कानून-व्यवस्था का वातावरण बना है, जिसके कारण आमजन शांतिपूर्ण तरीके से अपना जीवन व्यतीत कर पा रहे हैं। विनोद सिंह ने अपने संबोधन में ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ नारे का उल्लेख करते हुए कहा कि इसे भूलना नहीं है और इसे गांठ बांधकर रखना है। उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता और आपसी भाईचारे को बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि इस गोष्ठी का उद्देश्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच कोई दूरी न रहे। उनके क्षेत्र में क्या कार्य हुए और क्या होने वाले हैं, इसकी जानकारी भी देना है ताकि आमजन तक वे बीजेपी सरकार की उपलब्धियां गिना सकें। विनोद सिंह ने कहा कि जनता जनार्दन ने एक सुर में योगी जी को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने का संकल्प ले लिया है। इस दौरान विधायक विनोद सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और जनता का निरंतर सहयोग संगठन को मजबूती प्रदान करता है। कार्यक्रम का संचालन पूर्व महामंत्री श्याम बहादुर पाण्डेय ने किया, वही कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उनके पुत्र पुलकित सिंह (युवा बीजेपी नेता एवं समाजसेवी), काली सहाय पाठक पूर्व जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा, विजय त्रिपाठी महामंत्री, संदीप सिंह जिला महामंत्री अयोध्या प्रसाद वर्मा जिला महामंत्री,जिला मंत्री मनोज कुमार श्रीवास्तव, राम अवध यादव प्रधान अमेठा, बृजेश यादव प्रधान बहलोलपुर, राजेश सिंह प्रधान दिखौली, रामराज वर्मा प्रधान अहिमाने, ज्ञान यादव अमेठा, राम अचल प्रधान लौहर पश्चिम, विजय कुमार प्रधान पकड़ी, बबलू सिंह प्रधान रामनगर, रिंकू सिंह प्रधान कटावां, सोनू सिंह प्रधान बहरौली, बसंत तिवारी प्रधान महाजीतपुर, राम सुंदर कोरी प्रधान रामापुर, सुभाष सिंह प्रधान इमलिया कला, अनिल यादव प्रधान इमलिया खुर्द, योगेश निषाद प्रधान भोएं, अमित तिवारी प्रधान तिवारीपुर, संतोष निषाद कबरी, शंभू निषाद ढखवा, सत्यजीत राय प्रधान गोड़वा, राम उजागिर यादव बहलोलपुर, रामशंकर वर्मा रिटायर प्रोफेसर पॉलिटेक्निक दूबेपुर,पूर्व प्रधान अरविन्द वर्मा दूबेपुर,सीताराम वर्मा अहिमाने, अवधेश तिवारी भादा, बब्बन दूबे घासीपुर, छेदी मौर्य घासीपुर, विश्वनाथ मौर्या लौहर पश्चिम, नंदलाल प्रजापति परऊपुर, श्यामू प्रजापति दिखौली, साधूराम चौरसिया भाईं, राजेश सिंह दिखौली, शीतला प्रसाद सिंह बहरौली, बबलू श्रीवास्तव लौहर दक्षिण, दिनेश श्रीवास्तव परऊपुर, दीपचंद्र जायसवाल चकरपुर, सोहन लाल निषाद कमनगढ़, दल श्रृंगार सिंह इमलिया कला, केश कुमार पाल महेदवा, रमेश कोरी मठा, नंद देव गौड़ पूर्व प्रधान, विनोद विश्वकर्मा रामनगर बनकट, बाबूलाल कोरी बिसानी एवं जियालाल कोरी अलहदादपुर सहित तमाम लोग मौजूद रहे। संवाद गोष्ठी के दौरान क्षेत्रीय एवं सामाजिक विषयों पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिकों की सहभागिता रही।
सुल्तानपुर: बृजभूषण सिंह बने भाजपा के नए जिला प्रभारी, संगठन को मिलेगी नई मजबूती*
सुल्तानपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रांतीय संगठन द्वारा घोषित नई जिला प्रभारियों की सूची के तहत सुल्तानपुर जिले की कमान श्री बृजभूषण सिंह को सौंपी गई है।

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के निर्देशानुसार जारी काशी क्षेत्र के जिला प्रभारियों की इस सूची में सुल्तानपुर का प्रभार बृजभूषण सिंह के कंधों पर डाला गया है।

संगठन विस्तार और आगामी रणनीति पर जोर:-

सुल्तानपुर जिला भाजपा संगठन के दृष्टिकोण से यह नियुक्ति काफी अहम मानी जा रही है। नवनियुक्त जिला प्रभारी श्री बृजभूषण सिंह पर जिले में पार्टी गतिविधियों को गति देने,जिला कार्यकारिणी व कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा आगामी राजनीतिक प्राथमिकताओं को साधने की मुख्य जिम्मेदारी होगी।

कार्यकर्ताओं में उत्साह:-

घोषणा के साथ ही स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने शीर्ष नेतृत्व के इस फैसले का स्वागत किया है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि नए जिला प्रभारी के मार्गदर्शन में सुल्तानपुर में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। 

पत्र के अनुसार काशी क्षेत्र के पड़ोसी जिलों के प्रभारी:-

* अमेठी: श्री सुनील सिंह 
* प्रतापगढ़: श्री अवधेश गुप्ता 
* प्रयागराज महानगर: श्री राकेश त्रिवेदी
* जौनपुर: श्री शंकर गिरी
शिक्षक विद्यार्थी को शिखर तक ले जाता है- संजय सिंह*
ज्ञानारंभ समारोह में नवप्रवेशी बी.एड. विद्यार्थियों को आदर्श शिक्षक बनने की दी गई प्रेरणा। सुलतानपुर। राणा प्रताप पी.जी. कॉलेज के स्वामी विवेकानंद सभागार में शनिवार को बी.एड. प्रथम वर्ष के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए “ज्ञानारंभ समारोह” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशी विद्यार्थियों को शिक्षक-प्रशिक्षण की महत्ता, शिक्षक की सामाजिक भूमिका तथा शैक्षणिक जीवन के प्रति जिम्मेदारियों से परिचित कराना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्पार्चन के साथ हुआ। इसके पश्चात सपना पाण्डेय ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संतोष अंश ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि बी.एड. में प्रवेश केवल एक डिग्री प्राप्त करने की शुरुआत नहीं, बल्कि विद्यार्थी से शिक्षक और ज्ञान से संस्कार की ओर बढ़ने वाली यात्रा का आरंभ है। शिक्षक केवल विषय का अध्यापन नहीं करता, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और जीवन को दिशा देता है। आज बी एड के प्रशिक्षु शिक्षक बनने की तैयारी के लिए ज्ञान ग्रहण कर रहे हैं, जबकि भविष्य में उन्हें किसी विद्यार्थी के जीवन में ज्ञान, संस्कार और प्रेरणा का प्रकाश बनना है। शिक्षक बनना केवल रोजगार प्राप्त करना नहीं, बल्कि एक पीढ़ी के निर्माण की जिम्मेदारी स्वीकार करना है। समारोह में महाविद्यालय के अध्यक्ष संजय सिंह ‘एडवोकेट’, प्रबंधक बालचंद्र सिंह ‘एडवोकेट’, उप प्राचार्या एवं अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. निशा सिंह, बी.एड. विभागाध्यक्ष डॉ. भारती सिंह, मैडम शांतिलता कुमारी तथा डॉ. सीमा सिंह, डॉ संतोष अंश का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर शिक्षक दिवस पर स्वास्थ्य संबंधी कारणों से अनुपस्थित रहीं उप प्राचार्या प्रो. डॉ. निशा सिंह को शिक्षक दिवस सम्मान भी प्रदान किया गया। अध्यक्ष संजय सिंह ‘एडवोकेट’ ने उन्हें सम्मानित किया। बी.एड. विभागाध्यक्ष डॉ. भारती सिंह ने विद्यार्थियों को शिक्षक-प्रशिक्षण के उद्देश्य, पाठ्यक्रम तथा शैक्षणिक अनुशासन के संबंध में मार्गदर्शन दिया। उप प्राचार्या एवं अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. निशा सिंह ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को शिक्षा, भाषा, व्यक्तित्व विकास और निरंतर अध्ययन के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति संस्कार के रूप में परिलक्षित होती है। शिक्षा का लक्ष्य हृदय की विशालता से है। समारोह में महाविद्यालय के पूर्व विद्यार्थी सत्यम त्रिपाठी ने अपने बी.एड. जीवन एवं शिक्षक बनने की यात्रा के अनुभव साझा किए। पूर्व छात्रा एवं शिक्षिका अंशिका सिंह ने भी अपने अनुभवों के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षक-प्रशिक्षण के दौरान ज्ञान, कौशल एवं व्यक्तित्व विकास पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। पूर्व छात्रा शिवानी, जिनका एल.टी. ग्रेड शिक्षक भर्ती की मेन्स परीक्षा के लिए चयन हुआ है, ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, अनुशासन, निरंतर अध्ययन और लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता के संबंध में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। पूर्व छात्र छोटेलाल मौर्य ने पद्य में अपने भाव को अभिव्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रबंधक बालचंद्र सिंह ‘एडवोकेट’ ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को आशीर्वचन देते हुए शैक्षणिक जीवन में अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने का संदेश दिया। मुख्य अतिथि और महाविद्यालय के अध्यक्ष संजय सिंह ‘एडवोकेट’ ने अपने प्रेरक उद्बोधन में विद्यार्थियों को शिक्षक के दायित्व और समाज में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थी को शिखर तक ले जाता है। शिक्षक समाज और राष्ट्र के लिये योग्य पीढ़ी तैयार करता है। आज विद्यार्थी परिसर से विमुख हो है है, वे ज्ञान के मूल भाव को नहीं समझ पाते है। विद्यार्थी का परिसर में रहकर ही चौमुखी विकास होता है। समारोह के अंत में डॉ. सीमा सिंह ने आभार ज्ञापित किया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का औपचारिक समापन हुआ।
श्रीमद्भागवत कथा में हुआ श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग,विवाह प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु*
सुलतानपुर,सिविल लाइन गोलाघाट स्थित श्रीमती आशा सिंह प्रो.विनोद कुमार सिंह के आवास पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा के षष्ठम दिवस काशी से पधारे सुप्रसिद्ध कथावाचक एवं ज्योतिषाचार्य डॉ.प्रभाकर पाण्डेय जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग के दौरान कथा स्थल भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया और श्रद्धालु भक्ति भाव में झूम उठे। महाराज जी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी का विवाह प्रेम, समर्पण और अटूट आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि परमात्मा के प्रति सच्ची श्रद्धा और विश्वास रखने वाले भक्त पर सदैव भगवान की कृपा बनी रहती है। इस अवसर पर प्रो.विनोद कुमार सिंह, प्रो.बिहारी सिंह,योगेश प्रताप सिंह प्रबंधक, आलोक आर्य,गोमती मित्र मंडल समिति के प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह ‘मदन’, प्रबंधक श्याम प्रकाश सिंह,राजकुमार पाण्डेय,डॉ. तारा सिंह,आशुतोष श्रीवास्तव, ज्योति सिंह, ऊषा सिंह,अमन,नमन एवं यश सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।कथा का विश्राम आरती के साथ हुआ।
ग्रैंड पेरेंट्स डे समारोह–शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल,सुल्तानपुर*
*कृष्ण की बाल लीलाओं ने मोहा श्रद्धालुओं का मन*


पूतना वध,कालिया नाग मर्दन और गोवर्धन लीला का हुआ भावपूर्ण वर्णन

सुलतानपुर,सिविल लाइन गोलाघाट स्थित डॉ. विनोद कुमार सिंह के आवास पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस काशी से पधारे सुप्रसिद्ध कथावाचक एवं ज्योतिषाचार्य डॉ.प्रभाकर पाण्डेय जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया।

महाराज जी ने पूतना वध, कालिया नाग मर्दन तथा गोवर्धन लीला के प्रसंगों को विस्तार से सुनाते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की प्रत्येक लीला में मानव जीवन के लिए गहरा संदेश निहित है।पूतना प्रसंग के माध्यम से उन्होंने बताया कि भगवान की कृपा से छल-कपट और आसुरी प्रवृत्तियों का अंत होता है। कालिया नाग मर्दन प्रसंग में उन्होंने अहंकार एवं विषैली प्रवृत्तियों को त्यागने का संदेश दिया।

गोवर्धन लीला का वर्णन करते हुए महाराज जी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने प्रकृति,गौवंश और पर्यावरण के संरक्षण का संदेश दिया तथा इंद्र के अहंकार का निवारण किया।कथा के प्रसंगों के दौरान श्रद्धालु भावविभोर रहे और कथा स्थल भक्तिमय वातावरण से गूंजता रहा।

प्रो.विनोद कुमार सिंह,श्याम सुन्दर सिंह”लहुरी काका”,प्रो.शक्ति सिंह,प्रो.मनोज मिश्र,डॉ.जयशंकर शुक्ल,डॉ.सुशील कुमार सिंह,डॉ.वी.पी.सिंह,प्रधानाचार्य मनोज कुमार मिश्र,केशव प्रसाद सिंह,धीरेन्द्र प्रताप सिंह,बृजेश शास्त्री जी,विजय कुमार सिंह,महन्थ तिवारी,अमन सिंह,नमन सिंह,विनय सिंह,डॉ.कुंवर दिनकर प्रताप सिंह,राणा प्रताप सिंह,अजय प्रताप सिंह,डॉ.तारा सिंह,ज्योति सिंह,ऊषा सिंह सहित सैकड़ों महिला-पुरुष उपस्थित रहे।

कथा प्रतिदिन सायंकाल चार बजे से रात्रि आठ बजे तक आयोजित हो रही है तथा विश्राम आरती के साथ होता है।