कलश शोभायात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा सीताकुण्ड धाम से जल भरकर श्रद्धालु पहुंचे कथास्थल,कथा में हुआ भागवत महात्म्य का वर्णन
सुलतानपुर।स्थानीय सिविल लाइन गोलाघाट स्थित श्री मती आशा सिंह पत्नी डॉ.विनोद कुमार सिंह के आवास पर रविवार से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। कथा का आयोजन 13 सितम्बर से 20 सितम्बर 2026 तक किया जा रहा है।काशी से पधारे सुप्रसिद्ध कथावाचक एवं ज्योतिषाचार्य डॉ.प्रभाकर पाण्डेय व्यासपीठ से श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान करा रहे हैं।कथा के शुभारंभ अवसर पर बाबू शुभनारायण सिंह, डॅा.तारा सिंह पत्नी प्रो.विनोद कुमार सिंह,डॅा.ए.के.मिश्र,डा.बी.बी.पाण्डेय,श्रीमती साधना सिंह पत्नी संतोष कुमार सिंह,अरविन्द सिंह,विजय कुमारसिंह,राणाप्रताप सिंह,वैभव रघुवंशी,अमर पाल सिंह राजेश तिवारी,संजीव प्रताप सिंह, महन्थ तिवारी,डॅा.कुंवर दिनकर प्रताप सिंह सहित सैकड़ों माताओं एवं बहनों श्रीमती गीता सिंह,श्रीमती आशा सिंह,श्रीमती उषा सिंह,श्रीमती ज्योति सिंह सहित सैकडों माताओं बहनों ने सिर पर कलश धारण कर भव्य शोभायात्रा निकाली।शोभायात्रा गोलाघाट से प्रारंभ होकर श्री सीताकुण्ड धाम पहुंची,जहां श्रद्धालुओं ने आदि गंगा मां गोमती का जल कलश में भरा।इसके बाद शोभायात्रा पुनःगोलाघाट स्थित कथास्थल पहुंचकर सम्पन्न हुई।सायंकाल 4 बजे से प्रारंभ होने वाली कथा का विश्राम रात्रि 8 बजे आरती के साथ होता है।पहले दिन व्यासपीठ से कथा वाचक डॉ.प्रभाकर पाण्डेय ने श्रीमद्भागवत महापुराण की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि भागवत केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं,बल्कि मानव जीवन को सही दिशा देने वाला आध्यात्मिक मार्गदर्शक है।इसके श्रवण मात्र से मनुष्य के भीतर भक्ति,ज्ञान और वैराग्य का भाव जागृत होता है।उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण मनुष्य को सांसारिक मोह-माया से ऊपर उठकर परमात्मा के प्रति समर्पित होने की प्रेरणा देता है।भागवत में भगवान के स्वरूप,उनकी लीलाओं और भक्तों के प्रति उनकी करुणा का वर्णन है।कथा का नियमित श्रवण और मनन मनुष्य के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाता है तथा उसे सत्य,प्रेम,सेवा और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
कथावाचक ने कहा कि कलियुग में भगवान का नाम स्मरण और कथा श्रवण मोक्ष का सरल मार्ग माना गया है।जहां श्रद्धा और विश्वास के साथ भागवत कथा होती है,वहां वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर जाता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से कथा के प्रत्येक प्रसंग को केवल सुनने के बजाय उसे अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया।
कथा आयोजन को लेकर क्षेत्र में श्रद्धालुओं में उत्साह का वातावरण है।मुख्य रूप से ऋषि सिंह,अमन सिंह,नमन सिंह,परम विक्रम सिंह,अजय प्रताप सिंह,आराध्य सिंह,यश इत्यादि के सहयोग से प्रसाद वितरण व कथा स्थल की पूरी व्यवस्था हो रही है।  प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के कथा स्थल पहुंचने की संभावना है।
संस्कृत शिक्षा का प्रकाश फैलाने वाले राज नारायण मिश्र को दी गई श्रद्धांजलि
जौनपुर। जनपद के महाराजगंज क्षेत्र के कोल गांव में प्रख्यात व्याकरणाचार्य एवं श्री उमा महेश्वर संस्कृत महाविद्यालय के संस्थापक पं. राज नारायण मिश्र की त्रयोदशी के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, यूपी रत्न पं. राजेंद्र नाथ त्रिपाठी पहुंचे। उन्होंने पं. राज नारायण मिश्र की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर पं. राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि पं. राज नारायण मिश्र के निधन से समाज ने एक बड़े विद्वान, कर्मठ संस्थापक और व्याकरण के प्रकांड ज्ञाता को खो दिया है। उनका योगदान शिक्षा और संस्कृत के क्षेत्र में सदैव स्मरणीय रहेगा।
प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने ब्राह्मण समाज की वर्तमान स्थिति पर अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि “आज ब्राह्मणों के आंसू पोछने वाला कोई नहीं है।” उन्होंने यूजीसी तथा आरक्षण सहित विभिन्न मुद्दों पर भी बेबाकी से अपनी बात रखी और समाज की समस्याओं को गंभीरता से उठाने की आवश्यकता बताई।
कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं. श्रीपति उपाध्याय एवं जौनपुर जिला अध्यक्ष रत्नाकर चौबे सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में डॉ. ज्ञान प्रकाश मिश्र ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों एवं श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों के प्रति आभार व्यक्त किया। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में जिले के प्रख्यात चिकित्सक डॉ. अरुण कुमार मिश्रा, पूर्व न्यायाधीश शशिकांत पांडेय, पूर्व लोक सेवा आयोग सदस्य प्रो. आर.एन. त्रिपाठी, वरिष्ठ अधिवक्ता पं.अमर नाथ पाण्डेय, अजय त्रिपाठी, दिनेश मिश्रा, प्रबंधक, हरिश्चंद्र द्विवेदी, संजय सिंह, रविंद्र मिश्र, माताफेर मिश्रा सहित हजारों की संख्या में क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।
मऊ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का औचक निरीक्षण जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रानीपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण
मऊ। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, रानीपुर का आकस्मिक निरीक्षण कर पढ़ाई, भोजन, छात्रावास, स्वच्छता, कंप्यूटर कक्ष, लाइब्रेरी और निर्माण कार्यों की स्थिति देखी।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने छात्राओं से संवाद कर उनकी पढ़ाई से जुड़े सवाल पूछे।

अधिकांश बालिकाओं ने संतोषजनक जवाब दिए। उन्होंने शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और छात्राओं को नियमित अध्ययन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

किचन और स्टॉक रूम में खाद्य सामग्री का स्टॉक रजिस्टर से मिलान कराया गया। भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक मिलने पर स्वच्छता और गुणवत्ता लगातार बनाए रखने को कहा।

डीएम ने डॉरमेट्री में बेहतर वेंटिलेशन, कंप्यूटर शिक्षा को प्रभावी बनाने तथा लाइब्रेरी में बालिकाओं की जरूरत के अनुसार उपयोगी पुस्तकें उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

निर्माणाधीन टॉयलेट ब्लॉक और अतिरिक्त डॉरमेट्री का निरीक्षण करते हुए उन्होंने गुणवत्ता और निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने को कहा। वहीं डॉरमेट्री के बाहर प्रस्तावित बाथरूम-टॉयलेट को यथासंभव परिसर के अंदर बनाने के लिए नक्शे का पुनः परीक्षण करने के निर्देश दिए।

विद्यालय के पीछे स्थित जर्जर भवन को नियमानुसार ध्वस्त कराने के निर्देश भी दिए गए, ताकि किसी दुर्घटना की आशंका न रहे।

डीएम ने कहा कि आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाली बालिकाओं को सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।
कन्नौज पहुंचे प्रभारी मंत्री राकेश सचान, कलेक्ट्रेट में हुई अहम समीक्षा बैठक
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

जनपद में जलेंगे 2 लाख 80 हजार दीप, 26 सेवा गतिविधियों का होगा आयोजन

पंकज श्रीवास्तव/विवेक कुमार

कन्नौज में आगामी 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग के राज्यमंत्री एवं कन्नौज के प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में अभियान की कार्ययोजना, विभागीय समन्वय और जनभागीदारी को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए। वहीं बैठक के दौरान सुलेख प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के साथ दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल भी वितरित की गईं।

कन्नौज पहुंचे प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि अभियान को वृहद, भव्य और जनभागीदारी आधारित बनाया जाए। ग्राम स्तर पर नामित नोडल अधिकारियों के पास लाभार्थियों की अद्यतन सूची उपलब्ध रहे, ताकि पात्र लोगों को शासन की योजनाओं से जोड़ने के साथ ही अभियान में उनकी सहभागिता सुनिश्चित की जा सके।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर को ‘सेवा दिवस—आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके तहत रक्तदान शिविर, दिव्यांगजन कल्याण कार्यक्रम और टूलकिट वितरण जैसी गतिविधियां होंगी।
17 सितंबर की शाम सात बजे लाभार्थी परिवारों के घरों, पंचायत सचिवालय, अन्नपूर्णा भवन, पार्क और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। पूरे जनपद में करीब 2 लाख 80 हजार दीप जलाने का लक्ष्य रखा गया है।

अभियान के तहत विद्यार्थियों की प्रतिभा को भी मंच दिया जाएगा। ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के अंतर्गत चित्रकला, सुलेख, भाषण और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। विद्यालय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। वहीं ‘नमो सेवा—अनकही कहानियां’ के माध्यम से नुक्कड़ नाटक और ऑडियो प्रस्तुतियों के जरिए सेवा एवं विकास का संदेश लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

‘आंगन मिलन सेवा’ के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर तीन दिवसीय उत्सव, संवाद, उत्कृष्ट माताओं का सम्मान और हेल्दी बेबी प्रतियोगिता होगी। वहीं ‘सेवा की कहानी’ के तहत सरकार की योजनाओं से लाभान्वित लोगों के जीवन में आए बदलावों की 60 सेकंड की रील तैयार की जाएगी।
‘सेवा ज्योति कलश यात्रा—विकसित भारत का संकल्प’ के तहत सेवा कलश की स्थापना, पैदल, साइकिल और बाइक रैलियां तथा एलईडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण भी कराया जाएगा।

‘मेरा सेवा योगदान’ अभियान के तहत रक्तदान, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य जांच, वृद्धाश्रम और अनाथालय भ्रमण, महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, वंचित बच्चों को शिक्षा सहयोग और करियर काउंसलिंग समेत 26 सेवा गतिविधियां आयोजित होंगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कम से कम दो स्थलों का कायाकल्प कराया जाएगा। नागरिक 25 मिनट श्रमदान कर माई भारत पोर्टल पर फोटो और वीडियो अपलोड कर डिजिटल प्रमाण पत्र भी प्राप्त कर सकेंगे।
इसके अलावा प्रत्येक विकासखंड और नगरीय निकाय में पांच से सात दिवसीय बहुउद्देशीय सेवा शिविर लगाए जाएंगे।

बैठक के दौरान ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग के राज्यमंत्री कैलाश सिंह राजपूत ने युवाओं को नवाचार से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने ‘सेवा फर्स्ट—इनोवेशन चैलेंज’ के जरिए युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और शिक्षण संस्थानों में ओरिएंटेशन, मोटिवेशन एवं युवा संवाद आयोजित कराने की बात कही।
वहीं ‘सुशासन सेवा संवाद’ के माध्यम से ग्राम प्रधानों की सहभागिता सुनिश्चित कर विकसित भारत के सामूहिक संकल्प को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान जनपद स्तरीय सुलेख प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्राथमिक स्तर पर काव्या ने प्रथम, प्रांजुल ने द्वितीय और स्नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर स्तर पर मानवी शर्मा प्रथम, दिव्या द्वितीय और वैष्णवी तृतीय स्थान पर रहीं।
प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को क्रमशः 9, 8 और 7 पुस्तकों के सेट के साथ प्रमाण पत्र दिए गए। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और स्टेशनरी किट देकर उत्साहवर्धन किया गया।

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय अनौगी की अनुराधा भारती को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘गौरव सम्मान’ दिया गया। वहीं दिव्यांगजन विभाग की ओर से पांच लाभार्थियों को ट्राई साइकिल भी वितरित की गईं। बैठक में पूर्व सांसद सुब्रत पाठक, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास, अपर जिलाधिकारी न्यायिक विजय कुमार मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास चंद्रा, प्रभागीय वनाधिकारी हेमंत सेठ समेत संबंधित विभागों के अधिकारी और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
बाढ़ पीड़ितो ने लेखपाल के भ्रष्टाचार और फसल मुआवजे की अवैध वसूली के संबंध में जिलाधिकारी से की शिकायत

फर्रुखाबाद। दर्जनों ग्रामीणों में सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर लेखपाल द्वारा अवैध रूप से बाढ़ पीड़ितों से की जा रही है वसूली के विरोध में प्रदर्शन तक जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है जिसमें लेखपाल के खिलाफ तत्काल कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
जिलाधिकारी डॉक्टर अंकुर लाठर से किसानों ने इस संबंध में शिकायत की है कि  लेखपाल के पद पर तैनात आशीष यादव गैर अवाद भवानीपुर एवं कुसुमापुर जैसे गांवों फसल/बाढ़ मुआवजे के नाम पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और अवैध वसूली में शामिल होने का आरोप है। आरोप है कि वे मुआवजे की 50% राशि का हिस्सा उन लोगों / दलालों के माध्यम से वसूल रहे हैं जिन्हें उन्होंने खुद हर गांव के स्तर पर नियुक्त किया है (ये लोग गैर-सरकारी हैं)। जिन लड़कों को लगाया है गांव बाईज उन लोगों से किसानों के आधार कार्ड, बैंक पासबुक और अन्य दस्तावेज़ इकट्ठा करते हैं। कई मामलों में, मुआवजे की राशि किसानों के खातों में जमा की जाती है और तुरंत बड़ी रकम निकालकर बिचौलियों को सौंप दी जाती है। उदाहरण के लिए, एक मामले में परशुराम (पिता शोबरन), जो एक सीधे-सादे और अनपढ़ किसान हैं, के खाते में शायद 9000 रुपए जमा किए गए थे। आरोप है कि दलाल ने  परशुराम की जानकारी या सहमति के बिना 9000 रुपए निकाल लिए और उन्हें केवल 1,000 रुपए दिए। बैंक स्टेटमेंट में क्लियर किया गया है उसके माध्यम से जांच की जाए और यह भी आरोप है कि आशीष यादव मुआवज़े के दावों को प्रोसेस करने और अवैध रकम वसूलने के लिए अपने द्वारा नियुक्त यह अपने घर पर चार पांच कंप्यूटर सिस्टम लगाकर यह सब करते है और सिस्टम पर पैसे देकर लड़के बिठाते है उनसे ये सब फीडिंग घर पर करवाते है । यह भी आरोप है कि तबादले के बावजूद उन्होंने अपना चार्ज (कार्यभार) नहीं सौंपा है और पेमेंट प्रोसेस करने के लिए अपनी आधिकारिक लेखपाल आईडी का इस्तेमाल करना जारी रखा है। पिछले साल ग्राम पंचायत नगरिया जवाहर एवं भवानीपुर में भी कथित तौर पर ऐसी ही अनियमितताएं की गई थीं। यह भी आरोप है कि वे किसानों को धमकाते हैं, साथ ही जो उनकी अवैध मांगों का विरोध करते हैं।


आरोपों की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच का आदेश दे; उनके तबादले के बाद अधिकतर लेखपाल आईडी के इस्तेमाल और चार्ज न सौंपने के आरोपों की जांच की जाए और संबंधित गांवों में फसल/बाढ़ मुआवजे के रिकॉर्ड और फसल के वास्तविक नुकसान की जांच करे, लाभार्थियों के बैंक लेन-देन की जांच खासकर परशुराम के खाते की हो जो गैर-कानूनी रकम वसूलने के लिए बिचौलिए के तौर पर काम करने वाले सभी लोगों की पहचान कर उनकी जांच करें। दोषी पाए जाने वाले सभी लोगों के खिलाफ विभागीय  कार्रवाई की जाए । यह मामला गरीब किसानों के लिए बने सरकारी फंड से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसमें जांच कर कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर नीलेश सिंह अवनीश सिंह प्रमोद सिंह सन्तोष सिह अवधेश कुमार भानवेन्द्रसिंह परसराम मौजूद रहे।
अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार की मौत
सुल्तानपुर जिले के थाना बंधुआ कला के अंतर्गत ग्राम सभा खडसा के निकट सुल्तानपुर नेशनल हाईवे पर दोपहर लगभग 1:00 बजे करीब मुसाफिरखाना की तरफ से आ रही अज्ञात बहन ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, टक्कर में बाइक सवार की मौत
मृतक की पहचान फिरोज 30 वर्ष पुत्र मो. अली थाना मुसाफिरखाना अमेठी के ग्राम खोदिया के रूप में हुई है मौके पर थाना बंधुआ कला पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिवार को सूचना भी दे दी गई है घटना की जानकारी होते ही परिवार और आसपास में मचा कोहराम।
थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या करने के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-

गोण्डा। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 286/2026 धारा 238, 240 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त सुरेन्द्र कुमार उर्फ ननकन पाठक पुत्र तुलाराम पाठक को ग्राम रामापुर भगाही उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण-
वादिनी पूनम शर्मा पत्नी घिराऊ शर्मा ग्राम रामापुर भगाही डिहवा थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा द्वारा थाना नवाबगंज पर तहरीर दी गई कि दिनांक 12.08.2026 को शाम करीब 06:00 बजे उनका पुत्र प्रिंस शर्मा को गांव के ही दोस्त घर से बुलाकर अपने साथ ले गए। देर रात तक वापस न आने पर परिजनों ने तलाश की। दुसरे दिन सुबह उनके पुत्र का शव मिला । तहरीर के आधार पर थाना नवाबगंज पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया।
आज दिनांक 14.09.2026 को विवेचना के दौरान दोषी पाए गए आरोपी अभियुक्त सुरेन्द्र कुमार उर्फ ननकन पाठक पुत्र तुलाराम पाठक को उसके घर रामापुर भगाही से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने किया गुलरेश्वर महादेव मंदिर परिसर में इंटरलॉकिंग का लोकार्पण
जौनपुर। खुटहन थाना अंतर्गत स्थित महमदपुर गुलरा गांव स्थित गुलरेश्वर महादेव मंदिर परिसर में कराए गए इंटरलाकिंग कार्य का लोकार्पण सोमवार को विधायक रमेश मिश्रा ने किया। पंडित काली प्रसाद पाण्डेय व विजय शंकर पाण्डेय ने वैदिक रीति से मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराया। इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सनातन धर्म को सर्वोपरि मानती है। सनातनियों की आस्था सीधे ईश्वर से जुड़ी है, इसलिए मंदिर उनके श्रद्धा और विश्वास के प्रमुख केंद्र हैं। विधायक ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में बड़ी संख्या में मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया गया है। अब गांव, शहर और मजरे के मंदिरों के साथ उनके परिसर भी भव्य स्वरूप में नजर आने लगे हैं। उन्होंने कहा कि अपने साढ़े नौ वर्ष के कार्यकाल में करोड़ों रुपये खर्च कर क्षेत्र के दर्जनों मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया गया है। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा क्षेत्र का ऐसा कोई मजरा नहीं बचा है, जहां मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के निराकरण का कार्य न कराया गया हो। सड़क, बिजली, पानी, सिंचाई, परिवहन, शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में विकास कार्य कराए गए हैं। विधायक ने कहा कि जो काम 70 वर्षों में नहीं हो सका, उसे दो पंचवर्षीय से कम समय में पूरा कराने का प्रयास किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाध्यापक डॉ श्रीपाल पाण्डेय व राम आनंद पाण्डेय ने की।इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ हर्षू पाठक, आर एस दुबे सेंट्रल एकेडमी स्कूल के संचालक सुभाष दुबे, पूर्व जिला मंत्री अवधेश यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष लवकुश सिंह, मंडल अध्यक्ष शनि शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार डॉ सुभाष चंद्र पाण्डेय तथा प्रधान अवधेश तिवारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने किया। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य लोगों में  कैलाश नाथ पाण्डेय सरपंच, समाजसेवी अमित सिंह, पूर्व प्रधान दिलीप गुप्ता, सुशील कुमार तिवारी, संतोष दुबे, मदन पाठक, जोगेंद्र पांडे, अंबुज तिवारी, अखिलेश पांडे, हरिश्चंद्र पांडे, विकास सिंह, विनय सिंह, मुरारी मिश्रा, मृदुल पाण्डेय बब्लू, लालमनि नाविक, हरिश्चंद्र नाविक, विनोद नाविक, संजय यादव, सूबेदार यादव, देवी यादव, जिलाजीत यादव, रामसांवर नाविक बुड़ई, मुरली यादव, प्रवेश पांडे, राजन पांडे, राहुल पांडे, नवीन पांडे आदि मौजूद रहे।
क्षत्रिय एकता क्षत्रिय महासभा परिषद के ब्लॉक अध्यक्ष रमन सिंह का जन्मदिन आज - बधाई देने वालों का लगा तांता

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज ,क्षत्रिय एकता महासभा परिषद के ब्लॉक अध्यक्ष रमन सिंह का जन्मदिन बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास तेरे साथ मनाया जा रहा है। उनके जन्मदिन के शुभ अवसर पर सुबह से ही उनके समर्थकों, संगठन  के पदाधिकारीयों, शुभचिंतकों और मित्रों द्वारा शुभकामनाएं देने का दौर जारी है। संगठन में उनके अतुलनीय योगदान, सामाज हित मे किए गए कार्यों और क्षत्रिय समाज को एकजुट करने की उनकी प्रतिबद्धता को देखते हुए परिषद के सभी सदस्यों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके दीर्घायु तथा यशस्वी जीवन की कामना की। इस अवसर पर रमन सिंह ने सभी का आदर व्यक्त करते हुए कहा कि क्षत्रिय समाज की एकता, सम्मान और हक की लड़ाई के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। संगठन द्वारा सोपी गई जिम्मेदारियां का पूरी निष्ठा के साथ पालनपुर करना ही उनका मुख्य ध्येय है। कई जगहों पर समर्थकों ने केक काटकर और मिठाइयां बांटकर खुशी जताई। दिन भर सोशल मीडिया से लेकर व्यक्तिगत रूप से बधाई देने वालों का ताता लगा रहा है।
स्वर्ण समाज के मुद्दों पर स्वामी आनंद स्वरूप से मिले सूरज चौबे
लखनऊ। वरुण ग्रांड होटल में शाम्भवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरुप महाराज जी से सवर्ण आर्मी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज प्रसाद चौबे ने मुलाकात किया स्वामी आनंद स्वरुप महाराज जी का माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया साथ ही  सवर्ण समाज के साथ होने वाले जातिगत भेदभाव को समाप्त करने सामाजिक समरसता सौहार्द समानता एवं न्याय सुनिश्चित करने तथा समाज के होता से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार विमर्श किया गया बैठक में सामाजिक समरसता और समान अधिकारों को लेकर आगे को राजनीति पर भी चर्चा हुई सवर्ण आर्मी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज प्रसाद चौबे ने कहा कि वोट के तुष्टिकरण को निम्न स्तर तक सत्ता धारी राजनीतिक पार्टियां गिरती जा रही है भारतीय संविधान में जन्म के आधार पर धर्म अथवा जातिगत भेदभाव निषेध माना गया है किन्तु सरकार जन्म के आधार पर अथवा धर्म जातिगत आरक्षण लगाकर समाज में विद्वेष पैदा कर रही है जबकि सरकार को धर्म जाती के आधार पर भेद भाव को गंभीर अपराध घोषित कर देना चाहिए वर्तमान सरकार सवर्ण की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने में जुटी है जिसका जलवंत उदाहरण यूजीसी है ।यूजीसी को निरस्त करने जाने और सवर्ण समाज सड़कों पर आंदोलन कर रहा है सवर्ण समाज के युवा वर्ग रिजर्वेशन रिफॉर्म कराए जाने के लिए पूरे देश में धरना प्रदर्शन करने के लिए सड़क पर आय गया है सवर्ण आर्मी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज प्रसाद चौबे ने कहा कि मेरिट का सम्मान किया जाना चाहिए लेकिन मेरिट को जगह जाती को प्राथिमकता दी जा रही है जो कि राष्ट हित में नहीं है एससीएसटी एक्ट में संशोधन को बात भी की गई कहा गया कि इस एक्ट का दुरुपयोग किया जा रहा है, जिससे सामाजिक समरसता सौहार्द बिगड़ रहा है यूजीसी रेगुलेशन वापस किया जाय तथा आरक्षण जातिगत न होकर आर्थिक आधार पर किया जाए जिससे कि सामाजिक आर्थिक रूप से जो मुख्य धारा में नहीं है उन्हें मुख्य धारा में लाया जाय जो कि आरक्षण की मूल भावना थी गरीबी जाति देख कर नहीं आती है हर वर्ग में गरीब है जिन्हें वास्तव में आरक्षण चाहिए उन्हें आरक्षण का लाभ मिले