कन्नौज पहुंचे प्रभारी मंत्री राकेश सचान, कलेक्ट्रेट में हुई अहम समीक्षा बैठक
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान
जनपद में जलेंगे 2 लाख 80 हजार दीप, 26 सेवा गतिविधियों का होगा आयोजन
पंकज श्रीवास्तव/विवेक कुमार
कन्नौज में आगामी 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग के राज्यमंत्री एवं कन्नौज के प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में अभियान की कार्ययोजना, विभागीय समन्वय और जनभागीदारी को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए। वहीं बैठक के दौरान सुलेख प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के साथ दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल भी वितरित की गईं।
कन्नौज पहुंचे प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि अभियान को वृहद, भव्य और जनभागीदारी आधारित बनाया जाए। ग्राम स्तर पर नामित नोडल अधिकारियों के पास लाभार्थियों की अद्यतन सूची उपलब्ध रहे, ताकि पात्र लोगों को शासन की योजनाओं से जोड़ने के साथ ही अभियान में उनकी सहभागिता सुनिश्चित की जा सके।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर को ‘सेवा दिवस—आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके तहत रक्तदान शिविर, दिव्यांगजन कल्याण कार्यक्रम और टूलकिट वितरण जैसी गतिविधियां होंगी।
17 सितंबर की शाम सात बजे लाभार्थी परिवारों के घरों, पंचायत सचिवालय, अन्नपूर्णा भवन, पार्क और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। पूरे जनपद में करीब 2 लाख 80 हजार दीप जलाने का लक्ष्य रखा गया है।
अभियान के तहत विद्यार्थियों की प्रतिभा को भी मंच दिया जाएगा। ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के अंतर्गत चित्रकला, सुलेख, भाषण और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। विद्यालय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। वहीं ‘नमो सेवा—अनकही कहानियां’ के माध्यम से नुक्कड़ नाटक और ऑडियो प्रस्तुतियों के जरिए सेवा एवं विकास का संदेश लोगों तक पहुंचाया जाएगा।
‘आंगन मिलन सेवा’ के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर तीन दिवसीय उत्सव, संवाद, उत्कृष्ट माताओं का सम्मान और हेल्दी बेबी प्रतियोगिता होगी। वहीं ‘सेवा की कहानी’ के तहत सरकार की योजनाओं से लाभान्वित लोगों के जीवन में आए बदलावों की 60 सेकंड की रील तैयार की जाएगी।
‘सेवा ज्योति कलश यात्रा—विकसित भारत का संकल्प’ के तहत सेवा कलश की स्थापना, पैदल, साइकिल और बाइक रैलियां तथा एलईडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण भी कराया जाएगा।
‘मेरा सेवा योगदान’ अभियान के तहत रक्तदान, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य जांच, वृद्धाश्रम और अनाथालय भ्रमण, महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, वंचित बच्चों को शिक्षा सहयोग और करियर काउंसलिंग समेत 26 सेवा गतिविधियां आयोजित होंगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कम से कम दो स्थलों का कायाकल्प कराया जाएगा। नागरिक 25 मिनट श्रमदान कर माई भारत पोर्टल पर फोटो और वीडियो अपलोड कर डिजिटल प्रमाण पत्र भी प्राप्त कर सकेंगे।
इसके अलावा प्रत्येक विकासखंड और नगरीय निकाय में पांच से सात दिवसीय बहुउद्देशीय सेवा शिविर लगाए जाएंगे।
बैठक के दौरान ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग के राज्यमंत्री कैलाश सिंह राजपूत ने युवाओं को नवाचार से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने ‘सेवा फर्स्ट—इनोवेशन चैलेंज’ के जरिए युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और शिक्षण संस्थानों में ओरिएंटेशन, मोटिवेशन एवं युवा संवाद आयोजित कराने की बात कही।
वहीं ‘सुशासन सेवा संवाद’ के माध्यम से ग्राम प्रधानों की सहभागिता सुनिश्चित कर विकसित भारत के सामूहिक संकल्प को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान जनपद स्तरीय सुलेख प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्राथमिक स्तर पर काव्या ने प्रथम, प्रांजुल ने द्वितीय और स्नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर स्तर पर मानवी शर्मा प्रथम, दिव्या द्वितीय और वैष्णवी तृतीय स्थान पर रहीं।
प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को क्रमशः 9, 8 और 7 पुस्तकों के सेट के साथ प्रमाण पत्र दिए गए। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और स्टेशनरी किट देकर उत्साहवर्धन किया गया।
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय अनौगी की अनुराधा भारती को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘गौरव सम्मान’ दिया गया। वहीं दिव्यांगजन विभाग की ओर से पांच लाभार्थियों को ट्राई साइकिल भी वितरित की गईं। बैठक में पूर्व सांसद सुब्रत पाठक, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास, अपर जिलाधिकारी न्यायिक विजय कुमार मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास चंद्रा, प्रभागीय वनाधिकारी हेमंत सेठ समेत संबंधित विभागों के अधिकारी और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।![]()
![]()
![]()

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

सुल्तानपुर जिले के थाना बंधुआ कला के अंतर्गत ग्राम सभा खडसा के निकट सुल्तानपुर नेशनल हाईवे पर दोपहर लगभग 1:00 बजे करीब मुसाफिरखाना की तरफ से आ रही अज्ञात बहन ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, टक्कर में बाइक सवार की मौत
जौनपुर। खुटहन थाना अंतर्गत स्थित महमदपुर गुलरा गांव स्थित गुलरेश्वर महादेव मंदिर परिसर में कराए गए इंटरलाकिंग कार्य का लोकार्पण सोमवार को विधायक रमेश मिश्रा ने किया। पंडित काली प्रसाद पाण्डेय व विजय शंकर पाण्डेय ने वैदिक रीति से मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराया। इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सनातन धर्म को सर्वोपरि मानती है। सनातनियों की आस्था सीधे ईश्वर से जुड़ी है, इसलिए मंदिर उनके श्रद्धा और विश्वास के प्रमुख केंद्र हैं। विधायक ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में बड़ी संख्या में मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया गया है। अब गांव, शहर और मजरे के मंदिरों के साथ उनके परिसर भी भव्य स्वरूप में नजर आने लगे हैं। उन्होंने कहा कि अपने साढ़े नौ वर्ष के कार्यकाल में करोड़ों रुपये खर्च कर क्षेत्र के दर्जनों मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया गया है। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा क्षेत्र का ऐसा कोई मजरा नहीं बचा है, जहां मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के निराकरण का कार्य न कराया गया हो। सड़क, बिजली, पानी, सिंचाई, परिवहन, शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में विकास कार्य कराए गए हैं। विधायक ने कहा कि जो काम 70 वर्षों में नहीं हो सका, उसे दो पंचवर्षीय से कम समय में पूरा कराने का प्रयास किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाध्यापक डॉ श्रीपाल पाण्डेय व राम आनंद पाण्डेय ने की।इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ हर्षू पाठक, आर एस दुबे सेंट्रल एकेडमी स्कूल के संचालक सुभाष दुबे, पूर्व जिला मंत्री अवधेश यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष लवकुश सिंह, मंडल अध्यक्ष शनि शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार डॉ सुभाष चंद्र पाण्डेय तथा प्रधान अवधेश तिवारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने किया। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य लोगों में कैलाश नाथ पाण्डेय सरपंच, समाजसेवी अमित सिंह, पूर्व प्रधान दिलीप गुप्ता, सुशील कुमार तिवारी, संतोष दुबे, मदन पाठक, जोगेंद्र पांडे, अंबुज तिवारी, अखिलेश पांडे, हरिश्चंद्र पांडे, विकास सिंह, विनय सिंह, मुरारी मिश्रा, मृदुल पाण्डेय बब्लू, लालमनि नाविक, हरिश्चंद्र नाविक, विनोद नाविक, संजय यादव, सूबेदार यादव, देवी यादव, जिलाजीत यादव, रामसांवर नाविक बुड़ई, मुरली यादव, प्रवेश पांडे, राजन पांडे, राहुल पांडे, नवीन पांडे आदि मौजूद रहे।
लखनऊ। वरुण ग्रांड होटल में शाम्भवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरुप महाराज जी से सवर्ण आर्मी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज प्रसाद चौबे ने मुलाकात किया स्वामी आनंद स्वरुप महाराज जी का माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया साथ ही सवर्ण समाज के साथ होने वाले जातिगत भेदभाव को समाप्त करने सामाजिक समरसता सौहार्द समानता एवं न्याय सुनिश्चित करने तथा समाज के होता से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार विमर्श किया गया बैठक में सामाजिक समरसता और समान अधिकारों को लेकर आगे को राजनीति पर भी चर्चा हुई सवर्ण आर्मी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज प्रसाद चौबे ने कहा कि वोट के तुष्टिकरण को निम्न स्तर तक सत्ता धारी राजनीतिक पार्टियां गिरती जा रही है भारतीय संविधान में जन्म के आधार पर धर्म अथवा जातिगत भेदभाव निषेध माना गया है किन्तु सरकार जन्म के आधार पर अथवा धर्म जातिगत आरक्षण लगाकर समाज में विद्वेष पैदा कर रही है जबकि सरकार को धर्म जाती के आधार पर भेद भाव को गंभीर अपराध घोषित कर देना चाहिए वर्तमान सरकार सवर्ण की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने में जुटी है जिसका जलवंत उदाहरण यूजीसी है ।यूजीसी को निरस्त करने जाने और सवर्ण समाज सड़कों पर आंदोलन कर रहा है सवर्ण समाज के युवा वर्ग रिजर्वेशन रिफॉर्म कराए जाने के लिए पूरे देश में धरना प्रदर्शन करने के लिए सड़क पर आय गया है सवर्ण आर्मी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज प्रसाद चौबे ने कहा कि मेरिट का सम्मान किया जाना चाहिए लेकिन मेरिट को जगह जाती को प्राथिमकता दी जा रही है जो कि राष्ट हित में नहीं है एससीएसटी एक्ट में संशोधन को बात भी की गई कहा गया कि इस एक्ट का दुरुपयोग किया जा रहा है, जिससे सामाजिक समरसता सौहार्द बिगड़ रहा है यूजीसी रेगुलेशन वापस किया जाय तथा आरक्षण जातिगत न होकर आर्थिक आधार पर किया जाए जिससे कि सामाजिक आर्थिक रूप से जो मुख्य धारा में नहीं है उन्हें मुख्य धारा में लाया जाय जो कि आरक्षण की मूल भावना थी गरीबी जाति देख कर नहीं आती है हर वर्ग में गरीब है जिन्हें वास्तव में आरक्षण चाहिए उन्हें आरक्षण का लाभ मिले
पंकज श्रीवास्तव/विवेक कुमार
Sep 14 2026, 18:02
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.4k