रिश्तेदारी जाने की बात कहकर निकला युवक नहीं लौटा

उपेन्द्र कुमार पांडेय

आजमगढ़। महराजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम ससना विश्वनाथपुर से अपनी रिश्तेदारी जाने की बात कहकर निकला युवक घर नहीं लौटा, जिसे लेकर परिवार वालों की चिंता बढ़ गई है। भोजन से लेकर रातों की नींद मुश्किल हो गर्ई है। इस मामले में लापता 36 वर्षीय राहुल मिश्रा के पिता शिवप्रसाद मिश्रा ने महराजगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। बताया कि 11 सितंबर को सुबह लगभग 10 बजे राहुल घर से रिश्तेदार के यहां जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन न तो रिश्तेदार के घर पहुंचा और न ही अपने घर लौटा। उसके बाद अन्य रिश्तेदारियों व संभावित स्थानों पर तलाश की गई लेकिन कहीं पता नहीं चला। शिवप्रसाद मिश्रा ने पुलिस से बेटे का पता लगाने की गुहार के साथ अपने स्तर से पता लगाने के लिए बेटे के फोटो व विवरण के साथ पोस्टर चस्पा करना शुरू कर दिया है। हालांकि पुलिस ने राहुल को खोजने में मदद का भरोसा दिया है।
भंडरा और मिठनेपुर में भाजपा नेत्री मनीषा पांडेय ने लगाई जन चौपाल

*ग्रामीणों की जन समस्याओं पर संवाद, समाधान का दिया भरोसा..*

*रिपोर्ट-उदय प्रकाश मिश्रा..*

*कुड़वार-सुलतानपुर-* 187 इसौली विधान सभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भंडरा परशुरामपुर के लाला का पुरवा,मौहरिया और मिठनेपुर में रविवार को भाजपा नेत्री एवं समाज सेविका मनीषा पांडेय ने जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया। महिला-पुरुषों से बात-चीत कर उन्होंने स्थानीय समस्याओं,मूलभूत सुविधाओं और विकास कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीणों ने विभिन्न जन समस्याएं उनके सामने रखीं। भाजपा नेत्री मनीषा पांडेय ने संबंधित स्तर पर समस्याएं उठाकर समाधान के लिए हर-संभव प्रयास का भरोसा दिया। उन्होंने महिलाओं से नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान में आगे आने की अपील की।उन्होंने कहा कि राजनीति उनके लिए पद नहीं बल्कि जन-सेवा का माध्यम है। जनता की समस्याएं सुनना और उनके समाधान के लिए आवाज उठाना उनकी प्राथमिकता है। केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों से लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इसौली विधान सभा के सभी गांवों में पहुंचकर जनता की समस्याएं सुनने और उनके समाधान के लिए प्रयास करने का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान मिठनेपुर ग्राम प्रधान राममूर्ति दूबे,पूर्व प्रधान भूती निषाद, बब्बन तिवारी,राम चन्दर निषाद,विनय गोस्वामी,महेश गोस्वामी, संजय निषाद,पवन कुमार मिश्रा,सूरज गुप्ता समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विनोद हत्याकांड पर विवादित पोस्ट करने वाले के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
*सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट को लेकर पुलिस की कार्रवाई

गोंडा।विनोद साहनी हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट करने वालों के खिलाफ पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दिया है।इसी क्रम में रविवार को सायंकाल लगभग 4 बजे करनैलगंज कोतवाली में कृष्ण कुमार निषाद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।पुलिस के मुताबिक, कृष्ण कुमार निषाद ने विनोद साहनी की हत्या से संबंधित एक विवादित पोस्ट सोशल मीडिया पर किया था, जिससे लोगों में आक्रोश फैलने की स्थिति बनी।पुलिस के अनुसार, कृष्ण कुमार निषाद की पोस्ट में लिखा था,कि जिस दिन विनोद साहनी जी के हत्यारों को किसी ने निपटा दिया,मैं अपने गांव में भंडारा करूंगा।वह भी मछली भात का।पुलिस का कहना है कि इस पोस्ट को लेकर लोगों में नाराजगी थी।मामले को गंभीरता से लेते हुए करनैलगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया गया है।पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने सोशल मीडिया सेल को निर्देशित किया है कि सोशल मीडिया पर विवादित या माहौल खराब करने वाली पोस्ट करने वालों की लगातार निगरानी की जाए।ऐसे मामलों में मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।क्षेत्राधिकारी सदर अभिषेक ने बताया कि कृष्ण कुमार निषाद की विवादित पोस्ट को लेकर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।पुलिस लगातार सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर नजर रख रही है।पुलिस के मुताबिक,सोशल मीडिया सेल द्वारा 24 घंटे निगरानी की जा रही है,ताकि विनोद साहनी हत्याकांड को लेकर कोई व्यक्ति आपत्तिजनक पोस्ट कर माहौल खराब करने का प्रयास न करे।पुलिस ने लोगों से अपील किया है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की विवादित या आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने से बचें।माहौल खराब करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मऊ में दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल-तमंचा व कारतूस बरामद
मऊ। दक्षिण टोला थाना पुलिस और स्वाट टीम ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 32 बोर की अवैध पिस्टल, 12 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, मोटरसाइकिल और दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, 12 सितंबर 2026 को टीम क्षेत्र भ्रमण पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि घोसी की ओर से दो युवक मोटरसाइकिल से भदेसरा मोड़ होते हुए शहर की तरफ आने वाले हैं और उनके पास अवैध असलहे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने भदेसरा मोड़ पर घेराबंदी की।
मोटरसाइकिल सवार युवकों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन असंतुलित होकर मोटरसाइकिल समेत गिर गए।

पुलिस ने दोनों को मौके से पकड़ लिया। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल चला रहे रवि यादव के पास से 32 बोर की अवैध पिस्टल तथा दूसरे युवक उत्तम भारद्वाज के पास से 12 बोर का अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया कि वे असलहे शौक और लोगों पर धौंस जमाने के लिए रखते थे। असलहों के स्रोत के संबंध में पुलिस को कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दी।

मामले में थाना दक्षिण टोला में मु0अ0सं0 133/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों का चालान न्यायालय किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त:
रवि यादव पुत्र प्रेमचन्द यादव, निवासी रेवरीडीह, थाना कोपागंज, मऊ
उत्तम भारद्वाज पुत्र देवनाथ, निवासी रेवरीडीह, थाना कोपागंज, मऊ
बरामदगी: 32 बोर पिस्टल, 12 बोर तमंचा, जिंदा कारतूस, मोटरसाइकिल और दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन।
मऊ हत्या के मामले में वांछित बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में
मऊ। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सरायलखन्सी पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है।

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में की गई।

पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर सरायलखन्सी पुलिस ने हसनपुर महेश राय का भट्टा (अदरी मोड़) के पास से मु0अ0सं0 110/26 में वांछित बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में बाल अपचारी ने बताया कि पड़ोसी नन्दलाल उर्फ पिन्टू से जमीन के विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी।

इसी दौरान दूसरे पक्ष के भरत को चोटें आई थीं, जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। मुकदमे में अपना नाम दर्ज होने की जानकारी मिलने के बाद वह पुलिस से बचकर रह रहा था। रविवार को घर जाते समय पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

पुलिस ने बताया कि मामले में धारा 191(2), 109(1), 115(2), 352, 351(2) एवं 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। बाल अपचारी के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
लायंस क्लब गौरव एवं रैंनबो का अधिष्ठापन समारोह सम्पन्


विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज, लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321ई के अंतर्गत लायंस क्लब प्रयागराज गौरव और लायंस क्लब प्रयागराज रैनबो का संयुक्त अधिष्ठापन समारोह सिविल लाइंस स्थित  होटल में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मंडलाध्यक्ष। उदय चंदानी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के इनॉगरल ऑफिसर के रूप में प्रकाश जी अग्रवाल एवं इंस्टालिंग ऑफिसर के रूप में  रागिनी चैतन्य पांड्या उपस्थित रहीं, जबकि नव नियुक्त सदस्यों को उपमंडलाध्यक्ष प्रथम  उमेश चंद्र कक्कड़ द्वारा दीक्षा दिलाई गई।

समारोह में लायंस क्लब गौरव के अध्यक्ष  डॉ. पुष्पेंद्र प्रताप, सचिव  अनिल विश्वकर्मा और कोषाध्यक्ष लायन सुनील गुप्ता तथा लायंस क्लब रैनबो के अध्यक्ष लायन राहुल श्रीवास्तव, सचिव लायन राहुल गुप्ता और कोषाध्यक्ष  अतुल स्टेनली ने अपने पद का दायित्व ग्रहण किया।
मीडिया चेयरपर्सन लालू मित्तल ने बताया कि बच्चों के लिए भी लायंस क्लब ने  "लायंस लियो"  नामक संगठन बनाया है ताकि बचपन में ही सेवा भावना जागृत हो सके। इसके अध्यक्ष  प्रज्ञा गुप्ता, सचिव सगुन गुप्ता और कोषाध्यक्ष  सौर्य बनाए गए।  कार्यक्रम का संचालन मंडल इवेंट चेयरपर्सन लायन हिमांशु गुप्ता द्वारा किया गया।

इस मौके पर पीडीजी कुंवर बी.एम. सिंह, पीडीजी डॉ. आर.के.एस. चौहान, कैबिनेट सचिव बालाजी, सतीश टंडन, मीडिया चेयरपर्सन लालू मित्तल, दीपक अग्रवाल, राजीव गुप्ता, डॉ. रेखा संजय तिवारी, डॉ. सीमा आर.के. सिंह, जोनिशा अभय गुप्ता, नागेंद्र सिंह, अंशुल निगम, हेमा जगमोहन अग्रवाल, डॉ. वैशाली अवनीश सक्सेना, आलोक वैश्य, वर्षा, सुमन सिंह, मुकेश नेगी, पंकज मल्लिक सहित रैनबो व गौरव क्लब के सभी सदस्य एवं शहर के गणमान्य लायन सदस्य उपस्थित रहे।
विनोद साहनी हत्याकांड का मामला गरमाया: चंद्रशेखर आजाद को रामनगर में पुलिस ने रोका


*गोंडा।जिले में हुए चर्चित विनोद साहनी हत्याकांड को लेकर सियासत तेज हो गई है। पीड़ित परिजनों से मुलाकात करने जा रहे आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद को आज रामनगर बॉर्डर पर पुलिस ने रोक दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, चंद्रशेखर आजाद अपने भीम आर्मी कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ित परिवार से मिलने गोंडा जा रहे थे। तभी रामनगर में पहले से तैनात गोंडा और बाराबंकी जिले की पुलिस के आला अधिकारियों व भारी पुलिस फोर्स ने उनके काफिले को रोक लिया।पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ। आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर लाठीचार्ज और बलपूर्वक रोकने का आरोप लगाया। इस दौरान सांसद चंद्रशेखर आजाद और गोंडा पुलिस के अधिकारियों के बीच तीखी बहस भी हुई। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्हें शांतिपूर्ण तरीके से पीड़ित परिवार से मिलने भी नहीं दिया जा रहा है।वहीं, पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियातन रोका गया है।पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मौके पर सियासी पारा चढ़ गया है। बड़ी संख्या में भीम आर्मी कार्यकर्ता मौके पर जुट गए हैं और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
मऊ: पुलिस मुठभेड़ से फरार दो लुटेरे और लूट का माल खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार
मऊ। हलधरपुर पुलिस ने 12 सितंबर की पुलिस मुठभेड़ में फरार चल रहे दो वांछित अभियुक्तों समेत लूट/चोरी का माल खरीदने के आरोप में एक सुनार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, तीनों को 13 सितंबर को गहनी गांव में पीपल के पेड़ के पास मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया।

पुलिस के मुताबिक, राजा राजभर और लाला उर्फ योगेंद्र राजभर अपने साथी मयंक उर्फ प्रिंस यादव के साथ लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। 5 सितंबर को जमीन सहरुल्लाह के पास एक दंपत्ति को तमंचा दिखाकर लूट की घटना का भी पुलिस ने खुलासा किया है।

12 सितंबर को पुलिस चेकिंग के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी। जवाबी कार्रवाई में मयंक उर्फ प्रिंस यादव घायल होकर गिरफ्तार हुआ था, जबकि राजा और योगेंद्र अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए थे।

पुलिस का दावा है कि 13 सितंबर को दोनों आरोपी लूटे गए आभूषण बेचने के लिए रघौली बाजार के सुनार अनुराग वर्मा (जिज्ञासा ज्वेलर्स) से मोलभाव कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी:
राजा राजभर, निवासी रसड़ी, थाना घोसी
लाला उर्फ योगेंद्र राजभर, निवासी रसड़ी, थाना घोसी
अनुराग वर्मा, प्रोपराइटर जिज्ञासा ज्वेलर्स, रघौली बाजार

बरामदगी: एक 315 बोर तमंचा, जिंदा कारतूस, तीन पीली धातु के लॉकेट, तीन मोबाइल फोन और ₹50 नकद समेत अन्य सामान बरामद किया गया।
पुलिस ने मामले में मु0अ0सं0 190/26 और 195/26 के तहत बीएनएस तथा आर्म्स एक्ट की धाराओं में कार्रवाई की है।
लालापुर थाना प्रभारी अनुभव सिंह प्रमोशन के साथ तबादला मिली नई जिम्मेदारी
थाना प्रभारी अनुभव सिंह जी को क्षत्रिय एकता क्षत्रिय महासभा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह व ग्राम वासियों ने फूल माला पहनाकर भीनी -भीनी आंखों से थाना प्रभारी को दी गई विदाई किया

प्रयागराज
Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह

क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और जन शिकायतों का त्वरित निराकरण करने में अहम भूमिका निभाने वाले लालापुर थाना प्रभारी अनुभव सिंह का पदोन्नति के साथ स्थानांतरण कर दिया गया है।
भावुक माहौल में लालापुर थाना प्रभारी अनुभव सिंह को नम आंखों से किया विदा । लालपुर थाना प्रभारी अनुभव सिंह का स्थानांतरण पर क्षेत्र में भावुक विदाई समारोह आयोजित किया गया।इस दौरान क्षत्रिय एकता क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह व क्षेत्रवासियों ने लालापुर थाना प्रभारी अनुभव सिंह को नम आंखों से विदाई देते हुए उनके कार्यकाल और व्यवहार की जमकर तारीफ की। विदाई के दौरान क्षत्रिय एकता क्षत्रिय महासभा परिषद राष्ट्रिय अध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने कहा कि जब थाना प्रभारी लालापुर अनुभव सिंह आये थे।तब वह क्षेत्र के लोगों के लिए अनजान थे और केवल थाने के प्रभारी के रूप में आये थे। लेकिन अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने ईमानदारी, न्यायप्रियता,कर्तब्यनिब्ठा और आत्मीय व्यवहार से आम लोगों के दिलों में विशेष स्थान बना लिया। क्षत्रिय एकता महासभा परिषद  राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह व क्षेत्रवासियों के अनुसार अपराधियों में जहां उनका भर रहा। वहीं आम जनता के बीच उनके प्रति विश्वास कायम रहा। दिन हो या रात, जरुरत पड़ने पर लोगों की समस्याओं को सुनना और कानून व्यव्स्था के प्रति सजग रहना उनका कार्यशैली का हिस्सा रहा।उनका सभी के साथ घुल-मिलकर रहना और आमजन से आत्मीय संबंध काफी अच्छे और सराहनीय रहे।
भाजपा क्षेत्रीय टीम में सिख समाज को प्रतिनिधित्व देने का हृदय से आभार।

सिख सम्मेलन के माध्यम से धरातल पर उतारने का प्रयास तेज कर देना चाहिए।प्रयागराजSb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंहभारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,  क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविन्दर सिंह ने चौपाल लगाकर बैठक कर कहा कि प्रदेश अध्यक्ष भाजपा उत्तर प्रदेश,संगठन महामंत्री,समस्त क्षेत्रीय अध्यक्ष का,भाजपा संगठन में सिख समाज को सम्मान देने हेतु आभार।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविन्दर सिंह ने कहा कि भाजपा संगठन द्वारा सिख समाज को उत्तर प्रदेश के 6 क्षेत्रों में मेन बॉडी में प्रतिनिधित्व देकर जो सम्मान दिया गया है,उसके लिए समस्त सिख एवं पंजाबी समाज भाजपा संगठन का हृदय से आभारी है।केंद्र व प्रदेश भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को सिख सम्मेलन के माध्यम से धरातल पर उतारने का प्रयास तेज कर देना चाहिए
अल्पसंख्यक मोर्चा से मेन बॉडी के रूप में सिख समाज को भेजने के लिए हमेशा विशेष आभारी रहेगा।
भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,  क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविन्दर सिंह ने कहा कि आग्रह है कि जो क्षेत्रीय पदाधिकारी मेन बॉडी में बने हैं,उनके नेतृत्व में (A) प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा में  भाजपा मंडल अध्यक्ष के साथ आपसी समन्वय बनाकर बैठक कर भाजपा संगठन को मजबूत करने के लिए सिख एवं पंजाबी समाज को जोड़ने का प्रयास तेजी से किया जाना चाहिए(B) प्रत्येक विधानसभा में सिख सम्मेलन कर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं व वीर बाल दिवस की जानकारी सिख क्षेत्रीय पदाधिकारी के द्वारा भाजपा की रीति-नीति से अवगत कराकर अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाएं पहुँचाई जा सकती हैं।(C) केंद्र व प्रदेश भाजपा सरकार द्वारा जो सिख समाज के लिए योगदान रहा है, उस योगदान को सिख एवं पंजाबी समाज तक,जो सिख क्षेत्रीय पदाधिकारी मेन बॉडी में बने हैं,उनके माध्यम से धरातल पर उतारा जा सकता है। इसके लिए प्रतिदिन बैठकों का आयोजन कर सिख क्षेत्रीय पदाधिकारी के द्वारा करवाया जा सकता है।(D) 17 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर प्रत्येक गुरुद्वारा साहिब में अरदास एवं लंगर का आयोजन किया जा सकता है।(E)  प्रदेश के प्रत्येक गुरुद्वारा साहिब में "एक पेड़ गुरू सहिबान व माँ के नाम" जन अभियान के तहत वृक्षारोपण करवा कर सिख सम्मेलन का आयोजन किया जा सकता है।(F)सिख क्षेत्रीय पदाधिकारी द्वारा प्रत्येक मंडल पर बैठक कर बूथ स्तर तक सिख एवं पंजाबी समाज को भारतीय जनता पार्टी से जोड़कर संगठन को मजबूत किया जा सकता है।चौपाल लगाकर बैठक मे दविंदर सिंह,सतपाल सिंह,हरमान सिंह,कुलदीप सिंह,हरकिशन सिंह,परमिंदर सिंह सहित कई ने भाजपा संगठन का विचारो से स्वागत अभिनंदन वदन किया।