लायंस क्लब गौरव एवं रैंनबो का अधिष्ठापन समारोह सम्पन्


विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज, लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321ई के अंतर्गत लायंस क्लब प्रयागराज गौरव और लायंस क्लब प्रयागराज रैनबो का संयुक्त अधिष्ठापन समारोह सिविल लाइंस स्थित  होटल में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मंडलाध्यक्ष। उदय चंदानी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के इनॉगरल ऑफिसर के रूप में प्रकाश जी अग्रवाल एवं इंस्टालिंग ऑफिसर के रूप में  रागिनी चैतन्य पांड्या उपस्थित रहीं, जबकि नव नियुक्त सदस्यों को उपमंडलाध्यक्ष प्रथम  उमेश चंद्र कक्कड़ द्वारा दीक्षा दिलाई गई।

समारोह में लायंस क्लब गौरव के अध्यक्ष  डॉ. पुष्पेंद्र प्रताप, सचिव  अनिल विश्वकर्मा और कोषाध्यक्ष लायन सुनील गुप्ता तथा लायंस क्लब रैनबो के अध्यक्ष लायन राहुल श्रीवास्तव, सचिव लायन राहुल गुप्ता और कोषाध्यक्ष  अतुल स्टेनली ने अपने पद का दायित्व ग्रहण किया।
मीडिया चेयरपर्सन लालू मित्तल ने बताया कि बच्चों के लिए भी लायंस क्लब ने  "लायंस लियो"  नामक संगठन बनाया है ताकि बचपन में ही सेवा भावना जागृत हो सके। इसके अध्यक्ष  प्रज्ञा गुप्ता, सचिव सगुन गुप्ता और कोषाध्यक्ष  सौर्य बनाए गए।  कार्यक्रम का संचालन मंडल इवेंट चेयरपर्सन लायन हिमांशु गुप्ता द्वारा किया गया।

इस मौके पर पीडीजी कुंवर बी.एम. सिंह, पीडीजी डॉ. आर.के.एस. चौहान, कैबिनेट सचिव बालाजी, सतीश टंडन, मीडिया चेयरपर्सन लालू मित्तल, दीपक अग्रवाल, राजीव गुप्ता, डॉ. रेखा संजय तिवारी, डॉ. सीमा आर.के. सिंह, जोनिशा अभय गुप्ता, नागेंद्र सिंह, अंशुल निगम, हेमा जगमोहन अग्रवाल, डॉ. वैशाली अवनीश सक्सेना, आलोक वैश्य, वर्षा, सुमन सिंह, मुकेश नेगी, पंकज मल्लिक सहित रैनबो व गौरव क्लब के सभी सदस्य एवं शहर के गणमान्य लायन सदस्य उपस्थित रहे।
विनोद साहनी हत्याकांड का मामला गरमाया: चंद्रशेखर आजाद को रामनगर में पुलिस ने रोका


*गोंडा।जिले में हुए चर्चित विनोद साहनी हत्याकांड को लेकर सियासत तेज हो गई है। पीड़ित परिजनों से मुलाकात करने जा रहे आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद को आज रामनगर बॉर्डर पर पुलिस ने रोक दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, चंद्रशेखर आजाद अपने भीम आर्मी कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ित परिवार से मिलने गोंडा जा रहे थे। तभी रामनगर में पहले से तैनात गोंडा और बाराबंकी जिले की पुलिस के आला अधिकारियों व भारी पुलिस फोर्स ने उनके काफिले को रोक लिया।पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ। आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर लाठीचार्ज और बलपूर्वक रोकने का आरोप लगाया। इस दौरान सांसद चंद्रशेखर आजाद और गोंडा पुलिस के अधिकारियों के बीच तीखी बहस भी हुई। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्हें शांतिपूर्ण तरीके से पीड़ित परिवार से मिलने भी नहीं दिया जा रहा है।वहीं, पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियातन रोका गया है।पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मौके पर सियासी पारा चढ़ गया है। बड़ी संख्या में भीम आर्मी कार्यकर्ता मौके पर जुट गए हैं और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
मऊ: पुलिस मुठभेड़ से फरार दो लुटेरे और लूट का माल खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार
मऊ। हलधरपुर पुलिस ने 12 सितंबर की पुलिस मुठभेड़ में फरार चल रहे दो वांछित अभियुक्तों समेत लूट/चोरी का माल खरीदने के आरोप में एक सुनार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, तीनों को 13 सितंबर को गहनी गांव में पीपल के पेड़ के पास मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया।

पुलिस के मुताबिक, राजा राजभर और लाला उर्फ योगेंद्र राजभर अपने साथी मयंक उर्फ प्रिंस यादव के साथ लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। 5 सितंबर को जमीन सहरुल्लाह के पास एक दंपत्ति को तमंचा दिखाकर लूट की घटना का भी पुलिस ने खुलासा किया है।

12 सितंबर को पुलिस चेकिंग के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी। जवाबी कार्रवाई में मयंक उर्फ प्रिंस यादव घायल होकर गिरफ्तार हुआ था, जबकि राजा और योगेंद्र अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए थे।

पुलिस का दावा है कि 13 सितंबर को दोनों आरोपी लूटे गए आभूषण बेचने के लिए रघौली बाजार के सुनार अनुराग वर्मा (जिज्ञासा ज्वेलर्स) से मोलभाव कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी:
राजा राजभर, निवासी रसड़ी, थाना घोसी
लाला उर्फ योगेंद्र राजभर, निवासी रसड़ी, थाना घोसी
अनुराग वर्मा, प्रोपराइटर जिज्ञासा ज्वेलर्स, रघौली बाजार

बरामदगी: एक 315 बोर तमंचा, जिंदा कारतूस, तीन पीली धातु के लॉकेट, तीन मोबाइल फोन और ₹50 नकद समेत अन्य सामान बरामद किया गया।
पुलिस ने मामले में मु0अ0सं0 190/26 और 195/26 के तहत बीएनएस तथा आर्म्स एक्ट की धाराओं में कार्रवाई की है।
लालापुर थाना प्रभारी अनुभव सिंह प्रमोशन के साथ तबादला मिली नई जिम्मेदारी
थाना प्रभारी अनुभव सिंह जी को क्षत्रिय एकता क्षत्रिय महासभा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह व ग्राम वासियों ने फूल माला पहनाकर भीनी -भीनी आंखों से थाना प्रभारी को दी गई विदाई किया

प्रयागराज
Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह

क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और जन शिकायतों का त्वरित निराकरण करने में अहम भूमिका निभाने वाले लालापुर थाना प्रभारी अनुभव सिंह का पदोन्नति के साथ स्थानांतरण कर दिया गया है।
भावुक माहौल में लालापुर थाना प्रभारी अनुभव सिंह को नम आंखों से किया विदा । लालपुर थाना प्रभारी अनुभव सिंह का स्थानांतरण पर क्षेत्र में भावुक विदाई समारोह आयोजित किया गया।इस दौरान क्षत्रिय एकता क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह व क्षेत्रवासियों ने लालापुर थाना प्रभारी अनुभव सिंह को नम आंखों से विदाई देते हुए उनके कार्यकाल और व्यवहार की जमकर तारीफ की। विदाई के दौरान क्षत्रिय एकता क्षत्रिय महासभा परिषद राष्ट्रिय अध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने कहा कि जब थाना प्रभारी लालापुर अनुभव सिंह आये थे।तब वह क्षेत्र के लोगों के लिए अनजान थे और केवल थाने के प्रभारी के रूप में आये थे। लेकिन अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने ईमानदारी, न्यायप्रियता,कर्तब्यनिब्ठा और आत्मीय व्यवहार से आम लोगों के दिलों में विशेष स्थान बना लिया। क्षत्रिय एकता महासभा परिषद  राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह व क्षेत्रवासियों के अनुसार अपराधियों में जहां उनका भर रहा। वहीं आम जनता के बीच उनके प्रति विश्वास कायम रहा। दिन हो या रात, जरुरत पड़ने पर लोगों की समस्याओं को सुनना और कानून व्यव्स्था के प्रति सजग रहना उनका कार्यशैली का हिस्सा रहा।उनका सभी के साथ घुल-मिलकर रहना और आमजन से आत्मीय संबंध काफी अच्छे और सराहनीय रहे।
भाजपा क्षेत्रीय टीम में सिख समाज को प्रतिनिधित्व देने का हृदय से आभार।

सिख सम्मेलन के माध्यम से धरातल पर उतारने का प्रयास तेज कर देना चाहिए।प्रयागराजSb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंहभारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,  क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविन्दर सिंह ने चौपाल लगाकर बैठक कर कहा कि प्रदेश अध्यक्ष भाजपा उत्तर प्रदेश,संगठन महामंत्री,समस्त क्षेत्रीय अध्यक्ष का,भाजपा संगठन में सिख समाज को सम्मान देने हेतु आभार।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविन्दर सिंह ने कहा कि भाजपा संगठन द्वारा सिख समाज को उत्तर प्रदेश के 6 क्षेत्रों में मेन बॉडी में प्रतिनिधित्व देकर जो सम्मान दिया गया है,उसके लिए समस्त सिख एवं पंजाबी समाज भाजपा संगठन का हृदय से आभारी है।केंद्र व प्रदेश भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को सिख सम्मेलन के माध्यम से धरातल पर उतारने का प्रयास तेज कर देना चाहिए
अल्पसंख्यक मोर्चा से मेन बॉडी के रूप में सिख समाज को भेजने के लिए हमेशा विशेष आभारी रहेगा।
भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,  क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविन्दर सिंह ने कहा कि आग्रह है कि जो क्षेत्रीय पदाधिकारी मेन बॉडी में बने हैं,उनके नेतृत्व में (A) प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा में  भाजपा मंडल अध्यक्ष के साथ आपसी समन्वय बनाकर बैठक कर भाजपा संगठन को मजबूत करने के लिए सिख एवं पंजाबी समाज को जोड़ने का प्रयास तेजी से किया जाना चाहिए(B) प्रत्येक विधानसभा में सिख सम्मेलन कर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं व वीर बाल दिवस की जानकारी सिख क्षेत्रीय पदाधिकारी के द्वारा भाजपा की रीति-नीति से अवगत कराकर अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाएं पहुँचाई जा सकती हैं।(C) केंद्र व प्रदेश भाजपा सरकार द्वारा जो सिख समाज के लिए योगदान रहा है, उस योगदान को सिख एवं पंजाबी समाज तक,जो सिख क्षेत्रीय पदाधिकारी मेन बॉडी में बने हैं,उनके माध्यम से धरातल पर उतारा जा सकता है। इसके लिए प्रतिदिन बैठकों का आयोजन कर सिख क्षेत्रीय पदाधिकारी के द्वारा करवाया जा सकता है।(D) 17 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर प्रत्येक गुरुद्वारा साहिब में अरदास एवं लंगर का आयोजन किया जा सकता है।(E)  प्रदेश के प्रत्येक गुरुद्वारा साहिब में "एक पेड़ गुरू सहिबान व माँ के नाम" जन अभियान के तहत वृक्षारोपण करवा कर सिख सम्मेलन का आयोजन किया जा सकता है।(F)सिख क्षेत्रीय पदाधिकारी द्वारा प्रत्येक मंडल पर बैठक कर बूथ स्तर तक सिख एवं पंजाबी समाज को भारतीय जनता पार्टी से जोड़कर संगठन को मजबूत किया जा सकता है।चौपाल लगाकर बैठक मे दविंदर सिंह,सतपाल सिंह,हरमान सिंह,कुलदीप सिंह,हरकिशन सिंह,परमिंदर सिंह सहित कई ने भाजपा संगठन का विचारो से स्वागत अभिनंदन वदन किया।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद पहुंचे विंध्याचल धाम, दिया बड़ा बयान बोले 2027 में भी प्रचंड बहुमत से तीसरी बार बीजेपी UP में सरकार बनाने का करेगी काम
मीरजापुर। मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने रविवार को विंध्याचल धाम पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 2027 में प्रचंड बहुमत से तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने का काम करेगी। अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लखनऊ से हेलिकॉप्टर से चलकर पुलिस लाइन स्थित हेलिपैड पर उतरे केशव प्रसाद मौर्य यहां से सड़क मार्ग से विंध्याचल देवी धाम पहुंचे हैं। विंध्याचल धाम पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विधि विधान से मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया। तत्पश्चात विंध्याचल में आयोजित वेद संदेश यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने वेद संदेश यात्रा को संबोधित किया। इसके बाद
अष्टभुजा स्थित विशिष्ट अतिथि गृह में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिधियों से संवाद कर
डिप्टी सीएम लखनऊ रवाना हो लिए ।
विंध्याचल पहुंचे पर मीडिया के लोगों से मुखातिब होते हैं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, लंबे अंतराल के बाद मां का दर्शन मिला है, यह अंतराल कम से कम रहे मां के चरणों में अपना शीश झुकाकर आशीर्वाद लेकर हम लोग जैसे 2014 से 2024 तक मां की कृपा से देश व प्रदेश की जनता की सेवा का दायित्व मिला है ऐसे ही आगे भी सही से निर्वहन कर सकें।
कहा मुझे पूरा विश्वास है कि जैसे 2014 से लेकर 2024 तक मां की कृपा से देश व प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार है, उसी प्रकार से 2027 में प्रचंड बहुमत से तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने का काम करेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि
देश के विकास के साथ साथ उत्तरप्रदेश भी विकास में स्थापित रहेगा।
जिस प्रकार से डबल इंजन की सरकार ने समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए बिना किसी भेद भाव के काम किया है उसी प्रकार आगे भी करते रहेंगे। मीडिया द्वारा 
आकाश आनंद को बीएसपी से निकाले जाने पर कहा यह उनका घरेलू मामला है। गड्ढा युक्त सड़कों पर बोले उत्तर प्रदेश की गड्ढा मुक्त सड़क को लेकर बैठक हो चुकी है, जो ठेकेदार दोषी होगा उस पर कार्यवाही की जाएगी।
शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं और मांगों पर मंडलीय बैठक में हुआ मंथन
*पदोन्नति, पुरानी पेंशन, TET से मुक्ति और GPF ऑनलाइन करने समेत कई मुद्दों पर बनी रणनीति*

गोण्डा, 13 सितंबर। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ की देवीपाटन मंडल की मंडलीय बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक में मंडल के चारों जिलों गोण्डा, बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर के शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग करते हुए शिक्षकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। बैठक का आयोजन श्रावस्ती के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्र एवं जिला महामंत्री घनश्याम मिश्र द्वारा किया गया। बैठक में जूनियर हाईस्कूल विद्यालयों में प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। इसके अलावा 17140 की विसंगतियों को दूर करने, पुरानी पेंशन योजना लागू करने, वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को TET की अनिवार्यता से मुक्त किए जाने तथा GPF को ऑनलाइन किए जाने समेत शिक्षकों की अन्य मांगों पर चर्चा हुई।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष परवेज अकरम ने कहा कि शिक्षकों की लंबे समय से लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाना आवश्यक है। बैठक में शिक्षकों से संबंधित विभिन्न विभागीय विषयों पर भी चर्चा करते हुए संगठन के माध्यम से समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने और उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास करने पर सहमति बनी। बैठक के दौरान देवीपाटन मंडल के सभी जनपदों में ब्लॉक एवं संबंधित इकाइयों के चुनाव कराए जाने को लेकर भी पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया गया। संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए सभी इकाइयों में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत चुनाव कराने पर जोर दिया गया।महामंत्री अरुण कुमार मिश्र ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन की एकजुटता बेहद जरूरी है। सभी पदाधिकारियों और शिक्षकों को मिलकर अपनी जायज मांगों को प्रभावी तरीके से उठाना चाहिए, ताकि समस्याओं का शीघ्र निराकरण हो सके। मंडलीय बैठक में देवीपाटन मंडल के चारों जनपदों के शिक्षक संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के अंत में संगठन को मजबूत करने तथा शिक्षकों की लंबित समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया गया इस बैठक में मंडल संरक्षक मदन मोहन मिश्र, राजेंद्र चौधरी, संतोष त्रिपाठी रामकरन चौहान, आशीष मिश्र, आनंद प्रकाश पांडेय प्रान जीवन प्रजापति आदि पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। यह जानकारी संघ के मंडल अध्यक्ष परवेज अकरम ने दी ।
कांवड़िए जल भरकर शिवालयों की ओर रवाना,जगह जगह लगे राहत कैंप

*जिले में कजरीतीज की धूम

गोंडा।कजरीतीज के पावन पर्व के अवसर पर जिले के करनैलगंज स्थित सरयू घाट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है।दूर दराज से पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं और कांवड़ियों ने सरयू नदी में पवित्र स्नान किया और जल भरकर अपने गंतव्य की तरफ प्रस्थान किया।सरयू घाट से लेकर पूरे कांवड़ यात्रा मार्ग पर भक्ति और उत्साह का माहौल है।कांवड़िए सरयू का पवित्र जल लेकर गोंडा और आसपास के जिलों के प्रसिद्ध शिव मंदिरों में जलाभिषेक करेंगे।इनमें प्रमुख रूप से भीमेश्वर मंदिर,खरगूपुर का ऐतिहासिक बाबा पृथ्वीनाथ मंदिर,दुखहरण नाथ शिव मंदिर,बाबा प्राणनाथ, बरखण्डी नाथ शिव मंदिर,जुगेश्वरनाथ शिव मंदिर, कटेश्वरनाथ शिव मंदिर और बालेश्वरनाथ शिव मंदिर शामिल हैं।कांवड़ियों के जत्थों का शिव मंदिरों की तरफ प्रस्थान रात्रि से ही प्रारम्भ हो जाएगा,जिससे पूरा क्षेत्र बम बम भोले के जयकारों से गूंज उठेगा।कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन एवं स्थानीय लोगों ने व्यापक प्रबंध किए हैं।यात्रा मार्ग पर जगह जगह कांवड़ियों के लिए जलपान,फलाहार और विश्राम की व्यवस्था की गई है।आपात स्थिति से निपटने के लिए प्राथमिक उपचार केंद्र (मेडिकल कैंप) भी बनाए गए हैं।भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए अधिकारी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं और श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण ढंग से यात्रा करने की अपील की गई है।
बाबा श्याम हमारा सेवा समिति ने प्रभारी निरीक्षक को सम्मानित किया

विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर
-बाबा श्याम हमारा सेवा समिति मीरापुर के सदस्यों ने मीरापुर में हुए विशाल श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में शानदार सुरक्षा व्यवस्था बनाने पर प्रभारी निरीक्षक व अन्य पुलिसकर्मियों को श्री श्याम बाबा की प्रतिमा भेंटकर व पटका पहनाकर सम्मानित किया।
मीरापुर में 10 नवम्बर को बाबा श्याम हमारा सेवा समिति मीरापुर के तत्वाधान में विशाल भव्य श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया गया था।जिसमें राजस्थान,हरियाणा,मेरठ से आये देश विदेशों में विख्यात भजन गायकों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया था।रविवार को बाबा श्याम हमारा सेवा समिति मीरापुर के पदाधिकारी व सदस्य मीरापुर थाने पहुँचे और विशाल संकीर्तन महोत्सव की सफलता में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के विशेष सहयोग पर  प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार शर्मा,निरीक्षक अपराध सुनील कुमार मिश्रा व कस्बा इंचार्ज ओमेन्द्र सिंह का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें बाबा श्री श्याम की प्रतिमा भेंटकर व पटका पहनाकर सम्मानित किया।इस दौरान मुख्यरूप से संजय कुमार,विकास अरोड़ा,विकास खटीक,अमित कुमार आदि मौजूद रहें।
मीरापुर में प्रभारी निरीक्षक को सम्मानित करते बाबा श्याम हमारा सेवा समिति के सदस्य
दोनों तरफ से जमकर चले धारदार हथियार व लाठी डंडे

विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर

क्षेत्र के गांव तुल्हेड़ी में उधार के रुपयों के लेनदेन को लेकर हुई कहासुनी के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया।दोनों पक्षों  जमकर धारदार हथियार व लाठी डंडे चले।संघर्ष में दोनों पक्षों से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध तहरीर दी है।
तुल्हेड़ी निवासी नीरज पुत्र नरेशपाल व कृष्ण पुत्र सतपाल का अपने पड़ौसी सोनू,अजय,विजय व अंकित पुत्रगण ओमसिंह के साथ रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है।वही शनिवार की देर रात इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहा सुनी हो गई तथा मामला मारपीट में बदल गया कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे व धारदार हथियार लेकर आमने सामने आ गए तथा एक दूसरे पर हमला बोल दिया।दोनों तरफ से जमकर धारदार हथियार व लाठी डंडे चले।संघर्ष में एक पक्ष से नीरज पुत्र नरेशपाल तथा कृष्ण पुत्र सतपाल व दूसरे पक्ष से अजय व अंकित पुत्रगण ओम सिंह गंभीररूप से घायल हो गए।संघर्ष की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुँच गई और हल्का बल प्रयोग कर दोनों पक्षों की भीड़ को खदेड़ा तथा घायलों को सीएचसी जानसठ उपचार के लिए भिजवाया।जहाँ से चिकित्सक ने एक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रैफर कर दिया।एक पक्ष से विकेश ने चार लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है जबकि दूसरे पक्ष से महिला  परमेश्वरी ने पांच लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है।दोनों पक्षों में तनाव व्याप्त है।......इन्होंने कहा कि झगड़े की सूचना मिली है अभी कोई तहरीर प्राप्त नही हुई है तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा-राजीव कुमार शर्मा(इंस्पेक्टर मीरापुर)