बाबा श्याम हमारा सेवा समिति ने प्रभारी निरीक्षक को सम्मानित किया

विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर
-बाबा श्याम हमारा सेवा समिति मीरापुर के सदस्यों ने मीरापुर में हुए विशाल श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में शानदार सुरक्षा व्यवस्था बनाने पर प्रभारी निरीक्षक व अन्य पुलिसकर्मियों को श्री श्याम बाबा की प्रतिमा भेंटकर व पटका पहनाकर सम्मानित किया।
मीरापुर में 10 नवम्बर को बाबा श्याम हमारा सेवा समिति मीरापुर के तत्वाधान में विशाल भव्य श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया गया था।जिसमें राजस्थान,हरियाणा,मेरठ से आये देश विदेशों में विख्यात भजन गायकों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया था।रविवार को बाबा श्याम हमारा सेवा समिति मीरापुर के पदाधिकारी व सदस्य मीरापुर थाने पहुँचे और विशाल संकीर्तन महोत्सव की सफलता में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के विशेष सहयोग पर  प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार शर्मा,निरीक्षक अपराध सुनील कुमार मिश्रा व कस्बा इंचार्ज ओमेन्द्र सिंह का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें बाबा श्री श्याम की प्रतिमा भेंटकर व पटका पहनाकर सम्मानित किया।इस दौरान मुख्यरूप से संजय कुमार,विकास अरोड़ा,विकास खटीक,अमित कुमार आदि मौजूद रहें।
मीरापुर में प्रभारी निरीक्षक को सम्मानित करते बाबा श्याम हमारा सेवा समिति के सदस्य
दोनों तरफ से जमकर चले धारदार हथियार व लाठी डंडे

विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर

क्षेत्र के गांव तुल्हेड़ी में उधार के रुपयों के लेनदेन को लेकर हुई कहासुनी के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया।दोनों पक्षों  जमकर धारदार हथियार व लाठी डंडे चले।संघर्ष में दोनों पक्षों से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध तहरीर दी है।
तुल्हेड़ी निवासी नीरज पुत्र नरेशपाल व कृष्ण पुत्र सतपाल का अपने पड़ौसी सोनू,अजय,विजय व अंकित पुत्रगण ओमसिंह के साथ रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है।वही शनिवार की देर रात इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहा सुनी हो गई तथा मामला मारपीट में बदल गया कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे व धारदार हथियार लेकर आमने सामने आ गए तथा एक दूसरे पर हमला बोल दिया।दोनों तरफ से जमकर धारदार हथियार व लाठी डंडे चले।संघर्ष में एक पक्ष से नीरज पुत्र नरेशपाल तथा कृष्ण पुत्र सतपाल व दूसरे पक्ष से अजय व अंकित पुत्रगण ओम सिंह गंभीररूप से घायल हो गए।संघर्ष की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुँच गई और हल्का बल प्रयोग कर दोनों पक्षों की भीड़ को खदेड़ा तथा घायलों को सीएचसी जानसठ उपचार के लिए भिजवाया।जहाँ से चिकित्सक ने एक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रैफर कर दिया।एक पक्ष से विकेश ने चार लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है जबकि दूसरे पक्ष से महिला  परमेश्वरी ने पांच लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है।दोनों पक्षों में तनाव व्याप्त है।......इन्होंने कहा कि झगड़े की सूचना मिली है अभी कोई तहरीर प्राप्त नही हुई है तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा-राजीव कुमार शर्मा(इंस्पेक्टर मीरापुर)
मऊ में यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 489 वाहनों का चालान
मऊ -: 34 टीमों ने 34 स्थानों पर चलाया सघन चेकिंग अभियान, दो वाहन किए गए सीज

मऊ। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात नियमों का पालन न करने वाले 489 वाहनों का चालान किया, जबकि दो वाहनों को सीज कर दिया गया।

पुलिस विभाग द्वारा चलाए गए अभियान के लिए 34 टीमों का गठन किया गया था। इन टीमों ने जनपद के 34 अलग-अलग स्थानों पर स्थान बदल-बदलकर सघन चेकिंग की। इस दौरान करीब 1280 संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की जांच की गई।

चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही अन्य लोगों को आवश्यक हिदायत दी गई और सुरक्षित यातायात के लिए नियमों का पालन करने को प्रेरित किया गया।

पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने आमजन से अपील की है कि वे सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करें तथा वाहनों को गलत स्थानों पर पार्क न करें।

उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन केवल कार्रवाई से बचने के लिए नहीं, बल्कि स्वयं और दूसरों की सुरक्षा के लिए भी जरूरी है। पुलिस ने लोगों से सुरक्षित और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।
प्रयागराज के युवक की कौशांबी में सिर कूचकर हत्या
प्रयागराज /कौशांबी। उत्तर प्रदेश के जनपद काैशांबी में मंझनपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में एक युवक की लाश कार की डिक्की में मिली है। कार से कुछ दूरी पर एक निर्माणाधीन जमीन के पास खून के निशान मिले। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस जांच आशनाई के एंगल पर आगे बढ़ रही है। मृतक जेसीबी चलवाने का काम करता था।

प्रयागराज थरवई का रहने वाला रवि यादव तीन भाइयो में दूसरे नंबर का था। रवि यादव घर से अलग धूमनगंज थाना इलाके में किराए पर कमरा लेकर रहता था। जीजा कृष्ण चन्द्र यादव ने बताया, रवि के ऊपर ही घर की पूरी ज़िम्मेदारी थी। उसने जेसीबी खरीद रखी थी, जिसे वह ठेके पर चलवाता था।

रविवार को रवि यादव के ड्राइवर मनीष ने भाई विकास यादव को फोनकर बताया कि रवि का फोन बंद आ रहा है। विकास रवि की तलाश करता हुआ अपनी दूर की रिस्तेदारी मंझनपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव पहुचा। जहां एक खेत में रवि यादव की कार लावारिस हालत में मिली। कार की डिक्की से खून निकल रहा था। विकास यादव ने स्थानीय लोगो की मदद से थाना मंझनपुर पुलिस को जानकारी दी। मौके अपर पहुची पुलिस ने छानबीन शुरू की। कार से करीब 25 मीटर की दूरी पर एक निर्माणाधीन मकान व उसके पास के खेत मे खून से सनी ईंटे दिखाई पड़ी।

थाना पुलिस ने बड़े अफसरो को सूचना देकर जांच शुरू कर दी। ुलिस तफ़्तीश में घटना स्थल पर मृतक रवि व उसके हत्यारो के बीच काफी देर संघर्ष होने के सबूत मिले। पुलिस के मुताबिक, वारदात स्थल से हत्यारे उसके लाश ठिकाने लगाने की कोशिश में लाश को कार की डिग्गी में डाल कर फरार होने लगे। इसी बीच कार का संतुलन बिगड़ गया और वह खेत में मे चली गई। कार को फसता देख बदमाश मौके से फरार हो गए।

थाना प्रभारी विनीत सिंह ने बताया कि, वारदात स्थल से हत्यारो बारे मे अहम सबूत मिले है। परिवार को जानकारी देकर तहरीर की मांग की गई है। तहरीर, पाेस्टमार्टम रिपोर्ट एवं मौके से मिले सबूत के आधार पर केस दर्ज कर कानूनी कार्यवाही को आगे बढ़ाया जाएगा।एडिशनल एसपी अमिता सिंह ने बताया, पुलिस को एक शव मिला है। घटना के संबंध में फारेंसिक, डाग स्क्वायर्ड, की टीम ने सबूत कलेक्ट करते हुए जांच में जुट गई है, जल्द खुलासा किया जाएगा।
ब्राह्मणों की पहचान और प्रतिष्ठा को पुनः कायम करना हमारा लक्ष्य : डॉ. अतुल कुमार दुबे

जौनपुर। ब्राह्मणों की परंपरागत पहचान और प्रतिष्ठा को पुनः कायम करना हमारा लक्ष्य है। ब्राह्मणों ने हमेशा ज्ञान के प्रकाश से संपूर्ण समाज को आलोकित किया और उन्हें नई दिशा दी। परंतु दुर्भाग्य से कुछ गुमराह लोगों द्वारा ब्राह्मणों के बारे में भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, बदलापुर द्वारा गढ़ा गोपालपुर में सुशील कुमार (पप्पू) तिवारी के यहां आयोजित बैठक में बोलते हुए महासभा के जिला अध्यक्ष डॉ अतुल दुबे ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि हमारा संगठन अपने समाज के विकास और भलाई के लिए है। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे और ग्राम प्रधान डॉ. हर्षू पाठक ने भी ब्राह्मण समाज को लेकर अपनी बात रखी। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रपति पुरस्कृत सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक कृष्ण देव दुबे ने की। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में नीरज मिश्रा, जगदीश उपाध्याय, पंकज उपाध्याय, रमेश मिश्रा, दीपक मिश्रा, करुणा पति दुबे, पूर्व प्रधानाचार्य रमेश चंद तिवारी, पूर्व प्रधानाचार्य रामानंद पांडे, पंडित विजय शंकर पांडे, पूर्व प्रधानाचार्य अनिल दुबे, वरिष्ठ समाजसेवी रामधारी तिवारी, काशीनाथ तिवारी, संजय तिवारी, चंद्र प्रकाश दुबे, तारकनाथ रमाशंकर तिवारी, शिव कुमार तिवारी,प्रकाश तिवारी,राकेश कुमार विपिन तिवारी, सौरभमिश्रा, अरविंद तिवारी, रवि तिवारी, आदि लोग उपस्थित रहे।
सीएसआईआर-यूजीसी नेट में पीयू की सोनल की देश में दूसरी रैंक, छह अभ्यर्थियों की शानदार सफलता
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के विद्यार्थियों और युवा शोधार्थियों ने संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। प्रो. राजेन्द्र सिंह (रज्जू भइया) भौतिकीय विज्ञान अध्ययन एवं शोध संस्थान से जुड़े छह अभ्यर्थियों ने जेआरएफ एवं नेट में राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय रैंक हासिल की है।

अर्थ एंड प्लैनेटरी साइंसेज में एम.एससी. भूविज्ञान की छात्रा सोनल शुक्ला ने जेआरएफ में देशभर में दूसरी रैंक हासिल की। इसी विषय में अनन्य पांडेय ने 29वीं रैंक प्राप्त की। रसायन विज्ञान में रज्जू भइया संस्थान के पूर्व छात्र सूरज प्रजापति ने सीएसआईआर-जेआरएफ में 79वीं रैंक हासिल की। वह वर्तमान में विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर नैनोसाइंस एंड टेक्नोलॉजी में डीएसटी-पर्स परियोजना के तहत शोध कर रहे हैं।

भौतिक विज्ञान में प्रवीण कुमार प्रजापति ने नेट में 118वीं रैंक हासिल की। गणितीय विज्ञान में प्रदूम कुमार शर्मा ने सीएसआईआर-जेआरएफ में 122वीं तथा अनंत चौधरी ने नेट में 106वीं रैंक प्राप्त की। कुलपति प्रो. आर.के. सिंह ने सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विभिन्न विज्ञान विषयों में विद्यार्थियों की यह सफलता विश्वविद्यालय की मजबूत होती शोध संस्कृति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, आधुनिक अनुसंधान सुविधाओं और बेहतर अकादमिक मार्गदर्शन को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में मिली सफलता से विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं शोध पहचान मजबूत हुई है और अन्य विद्यार्थी भी उच्च शिक्षा तथा अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होंगे।
भाकियू की बैठक में गरजे किसान नेता, समस्याओं के समाधान की उठी मांग
संभल । भारतीय किसान यूनियन (बीआरएसएस) भारत राष्ट्रीय सेवक संघ द्वारा रविवार को ग्राम - अडोला माफी में युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप शर्मा के नेतृत्व में जनजागरण अभियान के तहत बैठक का आयोजन किया गया ! बैठक की अध्यक्षता  चौ. ऋषिपाल सिंह एवं संचालन निर्देश कुमार ने किया । बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सम्भल कामेन्द्र चौधरी ने कहा कि संगठन किसानों की समस्याओं को लेकर गांव-गांव पहुंच रहा है। संगठन का उद्देश्य किसानों को एकजुट कर उनकी आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचाना और समस्याओं का समाधान कराना है। उन्होंने कहा कि किसान अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हों और संगठन को मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक किसानों एवं युवाओं को जोड़ा जाए ।

बिजली व्यवस्था को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा बिजली से जुड़ी समस्याओं के कारण खेती का कार्य प्रभावित होता है ! बिजली आपूर्ति में सुधार, खराब विद्युत लाइनों एवं पोलों को दुरुस्त कराने तथा अनावश्यक रूप से बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच कराकर सही कराने की मांग उठाई। इसके साथ ही गांवों में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने और ग्रामीणों को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने की मांग भी रखी गई ! गन्ने के भुगतान और फसल के उचित मूल्य का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया ! किसान अपनी फसल तैयार करने में महीनों मेहनत करता है, लेकिन समय पर भुगतान नहीं मिलने से उसे आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है ।

गन्ने का भुगतान समय से कराने तथा किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने की मांग उठाई ! संगठन के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने बोलते हुए बिजली कटौती, स्मार्ट मीटर, गन्ना भुगतान, खाद-बीज की उपलब्धता, आवारा पशुओं से फसलों को हो रहे नुकसान, सरकारी प्रमाण पत्रों में देरी तथा वारिसान दर्ज कराने जैसी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष मजबूती से रखकर समाधान की बात कही ! गांव में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने, दवा का छिड़काव कराने, गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर गांवों के नाम के बोर्ड लगाने और संभल रेल विस्तार से संबंधित समस्याओं के समाधान की मांग भी रखी गई ! संगठन विस्तार करते हुए कार्यकारिणी द्वारा बालेंद्र सिंह को ग्राम अध्यक्ष, महावीर सिंह को ग्राम उपाध्यक्ष, अमान अली को ग्राम महासचिव, मौसम अली को ग्राम सचिव, गुलफाम अली को ग्राम प्रभारी नियुक्त किया गया ! युवा जिला मीडिया प्रभारी निर्देश कुमार ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को सदस्यता सौंपकर आभार व्यक्त करते हुए कहा पदाधिकारी किसान हित में पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाकर उनके अधिकार एवं सम्मान की लड़ाई को आगे बढ़ाएंगे ।

युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, जिला अध्यक्ष सम्भल कामेन्द्र चौधरी, जिला सलाहकार सरदार गुरुवचन सिंह, जिला संगठन मंत्री चौ. ऋषिपाल सिंह, जिला महासचिव अनमोल कुमार, युवा मंडल उपाध्यक्ष अरुण चौधरी, जिला प्रचार मंत्री सन्तवीर सिंह, जिला महासचिव (अ. मो.) इस्माइल खां, युवा जिला मीडिया प्रभारी निर्देश कुमार, जिला मंत्री (अ.मो.) सुफियान पाशा, तहसील संरक्षक सेवक सैनी, तहसील अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, तहसील महासचिव राजीव कुमार, ब्लॉक महासचिव धीरेन्द्र त्यागी, ब्लॉक प्रभारी नरेन्द्र चौधरी, ब्लॉक महामंत्री मनीराम गूर्जर, युवा ब्लॉक उपाध्यक्ष मो. हसन, नरदेव सिंह, बालेन्द्र चौधरी, रिंकू सिंह, अमन चौधरी, शिव चौधरी, महावीर सिंह, विपिन सिंह, सोनू सिंह, अंसार अहमद, अमान मालिक, धर्म सिंह, सतपाल सिंह, चौ. चन्द्रपाल सिंह, ताहिर अली, बिजेन्द्र कुमार आदि सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
फर्जी जमानत प्रपत्र बनाने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार: ज्ञानपुर पुलिस ने जालसाजी और गैंगस्टर एक्ट के फरार आरोपी को दबोचा*


नितेश श्रीवास्तव


भदोही। भदोही पुलिस ने फर्जी जमानत प्रपत्र बनाने वाले एक गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी ओमप्रकाश मिश्रा को ज्ञानपुर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी और गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में पकड़ा है। यह मामला थाना ऊंज में दर्ज है, जिसमें धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, 207 एमवी एक्ट और 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट शामिल हैं।

इस मामले में आरोपियों और उनके वकीलों ने अदालत से जमानत पाने के मकसद से थाना ज्ञानपुर, थाना सुरियावां और थाना गोपीगंज के थानाध्यक्षों/प्रभारियों के फर्जी नाम, हस्ताक्षर और पुलिस की नकली मोहर का इस्तेमाल कर फर्जी जमानत सत्यापन रिपोर्ट तैयार की थी। इस गंभीर धोखाधड़ी और गैंगस्टर एक्ट के मामले में एक आरोपी लगातार फरार चल रहा था। इस गिरोह में मोहम्मद शिवान इराकी, आशुतोष कुमार झा और उनके फर्जी जमानतदार व अज्ञात वकील भी शामिल हैं, जिनके खिलाफ जांच चल रही है।

पुलिस अधीक्षक भदोही अभिनव त्यागी के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक भदोही शुभम अग्रवाल की निगरानी में, ज्ञानपुर थाना पुलिस टीम ने रविवार को क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मुखबिर की सही जानकारी पर कार्रवाई की। टीम ने धोखाधड़ी और गैंगस्टर मामले से जुड़े आरोपी ओमप्रकाश मिश्रा को घेरकर गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान ओमप्रकाश मिश्रा (उम्र लगभग 58 वर्ष) के रूप में हुई है। वह स्वर्गीय काशीराम मिश्रा का बेटा है और छ्तमा, थाना सुरियावां, जनपद भदोही का रहने वाला है।

पुलिस टीम द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ओमप्रकाश मिश्रा ने कबूल किया कि वह पुलिस और कोर्ट को धोखा देने के लिए थानों की फर्जी मोहरें और अधिकारियों के जाली हस्ताक्षर बनाकर कोर्ट में फर्जी जमानत सत्यापन प्रपत्र दाखिल करने वाले इस संगठित गिरोह का हिस्सा था। उसने बताया कि वह गैंगस्टर एक्ट और जालसाजी के इस मुकदमे में अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार जगह बदल रहा था।

आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक भारत भूषण, हेड कांस्टेबल पीर मोहम्मद, कांस्टेबल राहुल कुमार और होमगार्ड राजेश यादव शामिल थे। ये सभी थाना ज्ञानपुर, जनपद भदोही में तैनात हैं।
सोशल मीडिया क्रिएटर का भड़काऊ वीडियो वायरल,माहौल खराब करने की आशंका
*विनोद साहनी हत्याकांड को लेकर विवादित वीडियो

गोंडा।जिले में एक तरफ जहां बर्तन व्यापारी विनोद साहनी की हत्या उनके सोशल मीडिया पर किए गए विवादित पोस्ट को लेकर हुई थी, वहीं दूसरी तरफ गोंडा जिले में एक नया हंगामा खड़ा हो गया है।जहाँ जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र अंतर्गत मर्दनपुरवा की रहने वाली एक सोशल मीडिया क्रिएटर माहौल खराब करने की कोशिश कर रही है।उसने शनिवार देर रात में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक भड़काऊ वीडियो पोस्ट किया,जो रविवार सुबह 10 बजे से तेजी से वायरल हो रहा है।वीडियो पोस्ट होने के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी गोंडा पुलिस प्रशासन और सोशल मीडिया टीम ने कोई कार्रवाई नहीं की है।लोग इस वीडियो को वायरल कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं  और माहौल खराब होने की आशंका जता रहे हैं।बताते चलें कि सोशल मीडिया क्रिएटर का नाम काजल सिंह है,जो पहले भी विवादों में रही हैं।वह पूर्व में दो बार इटियाथोक थाना क्षेत्र के मर्दनपुरवा गांव में और एक बार जिला मुख्यालय स्थित एक मोबाइल टावर पर अपनी मांगों को लेकर चढ़ चुकी हैं।इस वायरल वीडियो को लेकर परसपुर थाने की पुलिस और गोंडा साइबर सेल जांच कर रही है।वायरल वीडियो में काजल सिंह कहती दिख रही हैं कि विनोद साहनी हत्याकांड के मुख्य आरोपी शुभम सिंह को निषाद पार्टी वाले गलत फंसा रहे हैं।वह आगे कहती है,तो सुन लो निषाद पार्टी के लोग,अभी एक लोग मारे गये हो और अगर ऐसी दशा रहेगी तो बहुत मारे जाओगे।अभी तुम्हारे लोगों के अंदर की जान के बदले में जान मिलेगी तो जान के बदले में जान कभी नहीं मिल सकती है।एनकाउंटर की बात जो कर रहे हैं,तो एनकाउंटर कभी नहीं हो सकता है।भरत मारे गए थे तो कितने लोगों का एनकाउंटर हुआ था बताओ।शांत बैठे रहो अभी ठाकुर बाभन शांत हैं तो शांत ही रहो,अगर औजार छूटा तो एक भी प्रशासन नहीं बचेगा और तुम लोग तो बचोगे ही नहीं।तुम लोग नाजायज फायदा उठा रहे हो।किसी और को क्यों फंसा रहे हो।जब कमेंट करते थे निषाद पार्टी वाले तुम नहीं देख रहे थे,मर गए थे।तब तुम्हारे मुंह में दही जमा हुआ था,जैसी करनी,वैसी भरनी।ओम शांति।
गौरा विधानसभा क्षेत्र में रोजगार का बड़ा अवसर, 30 से अधिक कंपनियां करेंगी प्रतिभाग


*हाईस्कूल से पोस्ट ग्रेजुएट तक के युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर, मेला पूर्णतः निःशुल्क*


*रोजगार के साथ स्वरोजगार का भी अवसर, सरकारी योजनाओं की जानकारी और लोन-सब्सिडी के लगेंगे स्टॉल*

*गोण्डा 13 सितम्बर 2026* - उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, गोण्डा द्वारा विधानसभा क्षेत्र गौरा में 19 सितम्बर 2026 को प्रातः 10 बजे से आचार्य नरेन्द्र देव किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बभनान, गोण्डा में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिला सेवायोजन अधिकारी श्रीमती प्रिया गौतम ने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 30 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी तथा युवाओं के लिए 1000 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती का अवसर उपलब्ध होगा। साक्षात्कार में सफल अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किए जाने के उपरांत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं गौरा विधायक श्री प्रभात वर्मा द्वारा ऑफर लेटर प्रदान किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि मेले में 18 से 40 वर्ष तक के अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, डिप्लोमा, स्नातक एवं परास्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी अपनी योग्यता के अनुसार विभिन्न पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है तथा रजिस्ट्रेशन, प्रतिभाग करने अथवा नौकरी के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

रोजगार के साथ युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकारी बैंक, उद्योग, खादी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभागों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। इन स्टॉलों के माध्यम से इच्छुक युवाओं को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत ऋण एवं सब्सिडी की जानकारी दी जाएगी, ताकि वे स्वयं का रोजगार शुरू कर सकें।

आचार्य नरेन्द्र देव किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रबन्धक श्री विजय कुमार पाण्डेय, प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) धर्मेन्द्र कुमार शुक्ल, सहायक निदेशक सेवायोजन श्री राजीव सिंह एवं जिला सेवायोजन अधिकारी श्रीमती प्रिया गौतम ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में रोजगार मेले में पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए सेवायोजन विभाग की हेल्पलाइन 155330 पर संपर्क किया जा सकता है। अभ्यर्थी रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए सेवायोजन विभाग के पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर पंजीकरण करा सकते हैं।