विशेष शिक्षकों के लिए स्पेशल टीईटी परीक्षा का विज्ञापन जारी, 3 नवंबर को होगी परीक्षा
- टीईटी/सीटीईटी उत्तीर्ण नहीं करने वाले शिक्षकों को भी परीक्षा में शामिल होने का अवसर, आवेदन प्रक्रिया 5 सितंबर से शुरू

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन के बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग ने विशेष शिक्षकों के लिए आयोजित की जाने वाली विशेष अध्यापक पात्रता परीक्षा (Special TET) को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। शासन के निर्देशों के क्रम में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा Special TET का विज्ञापन प्रकाशित कर दिया गया है।  यह परीक्षा प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर पर कार्यरत शिक्षकों एवं विशेष शिक्षकों (CWSN) के लिए आयोजित की जा रही है। परीक्षा में निर्धारित पात्रता पूरी करने वाले संबंधित विद्यालयों के शिक्षक शामिल हो सकेंगे।
अपर मुख्य सचिव बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने बताया कि प्राथमिक स्तर पर उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित विद्यालय, स्थानीय निकाय एवं जिन विद्यालयों को राज्य सरकार/बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा समय-समय पर मान्यता/सम्बद्धता प्रदान की गई है, राज्य सरकार से सहायता प्राप्त विद्यालय तथा विशेष एजुकेटर्स प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) के शिक्षक पात्र होंगे। इसी प्रकार उच्च प्राथमिक स्तर पर बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित विद्यालयों, स्थानीय निकाय एवं मान्यता/सम्बद्धता प्राप्त विद्यालयों, राज्य सरकार से सहायता प्राप्त विद्यालयों तथा विशेष एजुकेटर्स उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) के शिक्षक पात्र होंगे।
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार Special TET के लिए विज्ञापन प्रकाशन की तिथि 3 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। ऑनलाइन पंजीकरण/ओटीआर एवं आवेदन प्रक्रिया 5 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है। ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 4 अक्टूबर 2026, जबकि ऑनलाइन आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर 2026 निर्धारित है। परीक्षा 3 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
अपर मुख्य सचिव बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने बताया कि ऐसे शिक्षक जिन्होंने पूर्व में TET या CTET परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है, उनके लिए Special TET परीक्षा को पुनः उत्तीर्ण करना आवश्यक/अनिवार्य नहीं है। वहीं, जिन अध्यापकों ने पूर्व में TET या CTET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं की है, उन्हें निर्धारित विज्ञापन के तहत पंजीकरण कर आवेदन करने और परीक्षा में भाग लेने के लिए अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं।  बेसिक शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से सभी संबंधित अध्यापकों को इसकी जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पात्र शिक्षक निर्धारित समयसीमा के भीतर अपना पंजीकरण एवं आवेदन पूरा कर सकें।
औराई में महिला से मंगलसूत्र छीनने की वारदात का खुलासा:एक शातिर बदमाश गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक और ₹2175 नकद बरामद*
रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव


भदोही। औराई में एक महिला से मंगलसूत्र छीनने की वारदात का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और 2175 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

यह घटना औराई हरिजन बस्ती के पास खड़ंजा सड़क पर हुई थी। एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार अपराधी ने महिला के गले से मंगलसूत्र झपट्टा मारकर छीन लिया था। इस संबंध में थाना औराई में मु0अ0सं0 383/2026, धारा 304(2), 317(2) बी0एन0एस0 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

पुलिस अधीक्षक भदोही अभिनव त्यागी के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक भदोही शुभम अग्रवाल की देखरेख में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था। इसी अभियान के तहत बुधवार को औराई मिर्जापुर रोड से हरिजन बस्ती की तरफ जाने वाली खड़ंजा सड़क पर चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया।

गिरफ्तार बदमाश की पहचान नीरज बिंद (उम्र करीब 20 वर्ष) पुत्र रामसागर बिंद निवासी बसही, थाना कोतवाली देहात, जनपद मीरजापुर के रूप में हुई है। उसकी तलाशी लेने पर कुल 2175 रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद हुई।

पूछताछ में नीरज बिंद ने अपना जुर्म कबूल किया। उसने बताया कि उसने 26 अगस्त 2026 को महिला से मंगलसूत्र छीनने की वारदात को अंजाम दिया था। छीने गए मंगलसूत्र को उसने मीरजापुर रेलवे स्टेशन के पास एक अज्ञात व्यक्ति को 13,000 रुपये में बेच दिया था।

मंगलसूत्र बेचकर मिले पैसों को उसने होटल में खाने-पीने और मौज-मस्ती में खर्च कर दिया। उसकी तलाशी में मिले 2175 रुपये उसी मंगलसूत्र को बेचने से बचे हुए रुपये हैं। इस कार्रवाई में थाना औराई के निरीक्षक अपराध श्री सेतांशु शेखर पंकज, हेड कांस्टेबल श्री शेषनाथ वर्मा और कांस्टेबल श्री रामजी शामिल थे।
शंकरगढ़ सीएचसी केंद्र में सीएमओ का दौरा करने के बाद भी नहीं थम रहा बाहर की दवा लिखने का सिलसिला : भाग एक

विश्वनाथ प्रताप सिंह


प्रयागराज,  शंकरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रत्येक मरीज को बाहर से जांच व दवाई लिखना आम बात हो गई है । वहीं सीएचसी अधीक्षक ने भरपूर दवाई व सभी जांचे अस्पताल में होने का दावा कर रहे हैं । बावजूद इसके शंकरगढ़ समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर सजे कमीशन वाले मेडिकल स्टोर व पैथोलॉजी में दर्जनों मरीजों को प्रतिदिन दवा व जांच के नाम पर डॉक्टरों द्वारा भेजा जाता है । नाम ना छापने की शर्त में शंकरगढ़ क्षेत्र से अस्पताल आये एक पिता ने बताया कि वो अपने बेटे को दिखाने आये थे डॉक्टर ने बाहर से जांचे व दवाई लिख दी है । हमारे पास इतना पैसा भी नही है कि दवाई खरीद सके । वहीं सूत्रों के मुताबिक मेडिकल स्टोर व डॉक्टरों के बीच मेडिकल रिप्रजेंटेटिव डील करवाकर मनचाही दवाएं ऊँचे दामों पर बेचते है । वहीं सूत्रों की मानें तो इन डॉक्टरों द्वारा जो भी दवाइयां मरीजों को बाहर से लिखी जाती हैं वह सारी दवाइयां पॉलिथीन में लेकर दोबारा फिर डॉक्टर को मरीज दिखाते हैं जबकि स्वास्थ्य केंद्र के अंदर सीसीटीवी कैमरा भी लगा है लेकिन यह सब इतनी सुविधा होने के बावजूद भी कोई जिम्मेदार नहीं देख पा रहा है । और डॉक्टर अपने कमीशन के चक्कर में मरीज को महंगी महंगी दवाइयां बाहर से लिखने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं यहां तक की जांच करने के लिए भी डॉक्टर बाहर प्राइवेट में कहां कराना है । यह तक मरीज को बता देते हैं , इतना ही नहीं दवा की कंपनियों के एजेंट आते हैं और डॉक्टर के पास में बैठकर बात करते हैं कि यह हमारी कंपनी की दवा लिखिए जो आपका होगा वह मिलेगा और कहां रखना है अभी बता देते हैं वहीं जांच करने वाले प्राइवेट पैथोलॉजी के लोग भी जाते हैं । हमारे पैथोलॉजी को भेज कर जांच करने की बात कहते हैं इसके बाद भी उसमें भी मिलता है कमीशन ? इस तरह से जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं । जिसका परिणाम शंकरगढ़ क्षेत्र की भोली भाली जनता को भुगतना पड़ रहा है।
प्रयागराज में INTACH वार्षिकविरासत क्विज़ 2026 का सफल आयोजन*

विश्वनाथ प्रताप सिंह
प्रयागराज., टैगोर पब्लिक स्कूल, अतरसुइया, प्रयागराज में भारतीय राष्ट्रीय कला एवं सांस्कृतिक विरासत न्यास (INTACH) के प्रयागराज चैप्टर ने टैगोर पब्लिक स्कूल के सहयोग से सिटी लेवल वार्षिक हेरिटेज क्विज़ 2026 का सफल आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रति युवा पीढ़ी में रुचि, संवेदनशीलता और संरक्षण की भावना विकसित करना था।क्विज़ में CBSE विद्यालयों की 97 टीमों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 13 टीमों ने मौखिक चरण के लिए स्थान बनाया। प्रतियोगिता छह रोचक चरणों में आयोजित हुई, जिसमें लिखित, मौखिक, दृश्य एवं बज़र राउंड शामिल थे।कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद प्रथम पुरस्कार पतंजलि ऋषिकुल द्वितीय पुरस्कार श्री महाप्रभु पब्लिक स्कूल तथा तृतीय पुरस्कार भी श्री महाप्रभु पब्लिकस्कूलको प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। स्वागत श्रीमती पूजा गुप्ता ने किया। डॉ. पंकज शर्मा ने AI के युग में संस्कृति एवं विरासत के प्रति संवेदनशीलता के महत्व पर अपने विचार साझा किए।क्विज़ में राष्ट्रीय, स्थानीय एवं INTACH से संबंधित विरासत विषयों को शामिल किया गया। डॉ. जमील अहमद एवं डॉ. रितु जायसवाल ने निर्णायक के रूप में निष्पक्ष मूल्यांकन सुनिश्चित किया।
कार्यक्रम के समापन पर श्रीमती श्रुति अग्रवाल एवं श्री वैभव मैनी, सचिव, INTACH प्रयागराज चैप्टर ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विरासत विशेषज्ञों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। इस आयोजन के लिए द प्रयागराज स्टोरीज़' ने सोशल मीडिया पार्टनर की भूमिका निभाई। प्रो. आर. के. टंडन, सुश्री अर्चना तिवारी, प्रधानाचार्य, टैगोर पब्लिक स्कूल प्रयागराज तथा विद्यालय की पूरी टीम के सहयोग से आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
यह आयोजन युवाओं को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने और विरासत को जानने, समझने तथा संरक्षित करने की दिशा में एक सार्थक पहल रहा।
उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को मिलेगा 50 लाख का पुरस्कार
- स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, महिला सहभागिता, जैविक कृषि और जनसेवाओं समेत 10 श्रेणियों में होगा चयन
- इच्छुक एवं पात्र ग्राम पंचायतें 15 से 30 सितम्बर तक ऑनलाइन कर सकेंगी आवेदन

लखनऊ। निदेशक पंचायतीराज अमित सिंह ने बताया कि प्रदेश में ग्राम पंचायतों के समग्र एवं सतत विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पंचायती राज विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा पहली बार ‘मुख्यमंत्री  विशेष पुरस्कार’ की शुरुआत की गई है। ग्राम पंचायत में विकास की भावना के अनुरूप विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 10 ग्राम पंचायतों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार योजना विगत 9 वर्षों से मुख्यमंत्री की प्राथमिकता की योजना रही है, जिसमें प्रत्येक जनपद से 5 अर्थात् प्रदेश की 375 ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किया जाता है। यह प्रथम बार है जब पूर्व से संचालित योजना के साथ-साथ सम्पूर्ण प्रदेश से मात्र 10 पंचायतों को क्षेत्र विशेष में सराहनीय कार्य करने वाली पंचायतों को 50 लाख की धनराशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जायेगा पुरस्कार के लिए प्रदेश की समस्त इच्छुक एवं पात्र ग्राम पंचायतें निर्धारित अवधि में आवेदन कर सकती हैं।
पुरस्कार के लिए ग्राम पंचायतों का चयन 10 विशेष श्रेणियों में किया जाएगा। इनमें घर-घर कचरा एकत्रित करने वाली ग्राम पंचायत, तरल अपशिष्ट प्रबंधन करने वाली ग्राम पंचायत, स्वयं की आय (OSR) सृजित करने वाली ग्राम पंचायत, प्लास्टिक मुक्त एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन करने वाली ग्राम पंचायत, कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से सार्वजनिक सेवाएं प्रदान करने वाली ग्राम पंचायत, पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता संवर्धन करने वाली ग्राम पंचायत, ‘मेरा तालाब मेरी योजना’ में श्रेष्ठ कार्य करने वाली ग्राम पंचायत, महिला नेतृत्व एवं सहभागिता में उत्कृष्ट ग्राम पंचायत, आधार केंद्रों के माध्यम से सेवाएं प्रदान करने वाली ग्राम पंचायत तथा सर्वाधिक जैविक कृषि करने वाली ग्राम पंचायत शामिल हैं।
समस्त इच्छुक एवं पात्र ग्राम पंचायतें 15 सितम्बर से 30 सितम्बर, 2026 तक निर्धारित पोर्टल के माध्यम से अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकती हैं। इस पहल का उद्देश्य ग्राम पंचायतों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देते हुए स्थानीय स्तर पर नवाचार, सुशासन, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, महिला सहभागिता, डिजिटल एवं सार्वजनिक सेवाओं की उपलब्धता तथा टिकाऊ कृषि को प्रोत्साहित करना है, ताकि गांवों को आत्मनिर्भर, स्वच्छ, सशक्त और समृद्ध बनाने के प्रयासों को नई गति मिल सके।
दहशतगर्दी: दीदी के घर से लौट रहे युवक को जंगल में ले जाकर बुरी तरह से पीटा वीडियो बनाया, दी जान से मारने की धमकी,पांच नामजद समेत आठ पर केस दर्ज
मीरजापुर। जिले में दबंगों की दबंगई कायम है जिन्हें ना तो पुलिस का भय है ना ही सरकार के कानून व्यवस्था और उसकी सख़्ती का यूपी के मिर्ज़ापुर जिले से वायरल हो रहा एक वीडियो कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर रहा है।
बताया जाता है कि दीदी के घर से बाइक से लौट रहे युवक को रास्ते में दबंगों ने रोककर जंगल में ले जाने और बेल्ट व डंडे से पीटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपितों ने मारपीट का बाकायदा वीडियो बनाया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बाद में पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक हलिया थाना क्षेत्र के सोठिया खुर्द निवासी मुमताज पुत्र मेंहदी हसन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र मोहम्मद सैफ 6 सितंबर को अपनी दीदी के घर राजपुर गया था। वहां से सुपर स्प्लेंडर बाइक से वापस आते समय सुखड़ा नहर बेलगवा पुल के पास उसके रिश्तेदार मामा के लड़के नौशाद पुत्र फरीद निवासी राजपुर, जाने आलम पुत्र बबलू, शहबान पुत्र गुलाम जाबिर, मन्नान पुत्र मेराज और मनीष पटेल निवासीगण लायन बेलन बरौंधा तथा तीन अज्ञात लोगों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि शहबान और नौशाद जबरन उसकी बाइक पर बैठ गए और उसे मुरलिया जंगल ग्राम राजपुर में ले गए। वहां सभी ने बारी-बारी से हाथ, बेल्ट और डंडे से उसकी पिटाई की। पिटाई के दौरान वीडियो भी बनाया और धमकी दी कि यदि घटना किसी को बताई तो इससे भी बुरा अंजाम होगा और जान से मार देंगे। इस संबंध में थाना हलिया  में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना स्थल थाना से 08 किमी दक्षिण दिशा में है।थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पांच नामजद और तीन अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक चरण सिंह यादव को सौंपी गई है, साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर लालगंज क्षेत्राधिकारी ने भी इस मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं उन्होंने कहा है कि कानून हाथ में लेकर कानून का माखौल उड़ानें वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
धर्मसिंहवा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
रमेश दूबे

                     
पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी मेंहदावल  सर्व दवन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष धर्मसिंहवा श्री सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए आज दिनाँक 09.09.2026 को मु0अ0सं0 104/2026 धारा 115(2)/352/351(3)/65(1) बीएनएस, 5l/6 पाक्सो एक्ट व 3(1)द,ध,3(2)(va),3(2),(v) एससी/एसटी एक्ट थाना धर्मसिंहवा से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अमित पुत्र राजेन्द्र निषाद निवासी इटौवा थाना धर्मसिंहवा जनपद संतकबीरनगर को इटौवा से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय  रवाना  किया गया ।
          विदित हो कि वादिनी द्वारा दिनाँक 07.09.2026 को थाना धर्मसिंहवा पर उक्त अभियुक्त के विरुद्ध शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । थाना धर्मसिंहवा पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही कर आज दिनाँक 09.09.2026 को उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया ।

गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण- उ0नि0 श्री विनय कुमार राय, का0 सचिन मिश्रा ।
महुली पुलिस की प्रभावी कार्रवाई — दुष्कर्म/महिला अपराध से संबंधित मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
रमेश दूबे

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना जनपद संत कबीर नगर के आदेश निर्देशन में जनपद में वांछित एवं अभियोगों में फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना महुली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना महुली पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-370/2026, धारा 89/69/351(3) बीएनएस से संबंधित 01 नफर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की गई।

*मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर अभियुक्त गिरफ्तार*

दिनांक 06.09.2026 को व0उ0नि0 श्री परवेज अहमद मय हमराह पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त इन्द्रदेव कुमार पुत्र रामनिरंजन, निवासी ग्राम छितही, थाना महुली, जनपद संत कबीर नगर, उम्र करीब 29 वर्ष अगया-सिदाही मोड़ की तरफ मौजूद है।

*सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक घेराबंदी की गई। पुलिस टीम को देखकर अभियुक्त द्वारा बचने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस टीम की तत्परता एवं प्रभावी घेराबंदी के कारण अभियुक्त को अगया-सिदाही मोड़ से समय करीब 10:15 बजे गिरफ्तार कर लिया गया।*

इससे पूर्व पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उसके ग्राम छितही स्थित घर पर दबिश दी गई थी, किंतु अभियुक्त मौके से फरार हो गया था। पुलिस द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयासों एवं सूचना तंत्र की सक्रियता के फलस्वरूप अभियुक्त को चिन्हित स्थान से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।

विधिक प्रक्रिया का पूर्ण पालन

गिरफ्तार अभियुक्त को उसके विरुद्ध पंजीकृत अभियोग एवं गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराते हुए नियमानुसार पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन किया गया। गिरफ्तारी की सूचना अभियुक्त के परिजनों को नियमानुसार दी गई।

अभियुक्त की जामा तलाशी एवं आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत उसे थाना हवालात में दाखिल किया गया तथा नियमानुसार समय से माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया गया।

महुली पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि अपराध एवं कानून व्यवस्था के संबंध में वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध लगातार प्रभावी एवं निष्पक्ष कार्रवाई जारी रहेगी। थाना क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून का राज स्थापित रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

इन्द्रदेव कुमार पुत्र रामनिरंजन
निवासी ग्राम छितही, थाना महुली, जनपद संत कबीर नगर
उम्र — करीब 29 वर्ष

संबंधित अभियोग

मु0अ0सं0-370/2026
धारा — 89/69/351(3) बीएनएस
थाना — महुली, जनपद संत कबीर नगर

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

1. व0उ0नि0 परवेज अहमद, थाना महुली
2. का0 आदित्य सिंह, थाना महुली
3. का0 अरविन्द यादव, थाना महुली
4. का0 रितेश यादव, थाना महुली

महुली पुलिस की यह कार्रवाई अपराधियों के विरुद्ध सतत एवं प्रभावी पुलिस कार्रवाई की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु अभियान निरंतर जारी रहेगा।
फर्जी स्वतंत्रता सेनानी सर्टिफिकेट से MBBS दाखिला कराने वाला गिरफ्तार:, अन्तर्राज्यीय ठग गिरोह का सदस्य नीतीश दुबे भदोही में पकड़ा गया*


रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। भदोही पुलिस ने फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सर्टिफिकेट बनवाकर MBBS में दाखिला कराने वाले एक अंतरराज्यीय ठग गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम नीतीश कुमार दुबे है, जो मिर्जापुर का रहने वाला है।

ज्ञानपुर थाने में शाहिद अली ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि राजकीय/स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालयों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रितों द्वारा जमा किए गए प्रमाण पत्र संदिग्ध और फर्जी लग रहे हैं।

इस शिकायत के आधार पर ज्ञानपुर थाने में मामला दर्ज किया गया था। पहले इस गिरोह के सदस्य शुभम सिंह (27 वर्ष, निवासी जिगना, मिर्जापुर) को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

उपनिरीक्षक रमेश कुमार की जांच में फर्जी सर्टिफिकेट लेने वाले छात्रों के परिजनों से पूछताछ हुई। इसमें गिरोह के सरगना संजय दुबे (48 वर्ष, निवासी जासा, मिर्जापुर) का नाम सामने आया, जिसे भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। अन्य आरोपियों के खिलाफ जांच अभी जारी है।

पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। ज्ञानपुर पुलिस ने फर्जी तरीके से MBBS में पैसे के बल पर दाखिला कराने वाले गिरोह में शामिल नीतीश कुमार दुबे (36 वर्ष, निवासी बरी दुबे, मिर्जापुर) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी नीतीश दुबे के पास से एक Realme कंपनी का मोबाइल और 700 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में निरीक्षक बृजेश सिंह, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार और हेड कांस्टेबल संजय गुप्ता शामिल थे।
अंधविश्वास ने ली जान, बिच्छू के डंक मारने पर कराते रहे झाड़-फूँक, समुचित इलाज के दौरान वृद्धा की मृत्यु*

ब्यूरो रितेश मिश्रा
कछौना, हरदोई।* कोतवाली क्षेत्र कछौना के अंतर्गत वुधवार को  ग्राम कोरिहाना निवासी सोबरन की पत्नी शिवरानी (66) की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना में उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी।
मृतका के पति ने बताया कि दोपहर में कमरे के अंदर खूंटी में टंगे झोले से लौकी के बीज निकालने उनकी पत्नी गयी थी। वहीं दाहिने हाँथ की ऊँगली में किसी कीड़े ने काट लिया, बाहर आकर घऱ वालों को बताया कि बिच्छू ने डंक मार दिया है। जिस पर गांव में झाड फूँक कराई, कोई लाभ न मिलने पर हालत बिगड़ती देख अस्पताल लाये, जहाँ उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी, इस घटना से घऱ में कोहराम मच गया। मृतका अपने पीछे तीन पुत्र एक पुत्री छोड़ गयी है। सभी की शादी हो चुकी है। थाना अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि अस्पताल की सूचना पर शव कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गाया है।