महुली पुलिस की प्रभावी कार्रवाई — दुष्कर्म/महिला अपराध से संबंधित मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
रमेश दूबे

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना जनपद संत कबीर नगर के आदेश निर्देशन में जनपद में वांछित एवं अभियोगों में फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना महुली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना महुली पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-370/2026, धारा 89/69/351(3) बीएनएस से संबंधित 01 नफर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की गई।

*मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर अभियुक्त गिरफ्तार*

दिनांक 06.09.2026 को व0उ0नि0 श्री परवेज अहमद मय हमराह पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त इन्द्रदेव कुमार पुत्र रामनिरंजन, निवासी ग्राम छितही, थाना महुली, जनपद संत कबीर नगर, उम्र करीब 29 वर्ष अगया-सिदाही मोड़ की तरफ मौजूद है।

*सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक घेराबंदी की गई। पुलिस टीम को देखकर अभियुक्त द्वारा बचने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस टीम की तत्परता एवं प्रभावी घेराबंदी के कारण अभियुक्त को अगया-सिदाही मोड़ से समय करीब 10:15 बजे गिरफ्तार कर लिया गया।*

इससे पूर्व पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उसके ग्राम छितही स्थित घर पर दबिश दी गई थी, किंतु अभियुक्त मौके से फरार हो गया था। पुलिस द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयासों एवं सूचना तंत्र की सक्रियता के फलस्वरूप अभियुक्त को चिन्हित स्थान से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।

विधिक प्रक्रिया का पूर्ण पालन

गिरफ्तार अभियुक्त को उसके विरुद्ध पंजीकृत अभियोग एवं गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराते हुए नियमानुसार पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन किया गया। गिरफ्तारी की सूचना अभियुक्त के परिजनों को नियमानुसार दी गई।

अभियुक्त की जामा तलाशी एवं आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत उसे थाना हवालात में दाखिल किया गया तथा नियमानुसार समय से माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया गया।

महुली पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि अपराध एवं कानून व्यवस्था के संबंध में वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध लगातार प्रभावी एवं निष्पक्ष कार्रवाई जारी रहेगी। थाना क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून का राज स्थापित रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

इन्द्रदेव कुमार पुत्र रामनिरंजन
निवासी ग्राम छितही, थाना महुली, जनपद संत कबीर नगर
उम्र — करीब 29 वर्ष

संबंधित अभियोग

मु0अ0सं0-370/2026
धारा — 89/69/351(3) बीएनएस
थाना — महुली, जनपद संत कबीर नगर

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

1. व0उ0नि0 परवेज अहमद, थाना महुली
2. का0 आदित्य सिंह, थाना महुली
3. का0 अरविन्द यादव, थाना महुली
4. का0 रितेश यादव, थाना महुली

महुली पुलिस की यह कार्रवाई अपराधियों के विरुद्ध सतत एवं प्रभावी पुलिस कार्रवाई की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु अभियान निरंतर जारी रहेगा।
फर्जी स्वतंत्रता सेनानी सर्टिफिकेट से MBBS दाखिला कराने वाला गिरफ्तार:, अन्तर्राज्यीय ठग गिरोह का सदस्य नीतीश दुबे भदोही में पकड़ा गया*


रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। भदोही पुलिस ने फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सर्टिफिकेट बनवाकर MBBS में दाखिला कराने वाले एक अंतरराज्यीय ठग गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम नीतीश कुमार दुबे है, जो मिर्जापुर का रहने वाला है।

ज्ञानपुर थाने में शाहिद अली ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि राजकीय/स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालयों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रितों द्वारा जमा किए गए प्रमाण पत्र संदिग्ध और फर्जी लग रहे हैं।

इस शिकायत के आधार पर ज्ञानपुर थाने में मामला दर्ज किया गया था। पहले इस गिरोह के सदस्य शुभम सिंह (27 वर्ष, निवासी जिगना, मिर्जापुर) को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

उपनिरीक्षक रमेश कुमार की जांच में फर्जी सर्टिफिकेट लेने वाले छात्रों के परिजनों से पूछताछ हुई। इसमें गिरोह के सरगना संजय दुबे (48 वर्ष, निवासी जासा, मिर्जापुर) का नाम सामने आया, जिसे भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। अन्य आरोपियों के खिलाफ जांच अभी जारी है।

पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। ज्ञानपुर पुलिस ने फर्जी तरीके से MBBS में पैसे के बल पर दाखिला कराने वाले गिरोह में शामिल नीतीश कुमार दुबे (36 वर्ष, निवासी बरी दुबे, मिर्जापुर) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी नीतीश दुबे के पास से एक Realme कंपनी का मोबाइल और 700 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में निरीक्षक बृजेश सिंह, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार और हेड कांस्टेबल संजय गुप्ता शामिल थे।
अंधविश्वास ने ली जान, बिच्छू के डंक मारने पर कराते रहे झाड़-फूँक, समुचित इलाज के दौरान वृद्धा की मृत्यु*

ब्यूरो रितेश मिश्रा
कछौना, हरदोई।* कोतवाली क्षेत्र कछौना के अंतर्गत वुधवार को  ग्राम कोरिहाना निवासी सोबरन की पत्नी शिवरानी (66) की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना में उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी।
मृतका के पति ने बताया कि दोपहर में कमरे के अंदर खूंटी में टंगे झोले से लौकी के बीज निकालने उनकी पत्नी गयी थी। वहीं दाहिने हाँथ की ऊँगली में किसी कीड़े ने काट लिया, बाहर आकर घऱ वालों को बताया कि बिच्छू ने डंक मार दिया है। जिस पर गांव में झाड फूँक कराई, कोई लाभ न मिलने पर हालत बिगड़ती देख अस्पताल लाये, जहाँ उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी, इस घटना से घऱ में कोहराम मच गया। मृतका अपने पीछे तीन पुत्र एक पुत्री छोड़ गयी है। सभी की शादी हो चुकी है। थाना अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि अस्पताल की सूचना पर शव कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गाया है।
मऊ में CEIR पोर्टल से पुलिस ने बरामद किए 17 गुम मोबाइल, मालिकों को लौटाए
मऊ। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है।

पुलिस की साइबर टीम ने CEIR पोर्टल के माध्यम से 17 गुमशुदा स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी अनुमानित कुल कीमत करीब 3 लाख 40 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के आदेश पर चलाए जा रहे साइबर अपराध एवं साइबर फ्रॉड अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर प्रमेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने CEIR पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर तकनीकी माध्यम से मोबाइल फोनों की निगरानी और खोजबीन की।

लगातार प्रयास के बाद पुलिस ने 17 मोबाइल फोन बरामद किए। 9 सितंबर 2026 को आवश्यक सत्यापन और विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए गए। अपना खोया मोबाइल वापस पाकर लोगों ने कोतवाली नगर पुलिस और साइबर टीम की सराहना करते हुए आभार जताया।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सपना, कांस्टेबल अशोक कन्नौजिया और कांस्टेबल अजीत चौरसिया शामिल रहे।
आलू किसान भामाशाह योजना का लाभ उठाएं, ऑनलाइन पंजीकरण कराए

फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उद्यान विभाग द्वारा जनपद में संचालित भामाशाह भाव स्थिरता कोष योजना एवं शीतगृह में भण्डार प्रभार में अनुदान की योजना का आयोजन किया गया। बैठक में  सांसद मुकेश राजपूत, विधायक भोजपुर नागेन्द्र सिंह राठौर, विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचन्द्र वर्मा जिलाधिकारी डॉ० अंकुर लाठर, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ एवं उप निदेशक कृषि अरविन्द मोहन मिश्र, शीतगृह एसोशिएसन अध्यक्ष अजय गंगवार व जनपद के एफ०पी०ओ०/एफ०पी०सी०. प्रगतिशील कृषक / आलू उत्पादक इत्यादि उपस्थित रहे। उद्यान विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा जनपद में आलू उत्पादक कृषकों को उनकी आलू उपज की लागत के सापेक्ष उचित मूल्य दिलाने हेतु नवीन योजना- भामाशाह भाव स्थिरता कोष योजना एवं शीतगृह में भण्डारण प्रभार में अनुदान की योजना लागू की गई है, के सम्बन्ध में जनपद के निजी शीतगृह स्वामी/प्रबन्धक, कृषक उत्पादक संगठन / कृषक उत्पादक कम्पनी तथा प्रगतिशील कृषकों के साथ आलू भण्डारण, विक्रय एवं निर्यात से सम्बन्धित कार्यशाला / बैठक के आयोजन में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा उपस्थित शीतगृह स्वामी व कृषकों से योजना के सम्बन्ध में सुझाव भी मांगे गये ताकि सुझावों संकलित कर जिलाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि के माध्यम से शासन स्तर पर भेजे जा सके, जिससे योजना का संचालन सुचारू रूप से किया जा सके।
इस सन्दर्भ में जनपद के समस्त कृषको को अवगत किया जाता है कि भण्डारित आलू के भण्डारण प्रभार पर अनुदान हेतु एवं भामाशाह भाव स्थिरता कोष की स्थापना की योजना का लाभ लेने हेतु सम्बन्धित निम्न प्रपत्र जैसे-मोबाइल नम्बर, आधार की छायाप्रति, बैंक पासबुक की छायाप्रति, कृषक आई०डी०, भूमि (जिस भूमि पर आलू हुआ, उसका खसरा/खतौनी), कोल्ड स्टोरेज की रसीदें (हस्ताक्षरित भण्डार रसीद, कोल्ड स्टोरेज किराया भुगतान रसीद, गेट पास/लाट निकासी रसीद, बोरी गणना/चट्टा रसीद आदि विभागीय ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते है।
खंड शिक्षा अधिकारी डॉ कल्पना एव समाजसेवी सूरज सिंह ने सयुक्त रूप से आइटीसी लैब और लायब्रेरी का किया उद्घाटन

दीदारगंज -आजमगढ़ से मोहम्मद खालिद खान की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप बेसिक के विद्यालयों में बच्चों को तकनीकी रूप से ज्ञानवर्धन करने हेतु कंपोजिट विद्यालय आमगांव में नवनियुक्त खंड शिक्षा अधिकारी डॉ कल्पना एव समाजसेवी सूरज सिंह ने सयुक्त रूप से आइटीसी लैब और लायब्रेरी का उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक राजदेव पाल, संयोजक पुष्पा सिंह एवम् सहायक अध्यापक सुशील सिंह यादव, उपेंद्र कुमार यादव, अनिल कुमार, शिक्षामित्र सुनील कुमार यादव, साधना सिंह, मनोज सिंह मौजूद रहे । खंडशिक्षा अधिकारी ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए तकनीकी शिक्षा बहुत जरूरी है। बच्चे देश का भविष्य हैं इसलिए ज्ञानार्जन के साथ तकनीकी शिक्षा देश निर्माण के लिए बहुत ही आवश्यक है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजदेव पाल ने बच्चों को तकनीकी क्षेत्र में बच्चों को अग्रणी होने की अग्रिम बधाई देते हुए खंड शिक्षा अधिकारी डॉ कल्पना को धन्यवाद ज्ञापित किया।
जय कन्हैया लाल के जयघोष से गूंजा शहर, संवेदनशील इलाकों में पुलिस रही मुस्तैद*
बबलू प्रजापति
पिहानी (हरदोई)भगवान श्रीकृष्ण की छठी के रूप में मनाया जाने वाला दधिकांधो उत्सव बुधवार को पिहानी में श्रद्धा, उल्लास और भव्यता के साथ मनाया जा रहा है। बड़ी पिहानी का ऐतिहासिक दधिकांधो जुलूस परंपरागत मार्गों से होकर निकलरा है । ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से पूरा कस्बा गूंजता रहा। विभिन्न स्थानों से कान्हा के डोल जुलूस में शामिल हुए। आकर्षक झांकियों और धार्मिक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
संवेदनशील क्षेत्र में पुलिस की पैनी नजर
दधिकांधो जुलूस का अति संवेदनशील चौहट्टा मस्जिद क्षेत्र से शांतिपूर्वक गुजरना सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी चुनौती रहा। जुलूस के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। कोतवाल श्याम नारायण सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने संवेदनशील स्थानों पर मोर्चा संभाले रखा। जुलूस मार्ग पर पुलिस की निगरानी के साथ ड्रोन कैमरे से भी ऊपर से नजर रखी गई। संवेदनशील इलाकों में पुलिसकर्मी लगातार सुरक्षा व्यवस्था संभालते नजर आए।
पुलिस की सतर्कता और आयोजकों के सहयोग से जुलूस शांतिपूर्वक आगे बढ़ता रहा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने जुलूस के मार्ग पर विशेष निगरानी रखी, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।
झांकियों ने मोहा मन
मोहल्ला खुर्मुली स्थित श्रीकृष्ण सेठ के आवास पर सुबह से ही जुलूस की तैयारियां शुरू कर दी गई थीं। शाहाबाद के रामसेवक रस्तोगी द्वारा तैयार की गई आकर्षक झांकियों में बांके बिहारी, लक्ष्मी जी, खाटू श्याम, राधा-कृष्ण, विष्णु भगवान और शबरी के राम विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। पूजा-अर्चना के बाद विधि-विधान से जुलूस का शुभारंभ किया गया।
बाबा की बगिया में मेले जैसा माहौल
जुलूस चौहट्टा चौराहा, खुर्मुली, कोट, बड़ा चौराहा और मीरसरायं होते हुए बाबा की बगिया पहुंचेगा। रास्तेभर लोगों ने घरों से जुलूस का स्वागत किया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जायेगा। मीरसरायं स्थित बाबा की बगिया में दिन से ही मेले जैसा माहौल बना रहा। खाने-पीने और खिलौनों की दुकानों पर भीड़ रही। बाहर से आए कलाकारों ने शंकर-पार्वती और राधा-कृष्ण के स्वरूप में नृत्य प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं का मनोरंजन किया।
व्यवस्था में जुटे रहे आयोजक
दधिकांधो जुलूस की व्यवस्थाओं में नागेश्वर गुप्ता, श्रवण कुमार गुप्ता, कृष्ण कुमार गुप्ता, विजय कुमार गुप्ता, रोहित गुप्ता, सूरज गुप्ता, विजय कटियार और प्रवीण गुप्ता प्रमुख रूप से जुटे रहे। आयोजकों और पुलिस की सक्रियता से जुलूस निर्धारित मार्गों पर शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ता रहा।
मऊ -: बढ़ते जलस्तर के बीच अब घटने लगा पानी, लोगों को मिली बड़ी राहत
मऊ। बीते दिनों जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी के कारण कई इलाकों में लोगों की मुश्किलें बढ़ गई थीं। अब जलस्तर धीरे-धीरे कम होने लगा है, जिससे प्रभावित क्षेत्रों में राहत की स्थिति नजर आने लगी है।

पानी घटने के साथ ही लोगों ने राहत की सांस ली है। कई जगहों पर जलभराव का असर कम होता दिखाई दे रहा है और जनजीवन के सामान्य होने की उम्मीद बढ़ गई है। प्रशासन और स्थानीय लोग भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

पानी घटने के बाद की राहत भरी तस्वीरें सामने आई हैं। आप भी देखिए प्रभावित इलाकों में अब कैसी है स्थिति।
मध्यस्थता अभियान 3.0 को सफल बनाने हेतु बैठक आयोजित

फर्रुखाबाद। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के दिशा-निर्देश पर जनपद में एक अगस्त से 31 दिसंबर.2026 तक मध्यस्थता अभियान -3.0 चलाया जा रहा है, जिसके सम्बन्ध में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  के निर्देश पर बुधवार को उनकी अध्यक्षता में मध्यस्थता अभियान 3.0 की बैठक का आयोजन जनपद न्यायालय के एडीआर भवन में किया गया। इस बैठक में संजय कुमार अपर जिला जज/नोडल अधिकारी उपस्थित रहे। इस बैठक का संचालन बिंदिया भटनागर, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किया गया।

बैठक में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष के निर्देश पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सचिव तथा उपस्थित अधिवक्ताओ से मध्यस्थता अभियान 3.0 को सफल बनाने हेतु विचार-विमर्श किया गया तथा अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण में पूर्ण सहयोग प्रदान करने की आह्वान किया गया।
बैठक में इस बात पर विशेष बल दिया गया कि मध्यस्थता के माध्यम से विवादों का शीघ्र, सरल एवं सौहार्दपूर्ण समाधान संभव है। इससे पक्षकारों के समय एवं धन की बचत होने के साथ-साथ न्यायालयों में लंबित वादों के शीघ्र निपटारे में भी सहायता मिलती है।
बैठक में उपस्थित मध्यस्थ अधिवक्ताओं एवं बार एसोसिएशन के अध्यक्ष तथा सचिव और अन्य अधिवक्ताओ द्वारा मध्यस्थता अभियान 3.0 को सफल बनाने हेतु पूर्ण सहयोग प्रदान करने तथा अधिक से अधिक मामलों में पक्षकारों के मध्य आपसी सहमति से समझौते कराने का आश्वासन दिया गया।
बैठक के दौरान मुख्य रूप से शशि भूषण दीक्षित (अध्यक्ष बार एसोसिएशन), कुँवर सिंह यादव (सचिव बार एसो०)  अनूप कुमार तिवारी (सचिव अधिवक्ता संघ), जवाहर सिंह गंगवार मध्यस्थ,  प्रभाशंकर औदीच्य मध्यस्थ, जगदीश चन्द्र सक्सेना मध्यस्थ, उमा मिश्रा मध्यस्थ, आनन्द यादव मध्यस्थ, अजिता मिश्रा मध्यस्थ गज़ाला तबस्सुम मध्यस्थ  स्नेहलता मध्यस्थ. विनीत कुमार कटियार मध्यस्थ खुशनवाज़ ख़ाँ मध्यस्थ, चन्द्रभान सिंह मध्यस्थ, नन्दकिशोर मध्यस्थ, समीर राजा मध्यस्थ आदि अधिवक्ता उपस्थित हुये।
Sambhal आरिफ खान तनवीर को पुनः सम्भल जिला चेयरमैन बनाए जाने पर जताया आभार
सम्भल, 9 सितम्बर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश चेयरमैन श्री सुहैल अख्तर अंसारी जी द्वारा मुझे पुनः जनपद सम्भल का जिला चेयरमैन बनाए जाने पर मैं उनका हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूँ।
साथ ही कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का भी हार्दिक धन्यवाद करता हूँ, जिन्होंने मुझ पर पुनः विश्वास जताते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
आरिफ खान तनवीर ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास और जिम्मेदारी मुझे दी है, उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करूंगा। संगठन को मजबूत करना, अल्पसंख्यक समाज को कांग्रेस से और मजबूती से जोड़ना तथा अल्पसंख्यक विभाग को नई ऊंचाइयों तक ले जाना मेरी प्राथमिकता होगी।