अंधविश्वास ने ली जान, बिच्छू के डंक मारने पर कराते रहे झाड़-फूँक, समुचित इलाज के दौरान वृद्धा की मृत्यु*

ब्यूरो रितेश मिश्रा
कछौना, हरदोई।* कोतवाली क्षेत्र कछौना के अंतर्गत वुधवार को  ग्राम कोरिहाना निवासी सोबरन की पत्नी शिवरानी (66) की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना में उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी।
मृतका के पति ने बताया कि दोपहर में कमरे के अंदर खूंटी में टंगे झोले से लौकी के बीज निकालने उनकी पत्नी गयी थी। वहीं दाहिने हाँथ की ऊँगली में किसी कीड़े ने काट लिया, बाहर आकर घऱ वालों को बताया कि बिच्छू ने डंक मार दिया है। जिस पर गांव में झाड फूँक कराई, कोई लाभ न मिलने पर हालत बिगड़ती देख अस्पताल लाये, जहाँ उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी, इस घटना से घऱ में कोहराम मच गया। मृतका अपने पीछे तीन पुत्र एक पुत्री छोड़ गयी है। सभी की शादी हो चुकी है। थाना अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि अस्पताल की सूचना पर शव कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गाया है।
मऊ में CEIR पोर्टल से पुलिस ने बरामद किए 17 गुम मोबाइल, मालिकों को लौटाए
मऊ। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है।

पुलिस की साइबर टीम ने CEIR पोर्टल के माध्यम से 17 गुमशुदा स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी अनुमानित कुल कीमत करीब 3 लाख 40 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के आदेश पर चलाए जा रहे साइबर अपराध एवं साइबर फ्रॉड अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर प्रमेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने CEIR पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर तकनीकी माध्यम से मोबाइल फोनों की निगरानी और खोजबीन की।

लगातार प्रयास के बाद पुलिस ने 17 मोबाइल फोन बरामद किए। 9 सितंबर 2026 को आवश्यक सत्यापन और विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए गए। अपना खोया मोबाइल वापस पाकर लोगों ने कोतवाली नगर पुलिस और साइबर टीम की सराहना करते हुए आभार जताया।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सपना, कांस्टेबल अशोक कन्नौजिया और कांस्टेबल अजीत चौरसिया शामिल रहे।
आलू किसान भामाशाह योजना का लाभ उठाएं, ऑनलाइन पंजीकरण कराए

फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उद्यान विभाग द्वारा जनपद में संचालित भामाशाह भाव स्थिरता कोष योजना एवं शीतगृह में भण्डार प्रभार में अनुदान की योजना का आयोजन किया गया। बैठक में  सांसद मुकेश राजपूत, विधायक भोजपुर नागेन्द्र सिंह राठौर, विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचन्द्र वर्मा जिलाधिकारी डॉ० अंकुर लाठर, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ एवं उप निदेशक कृषि अरविन्द मोहन मिश्र, शीतगृह एसोशिएसन अध्यक्ष अजय गंगवार व जनपद के एफ०पी०ओ०/एफ०पी०सी०. प्रगतिशील कृषक / आलू उत्पादक इत्यादि उपस्थित रहे। उद्यान विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा जनपद में आलू उत्पादक कृषकों को उनकी आलू उपज की लागत के सापेक्ष उचित मूल्य दिलाने हेतु नवीन योजना- भामाशाह भाव स्थिरता कोष योजना एवं शीतगृह में भण्डारण प्रभार में अनुदान की योजना लागू की गई है, के सम्बन्ध में जनपद के निजी शीतगृह स्वामी/प्रबन्धक, कृषक उत्पादक संगठन / कृषक उत्पादक कम्पनी तथा प्रगतिशील कृषकों के साथ आलू भण्डारण, विक्रय एवं निर्यात से सम्बन्धित कार्यशाला / बैठक के आयोजन में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा उपस्थित शीतगृह स्वामी व कृषकों से योजना के सम्बन्ध में सुझाव भी मांगे गये ताकि सुझावों संकलित कर जिलाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि के माध्यम से शासन स्तर पर भेजे जा सके, जिससे योजना का संचालन सुचारू रूप से किया जा सके।
इस सन्दर्भ में जनपद के समस्त कृषको को अवगत किया जाता है कि भण्डारित आलू के भण्डारण प्रभार पर अनुदान हेतु एवं भामाशाह भाव स्थिरता कोष की स्थापना की योजना का लाभ लेने हेतु सम्बन्धित निम्न प्रपत्र जैसे-मोबाइल नम्बर, आधार की छायाप्रति, बैंक पासबुक की छायाप्रति, कृषक आई०डी०, भूमि (जिस भूमि पर आलू हुआ, उसका खसरा/खतौनी), कोल्ड स्टोरेज की रसीदें (हस्ताक्षरित भण्डार रसीद, कोल्ड स्टोरेज किराया भुगतान रसीद, गेट पास/लाट निकासी रसीद, बोरी गणना/चट्टा रसीद आदि विभागीय ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते है।
खंड शिक्षा अधिकारी डॉ कल्पना एव समाजसेवी सूरज सिंह ने सयुक्त रूप से आइटीसी लैब और लायब्रेरी का किया उद्घाटन

दीदारगंज -आजमगढ़ से मोहम्मद खालिद खान की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप बेसिक के विद्यालयों में बच्चों को तकनीकी रूप से ज्ञानवर्धन करने हेतु कंपोजिट विद्यालय आमगांव में नवनियुक्त खंड शिक्षा अधिकारी डॉ कल्पना एव समाजसेवी सूरज सिंह ने सयुक्त रूप से आइटीसी लैब और लायब्रेरी का उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक राजदेव पाल, संयोजक पुष्पा सिंह एवम् सहायक अध्यापक सुशील सिंह यादव, उपेंद्र कुमार यादव, अनिल कुमार, शिक्षामित्र सुनील कुमार यादव, साधना सिंह, मनोज सिंह मौजूद रहे । खंडशिक्षा अधिकारी ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए तकनीकी शिक्षा बहुत जरूरी है। बच्चे देश का भविष्य हैं इसलिए ज्ञानार्जन के साथ तकनीकी शिक्षा देश निर्माण के लिए बहुत ही आवश्यक है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजदेव पाल ने बच्चों को तकनीकी क्षेत्र में बच्चों को अग्रणी होने की अग्रिम बधाई देते हुए खंड शिक्षा अधिकारी डॉ कल्पना को धन्यवाद ज्ञापित किया।
जय कन्हैया लाल के जयघोष से गूंजा शहर, संवेदनशील इलाकों में पुलिस रही मुस्तैद*
बबलू प्रजापति
पिहानी (हरदोई)भगवान श्रीकृष्ण की छठी के रूप में मनाया जाने वाला दधिकांधो उत्सव बुधवार को पिहानी में श्रद्धा, उल्लास और भव्यता के साथ मनाया जा रहा है। बड़ी पिहानी का ऐतिहासिक दधिकांधो जुलूस परंपरागत मार्गों से होकर निकलरा है । ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से पूरा कस्बा गूंजता रहा। विभिन्न स्थानों से कान्हा के डोल जुलूस में शामिल हुए। आकर्षक झांकियों और धार्मिक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
संवेदनशील क्षेत्र में पुलिस की पैनी नजर
दधिकांधो जुलूस का अति संवेदनशील चौहट्टा मस्जिद क्षेत्र से शांतिपूर्वक गुजरना सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी चुनौती रहा। जुलूस के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। कोतवाल श्याम नारायण सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने संवेदनशील स्थानों पर मोर्चा संभाले रखा। जुलूस मार्ग पर पुलिस की निगरानी के साथ ड्रोन कैमरे से भी ऊपर से नजर रखी गई। संवेदनशील इलाकों में पुलिसकर्मी लगातार सुरक्षा व्यवस्था संभालते नजर आए।
पुलिस की सतर्कता और आयोजकों के सहयोग से जुलूस शांतिपूर्वक आगे बढ़ता रहा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने जुलूस के मार्ग पर विशेष निगरानी रखी, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।
झांकियों ने मोहा मन
मोहल्ला खुर्मुली स्थित श्रीकृष्ण सेठ के आवास पर सुबह से ही जुलूस की तैयारियां शुरू कर दी गई थीं। शाहाबाद के रामसेवक रस्तोगी द्वारा तैयार की गई आकर्षक झांकियों में बांके बिहारी, लक्ष्मी जी, खाटू श्याम, राधा-कृष्ण, विष्णु भगवान और शबरी के राम विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। पूजा-अर्चना के बाद विधि-विधान से जुलूस का शुभारंभ किया गया।
बाबा की बगिया में मेले जैसा माहौल
जुलूस चौहट्टा चौराहा, खुर्मुली, कोट, बड़ा चौराहा और मीरसरायं होते हुए बाबा की बगिया पहुंचेगा। रास्तेभर लोगों ने घरों से जुलूस का स्वागत किया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जायेगा। मीरसरायं स्थित बाबा की बगिया में दिन से ही मेले जैसा माहौल बना रहा। खाने-पीने और खिलौनों की दुकानों पर भीड़ रही। बाहर से आए कलाकारों ने शंकर-पार्वती और राधा-कृष्ण के स्वरूप में नृत्य प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं का मनोरंजन किया।
व्यवस्था में जुटे रहे आयोजक
दधिकांधो जुलूस की व्यवस्थाओं में नागेश्वर गुप्ता, श्रवण कुमार गुप्ता, कृष्ण कुमार गुप्ता, विजय कुमार गुप्ता, रोहित गुप्ता, सूरज गुप्ता, विजय कटियार और प्रवीण गुप्ता प्रमुख रूप से जुटे रहे। आयोजकों और पुलिस की सक्रियता से जुलूस निर्धारित मार्गों पर शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ता रहा।
मऊ -: बढ़ते जलस्तर के बीच अब घटने लगा पानी, लोगों को मिली बड़ी राहत
मऊ। बीते दिनों जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी के कारण कई इलाकों में लोगों की मुश्किलें बढ़ गई थीं। अब जलस्तर धीरे-धीरे कम होने लगा है, जिससे प्रभावित क्षेत्रों में राहत की स्थिति नजर आने लगी है।

पानी घटने के साथ ही लोगों ने राहत की सांस ली है। कई जगहों पर जलभराव का असर कम होता दिखाई दे रहा है और जनजीवन के सामान्य होने की उम्मीद बढ़ गई है। प्रशासन और स्थानीय लोग भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

पानी घटने के बाद की राहत भरी तस्वीरें सामने आई हैं। आप भी देखिए प्रभावित इलाकों में अब कैसी है स्थिति।
मध्यस्थता अभियान 3.0 को सफल बनाने हेतु बैठक आयोजित

फर्रुखाबाद। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के दिशा-निर्देश पर जनपद में एक अगस्त से 31 दिसंबर.2026 तक मध्यस्थता अभियान -3.0 चलाया जा रहा है, जिसके सम्बन्ध में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  के निर्देश पर बुधवार को उनकी अध्यक्षता में मध्यस्थता अभियान 3.0 की बैठक का आयोजन जनपद न्यायालय के एडीआर भवन में किया गया। इस बैठक में संजय कुमार अपर जिला जज/नोडल अधिकारी उपस्थित रहे। इस बैठक का संचालन बिंदिया भटनागर, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किया गया।

बैठक में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष के निर्देश पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सचिव तथा उपस्थित अधिवक्ताओ से मध्यस्थता अभियान 3.0 को सफल बनाने हेतु विचार-विमर्श किया गया तथा अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण में पूर्ण सहयोग प्रदान करने की आह्वान किया गया।
बैठक में इस बात पर विशेष बल दिया गया कि मध्यस्थता के माध्यम से विवादों का शीघ्र, सरल एवं सौहार्दपूर्ण समाधान संभव है। इससे पक्षकारों के समय एवं धन की बचत होने के साथ-साथ न्यायालयों में लंबित वादों के शीघ्र निपटारे में भी सहायता मिलती है।
बैठक में उपस्थित मध्यस्थ अधिवक्ताओं एवं बार एसोसिएशन के अध्यक्ष तथा सचिव और अन्य अधिवक्ताओ द्वारा मध्यस्थता अभियान 3.0 को सफल बनाने हेतु पूर्ण सहयोग प्रदान करने तथा अधिक से अधिक मामलों में पक्षकारों के मध्य आपसी सहमति से समझौते कराने का आश्वासन दिया गया।
बैठक के दौरान मुख्य रूप से शशि भूषण दीक्षित (अध्यक्ष बार एसोसिएशन), कुँवर सिंह यादव (सचिव बार एसो०)  अनूप कुमार तिवारी (सचिव अधिवक्ता संघ), जवाहर सिंह गंगवार मध्यस्थ,  प्रभाशंकर औदीच्य मध्यस्थ, जगदीश चन्द्र सक्सेना मध्यस्थ, उमा मिश्रा मध्यस्थ, आनन्द यादव मध्यस्थ, अजिता मिश्रा मध्यस्थ गज़ाला तबस्सुम मध्यस्थ  स्नेहलता मध्यस्थ. विनीत कुमार कटियार मध्यस्थ खुशनवाज़ ख़ाँ मध्यस्थ, चन्द्रभान सिंह मध्यस्थ, नन्दकिशोर मध्यस्थ, समीर राजा मध्यस्थ आदि अधिवक्ता उपस्थित हुये।
Sambhal आरिफ खान तनवीर को पुनः सम्भल जिला चेयरमैन बनाए जाने पर जताया आभार
सम्भल, 9 सितम्बर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश चेयरमैन श्री सुहैल अख्तर अंसारी जी द्वारा मुझे पुनः जनपद सम्भल का जिला चेयरमैन बनाए जाने पर मैं उनका हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूँ।
साथ ही कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का भी हार्दिक धन्यवाद करता हूँ, जिन्होंने मुझ पर पुनः विश्वास जताते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
आरिफ खान तनवीर ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास और जिम्मेदारी मुझे दी है, उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करूंगा। संगठन को मजबूत करना, अल्पसंख्यक समाज को कांग्रेस से और मजबूती से जोड़ना तथा अल्पसंख्यक विभाग को नई ऊंचाइयों तक ले जाना मेरी प्राथमिकता होगी।
उत्तर प्रदेश में 70 हजार से अधिक आंगनवाड़ी केन्द्रों को नया स्वरूप दिया गया : योगी आदित्यनाथ
-मुख्यमंत्री ने काशी से 09वें 'राष्ट्रीय पोषण माह' का किया शुभारंभ

—आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से किया सीधा संवाद

लखनऊ, वाराणसी । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में नौवें राष्ट्रीय पोषण माह-2026 का शुभारंभ किया। सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों से आईं आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों से सीधा संवाद किया और पोषण अभियान में उनके योगदान की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने गोरखपुर की आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री संध्या को पहचान लिया। संध्या ने बताया कि मुख्यमंत्री गोरखपुर के उनके गांव बसियापुर में आए थे। इस पर मुख्यमंत्री ने मुस्कराते हुए हामी भरी। इस आत्मीय संवाद से कार्यक्रम में मौजूद लोगों के चेहरे पर भी मुस्कान देखने को मिली। समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आपने वर्ष 2017 के पहले आंगनबाड़ी केंद्र देखा होगा, ज्यादातर में गंदगी थी। उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी केंद्र में व्यवस्था नहीं थी। समय पर कोई रेसिपी नहीं उपलब्ध होती थी। 2017 में जब हम आये तो पता लगा कि उत्तर प्रदेश का एक शराब माफिया यह रेसिपी सप्लाई करता था। हमने उसके क्वॉलिटी की जांच के आदेश दिए। आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चे अपना टाट लेकर जाते थे। केन्द्रों में न पेयजल था, न टॉयलेट, न ही कोई हॉट कुक फूड। गलती करता था कोई और गाली पड़ती थी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री को। लखनऊ में बैठकर गलती वो लोग करते थे। आपके हिस्से आती थी गाली। मानदेय भी नहीं मिलता था।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश की बात करें तो मैं जब जिलों के भ्रमण करने जाता हूँ तो अक्सर आंगनबाड़ी और बाल वाटिका देखने भी जाता हूँ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के भविष्य की नींव को सशक्त बनाने के लिए जो 2014 में कदम बढ़ाए थे, वो जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो ये मॉडल 2001 से अपनाया था। हमने पिछले साढ़े नाै वर्षों में 70 हजार से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों को नया स्वरूप दिया है।

उन्हाेंने कहा कि प्रदेश में पहली बार हुआ है जब आंगनवाड़ी केंद्र के निर्माण में 30 लाख खर्च करके उनको मॉडल बनाया गया है। आज जो पोषाहार वितरित हो रहा है वो हॉट मील के साथ टीएचआर प्लांट से ही सप्लाई दी जा रही है। बच्चों के लिए टॉयलेट, पीने का पानी तथा बाल वाटिका संचालित है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष इस अभियान में पांच विषयों को शामिल किया गया है, जिसमें आहार विविधता एवं प्रोटीन युक्त भोजन, केंद्रों पर ताजा गर्म पका हुआ भोजन, सामुदायिक स्वामित्व एवं भागीदारी, पोषण एवं प्रारंभिक विकास तथा प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना अभियान प्रमुख हैं।

उन्होंने बताया कि केंद्रों के माध्यम से पांच करोड़ माताओं को 2100 करोड़ से ज्यादे की धनराशि मुहैया कराई गई है। प्रदेश मे एक लाख नब्बे हजार केंद्र स्वीकृत हैं। 40 वर्ष पुराने 2100 विद्यालयों के भवनों को राशि मुहैया कराई गई है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि आंगनवाड़ी बहनें पोषण माह के कार्यक्रम को स्वस्थ प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ाएगी। उन्होंने बताया कि 2017 के पहले तीन हजार मासिक को आज चार गुना बढ़ाकर 12 हजार रुपये करते हुए उनको पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा भी मुहैया कराया गया है।

मुख्यमंत्री याेगी ने कहा कि काशी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने विजन से नए कलेवर के रूप में पहचान दी है। आज काशी, नई आभा नई काया के साथ दुनिया को आकर्षित कर रही है। हमें आज़ादी के 100 वर्ष पूर्ण होंने पर हमें कैसा भारत चाहिए ! आत्मनिर्भर और विकसित भारत, लेकिन यह आत्मनिर्भर, विकसित भारत दिल्ली में बनाने से नही होगी। यह आत्मनिर्भर, विकसित भारत गांव और गलियों से होकर निकलेगी। यहां से प्रारंभ होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र, बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूल इसके प्रारंभिक केंद्र बनेंगे।

मुख्यमंत्री ने इस वर्ष की थीम ‘मेरी आंगनबाड़ी, मेरी जिम्मेदारी’ को जनभागीदारी से जोड़ते हुए कहा कि आंगनबाड़ी की जिम्मेदारी सिर्फ सरकार की नहीं है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के साथ ग्राम पंचायत, परिवार और पूरा समुदाय अपनी जिम्मेदारी समझे, तभी इसका वास्तविक असर दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब देश का बचपन स्वस्थ, सक्षम और शिक्षित होगा।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने टेक होम राशन (टीएचआर) से बच्चों को मिलने वाले लाभ के बारे में भी जानकारी ली। योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम में गुजरात और ओडिशा से आईं आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों से भी संवाद किया। उन्होंने आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र विकसित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों और कुपोषित बच्चों के जीवन में आए बदलावों के बारे में जानकारी ली। कार्यक्रम को केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, प्रदेश की महिला एवं बाल विकास कल्याण मंत्री बेबी रानी मौर्य ने भी संबोधित किया।
मऊ -: जन्मदिन पर मऊ कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां

मऊ कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने अपने जन्मदिन के अवसर पर  स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ केक काटकर समय बिताया और उन्हें फल, ब्रेड, दूध सहित अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की।

इस अवसर पर राजमंगल यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से सेवा, त्याग, सद्भावना और सामाजिक न्याय की विचारधारा को लेकर आगे बढ़ती रही है। समाज के कमजोर, जरूरतमंद और वंचित वर्गों के साथ खड़ा होना कांग्रेस की राजनीतिक सोच के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी भी है।

उन्होंने कहा कि जन्मदिन जैसे अवसरों पर व्यक्तिगत खुशी मनाने के बजाय जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर उनके साथ खुशियां साझा करना अधिक संतोष देता है। बुजुर्ग हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनका सम्मान और सेवा करना हम सभी का कर्तव्य है।

राजमंगल यादव ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य केवल राजनीति करना नहीं, बल्कि जनता के सुख-दुख में साथ खड़ा रहना और समाज में भाईचारा एवं आपसी सद्भाव को मजबूत करना है। कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार आम जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए संघर्ष करते रहेंगे।

वृद्धाश्रम में मौजूद बुजुर्गों ने राजमंगल यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया। इस दौरान माहौल भावुक और आत्मीय रहा।

इस अवसर पर ओमप्रकाश ठाकुर, वीरेंद्र तीवारी, मनोज गिहार, हफीजुर्रहमान अंसारी, शाहिद फारूकी, आकाश गिहार अनिल कुमार सोनू यादव प्रधान साधू यादव एवं आकाश सैनी उपस्थित रहे।