आशा भोंसले जी के जन्मदिन पर संगीत प्रतियोगिता सम्पन्न
![]()
मीरजापुर। पाल्क संस्था एवं लिनेस क्लब मेन, मीरजापुर की ओर से महान गायिका आशा भोंसले जी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर संगीत प्रतियोगिता का आयोजन लायंस स्कूल में किया गया। प्रतियोगिता में ऑडिशन के माध्यम से चयनित 20 प्रतिभागियों ने फाइनल राउंड में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सभी प्रतिभागियों ने आशा भोंसले जी द्वारा गाए गए गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। प्रतिभागियों की शानदार प्रस्तुतियों ने यह साबित कर दिया कि मीरजापुर में भी संगीत के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। सभी प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों के बाद निर्णायक मंडल की सदस्य रागिनी त्रिपाठी, कीर्ति एवं शैलजा श्रीवास्तव के लिए विजेताओं का चयन करना बेहद कठिन रहा। निर्णायक मंडल द्वारा प्रकृषिता साहू ने प्रथम, श्रेजल शर्मा ने द्वितीय तथा ख्याति खरे को तृतीय स्थान की घोषणा की गई।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पद्मश्री श्रीमती उर्मिला श्रीवास्तव व विशिष्ट अतिथि जयश्री जैन, मीनू मिश्रा, संगीता अग्रवाल जी रहीं। उन्होंने सभी विजेताओं के साथ-साथ प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया।
लिनेस क्लब की अध्यक्ष आशा राय की ओर से प्रथम विजेता प्रकृषिता साहू को ₹2,100 नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं प्रज्ञा त्रिपाठी जी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर द्वितीय विजेता को ₹1,100 तथा तृतीय विजेता को ₹500 नगद एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में संस्था की संरक्षिका निर्मला राय, अर्चना खंडेलवाल, नीलम जायसवाल, रजिना अख्तर, अर्चना सिंह, विनोद जैन, शिवलाल गुप्ता, प्रवीण मौर्य, पूर्णिमा गुप्ता एवं आर्य मोदनवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर संस्था की अध्यक्ष बिंदु रैदानी ने मुख्य अतिथि, निर्णायक मंडल, सभी प्रतिभागियों, सहयोगियों एवं उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया।










*प्रभावित ग्रामों में बाढ़ के दौरान 4340 क्लोरीन टेबलेट, 509 ओआरएस पैकेट-221 ग्रामों में लार्विसाइडल का किया गया छिड़काव
मिर्जापुर। राष्ट्रवादी मंच की ओर से जरूरतमंद लोगों के लिए निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन 6 सितंबर 2026, रविवार को किया जाएगा। शिविर का आयोजन प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञों द्वारा मरीजों की आंखों की जांच की जाएगी तथा मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया जाएगा।
मीरजापुर। जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बेदौली में मंगलवार/बुधवार की देर रात करीब 1:30 बजे 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक मौत हो गई। अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसी दौरान क्षेत्र में तेज बारिश होने के कारण परिजनों को अस्पताल ले जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मीरजापुर। कर्नाटक में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित अंडर 15 एथेलेटिक्स चैंपियनशिप गेम्स में यूपी के जनपद मिर्जापुर के सेंट मैरीज स्कूल के छात्र मृत्युंजय यादव ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए हाई जंप ऊंची कूद में स्पर्धा में गोल्ड मेडल स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। इस शानदार जीत के साथ छात्र ने न सिर्फ अपने स्कूल बल्कि अपने राज्य व जनपद का नाम भी रोशन किया है। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में देश के विभिन्न राज्यों से आए सर्वश्रेष्ठ एथलीटों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। छात्र ने शुरुआत से ही बेहतरीन तकनीक और मानसिक मजबूती का प्रदर्शन किया। फाइनल राउंड में जनपद मिर्जापुर के छात्र मृत्युंजय यादव ने रिकॉर्ड ऊंचाई को सफलतापूर्वक पार करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ दिया और स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। गोल्ड मेडल जीतने की खबर मिलते ही छात्र के विद्यालय और गांव क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।
6 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.3k