कान्हा गऊशाला में मनाया गया गऊ उत्सव,राजयमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने किया गऊ पूजन
विपिन राठौरसनातन धर्म में गौ सेवा ही सच्ची सेवा
सैकड़ो गौसेवकों ने गऊ पूजन कर गौ रक्षा का सकंल्प लिया।
मीरापुर।संवाददाता-कस्बें की कान्हा गऊशाला में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर गऊ उत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया।गऊ उत्सव में मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग राजयमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) ने गऊ पूजन किया।इस दौरान एसडीएम जानसठ रश्मि लाम्बा,नायाब तहसीलदार अजय कुमार,समाजसेवी सतीश तरीका,भाजपा नेता पुनीत वशिष्ठ ने भी गऊ पूजन किया,इस दौरान मौजूद सैकड़ो गौसेवकों ने गौ रक्षा का सकंल्प लिया।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार को मीरापुर की कान्हा गऊशाला में विगत वर्षो की भांति गऊ उत्सव बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया।सर्वप्रथम कार्यक्रम में पहुँचे मुख्य अतिथि कपिल देव अग्रवाल का चेयरमैन जमील अहमद,गौसेवक अभीषेक गर्ग,अमित मित्तल,पूर्व चेयरमैन नवीन सैनी ने बुकें भेंट कर स्वागत किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने पूजन कर किया।इस दौरान पंडित अनिल शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण से भगवान श्री गणेश व श्री कृष्ण की पूजा विधिवत कराई।इसके उपरांत राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल व एसडीएम रश्मि लाम्बा,अधिशासी अधिकारी नीलम पाण्डेय,चेयरमैन जमील मलिक,संघ के सतीश तरीका,गऊ सेवक अमित मित्तल,भाजपा जिला प्रतिनिधि अभिषेक गर्ग,वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. आर.के पाराशर,मीरापुर प्रेस क्लब अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार प0 राहुल शर्मा, नीतू चौधरी समेत अन्य गऊ सेवकों ने गऊ पूजन किया तथा गौ वंशों को गुड़, हरा चारा व केले खिलाएं इसके बाद आरती की गई।इस दौरान मौजूद सैकड़ो महिला व पुरुष गौसेवकों ने गौ वंशों की पूजा की। इस दौरान मौजूद गौसेवकों ने गौवंशो की रक्षा का सकंल्प लिया।इस दौरान राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर गौ सेवा का मौका मिलना बड़े ही सौभाग्य की बात है उन्होंने कहा की सनातन धर्म में गौ सेवा ही सच्ची सेवा है भगवान श्री कृष्ण को गौ माता से विशेष प्रेम था इसलिए भगवान श्री कृष्ण की भक्ति का सबसे आसान मार्ग गौ सेवा ही है,इस दौरान मुख्यरूप से सतीश तरीका,गौ सेवक अमित मित्तल,भाजपा नेता गौसेवक अभिषेक गर्ग,वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ० आर.के. पाराशर,मीरापुर प्रेस क्लब अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार प0 राहुल शर्मा,मीरापुर प्रेस क्लब महासचिव वरिष्ठ पत्रकार ऋतु मोहन ,पूर्व चेयरमैन नवीन सैनी,अमित डागा,अरुण यादव,विकास गोयल,अखिलेश गोयल, पंकज शारदा, अनिरुद्ध शारदा,मनोज मदान,सुनील दत्त शर्मा,प्रथम अग्रवाल,मनोज मदान, अजय शर्मा,लाला ब्रजभूषण अग्रवाल,विकास कौशिक,राहुल रस्तौगी,पंकज संगल,भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन ठाकुर,रूप सिंह,अजीत तितोरिया,राघव सिंघल ,आमिर खान,अजय शर्मा,सत्यम कुमार,रेनू मित्तल,अंशु डागा,आदि गौसेवक मौजूद रहें।
मीरापुर की कान्हा गऊशाला में गऊ उत्सव में पूजा करते राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल व अन्य गौसेवक
कान्हा गऊशाला को राज्यमंत्री ने 11 हज़ार रूपये दान दिए
मीरापुर में नगर पंचायत द्वारा संचालित कान्हा गऊशाला से जुड़े करीब 270 गौ सेवकों द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं को देखकर राज्यमंत्री ने गौसेवकों की प्रशंसा की और उनके सहयोग की सराहना करते हुए राज्यमंत्री ने कान्हा गऊशाला में सहयोग के लिए गऊ सेवकों की 11 हज़ार रूपये की सहयोग राशि प्रदान की|

सनातन धर्म में गौ सेवा ही सच्ची सेवा









(विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर )मीरापुरः सोमवार की दोपहर श्रम विभाग, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और सामाजिक संस्थाओं की संयुक्त टीम ने बाल श्रम की रोकथाम के लिए जानसठ व मीरापुर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर कई किशोर को बंधन मुक्त कराया। टीम द्वारा बाल श्रम कराने वाले कारोबारियों के खिलाफ नोटिस जारी किए गए, इससे कारोबारियों में खलबली मच गई।
विपिन राठौर
Sep 07 2026, 17:18
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k