सरस्वती विद्या विवेकानन्द नगर में 12 से 14 नवंबर तीन दिवसीय क्षेत्रीय ज्ञान विज्ञान मेला- 2026 का आयोजन
![]()
पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के संगठन मंत्री हेमचंद्र ने क्षेत्रीय संयोजकों एवं व्यवस्था प्रमुखों के साथ की योजना बैठक
क्षेत्र की आठ समितियों और सभी चार प्रांतों के लगभग 1200 प्रतियोगी छात्र करेंगे प्रतिभाग
सुल्तानपुर,सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्ञान कुंज विवेकानंदनगर सुलतानपुर में भारतीय शिक्षा समिति पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र स्तरीय ज्ञान विज्ञान मेला 2026 के अन्तर्गत क्षेत्रीय वैदिक गणित, विज्ञान मेला एवं संस्कृति महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन आगामी 12, से 14 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा।
दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वन्दना के पश्चात् प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी द्वारा क्षेत्र संगठन मंत्री सहित सभी अतिथि अधिकारियों का अंगवस्त्र भेंटकर अभिनंदन किया गया।इस अवसर पर प्रतियोगिता के क्षेत्रीय संयोजकों एवं व्यवस्था प्रमुखों को संबोधित करते हुए विद्या भारती पू्र्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के संगठन मंत्री हेमचन्द्र जी ने कहा कि -प्राण मन बुद्धि और आत्मा का विकास हम विभिन्न ज्ञानेन्द्रियों के माध्यम से करते हैं। इस बात को ध्यान में रखकर इन प्रतियोगिताओं का आयोजन हम बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए करते हैं। यहां क्षेत्र स्तरीय एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। इसकी इसकी व्यवस्था अभी से प्रारंभ करनी हैं। शिक्षा क्षेत्र में समय के साथ इन प्रतियोगिताओं का महत्त्व बढ़ रहा है। शिक्षा में जागरूकता बढ़ने के साथ ही हमारे भैया बहनें आचार्य अभिभावक सभी इन पाठ्य सहगामी प्रतियोगिताओं के प्रति जागरूक हो गये हैं, प्रतिस्पर्धा भी बढ़ी है,जो इन गतिविधियों के प्रति एक सकारात्मक संकेत है। अत: हमें सजग होकर तैयारी करनी है। क्षेत्र विज्ञान संयोजक बांके बिहारी पाण्डेय, सह संयोजक संतोष सिंह, संस्कृति बोध परियोजना के क्षेत्र संयोजक राजेन्द्र देव एवं सह संयोजक संतोष सिंह तथा वैदिक गणित के क्षेत्र संयोजक संतोष कुमार सिंह, सिंह संयोजक राम मनोहर ने संबंधित श्रेणियों की अलग-अलग बैठकें ली।
उक्त बैठक में प्रदेश निरीक्षक शेषधर द्विवेदी, विद्या भारती के पूर्णकालिक योजना प्रमुख उत्तम जी, ब्रह्मनारायण शुक्ल, अनिल पाण्डेय,रवीन्द्र तिवारी,रमेश मिश्र,शरद श्रीवास्तव,सभाजीत वर्मा,अखिलेश प्रताप सिंह,रणविजय सिंह, अखिलेश पाण्डेय, कमलेश तिवारी,शेष मणि द्विवेदी,सुनील श्रीवास्तव,विवेकानन्द यादव, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी,शुभम सिंह,सरिता त्रिपाठी, रामशिरोमणि पाण्डेय,आरती, श्रेया तिवारी, तृप्ति तिवारी, पूजा पाल आदि उपस्थित रहे।



कृष्ण का जन्म उस रात हुआ था, जब बाहर भी अंधकार था और भीतर भी। मथुरा की कारागार में जन्मा वह बालक केवल देवकी और वसुदेव का पुत्र नहीं था; वह उस व्यवस्था के विरुद्ध जन्मी एक चेतना था, जो भय, अत्याचार और सत्ता के अहंकार पर खड़ी थी।
आज भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की अपर सचिव एवं मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन श्रीमती आराधना पटनायक,आईएएस द्वारा जनपद सुल्तानपुर में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं एवं संस्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर अहिमाने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भादा तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदैयां का भ्रमण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, मरीजों को प्रदान की जा रही सुविधाओं, दवा एवं जांच सेवाओं, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं तथा स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति का जायजा लिया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी सुल्तानपुर श्री इन्द्रजीत सिंह भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान श्रीमती आराधना पटनायक द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं जनसामान्य को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। उनके द्वारा दिए गए बहुमूल्य सुझावों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्राथमिकता के आधार पर अनुपालन हेतु संज्ञान में लिया गया।
श्रीमती आराधना पटनायक ने जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति एवं सेवा प्रदायगी पर संतोष व्यक्त किया तथा स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध व्यवस्थाओं की सराहना की।
निरीक्षण के दौरान डॉ. अमित ओझा महाप्रबंधक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश सहित स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
मुख्य विकास अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत जिला अनुश्रवण समिति, जनपद स्तरीय एमडीएम टास्क फोर्स, आपरेशन कायाकल्प तथा शिक्षा व्यवस्था में सुधार हेतु गहन समीक्षा बैठक हुई आयोजित।*
विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश।* सुलतानपुर 03 सितम्बर/मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह की अध्यक्षता में नवीन सभागार कलेक्ट्रेट में बेसिक शिक्षा, के अन्तर्गत बैठक का आयोजन कर बिन्दुवार गहन समीक्षा की गयी।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति, जनपद स्तरीय एमडीएम टास्क फोर्स, आपरेशन कायाकल्प सहित अन्य बिन्दुओं तथा शिक्षा व्यवस्था में सुधार हेतु किये जा रहे उपायों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा आपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत जनपद के प्राथमिक /उच्च प्राथमिक विद्यालयों के सापेक्ष बाउण्ड्रीवाल से असंतृप्त विद्यालयों के सम्बन्ध में समीक्षा की गयी, जिसमें विद्यालयों में भूमि विवाद के लंबित प्रकरण तथा अवशेष विद्यालयों में बाउण्ड्रीवाल का कार्य डीसी मनरेगा द्वारा तथा बाउण्ड्रीवाल का कार्य नगर पंचायत द्वारा कराया जाना है।
मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा निर्देश दिये गये कि सभी लंबित कार्य जल्द पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी सम्बन्धित उपजिलाधिकारियों से सम्पर्क कर जल्द ही भूमि विवादों के प्रकरण को निस्तारित करायें। उन्होंने सड़क किनारे विद्यालयों की स्थिति की समीक्षा करते हुए पाया कि विद्यालयों में बाउण्ड्रीवाल का कार्य पूर्ण है, अधूरी बाउण्ड्रीवाल वाले विद्यालय, बाउण्ड्रीवाल विहीन विद्यालय अवस्थित हैं। उन्होंने सभी विद्यालयों में बाउण्ड्रीवाल का कार्य अतिशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये तथा अवशेष विद्यालयों में शीघ्र रोड सेफ्टी बोर्ड लगाने के निर्देश दिये। इसी प्रकार प्रा0/उ0प्रा0 विद्यालयों में दिव्यांगजन शौंचालय बनाने हेतु डीपीआरओ व समस्त ईओ नगर पालिका/नगर पंचायत को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि दिव्यांगजनों को समस्त योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर दिलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि दिव्यांग बच्चों की पहचान करा कर उन्हें उनकी आवश्यकता के अनुसार समस्त आधारभूत सुविधाएं जैसे- दिव्यांग सर्टिफिकेट, अन्य उपकरण जैसे- ट्राई साइकिल, हेयरिंग मशीन सहित अन्य उपकरण उपलब्ध करायें।
मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा मध्यान्ह भोजन योजनान्तर्गत रसोइया मानदेय भुगतान, खाद्यान्न व कनवर्जन कास्ट की विद्यालयों में उपलब्धता तथा टास्क फोर्स के सदस्यों द्वारा नियमित रूप से निरीक्षण एवं फल/दूध वितरण की समीक्षा की गयी। सभी जनपद स्तरीय/विकास खण्ड स्तरीय टास्क फोर्स अधिकारियों को नियमित रूप से निरीक्षण करने का निर्देष दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालयों में आई.आई.टी. गाँधी नगर व खान एकाडेमी के सहयोग से संचालित क्युरिसिटी कार्यक्रमों की समीक्षा के दौरान कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय में छात्राओं की एक्टिविटी के प्रतिषत को बढ़ाने हेतु निर्देश दिये। मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत कई पैरामीटर्स जैसे- निपुण ऐप, दीक्षा ऐप, मास्टर ट्रेनर, पैरेन्ट्स मीटिंग, मेडिकल एससमेन्ट कैम्प, प्रेरणा पोर्टल, शारदा पोर्टल, शिक्षक संकुल की बैठक, स्मार्ट क्लासेज, यू-डॉयस पोर्ट, जॉच समीक्षा ऐप, आई.सी.टी.सी. स्मार्ट क्लासेज आदि की समीक्षा की गयी तथा प्रगति लाने के निर्देष दिये गये।
मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा लंबित निर्माण कार्यों में कार्यदायी संस्था के सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने सभी उपस्थित अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी अपने-अपने दायित्वों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करते हुए छात्र/छात्राओं के शिक्षा व्यवस्था में सुधार हेतु शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करें। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले शिक्षकों को ईमानदारी पूर्वक पठन-पाठन के कार्य को करने हेतु प्रेरित करें। उन्होंने निर्देशित किया कि समस्त विद्यालयों में पैरेन्ट्स मीटिंग का नियमित आयोजन किया जाय।
सुलतानपुर,तहसील लंभुआ,वि0ख0 पी.पी कामैचा की ग्राम पंचायत रामगढ़ से एक छोटी बच्ची द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से बारिश के दृष्टिगत क्षतिग्रस्त हुई अपने ग्राम की सड़क का निर्माण कराए जाने की अपील जिलाधिकारी महोदय से की गई ।
आउटसोर्स भर्तियों में पारदर्शिता एवं युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल।
सुलतानपुर,उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) के शुभारम्भ के अवसर पर आज पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार, सुलतानपुर में भव्य एवं गरिमापूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मा0 जिलाध्यक्ष भाजपा सुशील त्रिपाठी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में उ0प्र0 सहकारी बैंक के अध्यक्ष योगेन्द्र प्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका लाल चन्द्र सरोज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण, आउटसोर्स कर्मी एवं जनसामान्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका द्वारा उपस्थित अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर सभागार में लखनऊ से मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) के शुभारम्भ कार्यक्रम का एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सजीव प्रसारण किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, आउटसोर्स कर्मियों एवं जनसामान्य ने मा0 मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन एवं कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा एवं सुना।
तदोपरान्त अतिथियों द्वारा मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना के अन्तर्गत पात्र लाभार्थियों ज्योति, सोनम, जगन्नाथ, पंकज, हौंसिला एवं मिथिलेश सहित अन्य लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से डेमो चेक वितरित किये गये। इसके साथ ही लाभार्थी हिमांशु, अर्जुन, श्याम, मंसूर, अरविन्द, घनश्याम, गणेश एवं रवि सहित अन्य लाभार्थियों को पीपीई किट का वितरण किया गया। योजना का लाभ प्राप्त कर लाभार्थियों के चेहरे पर प्रसन्नता एवं संतोष दिखाई दिया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आउटसोर्स कर्मियों के हित में उठाये गये इस महत्वपूर्ण कदम की सराहना की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के माध्यम से आउटसोर्स कर्मियों की भर्ती एवं सेवाओं से संबंधित व्यवस्थाओं में अधिक पारदर्शिता एवं सुव्यवस्था स्थापित होने की उम्मीद है। उन्होंने उपस्थित आउटसोर्स कर्मियों को शासन की इस पहल से मिलने वाले संभावित लाभों की जानकारी प्रदान करते हुए उन्हें अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य अतिथि मा0 जिलाध्यक्ष भाजपा द्वारा उपस्थित आउटसोर्स कर्मियों एवं जनसामान्य को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं, महिलाओं, श्रमिकों तथा समाज के सभी वर्गों के कल्याण एवं उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरन्तर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) की स्थापना आउटसोर्स व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसके माध्यम से आउटसोर्स भर्तियों में पारदर्शिता को और अधिक मजबूत करने तथा योग्य अभ्यर्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।
उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी भी उपस्थित लोगों को दी तथा कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक उसका लाभ पहुंचाना है। उन्होंने जनसामान्य से आह्वान किया कि वे स्वयं शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के साथ-साथ अपने आसपास रहने वाले पात्र लोगों को भी योजनाओं के प्रति जागरूक करें और उन्हें लाभ प्राप्त करने में सहयोग प्रदान करें।
कार्यक्रम में उपस्थित जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों द्वारा भी उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के शुभारम्भ को महत्वपूर्ण पहल बताते हुए शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी एवं व्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि शासन की योजनाओं एवं नीतियों का प्रभावी क्रियान्वयन करते हुए पात्र व्यक्तियों तक उनका लाभ पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।
कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित आउटसोर्स कर्मियों एवं जनसामान्य को उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम की स्थापना के उद्देश्य एवं इससे संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त हुई। उपस्थित लोगों ने प्रदेश सरकार की इस पहल का स्वागत करते हुए इसे आउटसोर्स व्यवस्था में पारदर्शिता एवं बेहतर प्रबंधन की दिशा में उपयोगी कदम बताया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह के रूप में पौधा प्रदान कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इसके उपरान्त धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गयी।
Sep 06 2026, 19:29
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
16.4k