उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर में क्रेशर प्लांट पर हुआ बड़ा हादसा कई मजदूरों के दबे होने की आशंका, मौके पर मचा हड़कम
![]()
मिर्ज़ापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के खनन वाले क्षेत्र अहरौरा में एक बड़ा हादसा सामने आया है। जहां फाउंडेशन समेत मकान, रैंप जमीन में धंस जाने से मौके पर मौजूद 4–5 लोगों के दबे होने की आशंका जता गई है। घटना के बाद मौके पर जहां हड़कंप मच गया था वहीं सूचना होते ही मौके पर उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी चुनार सहित अहरौरा थाना पुलिस भारी फोर्स और बचाव दल के साथ मौके पर पहुंच जेसीबी की मदद से बचाव एवं राहत कार्य में लगी रही है। बताया जा रहा है कि इस दौरान मलवे के नीचे दबे चार पांच लोगों को बाहर निकाल कर उपचार के लिए भेजा गया है हालांकि उन्हें उपचार के लिए कहां भेजा गया है और कितने लोग दबे हुए हैं यह अभी खुलकर सामने नहीं आया है और ना ही कोई बोलने को तैयार है।
जानकारी के मुताबिक मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिंटू पटेल के भगवती देई प्लांट में बड़ा हादसा हो गया।
भगवती देई स्थित क्रशर प्लांट पर अचानक मकान और प्लांट का प्लांटेशन, फाउंडेशन, मशीन का हिस्सा अचानक से बैठ जाने से मौके पर मौजूद मजदूर दब गए। मौके पर हड़कंप मच जाने के साथ कुछ मौके पर मौजूद भाग खड़े हुए। बताया जा रहा है कि मौके पर क्रेशर प्लांट मालिक पिंटू पटेल मौजूद नहीं रहे। बाद में पुलिस और अधिकारियों के पहुंचने के बाद जेसीबी मशीनों से मलबा हटाकर अंदर दबे हुए लोगों की तलाश जारी हुई है, इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मची हुई है। जेसीबी मशीन की मदद से मलवे के नीचे दबे हुए की लोगों को बाहर निकाल कर उपचार के लिए ले जाया गया है। मलवे में जहां अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है, वहीं कई लोगों के मौत होने की भी आशंका जताई गई है। दूसरी ओर इस हादसे ने एक बार फिर से खदानों और क्रेशर प्लांटों पर कार्यरत मजदूरों की सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े किए हैं।







*प्रभावित ग्रामों में बाढ़ के दौरान 4340 क्लोरीन टेबलेट, 509 ओआरएस पैकेट-221 ग्रामों में लार्विसाइडल का किया गया छिड़काव
मिर्जापुर। राष्ट्रवादी मंच की ओर से जरूरतमंद लोगों के लिए निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन 6 सितंबर 2026, रविवार को किया जाएगा। शिविर का आयोजन प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञों द्वारा मरीजों की आंखों की जांच की जाएगी तथा मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया जाएगा।
मीरजापुर। जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बेदौली में मंगलवार/बुधवार की देर रात करीब 1:30 बजे 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक मौत हो गई। अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसी दौरान क्षेत्र में तेज बारिश होने के कारण परिजनों को अस्पताल ले जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मीरजापुर। कर्नाटक में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित अंडर 15 एथेलेटिक्स चैंपियनशिप गेम्स में यूपी के जनपद मिर्जापुर के सेंट मैरीज स्कूल के छात्र मृत्युंजय यादव ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए हाई जंप ऊंची कूद में स्पर्धा में गोल्ड मेडल स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। इस शानदार जीत के साथ छात्र ने न सिर्फ अपने स्कूल बल्कि अपने राज्य व जनपद का नाम भी रोशन किया है। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में देश के विभिन्न राज्यों से आए सर्वश्रेष्ठ एथलीटों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। छात्र ने शुरुआत से ही बेहतरीन तकनीक और मानसिक मजबूती का प्रदर्शन किया। फाइनल राउंड में जनपद मिर्जापुर के छात्र मृत्युंजय यादव ने रिकॉर्ड ऊंचाई को सफलतापूर्वक पार करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ दिया और स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। गोल्ड मेडल जीतने की खबर मिलते ही छात्र के विद्यालय और गांव क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।
*घाटी में नेशनल हाइवे की सड़क में आई दरारें, सड़क धंसने की बनी आशंका
Sep 06 2026, 17:31
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.3k