उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) का शुभारम्भ कार्यक्रम सम्पन्न*
रिपोर्ट/लालजीआउटसोर्स भर्तियों में पारदर्शिता एवं युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल।
सुलतानपुर,उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) के शुभारम्भ के अवसर पर आज पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार, सुलतानपुर में भव्य एवं गरिमापूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मा0 जिलाध्यक्ष भाजपा सुशील त्रिपाठी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में उ0प्र0 सहकारी बैंक के अध्यक्ष योगेन्द्र प्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका लाल चन्द्र सरोज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण, आउटसोर्स कर्मी एवं जनसामान्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका द्वारा उपस्थित अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर सभागार में लखनऊ से मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) के शुभारम्भ कार्यक्रम का एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सजीव प्रसारण किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, आउटसोर्स कर्मियों एवं जनसामान्य ने मा0 मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन एवं कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा एवं सुना।
तदोपरान्त अतिथियों द्वारा मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना के अन्तर्गत पात्र लाभार्थियों ज्योति, सोनम, जगन्नाथ, पंकज, हौंसिला एवं मिथिलेश सहित अन्य लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से डेमो चेक वितरित किये गये। इसके साथ ही लाभार्थी हिमांशु, अर्जुन, श्याम, मंसूर, अरविन्द, घनश्याम, गणेश एवं रवि सहित अन्य लाभार्थियों को पीपीई किट का वितरण किया गया। योजना का लाभ प्राप्त कर लाभार्थियों के चेहरे पर प्रसन्नता एवं संतोष दिखाई दिया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आउटसोर्स कर्मियों के हित में उठाये गये इस महत्वपूर्ण कदम की सराहना की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के माध्यम से आउटसोर्स कर्मियों की भर्ती एवं सेवाओं से संबंधित व्यवस्थाओं में अधिक पारदर्शिता एवं सुव्यवस्था स्थापित होने की उम्मीद है। उन्होंने उपस्थित आउटसोर्स कर्मियों को शासन की इस पहल से मिलने वाले संभावित लाभों की जानकारी प्रदान करते हुए उन्हें अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य अतिथि मा0 जिलाध्यक्ष भाजपा द्वारा उपस्थित आउटसोर्स कर्मियों एवं जनसामान्य को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं, महिलाओं, श्रमिकों तथा समाज के सभी वर्गों के कल्याण एवं उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरन्तर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) की स्थापना आउटसोर्स व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसके माध्यम से आउटसोर्स भर्तियों में पारदर्शिता को और अधिक मजबूत करने तथा योग्य अभ्यर्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।
उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी भी उपस्थित लोगों को दी तथा कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक उसका लाभ पहुंचाना है। उन्होंने जनसामान्य से आह्वान किया कि वे स्वयं शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के साथ-साथ अपने आसपास रहने वाले पात्र लोगों को भी योजनाओं के प्रति जागरूक करें और उन्हें लाभ प्राप्त करने में सहयोग प्रदान करें।
कार्यक्रम में उपस्थित जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों द्वारा भी उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के शुभारम्भ को महत्वपूर्ण पहल बताते हुए शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी एवं व्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि शासन की योजनाओं एवं नीतियों का प्रभावी क्रियान्वयन करते हुए पात्र व्यक्तियों तक उनका लाभ पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।
कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित आउटसोर्स कर्मियों एवं जनसामान्य को उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम की स्थापना के उद्देश्य एवं इससे संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त हुई। उपस्थित लोगों ने प्रदेश सरकार की इस पहल का स्वागत करते हुए इसे आउटसोर्स व्यवस्था में पारदर्शिता एवं बेहतर प्रबंधन की दिशा में उपयोगी कदम बताया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह के रूप में पौधा प्रदान कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इसके उपरान्त धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गयी।

आउटसोर्स भर्तियों में पारदर्शिता एवं युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल।

सुल्तानपुर,जिले में लगातार हो रही अतिवृष्टि के चलते बेसिक शिक्षा परिषद के अधिकांश विद्यालयों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। विकास क्षेत्र कुड़वार के प्राथमिक विद्यालय धारूपुर एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय धारूपुर भी जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। विद्यालय परिसर में पानी भरने के साथ ही बारिश के दौरान छत से पानी टपकने की समस्या भी सामने आ रही है।
प्राथमिक विद्यालय धारूपुर में 78 छात्र-छात्राएं, जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालय धारूपुर में 79 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। ऐसे में विद्यालय परिसर में जलभराव और छत से पानी टपकने के कारण बच्चों एवं शिक्षकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।
अभिभावकों एवं ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दौरान विद्यालय में पढ़ाई प्रभावित होने के साथ बच्चों के फिसलने तथा अन्य दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से विद्यालय परिसर से जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराने तथा जर्जर छत की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है। अतिवृष्टि की स्थिति को देखते हुए प्रशासन को आवश्यक कदम उठाने चाहिए |
सुल्तानपुर में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के आउटसोर्स कर्मचारियों ने उठाई मांगें।
ज्ञापन पर स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) जनपद सुलतानपुर में कार्यरत कर्मचारियों के हस्ताक्षर भी मौजूद हैं। गौरतलब है कि प्रदेश के अन्य जिलों में भी स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण से जुड़े आउटसोर्स कर्मचारियों की ओर से मानदेय, सामाजिक सुरक्षा और सेवा संबंधी सुविधाओं की मांग उठाई जा रही है।
BSB संगोष्ठी में वक्ता बोले - शौर्य और साहित्य के बिना शिक्षा अधूरी।
दिनांक 1 सितंबर 2025 को आयोजित इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि भारतीय शिक्षा बोर्ड का उद्देश्य सिर्फ विज्ञान और गणित पढ़ाना नहीं, बल्कि शौर्य और साहित्य का संकल्प पैदा करना भी है। इसके बिना शिक्षा अधूरी है।
मुख्य वक्ता ने कहा कि लोग सवाल उठाते हैं कि साइंस और मैथ्स दूसरे बोर्ड में है वही BSB में भी है तो अलग क्या है? उन्होंने कहा कि अलग है हमारी भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कार और सोच।
मुख्य वक्ता स्टेज से बोले उनकी मूर्तियाँ और पंडित राम नरेश त्रिपाठी के नाम से सभागार, ये संपूर्ण परिवेश ही भारतीय शिक्षा बोर्ड के उद्देश्य को दर्शा रहा है। शौर्य और साहित्य का संकल्प... नहीं पैदा कर पाते हैं तो शिक्षा व्यवस्था अधूरी है।
बहुत सारे लोग सवाल उठाते हैं उनसे कि जिस विज्ञान की बात आप कर रहे हैं, जिस मैथमेटिक्स की बात आप भारतीय शिक्षा बोर्ड में कर रहे हैं, वो सारे मैथमेटिक्स और साइंस तो दूसरे बोर्ड की किताबों में भी है, तो इसमें क्या है? अब तो कहते हैं लोग...
सुल्तानपुर,नीति आयोग एवं कॉर्पोरेट मंत्रालय द्वारा पंजीकृत संस्था काउंसिल ऑफ उद्योग व्यापार मंच, सुल्तानपुर की जिला कार्यकारिणी का कार्यकाल पूर्ण होने के उपरांत कोर कमेटी की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलदेव सिंह, चुनाव प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्ता रमेश माहेश्वरी तथा मंडल अध्यक्ष अशोक कसौधन की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक में कोर कमेटी के सदस्यों ने सर्वसम्मति से कुलदीप गुप्ता को लगातार तीसरी बार जिलाध्यक्ष चुना। वहीं राजेश महेश्वरी को जिला महामंत्री तथा रवि सोनी को नगर अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। उपस्थित पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलदेव सिंह ने कहा कि हमें विश्वास है कि नई टीम पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।
प्रदेश प्रवक्ता एवं चुनाव प्रभारी रमेश माहेश्वरी ने कहा कि “सर्वसम्मति से हुआ यह चयन संगठन की एकता और मजबूत लोकतांत्रिक परंपरा का प्रतीक है। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों एवं कोर कमेटी के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि
आप सभी ने जिस विश्वास के साथ मुझे पुनः यह जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर शत-प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करूंगा।
ADEN-II/SLN श्री निहालुद्दीन एवं ADEN-1 श्री पंकज कुमार के विदाई तथा नवन्युक्त ADEN-1 श्री पियूष रंजन शेहरा एवं ADEN-II/SLN श्री अंकुर कुमार के स्वागत समारोह में उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन शाखा सुलतानपुर के शाखामंत्री श्री पंकज दुबे द्वारा शाखा के कोषाध्यक्ष मिथिलेश पाण्डेय, डेलीगेट विनोद वर्मा, सियाराम चौरसिया, विकास कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता के साथ पहुंच कर चारों लोगों को URMU/SLN के तरफ से अंग वस्त्र,बुकें एवं पुष्पहार से सम्मानित किया।
स्थानांतरित दोनों ADENs को मोमेंटो भेंटकर आगामी कार्यकाल की शुभकामनाएं दी एवं सभी से कर्मचारी हीत की अपेक्षा किया।
सुल्तानपुर,प्रभारी मंत्री गिरीश यादव का अखिलेश पर तीखा हमला बोला- जो गलत करेगा उसका एनकाउंटर होगा,PDA को ब्राह्मण बताकर जनता को छल रहे हैं अखिलेश।
सुल्तानपुर को दूसरा स्टेडियम, हर ब्लॉक में बनेगा मिनी स्टेडियम-प्रभारी मंत्री गिरीश यादव का ऐलान।
अखिलेश की पुरानी आदत है सनातन का अपमान करना,ब्राह्मण कभी उनके बहकावे में नहीं आएगा-मंत्री गिरीश चंद्र यादव।
सुल्तानपुर,जिले के प्रभारी मंत्री और प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव आज सुल्तानपुर दौरे पर रहे। उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की, उसके बाद प्रेस वार्ता में सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा।
अखिलेश पर बड़े हमले:-
चिलम वाले वीडियो पर: मंत्री ने कहा कि सनातनियों का अपमान करना अखिलेश की पुरानी आदत हो चुकी है। सनातन के बारे में हंसी पैदा करना वो लगातार करते रहते हैं, जनता इसका जवाब दे देगी।
अखिलेश द्वारा एनकाउंटर पर सवाल खड़े करने पर मंत्री ने कहा -जो गलत काम करेगा उसका एनकाउंटर होगा, उसको हम किसी भी हद तक नहीं छोड़ेंगे।" उनके जमाने में अपराधियों को पोषित-पल्लवित किया जाता था, सांसद-विधायकों के यहां संरक्षण मिलता था, आज उनके खिलाफ कार्रवाई हो रही है।
सुल्तानपुर के लिए 2 बड़ी घोषणाएं:
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता का भव्य समापन*
खेलों के लिए हर संभव मदद को तैयार सरकार- गिरीश चंद्र यादव राज्य मंत्री खेल एवं युवा कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश*
सुल्तानपुर,खेल निदेशालय के तत्वाधान में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिले के पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन,भव्य समापन मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव राज्य मंत्री खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा किया गया। तीसरे दिन पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया I
जिसका उद्घाटन मुख्य राम चन्द्र मिश्रा प्रदेश सह संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ ने किया क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता में स्टेडियम,लिटिल एंजेल, जूनियर नारायणपुर सहित 8 टीमों ने प्रतिभाग किया l
फाइनल मुकाबला ट्रेनी सुल्तानपुर और स्टेडियम के बीच खेला गया जिसमें स्टेडियम ने मुकाबला 12-8 से जीत लिया l
जिले के उत्कृष्ट खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों सम्मानित किया गया। जिसमें अनूप गुप्ता, रागिनी, करन , दानिश, साहिल, सुमित गौड़, कामरान, मुकेश, शिवा पाल, जानसी, सत्यमन्यू, भानू प्रसाद स्टेडियम कोच प्रवीण मिश्रा प्रदीप यादव, आशा चंचल भट्टाचार्य आशुतोष गुप्ता राम नरेश रहे।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, शैलेन्द्र प्रताप सिंह विधान परिषद सदस्य, विधायक सीताराम वर्मा राज प्रसाद उपाध्याय जिला उपाध्यक्ष रामेंद्र सिंह राणा, आशीष सिंह नगर उपाध्यक्ष अजय सिंह फौजी शुभेंदु सिंह पंकज दुबे रविंद्र शुक्ला तारिक वसीम इरशाद खान मो इलियास फायजा, सहित प्रशिक्षक व खिलाड़ी मौजूद रहे l
Sep 03 2026, 10:23
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.3k