प्रभारी मंत्री गिरीश यादव का अखिलेश पर तीखा हमला बोला- जो गलत करेगा उसका एनकाउंटर होगा,PDA को ब्राह्मण बताकर जनता को छल रहे हैं अखिलेश*
रिपोर्ट/लालजी सुल्तानपुर,प्रभारी मंत्री गिरीश यादव का अखिलेश पर तीखा हमला बोला- जो गलत करेगा उसका एनकाउंटर होगा,PDA को ब्राह्मण बताकर जनता को छल रहे हैं अखिलेश। सुल्तानपुर को दूसरा स्टेडियम, हर ब्लॉक में बनेगा मिनी स्टेडियम-प्रभारी मंत्री गिरीश यादव का ऐलान। अखिलेश की पुरानी आदत है सनातन का अपमान करना,ब्राह्मण कभी उनके बहकावे में नहीं आएगा-मंत्री गिरीश चंद्र यादव। सुल्तानपुर,जिले के प्रभारी मंत्री और प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव आज सुल्तानपुर दौरे पर रहे। उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की, उसके बाद प्रेस वार्ता में सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश पर बड़े हमले:- चिलम वाले वीडियो पर: मंत्री ने कहा कि सनातनियों का अपमान करना अखिलेश की पुरानी आदत हो चुकी है। सनातन के बारे में हंसी पैदा करना वो लगातार करते रहते हैं, जनता इसका जवाब दे देगी। PDA से ब्राह्मण वाले बयान पर: मंत्री ने कहा कि अखिलेश बौखलाए हुए हैं। पहले PDA का मतलब पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक बताते थे,अब PDA का मतलब ब्राह्मण बता रहे हैं। ये उनका दोहरा चरित्र है। उत्तर प्रदेश की जनता जागरूक और पढ़ी-लिखी है, उनके छलावे में नहीं आएगी। ब्राह्मण समाज बड़ी पढ़ी-लिखी कौम है, वो सदैव नेतृत्व करता है, वो अखिलेश के बहकावे में कभी आने वाला नहीं है। अखिलेश द्वारा एनकाउंटर पर सवाल खड़े करने पर मंत्री ने कहा -जो गलत काम करेगा उसका एनकाउंटर होगा, उसको हम किसी भी हद तक नहीं छोड़ेंगे।" उनके जमाने में अपराधियों को पोषित-पल्लवित किया जाता था, सांसद-विधायकों के यहां संरक्षण मिलता था, आज उनके खिलाफ कार्रवाई हो रही है। सुल्तानपुर के लिए 2 बड़ी घोषणाएं:
हर ब्लॉक में मिनी स्टेडियम: मंत्री ने ऐलान किया कि जिले में लम्भुआ में एक स्टेडियम दिया जा चुका है, दूसरा कादीपुर के बाउद्दीनपुर गांव में दिया जा रहा है, जिसकी कार्ययोजना स्वीकृत हो गई है। साथ ही DM को निर्देश दिया है कि हर विकास खंड में जमीन चिन्हित कर ग्रामीण मिनी स्टेडियम बनवाया जाएगा। जल जीवन मिशन: उन्होंने बताया कि जिले में 142 प्रोजेक्ट पूरे हो चुके हैं, शेष पर पाइपलाइन का काम चल रहा है। इसे तीन कैटेगरी में बांटकर जल्द पूरा किया जाएगा। जहां काम पूरा दिखाकर भी अधूरा है, उसकी DM जांच कर रहे हैं। बस में छात्रा से रेप और महिला IAS के इस्तीफे वाले सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार का अधिकारियों पर कोई प्रेशर नहीं है और घृणित काम करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी ताकि दोबारा साहस न कर सके।
हैंडबॉल में स्टेडियम ने सुल्तानपुर ट्रेनीज को मात दी*
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता का भव्य समापन* खेलों के लिए हर संभव मदद को तैयार सरकार- गिरीश चंद्र यादव राज्य मंत्री खेल एवं युवा कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश* सुल्तानपुर,खेल निदेशालय के तत्वाधान में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिले के पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन,भव्य समापन मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव राज्य मंत्री खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा किया गया। तीसरे दिन पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया I जिसका उद्घाटन मुख्य राम चन्द्र मिश्रा प्रदेश सह संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ ने किया क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता में स्टेडियम,लिटिल एंजेल, जूनियर नारायणपुर सहित 8 टीमों ने प्रतिभाग किया l फाइनल मुकाबला ट्रेनी सुल्तानपुर और स्टेडियम के बीच खेला गया जिसमें स्टेडियम ने मुकाबला 12-8 से जीत लिया l
सुल्तानपुर ट्रेनी की तरफ से कान्हा,वैभव, विनय गौड़ वहीं स्टेडियम की तरफ से विजय नारायण,अजीत ने बढ़िया प्रदर्शन किया l निर्णायक स्टेडियम कोच प्रवीण मिश्र, आसिफ़, श्वेता, रोली, कामरान, सुमित रहे l संचालन मुनेंद्र मिश्रा ने किया इस दौरान समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। जिले के उत्कृष्ट खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों सम्मानित किया गया। जिसमें अनूप गुप्ता, रागिनी, करन , दानिश, साहिल, सुमित गौड़, कामरान, मुकेश, शिवा पाल, जानसी, सत्यमन्यू, भानू प्रसाद स्टेडियम कोच प्रवीण मिश्रा प्रदीप यादव, आशा चंचल भट्टाचार्य आशुतोष गुप्ता राम नरेश रहे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, शैलेन्द्र प्रताप सिंह विधान परिषद सदस्य, विधायक सीताराम वर्मा राज प्रसाद उपाध्याय जिला उपाध्यक्ष रामेंद्र सिंह राणा, आशीष सिंह नगर उपाध्यक्ष अजय सिंह फौजी शुभेंदु सिंह पंकज दुबे रविंद्र शुक्ला तारिक वसीम इरशाद खान मो इलियास फायजा, सहित प्रशिक्षक व खिलाड़ी मौजूद रहे l
पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर द्वारा देर रात्रि मॉडर्न थाना बन्धुआकला का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं एवं अभिलेखों का लिया गया जायजा*
सुल्तानपुर,पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत कुमार जायसवाल द्वारा दिनांक 30.08.2026 को देर रात्रि में मॉडर्न थाना बन्धुआकला का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर,कार्यालय,मेस,बैरकों एवं हवालात का निरीक्षण किया गया तथा थाना पर रखे अपराध रजिस्टर एवं अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों/दस्तावेजों का अवलोकन कर उनके रख-रखाव एवं अद्यावधिक स्थिति की जानकारी ली गई। हवालात में सुरक्षा एवं साफ-सफाई संबंधी व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। थाना परिसर में साफ-सफाई एवं अभिलेखों के उचित रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने तथा थाने पर आने वाले फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर उनका त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु भी संबंधित को निर्देशित किया गया।
सुल्तानपुर में सड़क नहीं गड्ढों में तब्दील रास्ता: पानी से ढके गड्ढे, स्कूल जाने वाले बच्चों की जान जोखिम में*
एजुकेटेड रिक्शा ड्राइवर रुबीना का दर्द: जब तक हड्डी नहीं टूटेगी तब तक सड़क नहीं बनेगी क्या?*

वायरल वीडियो : सुल्तानपुर में गड्ढों में भरा पानी,अभिभावक बोले - सब तरफ अंधेरा हो गया हैं*

सुल्तानपुर,शहर के महुआरिया मोहल्ले की मुख्य सड़क की हालत बेहद खराब है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं जिनमें बारिश का पानी भर जाने से गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो गया है। रोजाना इसी रास्ते से दर्जनों स्कूली बच्चों को ले जाने वाली एजुकेटेड रिक्शा ड्राइवर और अभिभावक रुबीना ने वीडियो बनाकर अपना दर्द बयां किया है। रुबीना का कहना है कि इस सड़क से रोज सुबह बच्चों को स्कूल ले जाना पड़ता है और गड्ढों के कारण हादसे का डर बना रहता है। रुबीना ने कहा, "जब तक किसी के साथ ज़ब तक कुछ न हो जाय, या कोई बड़ा एक्सीडेंट ना हो,तब तक कोई एक्शन नहीं लेता। गड्ढों में पानी भरा है तो पता ही नहीं चलता कितना गहरा है। सब तरफ अंधेरा हो गए हैं।" फोटो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे बाइक, ई-रिक्शा और साइकिल सवार गड्ढों से बचते-बचते निकल रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत की मांग की है।
एसपी के पुलिस ने दिया मुंहतोड़ ज़वाब-28 अगस्त को युवक को मारी थी गोली,वही पुलिस ने 29 की रात में बदमाशों का किया हाफ एनकाउंटर।
सुल्तानपुर में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़,दो को लगी गोली घायल,तीसरा गिरफ्तार। सुल्तानपुर जनपद थाना मोतिगरपुर क्षेत्र में 29 अगस्त की देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो शातिर बदमाश शिवम सिंह और रतन निषाद घायल हो गए,जबकि उनका तीसरा साथी सत्यम गौतम मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि इन बदमाशों के पास से एक अवैध पिस्टल, एक तमंचा, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। ये तीनों बदमाश 28 अगस्त की रात पुरानी रंजिश में विपिन सिंह पर जानलेवा हमला कर गोली मारकर फरार हो गए थे। विपिन सिंह गंभीर रूप से घायल है और लखनऊ KGMU में उसका इलाज चल रहा है। परिजनों की तहरीर पर मोतिगरपुर थाने में केस दर्ज कर पुलिस टीमें तलाश में लगी थीं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार शिवम सिंह पर पहले से 3 मुकदमे और रतन निषाद पर 2 मुकदमे दर्ज हैं। तीनों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
मेजर ध्यानचंद की याद में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में स्टेडियम बना विजेता*
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता का पहला दिन। खेल निदेशालय के तत्वाधान में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिले के पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया l पहले दिन अंडर 14 बालक हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l उद्घाटन मुख्य अतिथि शैलेन्द्र प्रताप सिंह विधान परिषद सदस्य एवं विशिष्ट अतिथि निसार अहमद राजा* ने किया, इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को हॉकी वितरित किया, एमएलसी ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के आदर्शों पर खिलाड़ियों को चलने की सीख दी और राष्ट्रीय खेल को आगे ले जाने की बात कही l क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर की देखरेख* में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यामंदिर एमजीएस, एमएसवी, स्टेडियम, जूनियर नरायनपुर, लिटिल एंजिल सहित कुल 10 टीमों ने प्रतिभाग किया l दिन भर चले मैच का पहला सेमीफाइनल एम एस वी और एम जी एस के बीच खेला गया जिसमें एम एस वी ने 3-0 से जीत दर्ज की वहीं दूसरा सेमीफाइनल जूनियर नरायनपुर और स्टेडियम के बीच खेला गया जिसमें स्टेडियम 2-1 से बना विजेता, *फाइनल मुकाबला* एमएसवी और स्टेडियम के बीच खेला गया जिसमें स्टेडियम ने 3-1 से जीत दर्ज की l एमएसवी की तरफ से वीरू निषाद आशु तिवारी हसनैन वहीं स्टेडियम की तरफ से अंश चौरसिया दिव्यांश सिंह अभय ने बढ़िया प्रदर्शन किया l निर्णायक इरशाद खान, दानिश,साहिल,शाहरुख गजेंद्र प्रभाकर रहे। समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी विशिष्ट अतिथि भाजपा उपाध्यक्ष चंदन नारायण सिंह रामेन्द्र सिंह राणा आशीष सिंह* ने मौजूद रहकर खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया l खिलाड़ियों ने खेल शपथ ली और पासबाल खेल भी आयोजित हुआ l इस अवसर पर एडवोकेट शुभम दुबे हॉकी सुल्तानपुर सचिव तारिक वसीम डॉ पंकज तिवारी, अभिजीत प्रताप सिंह, खेल प्रवक्ता राजेश कन्नौजिया मुनेंद्र मिश्र सुरेश यादव, प्रदीप मौर्य, जेपी यादव, मो इलियास स्टेडियम कोच प्रवीण मिश्रा प्रदीप यादव आनंद श्रीवास्तव चंचल भट्टाचार्य आशुतोष गुप्ता राम नरेश फायजा सहित प्रशिक्षक व खिलाड़ी मौजूद रहे l
स्वाइन फ्लू से जंग लडने के लिए मेडिकल कॉलेज ने की तैयारी

*फ्लू के खतरे को देखते हुए 10बेड सुरक्षित,जांच, दवाई व डॉक्टरों की टीम को किया गया एलर्ट:प्राचार्य*

*किसी को भी सर्दी-जुकाम-खांसी बुखार व सांस फूलने की शिकायत हो तो फौरन नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें:सीएमएस*

*सुल्तानपुर* स्वाइन फ्लू से दो-दो हांथ करने के लिए मेडिकल कॉलेज पूरी तरह एलर्ट मोड पर है। प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डां.प्रियांक वर्मा ने स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए अभी तक पुरानी बिल्डिंग के आईसीयू वार्ड में 10बेड सुरक्षित करने के साथ ही आवश्यक औषधि तथा डॉक्टरों की टीम को एलर्ट मोड पर रखने की बात कही है,साथ ही प्राचार्य डां.प्रियांक वर्मा ने बताया की अतिशीघ्र आठ बेड स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए और बढ़ाने की प्रक्रिया चल रही है,वही मुख्य चिकित्साधिक्षक डां.एसी गुप्ता ने बताया की यदि किसी को सर्दी,खांसी,बुखार या सांस फूलने की शिकायत हो तो फौरन नजदीकी सरकारी अस्पताल जाए, साथ ही ऐसे मरीजों को भीड़-भाड़ वाले स्थान पर जाने से बचना चाहिए, मरीज व आम लोगों को मास्क का उपयोग करना चाहिए तथा हांथ मिलाने से बचना चाहिए सीएमएस डां.अविनाश चंद्र गुप्ता ने बताया की स्वाइन फ्लू में भी उतना ही एहतियात बरतना होगा जितना कोरोना के समय किया गया था,डां.अविनाश चंद्र गुप्ता ने बताया की घबराए नहीं अफवाहों पर ध्यान न दे,यदि किसी को खांसी,बुखार,सर्दी,या सांस फूलने की शिकायत है तो सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर जाए डाक्टर की सलाह ले यदि स्वाइन फ्लू के लक्षण है तो जांच व ईलाज करवाएं।
राष्ट्रीय खेल दिवस पर गनपत सहाय महाविद्यालय में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने दिखाया दम

सुलतानपुर। गनपत सहाय महाविद्यालय के पयागीपुर स्थित मुख्य परिसर में मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ के अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. ओमप्रकाश पाण्डेय 'बजरंगी' के मार्गदर्शन में हुआ।कार्यक्रम की शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अंग्रेज सिंह राणा एवं शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.रवींद्र शुक्ल द्वारा मेजर ध्यानचंद जी की प्रतिमा एवं महाविद्यालय के संस्थापक बाबू गनपत सहाय की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करके की गई। खेल दिवस के इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया।पूरे परिसर में खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। दिन भर चलीं विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में 'रस्सा-कस्सी' (टग ऑफ वार) और '1500 मीटर दौड़' दर्शकों और छात्रों के बीच मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। 1500 मीटर दौड़ में धावकों ने अपनी सहनशक्ति और गति का बेहतरीन प्रदर्शन किया, वहीं रस्सा-कस्सी के मुकाबले में टीमों के बीच जबरदस्त जोर-आजमाइश और टीम वर्क देखने को मिला।मैदान में मौजूद सहपाठियों और शिक्षकों की तालियों एवं नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।इस अवसर पर प्राचार्य प्रो.अंग्रेज सिंह”राणा”ने मेजर ध्यानचंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को खेल भावना को अपने जीवन में उतारने की प्रेरणा दी और सभी विजयी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रेषित की ।वरिष्ठ कार्यक्रमाधिकारी डॉ.विष्णु शंकर अग्रहरि ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखते हैं, बल्कि मानसिक सुदृढ़ता, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन का भी विकास करते हैं। कार्यक्रम के सफल संचालन और समापन पर शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.रवींद्र शुक्ल ने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं, खेल प्रेमियों और महाविद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिताओं के अंत में विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को सराहा गया और उनका उत्साहवर्धन किया गया।इस अवसर पर प्रो.शक्ति सिंह, प्रो.नीलम तिवारी, प्रो.गीता त्रिपाठी,डॉ.अरविंद द्विवेदी, डॉ.  विक्रमादित्य, डॉ.किशोर भटनागर, डॉ .विनोद उपाध्याय, डॉ.अवधेश कुमार, डॉ.मनोज उपाध्याय,डॉ. डॉ.दीपा सिंह,डॉ.उर्मिला मिश्रा,डॉ.कुंवर दिनकर प्रताप सिंह एवं अनेकों प्राध्यापकगण,कर्मचारीगण एवं सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
सुल्तानपुर जिला जेल में राखी पर भावुक पल, बोलीं बहनें - नहीं चाहते थे जेल में राखी बांधें,पर भगवान ने ऐसा दिन दिखाया*
जेल की सलाखों में भी नहीं टूटा राखी का बंधन: सुल्तानपुर जिला कारागार में उमड़ा बहनों का सैलाब। सुल्तानपुर में आज 28 अगस्त को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सुल्तानपुर जिला कारागार के बाहर सुबह से ही अलग ही नजारा देखने को मिला। दूर-दराज के जनपदों से सैकड़ों बहनें हाथों में राखी और मिठाई लेकर अपने बंदी भाइयों की कलाई पर राखी बांधने सुल्तानपुर पहुंची। जिला कारागार सुल्तानपुर के गेट पर ISO सर्टिफाइड बोर्ड के नीचे बहनों की लंबी लाइन लगी रही। कोई सुल्तानपुर से आई थी तो कोई जोधपुर से टो कोई वाराणसी जनपद जैसे दूर जिले से। जेल प्रशासन ने त्योहार को देखते हुए विशेष मुलाकात की व्यवस्था कर रखी थी। अंदर राखी बंधवाने के बाद बाहर निकली बहनें काफी भावुक दिखीं। सुल्तानपुर से आई ललिता ने कहा कि "हम नहीं चाहते थे कि जेल में अपने भाई को राखी बांधने आएं,लेकिन भगवान ऐसा दिन दिखा रहे हैं। प्रार्थना है कि हमारा भाई जल्द से जल्द यहां से निकल जाए। वहीं जोधपुर से आई एक बहन ने कहा कि वो आशीर्वाद और मिठाई लेकर भाई से मिलने आई है। राखी बांधने के बाद कई बहनें जेल गेट के बाहर फूट-फूट कर रोती भी दिखीं,जो इस बात की गवाही है कि सलाखें भाई-बहन के प्यार को कम नहीं कर सकतीं। सुरक्षा के बीच पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। तस्वीरें यह सुल्तानपुर जिला जेल की हैं, जहां आज रक्षा बंधन पर सैकड़ों बहनें अपने बंदी भाइयों को राखी बांधने पहुंची। कोई सुल्तानपुर से तो कोई जोधपुर से... हाथों में राखी, मिठाई और आंखों में भाई की जल्द रिहाई की प्रार्थना। जेल प्रशासन ने भी विशेष इंतजाम किए थे। एक बहन ने भावुक होते हुए कहा कि नहीं चाहती थी जेल में राखी बांधना,पर किस्मत ने ये दिन दिखाया। राखी का ये बंधन जेल की सलाखों को भी पार कर गया।
गनपत सहाय महाविद्यालय में ‘खेलो इंडिया संवाद’ का सफल आयोजन*
सुल्तानपुर। स्थानीय गनपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की सभी पाँचों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में आगामी राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया।कार्यक्रम महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ.ओम प्रकाश पाण्डेय ‘बजरंगी’ की प्रेरणा तथा महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अंग्रेज सिंह राणा के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला नोडल अधिकारी डॉ.शाहनवाज आलम एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारियों डॉ.दीपा सिंह,डॉ.विष्णु शंकर अग्रहरि, डॉ.भोलानाथ,डॉ.देवेन्द्र नाथ मिश्र तथा बड़ी संख्या में शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं उपस्थित प्राध्यापकों ने ‘खेलो इंडिया संवाद’ के माध्यम से आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संबोधन का लाइव प्रसारण देखा और सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन ने युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक होने,स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।इस कार्यक्रम का उद्देश्य केवल खेलों के प्रति युवाओं की रुचि बढ़ाना ही नहीं बल्कि खेल, स्वास्थ्य, अनुशासन, नेतृत्व,टीम भावना, व्यक्तित्व विकास और राष्ट्र निर्माण के महत्व को समझाना भी रहा।वक्ताओं ने कहा कि खेल व्यक्ति के शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके मानसिक एवं सामाजिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।नियमित खेलकूद से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, समय-प्रबंधन, सहयोग की भावना,निर्णय लेने की क्षमता तथा संघर्ष से जूझने का साहस विकसित होता है।इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि आज का युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति है।यदि युवा शिक्षा के साथ खेल और स्वस्थ जीवनशैली को भी अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं तो भारत को स्वस्थ,सक्षम और विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को और गति मिल सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपनी रुचि के अनुसार किसी न किसी खेल से अवश्य जुड़ें तथा खेलों को केवल प्रतियोगिता नहीं,बल्कि जीवन में अनुशासन और सकारात्मक सोच विकसित करने का माध्यम मानें।कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया।प्रधानमंत्री के संबोधन के लाइव प्रसारण को विद्यार्थियों ने गंभीरता एवं उत्सुकता के साथ देखा।इस दौरान महाविद्यालय परिसर में खेलों के प्रति जागरूकता, स्वस्थ जीवनशैली तथा राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न संदेशों को भी साझा किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने यह भी कहा कि भारत में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है।आवश्यकता इस बात की है कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के प्रतिभाशाली युवाओं को उचित अवसर, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिले। महाविद्यालय जैसे शैक्षणिक संस्थान इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।युवाओं को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित करके उनमें प्रतिस्पर्धात्मक भावना के साथ-साथ स्वस्थ जीवन मूल्यों का विकास किया जा सकता है।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी शिक्षकों,कार्यक्रम अधिकारियों, स्वयंसेवकों एवं छात्र-छात्राओं ने स्वस्थ भारत,सशक्त युवा और विकसित भारत के निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।