आजमगढ़ : पवित्र त्योहार रक्षा बंधन पर क्षेत्रों के बाजार हुए गुलजार ,फौजी और दिव्यांगों के लिए निःशुल्क राखी और मीठा का वितरण : सुजीत जायसवाल
सिद्धेश्वर पाण्डेय
व्यूरो चीफ
आजमगढ़ । आजमगढ़ जिले के फूलपुर तहसील क्षेत्र के माहुल नगर पंचायत के अलावा ग्रामीण क्षेत्रो में भाई - बहन के पवित्र त्योहार रक्षाबंधन को लेकर राखी की दुकाने और मीठे की दुकानों से बाजार गुलजार हो गए हैं । चीनी के दाम बढ़ने के बावजूद मीठे के दुकानों और राखी की दुकानों पर खूब भीड़ हो रही है । वही माहुल के शिवाजी चौक पर दिव्यांग जनों और सेना के फौजी भाइयों को राखी किट का विशेष उपहार निःशुल्क दिया जाएगा ।
राखी व्यापारी अमन जायसवाल , रमेश जायसवाल , रत्ती लाल अग्रहरि ,ओम प्रकाश गुप्ता का कहना है कि इस वर्ष 5 रुपये से लेकर 250 रुपये तक राखी मार्केट में उपलब्ध है । इसके अलावा सोने और चांदी की राखियां भी तेजी से बिक रही हैं। नई पीढ़ी का रुझान इस तरफ अधिक देखा जा रहा है। माहुल नगर के अलावा अंबारी ,भेड़िया ,गददौपुर ,पल्थी ,दीदारगंज ,हुब्बी गंज ,बिलारमऊ ,पलिया ,गोधना ,मैगना, रामापुर ,फुलवरिया ,गनवारा ,राजाराम नगर आदि बाजारों में राखी और मीठे के दुकानों पर खूब भीड़ हो रही है । जिससे पूरा बाजार गुलजार हो गए है । मीठे के दुकानदार संजय मोदनवाल, सन्तोष गुप्ता ,राम सागर गुप्ता , बांकेलाल यादव ,रमेश जायसवाल का कहना है कि चीनी का दाम बढ़ने से मीठे के दाम में 20 से 25 प्रति किलो के हिसाब से वृद्धि हुई है । मोठे के बिक्री पर कोई विशेष असर नही दिखायी दे रहा है ।
माहुल नगर पंचायत के सरकार के नामित सभासद एवं भाजपा नेता सुजीत जायसवाल आंसू का कहना है कि माहुल नगर पंचायत शिवाजी में चौक पर दिव्यांग भाई और बहनों और फौजी भाई - बहनों के लिए विशेष स्टॉल लगाया गया है । सेना के फौजी नवजवानों एवं दिव्यांग भाई एवं बहनों को विशेष राखी के उपहार का निःशुल्क किट रक्षाबंधन के अवसर पर दिया जा रहा है ।
Aug 31 2026, 17:47
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.3k